Back
बसंत पंचमी पर सरना महासमागम में आस्था और प्रकृति संरक्षण का संदेश
RNRandhir Nidhi
Jan 23, 2026 11:19:49
Gumla, Jharkhand
*बसंत पंचमी पर सरना धर्म का महासमागम, अकासी में राजकीय समारोह में उमड़ी आस्था*
बसंत पंचमी के पावन अवसर पर गुमला जिले के डुमरी प्रखंड अंतर्गत अकासी गांव में सरना धर्म आध्यात्मिक महासमागम का भव्य आयोजन किया गया। राजकीय समारोह के रूप में आयोजित इस कार्यक्रम में धर्म, संस्कृति और प्रकृति संरक्षण का संदेश प्रमुखता से उभरकर सामने आया।
गुमला। बसंत पंचमी के शुभ अवसर पर डुमरी प्रखंड के अकासी गांव स्थित पवित्र सिरसी-ता-नाला (ककड़ो लाता) सरना स्थल पर सरना धर्म आध्यात्मिक महासमागम का भव्य, श्रद्धामय और गरिमामयी आयोजन किया गया। कार्यक्रम का आयोजन झारखंड सरकार के पर्यटन, कला-संस्कृति, खेलकूद एवं युवा कार्य विभाग के तत्वावधान में जिला प्रशासन, गुमला द्वारा किया गया।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि झारखंड सरकार के मंत्री चमरा लिंडा ने दीप प्रज्वलन कर समारोह का विधिवत उद्घाटन किया। इसके बाद सामूहिक पूजा-अर्चना, धार्मिक अनुष्ठान, भजन-कीर्तन एवं पारंपरिक विधानों के माध्यम से सरना धर्म की आध्यात्मिक परंपराओं का निर्वहन किया गया।
महासमागम में सिसई विधायक जिग्गा सुसारन होरो एवं खूंटी विधायक राम सूर्य मुंडा विशेष रूप से उपस्थित रहे। मंच पर उपायुक्त प्रेरणा दीक्षित, पुलिस अधीक्षक हारीस बिन ज़मां, उप विकास आयुक्त दिलेश्वर महतो, अंतरराष्ट्रीय सरना धर्म गुरु चित्तरंजन उरांव सहित राज्य एवं जिले के कई पहान बाबा, धर्मगुरु और सामाजिक प्रतिनिधि मौजूद थे।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मंत्री चमरा लिंडा ने कहा कि सरना धर्म केवल पूजा-पद्धति नहीं, बल्कि प्रकृति आधारित जीवन दर्शन है, जो मानव को नैतिकता, अनुशासन और सामाजिक उत्तरदायित्व का मार्ग दिखाता है। उन्होंने नशाखोरी और डायन Prथा जैसी सामाजिक कुरीतियों पर चिंता व्यक्त करते हुए समाज से इन्हें समाप्त करने का आह्वान किया।
उन्होंने कहा कि जल, जंगल और जमीन की रक्षा ही सरना धर्म का मूल संदेश है, और प्रकृति सुरक्षित रहेगी तभी मानव जीवन सुरक्षित रहेगा। साथ ही आगामी जनगणना से पूर्व आदिवासी समाज को अपनी धार्मिक पहचान के प्रति जागरूक और संगठित होने की अपील की।
विधायक राम सूर्य मुंडा ने सरना स्थलों को आस्था और संस्कृति का केंद्र बताते हुए कहा कि ऐसे आयोजन समाज को जोड़ने का कार्य करते हैं। वहीं विधायक जिग्गा सुसारन होरो ने युवाओं से शिक्षा के साथ अपने धर्म और संस्कृति को मजबूत करने का आह्वान किया।
उपायुक्त प्रेरणा दीक्षित ने कहा कि सरना धर्म मानव और प्रकृति के सह-अस्तित्व का सशक्त उदाहरण है। उन्होंने माताओं से बच्चों की शिक्षा पर विशेष ध्यान देने की अपील करते हुए प्रशासन की ओर से संस्कृति संरक्षण का भरोसा दिलाया।
कार्यक्रम शांतिपूर्ण, अनुशासित और श्रद्धामय वातावरण में सफलतापूर्वक संपन्न हुआ, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं की भागीदारी रही।
सरना धर्म महासमागम ने एक बार फिर यह संदेश दिया कि प्रकृति, संस्कृति और समाज की रक्षा से ही समृद्ध भविष्य का निर्माण संभव है।
वाइट - चमरा लिंडा
मंत्री
आदिवासी कल्याण झारखंड सरकार
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
Advertisement
0
Report
0
Report
0
Report
0
Report
0
Report
0
Report
NKNished Kumar
FollowFeb 06, 2026 19:15:120
Report
0
Report
ASAshutosh Sharma1
FollowFeb 06, 2026 19:01:260
Report
PPPraveen Pandey
FollowFeb 06, 2026 19:01:100
Report
दुर्ग में सीएम साय की अध्यक्षता में पिछड़ा वर्ग विकास प्राधिकरण की बैठक संपन्न; 80 करोड़ बजट, आईटी प
0
Report
JSJitendra Soni
FollowFeb 06, 2026 19:00:190
Report
MKMANTUN KUMAR ROY
FollowFeb 06, 2026 18:46:570
Report
RNRajesh Nilshad
FollowFeb 06, 2026 18:46:320
Report
NKNished Kumar
FollowFeb 06, 2026 18:46:180
Report