Back
48 घंटे में हत्या सुलझी: नवविवाहिता ने प्रेमी के साथ मिलकर पति की हत्या
ADAjay Dubey
Mar 11, 2026 01:18:31
Singrauli, Madhya Pradesh
एंकर-सिंगरौली जिले के सरई थाना क्षेत्र में हुई एक सनसनीखेज अंधी हत्या की गुत्थी को पुलिस ने महज 48 घंटे के भीतर सुलझा लिया है। चौंकाने वाली बात यह है कि इस हत्याकांड की साजिश किसी और ने नहीं बल्कि मृतक की नवविवाहिता पत्नी ने अपने प्रेमी के साथ मिलकर रची थी। पुलिस ने तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।
दरअसल 8 मार्च को सरई थाना क्षेत्र के रजनिया कटरा जंगल में अजय वैश्य का शव उसकी मोटरसाइकायल के नीचे दबा हुआ मिला था। प्रथम दृष्टया यह मामला सड़क दुर्घटना का लग रहा था। लेकिन पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर जब मामले की गहराई से जांच की गई और पोस्टमार्टम रिपोर्ट सामने आई, तो मामला हत्या का निकला।
पोस्टमार्टम रिपोर्ट में खुलासा हुआ कि अजय वैश्य की गला घोंटकर हत्या की गई थी और उसके सिर पर भारी पत्थर से वार किया गया था। हत्या के बाद आरोपियों ने इसे सड़क हादसा दिखाने के लिए शव के ऊपर मोटरसाइकिल गिरा दी थी।
जांच के दौरान पुलिस ने मृतक की पत्नी उमा वैश्य से पूछताछ की। सख्ती से पूछताछ करने पर उसने पूरी साजिश का खुलासा कर दिया। उमा ने बताया कि उसकी शादी 12 फरवरी को अजय वैश्य से हुई थी, लेकिन वह अपने पुराने प्रेमी अमर बहादुर के साथ रहना चाहती थी। इसी वजह से उसने प्रेमी के साथ मिलकर पति की हत्या की योजना बनाई।
योजना के तहत 7 मार्च को उमा ने अजय को फोन कर अपने मायके बुलाया और रास्ते की सटीक लोकेशन अपने प्रेमी अमर बहादुर को दे दी। इसके बाद अमर बहादुर ने अपने साथी चंद्रप्रताप के साथ सुनसान रास्ते में अजय को रोककर उसकी हत्या कर दी। वारदात के दौरान आरोपियों ने मेडिकल ग्लव्स का इस्तेमाल किया ताकि कोई सबूत न छूटे।
पुलिस ने इस मामले में उमा वैश्य, अमर बहादुर और चंद्रप्रताप को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया, जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया है। इस अंधी हत्या का खुलासा करने वाली पुलिस टीम को 10 हजार रुपये के इनाम की भी घोषणा की गई है।
फिलहाल पुलिस ने इस सनसनीखेज हत्याकांड का पर्दाफाश कर तीनों आरोपियों को सलाखों के पीछे पहुंचा दिया है।
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
Advertisement
ASAJEET SINGH
FollowMar 11, 2026 02:47:370
Report
NJNaynee Jain
FollowMar 11, 2026 02:47:110
Report
SKSantosh Kumar
FollowMar 11, 2026 02:46:520
Report
MKMohammed Khan
FollowMar 11, 2026 02:46:070
Report
AZAmzad Zee
FollowMar 11, 2026 02:45:580
Report
KSKULWANT SINGH
FollowMar 11, 2026 02:45:470
Report
AKAshok Kumar1
FollowMar 11, 2026 02:45:270
Report
0
Report
0
Report
0
Report
0
Report
0
Report
Jangal Ramnagar, Uttar Pradesh:अमेठी तहसील के ककवा रोड पर शांति नगर के पास अजगर सांप मिलने से मोहल्ले में हड़कंप दिया वहीं लोगों ने सावधानी से अजगर को किसी तरह सड़क के पार करके उसको खेत की तरफ जाने दिया वहीं कुछ लोगों ने वन विभाग की टीम को सूचना दी लेकिन रात होने के कारण वन विभाग मौके पर नहीं पहुंच पाए
0
Report
RCRAJVEER CHAUDHARY
FollowMar 11, 2026 02:33:070
Report
AMAsheesh Maheshwari
FollowMar 11, 2026 02:32:420
Report