Back
चतरा-डोभी मार्ग पर बस पलटी, दर्जनों यात्री घायल
DPDharmendra Pathak
Mar 02, 2026 08:19:30
Chatra, Jharkhand
चतरा में भीषण सड़क हादसा: अनियंत्रित होकर पलटी बस, दर्जن भर यात्री घायल, एक रेफर
चतरा : चतरा-डोभी मुख्य मार्ग पर यात्रियों से भरी एक बस अनियंत्रित होकर पलट गई है। इस हादसे में करीब एक दर्जन लोग घायल हुए हैं, जिनमें से एक दर्जन यात्रियों की हालत नाजुक बनी हुई है। घटना के बाद मौके पर कोहराम मच गया। हादसा चतरा-डोभी मुख्य मार्ग स्थित सघरी घाटी के भुईयांडीह-जोरी के मुरैनवा मोड़ पर घटी है। जानकारी के अनुसार छत्तीसगढ़ के रायगढ़ से बदन नामक बस जो गया के इमामगंज जा रही थी। इसी बीच बस जैसे ही घाटी के मुरैनवा मोड़ पर पहुँची उसी समय बस टायर ब्लास्ट कर गया और चालक ने नियंत्रण खो दिया और बस सड़क किनारे पलट गई। बस के पलटते ही यात्रियों में चीख-पुकार मच गई। स्थानीय लोगों ने तुरंत बचाव कार्य शुरू किया और पुलिस को सूचना दी। घटना की सूचना मिलते ही वशिष्ठनगर थाना पुलिस मौके पर पहुँची और राहत-बचाव कार्य में जुट गई। पुलिस ने घायलों को तुरंत बस से निकालकर नजदीकी सदर अस्पताल भेजा। इस हादसे में लगभग आधा दर्जन लोगों को चतरा सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जबकि इतने ही लोग गया मेडिकल कॉलेज चले गए हैं। एक यात्री की नाजुक स्थिति को देखते हुए सदर अस्पताल से उसे बेहतर इलाज के लिए रांची रिम्स रेफर कर दिया गया है।घायलों की पहचान जहानाबाद के राकेश कुमार, वजीरगंज गया के रंधीर कुमार, डुमरिया के संजीत कुमार, चतरा के सुजीत कुमार, बगरा के कमलेश कुमार और जोरी के अमृत कुमार के रूप में हुई है। फिलहाल
क्रेन की मदद से बस को सीधा करने का प्रयास किया जा रहा है। घाटी में हुए इस हादसे ने एक बार फिर तेज रफ्तार और सड़कों की सुरक्षा पर सवाल खड़े कर दिए हैं।
बाइट 1 :डॉ, सदर अस्पताल चतरा,आशीष कुमार.
बाइट 2 : प्रत्यक्षदर्शी
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
Advertisement
0
Report
0
Report
0
Report
0
Report
RNRandhir Nidhi
FollowMar 02, 2026 09:45:260
Report
0
Report
WMWaqar Manzoor
FollowMar 02, 2026 09:36:070
Report
RRRakesh Ranjan
FollowMar 02, 2026 09:35:570
Report
RBRAMESH BALI
FollowMar 02, 2026 09:35:490
Report
AGAbhishek Gour
FollowMar 02, 2026 09:35:110
Report
MCManish Chaudary
FollowMar 02, 2026 09:34:460
Report
JPJitendra Panwar
FollowMar 02, 2026 09:34:280
Report
SSSUNIL SINGH
FollowMar 02, 2026 09:34:080
Report
VAVINEET AGARWAL
FollowMar 02, 2026 09:33:550
Report
