Back
रेत माफिया गोलीकांड: मुख्य आरोपी ने कोर्ट में सरेंडर, कड़ी कानूनी कार्रवाई की राह
KSKISHORE SHILLEDAR
Mar 11, 2026 01:17:53
Raj Nandgaon, Chhattisgarh
राजनांदगांव शहर के बसंतपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम मोहड़ में जून 2025 में हुए बहुचर्चित रेत माफिया गोलीकांड के मुख्य आरोपी ने आखिरकार न्यायालय में आत्मसमर्पण कर दिया। लंबे समय से फरार चल रहे आरोपी संजय सिंह और उसके एक सहयोगी ने सोमवार को राजनांदगांव जिला न्यायालय पहुंचकर सरेंडर कर दिया। मामले में पुलिस लगातार आरोपियों की तलाश कर रही थी, लेकिन दोनों आरोपी काफी समय तक पुलिस की पकड़ से बाहर रहे। इसके बाद पुलिस ने न्यायालय की मदद से आरोपियों के खिलाफ संपत्ति कुर्की की प्रक्रिया शुरू करवाई। न्यायालय द्वारा आरोपियों को 16 मार्च 2026 तक अदालत में उपस्थित होने का आदेश जारी किया गया था। इस संबंध में सूचना आरोपियों के घरों सहित अन्य स्थानों पर चस्पा कराई गई और अखबारों में भी प्रकाशित की गई। कुर्की की कार्रवाई के डर से मुख्य आरोपी संजय सिंह और उसका एक साथी राजनांदगांव जिला न्यायालय पहुंच गए और आत्मसमर्पण कर दिया। न्यायालय ने दोनों आरोपियों को आगे की कार्रवाई के लिए बसंतपुर थाना पुलिस के हवाले कर दिया है। गौरतलब है कि इस गोलीकांड के मामले में पुलिस पहले ही 9 आरोपियों को गिरफ्तार कर चुकी है। मुख्य आरोपी के आत्मसमर्पण के बाद पुलिस अब मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई कर रही है।
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
Advertisement
ASAJEET SINGH
FollowMar 11, 2026 02:47:370
Report
NJNaynee Jain
FollowMar 11, 2026 02:47:110
Report
SKSantosh Kumar
FollowMar 11, 2026 02:46:520
Report
MKMohammed Khan
FollowMar 11, 2026 02:46:070
Report
AZAmzad Zee
FollowMar 11, 2026 02:45:580
Report
KSKULWANT SINGH
FollowMar 11, 2026 02:45:470
Report
AKAshok Kumar1
FollowMar 11, 2026 02:45:270
Report
0
Report
0
Report
0
Report
0
Report
0
Report
Jangal Ramnagar, Uttar Pradesh:अमेठी तहसील के ककवा रोड पर शांति नगर के पास अजगर सांप मिलने से मोहल्ले में हड़कंप दिया वहीं लोगों ने सावधानी से अजगर को किसी तरह सड़क के पार करके उसको खेत की तरफ जाने दिया वहीं कुछ लोगों ने वन विभाग की टीम को सूचना दी लेकिन रात होने के कारण वन विभाग मौके पर नहीं पहुंच पाए
0
Report
RCRAJVEER CHAUDHARY
FollowMar 11, 2026 02:33:070
Report
AMAsheesh Maheshwari
FollowMar 11, 2026 02:32:420
Report