Back
118 साल पुराने गंगा रेल पुल की मरम्मत, 2 अप्रैल से 13 मई तक प्रभावित रहेगा कानपुर-लखनऊ रेल रूट
Unnao, Uttar Pradesh
उन्नाव/शुक्लागंज। भारतीय रेलवे ने 2 अप्रैल से 13 मई तक कानपुर-लखनऊ रेल खंड पर मेगा ब्लॉक घोषित किया है। यह निर्णय शुक्लागंज स्थित गंगा नदी पर बने करीब 118 वर्ष पुराने रेल पुल की मरम्मत के चलते लिया गया है।
रेलवे बोर्ड के अनुसार, शुक्लागंज गंगा रेल पुल के डाउन ट्रैक पर स्लीपर बदलने का कार्य किया जाएगा। पुराने स्लीपरों को हटाकर उनकी जगह नए स्टील स्लीपर लगाए जाएंगे। सुरक्षा मानकों को ध्यान में रखते हुए यह काम प्रतिदिन सुबह 9:00 बजे से शाम 5:00 बजे तक किया जाएगा, जिसके कारण इस दौरान रेल यातायात प्रभावित रहेगा।
42 दिनों तक रहेगा ट्रेनों पर असर
करीब 42 ट्रेनें पूरी तरह रद्द रहेंगी।
31 ट्रेनों का मार्ग परिवर्तित किया जाएगा।
14 ट्रेनें केवल कानपुर तक ही संचालित होंगी।
रेलवे अधिकारियों ने यात्रियों से अपील की है कि यात्रा से पहले अपनी ट्रेन की स्थिति की जानकारी अवश्य प्राप्त कर लें।
गौरतलब है कि यह गंगा रेल पुल वर्ष 1908 में बनकर तैयार हुआ था और समय-समय पर इसकी मरम्मत एवं रखरखाव कार्य किया जाता रहा है। सुरक्षा की दृष्टि से इस बार व्यापक स्तर पर स्लीपर बदलने का कार्य किया जा रहा है, ताकि आने वाले वर्षों में रेल संचालन सुरक्षित और सुचारु बना रहे।
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
Advertisement
RNRandhir Nidhi
FollowMar 08, 2026 16:17:430
Report
NMNitesh Mishra
FollowMar 08, 2026 16:17:260
Report
NMNitesh Mishra
FollowMar 08, 2026 16:16:530
Report
BKBRAJESH KUMAR
FollowMar 08, 2026 16:16:360
Report
AKAshok Kumar sharma
FollowMar 08, 2026 16:16:200
Report
RSRAJEEV SHARMA
FollowMar 08, 2026 16:15:570
Report
NJNEENA JAIN
FollowMar 08, 2026 16:15:350
Report
अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के शुभ अवसर पर सभी महिलाओं का सम्मान शहर की प्रतिष्ठित महिलाओं द्वारा कराय
0
Report
PKPushpender Kumar
FollowMar 08, 2026 16:02:570
Report
NPNavratan Prajapat
FollowMar 08, 2026 16:02:370
Report
RKRaj Kishore Soni
FollowMar 08, 2026 16:02:200
Report
CSChandrashekhar Solanki
FollowMar 08, 2026 16:02:040
Report
STSATISH TAMBOLI
FollowMar 08, 2026 16:01:490
Report
PKPushpender Kumar
FollowMar 08, 2026 16:01:320
Report
JSJAMNJAY SINHA
FollowMar 08, 2026 16:00:500
Report