243122
युवा और महिला मतदाताओं का पंजीकरण प्राथमिकता से कराएं : एसडीएम सुशील मिश्रा
Bareilly, Uttar Pradesh:आंवला मतदाता सूची में नए मतदाताओं को शामिल करने के उद्देश्य से चलाए जा रहे विशेष मतदाता पंजीकरण अभियान के तहत एसडीएम आंवला सुशील मिश्रा ने ग्राम पंचायत मझगवां के बूथ का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने विशेष अभियान तिथि पर चल रहे मतदाता पंजीकरण कार्य की प्रगति का जायजा लिया और बूथ पर मौजूद बीएलओ एवं सुपरवाइजर को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। एसडीएम ने निर्देशित किया कि मतदाता सूची में पहली बार नाम दर्ज कराने के पात्र युवा मतदाताओं और महिला मतदाताओं को प्राथमिकता के आधार पर शामिल किया जाए। उन्होंने कहा कि कोई भी पात्र युवा या महिला मतदाता मतदाता सूची में नाम दर्ज कराने से वंचित न रहे। इसके लिए बीएलओ घर-घर संपर्क कर लोगों को जागरूक करें और पात्र नागरिकों का पंजीकरण सुनिश्चित कराएं। इस दौरान एसडीएम ने आमजन से भी अभियान में बढ़-चढ़कर सहभागिता करने की अपील की। उन्होंने कहा कि परिवार में 18 वर्ष की आयु पूरी कर चुके ऐसे युवक-युवतियों और महिलाओं, जिनका नाम अभी तक मतदाता सूची में शामिल नहीं है, उनका पंजीकरण अवश्य कराएं। लोकतंत्र को मजबूत बनाने के लिए प्रत्येक पात्र नागरिक का मतदाता सूची में नाम होना जरूरी है।0
0
Report
No more articles to load
