204215
अज्ञात वाहन की टक्कर से वृद्ध गंभीर रूप से घायल, अलीगढ़ रेफर
Sikandra Rao, Uttar Pradesh:सिकंदरा राऊ क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम हुसैनपुर के पास सड़क पार कर रहे एक 55 वर्षीय व्यक्ति को अज्ञात वाहन ने जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में घायल वृद्ध की हालत चिंताजनक बनी हुई है l प्राप्त जानकारी के अनुसार, रामसनेही (55 वर्ष), निवासी पटियाली (एटा), रविवार को किसी कार्यवश हुसैनपुर आए थे। जब वे जीटी रोड पार कर रहे थे, तभी तेज रफ्तार में आ रहे एक अज्ञात वाहन ने उन्हें अपनी चपेट में ले लिया। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि रामसनेही के सिर में गंभीर चोटें आईं और वे लहूलुहान होकर सड़क पर गिर पड़े। घटना के तुरंत बाद स्थानीय लोगों और राहगीरों की मदद से उन्हें सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया। वहाँ प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने उनकी गंभीर स्थिति को देखते हुए बेहतर इलाज के लिए अलीगढ़ रेफर कर दिया है। बताया जा रहा है कि उनकी हालत अभी भी नाजुक बनी हुई है। हादसे के बाद चालक वाहन लेकर मौके से फरार होने में कामयाब रहा। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुँची और जांच शुरू की। पुलिस का कहना है कि: घटनास्थल के आसपास लगे CCTV फुटेज खंगाले जा रहे हैं। वाहन की पहचान के प्रयास जारी हैं। जल्द ही आरोपी चालक को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
मीरजापुर में धर्मांतरण विरोधी धरना: एक समान कानून की मांग
Ukhdand, Uttar Pradesh:मीरजापुर जिला मुख्यालय पर विश्व हिंदू परिषद ने धर्मांतरण के विरोध में धरना प्रदर्शन किया। प्रभावी रोक लगाने के लिए देशभर में एक समान और सख्त कानून बनाए जाने की मांग करते हुए राष्ट्रपति को संबोधित पत्रक जिला प्रशासन को सौंपा गया। प्रतिवेदन: राजेश मिश्र। प्रदर्शन का नेतृत्व कर रहे संगठन के विभाग मंत्री रामचन्द्र शुक्ल ने कहा कि हाल के कुछ मामलों को लेकर चिंता व्यक्त की गई है। कहा कि नासिक की एक बहुराष्ट्रीय कंपनी में धर्मांतरण से जुड़े मामलों की खबरें सामने आई हैं, जिनकी निष्पक्ष जांच आवश्यक है। उन्होंने कहा कि यदि ऐसे मामले हैं, तो संबंधित एजेंसियों द्वारा गहन जांच कर सच्चाई सामने लाई जानी चाहिए। उन्होंने यह भी कहा कि अवैध गतिविधियों पर रोक के लिए स्पष्ट और कठोर कानूनी ढांचा जरूरी है। कहा कि कुछ राज्यों में बने धर्मांतरण विरोधी कानूनों का हवाला देते हुए पूरे देश में समान व्यवस्था लागू करने पर विचार किया जाना चाहिए। साथ ही, उन्होंने केंद्र सरकार से इस विषय पर ठोस कदम उठाने की मांग की। इस अवसर पर संगठन के विभिन्न पदाधिकारी और कार्यकर्ता उपस्थित रहे।0
0
Report
रेलवे ट्रैक पर रील बनाकर फेमस होने की कोशिश, युवक का वीडियो वायरल
Chanwal, Himachal Pradesh:हमीरपुर में फेमस होने के लिए जान दांव पर लगा रहे रीलबाज। रीलबाजों को फेमस होने की चाह में नहीं है जान की परवाह। युवक ने जान जोखिम में डालकर रेलवे ब्रिज से गुजरते ट्रैक पर बनाई रील। ट्रेन के आने से हादसे का शिकार हो सकता था युवक। कई मामलों में कारवाई होने के बाद भी बाज नहीं आ रहे रीलबाज। युवक का रेलवे ट्रैक पर बनाया वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल। मौदहा कोतवाली इलाके के चंद्रावल नदी पर बने रेलवे पुल का बताया जा रहा वायरल वीडियो।0
0
Report
अमरोहा में सोशल मीडिया से मजदूरों को भड़काने की साजिश नाकाम, आरोपियों हिरासत में
Amroha, Uttar Pradesh:एंकर नोएडा के बाद अमरोहा में साजिश नाकाम, सोशल मीडिया से मजदूरों को भड़काने की कोशिश पर पुलिस का बड़ा एक्शन, पूछताछ के लिए 8 लोगों को पुलिस ने हिरासत में लिया नोएडा की घटना के बाद अमरोहा जनपद के औद्योगिक नगरी गजरौला में भी माहौल बिगाड़ने की साजिश को पुलिस ने समय रहते नाकाम कर दिया। सोशल मीडिया के जरिए मजदूरों को भड़काने की कोशिश करने वाले 8 लोगों को पुलिस ने हिरासत में लिया है, जिनसे गहन पूछताछ जारी है। मामले की गंभीरता को देखते हुए एसपी लखन सिंह यादव ने तत्काल जिले में अलर्ट जारी किया। इसके बाद पुलिस टीमें सक्रिय हुईं और त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपियों को दबोच लिया। शुरुआती जांच में सामने आया है कि ये लोग व्हाट्सएप ग्रुप और अन्य प्लेटफॉर्म के माध्यम से भ्रामक संदेश और अफवाहें फैलाकर मजदूरों को उकसाने का प्रयास कर रहे थे। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि समय पर की गई कार्रवाई से संभावित तनाव और बड़ी घटना को टाल दिया गया। अब आरोपियों के सोशल मीडिया नेटवर्क और उनके संपर्क में आए अन्य लोगों की भी गहराई से जांच की जा रही है। एहतियातन पूरे जिले में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है। एसपी के निर्देश पर 1000 से अधिक पुलिसकर्मियों को फैक्ट्रियों और संवेदनशील इलाकों में तैनात किया गया है, जबकि लगातार गश्त भी जारी है। प्रशासन ने लोगों से अपील की है कि किसी भी भ्रामक या संदिग्ध संदेश पर विश्वास न करें और बिना पुष्टि के उसे आगे न बढ़ाएं। फिलहाल अमरोहा में स्थिति पूरी तरह सामान्य और नियंत्रण में है।0
0
Report
Advertisement
ललितपुर में गर्मियों के साथ जल संकट गहराया; अवैध कनेक्शन हटाने FIR समेत कड़े निर्देश
Lalitpur, Uttar Pradesh:उत्तर प्रदेश के ललितपुर जिले में गर्मियों की शुरुआत होते ही शहरी के कई इलाकों में जल संकट गहराने लगा है साथ ही गंदे पानी की भी सप्लाई होने की लगातार शिकायतें मिलने को लेकर आज ADM नमामी गंगे संदीप मिश्रा ने जलसंस्थान का औचक निरीक्षण करते हुये WTP और WCR आदि को भी देखा। इस दौरान उन्होंने जलसंस्थान के अधिकारियों को सख्त निर्देश देते हुये कहा कि शहर में जलापूर्ति के लिये बनाई गई पानी की टंकीयों तक पानी पहुँचाने वाली पाइपलाइनों में अवैध रूप से जो कनेक्शन किये हुये हैं उन्हें चिन्हित कर ऐसे कनेक्शनों को हटवाया जाये साथ ही अवैध कनेक्शन करने वालों के खिलाफ FIR दर्ज करवाई जाये। वहीं गंदा पानी सप्लाई को लेकर भी उन्होंने सख्त रुख अपनाया है।0
0
Report
आगर मालवा के किसान विरोध, समर्थन मूल्य गेहूं खरीदी में खामियाँ पर चक्काजाम
Agar, Madhya Pradesh:एंकर- आगर मालवा में समर्थन मूल्य पर गेहूं खरीदी नहीं होने से नाराज किसानों ने चक्काजाम कर दिया। किसानों ने आगर-उज्जैन मार्ग पर आगर के समीप सड़क जाम कर विरोध प्रदर्शन किया, जिससे यातायात पूरी तरह प्रभावित हो गया। वीओ- दरअसल, किसानों का आरोप है कि आगर के समीप उज्जैन रोड़ पर स्थित निजी वेयरहाउस पर चल रही समर्थन मूल्य गेंहू खरीदी में व्यवस्थाओं में खामियों के चलते उनकी फसल का तौल नहीं हो पा रहा है, जिससे वे लंबे समय से परेशान हो रहे है। इसी नाराजगी के चलते बड़ी संख्या में किसान सड़क पर उतर आए और चक्काजाम कर दिया। चक्काजाम के दौरान एक एम्बुलेंस भी जाम में फंसी गई, जिससे स्थिति और गंभीर हो गई। सूचना मिलते ही मौके पर तहसीलदार और पुलिस प्रशासन पहुंचा और किसानों को समझाइश दी। प्रशासन ने किसानों को जल्द समस्या के समाधान का आश्वासन दिया, जिसके बाद किसानों ने चक्काजाम समाप्त कर दिया और यातायात बहाल हो सका। बाइट - किसान बाइट - किसान बाइट - गिरीश सूर्यवंशी, तहसीलदार आगर0
0
Report
ब्यावर-खेजड़ला चौराहे पर ढाबे पर सो रहे युवकों पर बदमाशों का हमला, CCTV वायरल
Bewar, Uttar Pradesh:ब्यावर: ढाबे पर सो रहे युवकों पर जानलेवा हमला, वीडियो वायरल ब्यावर-पिंडवाड़ा हाईवे के खेजड़ला चौराहे पर 15 अप्रैल की घटना ढाबे पर सो रहे 3 युवकों पर 4 बदमाशों ने लाठी-डंडों से किया हमला हमले का CCTV फुटेज सोशल मीडिया पर वायरल है साकेत नगर थाना पुलिस ने मामला दर्ज किया पुलिस आरोपियों की तलाश कर रही है0
0
Report
Advertisement
वीडियो वायरल हुआ: जानिए क्यों हो रहा ट्रेंड
Noida, Uttar Pradesh:वीडियो वायरल0
0
Report
RBI ने 15 बैंकों को सोना-चांदी इम्पोर्ट मंजूरी दी, दो को सिर्फ सोना
Noida, Uttar Pradesh:RBI से मंजूर बैंकों की लिस्ट DGFT ने जारी की सोना-चांदी इंपोर्ट पर बैंकों की लिस्ट जारी की 1 अप्रैल 2026 से 31 मार्च 2029 तक इम्पोर्ट कर सकेंगे RBI ने 15 बैंकों को सोना-चांदी इम्पोर्ट के लिए मंजूरी दी दो बैंकों को सिर्फ सोना इंपोर्ट करने की मंजूरी मिली0
0
Report
दमोह-छतरपुर स्टेट हाइवे पर ट्रक ने कार को टक्कर दी, चाय गुमटी पलटी, 3 घायल
Damoh, Madhya Pradesh:स्टेट हाइवे पर कार को टक्कर मारने के बाद चाय की गुमटी पर पलटा ट्रक, तीन घायल, ट्रक के नीचे दबी है बाइक... दमोह से इस वक्त की बड़ी खबर है यहां दमोह छतरपुर स्टेट हाइवे पर बड़ा हादसा हुआ है जहां एक तेज रफ्तार ट्रक एक बुलेरो कार को टक्कर मारने के बाद सड़क किनारे बनी चाय की गुमटी के पलट गया है । हादसा जिले के बटियागढ़ पुलिस थाने के तहत आने वाले नीमन तिराहे के पास हुआ जहां एक भूसे से लोडेड ट्रक तेज रफ्तार से आ रहा था और उसने सामने से आ रही बुलेरो कार को टक्कर मारी और ट्रक अनियंत्रित हो गया और एक गुमटी पर पलट गया। गुमटी में बैठे लोग इसकी चपेट में आ गए और तीन गंभीर घायल हुए है, पुलिस ने इन घायलों को रेस्क्यू कर सिविल अस्पताल भेजा है वहीं अभी भी ट्रक के नीचे एक बाइक दबी हुई है और आशंका व्यक्त की जा रही है कि एक लड़का इसके नीचे दबा हुआ है , पुलिस ने क्रेन और जेसीबी मशीन बुलाई है ताकि ट्रक को हटाया जा सके।0
0
Report
Advertisement
वीडियो वायरल का नया ट्रेंड: क्या सच में तैयार किया जा रहा है?
Noida, Uttar Pradesh:0
0
Report
ओंकारेश्वर में अद्वैत एकात्म पर्व का भव्य शुभारंभ
Khandwa, Madhya Pradesh:शंकराचार्य के प्रकटोत्सव पर भव्य ‘एकात्म पर्व’ का शुभारंभ... मुख्यमंत्री बोले मप्र अद्भुत धरती है, हर युग में भगवान का सानिध्य प्राप्त हुआ... आंकरस्थान...खंडवा जिले के ओंकारेश्वर में आदि गुरु शंकराचार्य के प्रकटोत्सव पर आयोजित भव्य ‘एकात्म पर्व’ का शुभारंभ हुआ। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने जगद्गुरु शंकराचार्य स्वामी सदानंद सरस्वती के सान्निध्य में पांच दिवसीय कार्यक्रम का दीप प्रज्वलित कर विधिवत उद्घाटन किया। ओंकारेश्वर के एकात्म धाम में आयोजित इस पांच दिवसीय आयोजन में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि - मप्र अद्भुत धरती है, हर युग में भगवान का सानिध्य प्राप्त हुआ है। वनवास के समय भगवान राम आए, श्रीराम बनकर दुनिया को रामराज्य के मार्ग पर ले जाने वाला प्रदेश... हमारा अपना मध्यप्रदेश बना। 5 हजार साल पहले कंस को मारने के बाद भगवान श्रीकृष्ण आए, यहां शिक्षा ली और श्रीकृष्ण बने। ओंकारेश्वर का एकात्म धाम आदि शंकराचार्य की ऐतिहासिक उपस्थिति की याद दिलाता है। आयोजन की शुरुआत मंत्रोच्चार और वैदिक अनुष्ठानों के साथ हुई। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने अद्वैत लोक एवं अक्षर ब्रह्म प्रदर्शनी का लोकार्पण किया और यज्ञ में आहुतियां भी दीं। यह आयोजन आचार्य शंकर सांस्कृतिक एकता न्यास और मध्यप्रदेश शासन के संस्कृति विभाग द्वारा किया जा रहा है। कार्यक्रम में विवेकानंद केंद्र की उपाध्यक्ष पद्मश्री निवेदिता भिड़े सहित कई संत और विद्वान मौजूद रहे। ‘अद्वैतामृतम्’ विमर्श सभा के तहत अद्वैत वेदांत और आधुनिक पीढ़ी यानी Gen-Z के संबंधों पर भी चर्चा शुरू हुई। इसमें संतों और विद्वानों ने युवाओं के दृष्टिकोण से अद्वैत दर्शन की प्रासंगिकता पर विचार रखे। श्री द्वारका शारदा पीठ के जगद्गुरु शंकराचार्य स्वामी श्री सदानंद सरस्वती जी महाराज ने भी संबोधित किया। आयोजन को संबोधित करते हुए शंकराचार्य सदानंद सरस्वती जी ने आत्मा, भगवान और ब्रह्म के विषय में बताते हुए कहा कि ब्रह्म, भगवान और आत्मा तीनों एक ही है। तीनों के समागम से ही संस्कृति का पालन और उसका पारायण होता है। यही आदिगुरु शंकराचार्य का अद्वैत वेदांत है, जो विश्व को शांति और आध्यात्मिकता की शिक्षा प्रदान करता है।0
0
Report
विकरोली में ड्रग तस्कर पर बुलडोजर कार्रवाई, अवैध मकान और जिम ध्वस्त
Mumbai, Maharashtra:विक्रोली में ड्रग तस्कर पर बुलडोज़र एक्शन, अवैध मकान और जिम ध्वस्त Mumbai शहर में ड्रग तस्करों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करते हुए विक्रोली पुलिस और प्रशासन ने कुख्यात ड्रग तस्कर मोहम्मद तसव्वर यासीन कुरैशी उर्फ “तसू” पर बड़ा बुलडोज़र एक्शन लिया है। आरोपी के खिलाफ जुआ, मारपीट, अवैध गतिविधियों, ड्रग्स की बिक्री और महिलाओं से छेड़छाड़ जैसे मामलों में कुल 8 अपराध दर्ज हैं। पुलिस ने गंभीर आपराधिक रिकॉर्ड को देखते हुए महाराष्ट्र पुलिस अधिनियम की धारा 56(1)(a) के तहत उसे मुंबई, ठाणे और नवी मुंबई पुलिस आयुक्तालय की सीमा से 18 महीनों के लिए तड़ीपार कर दिया है। पुलिस जांच में सामने आया कि आरोपी ने विक्रोली (पूर्व) के टैगोर नगर इलाके में दूसरे लोगों के नाम पर अवैध रूप से कई निर्माण कर रखे थे। इसके बाद पुलिस और संबंधित विभाग की संयुक्त कार्रवाई में टैगोर नगर स्थित गाला नंबर 3815, चाल नंबर 305 में बना आरोपी का करीब 5000 स्क्वेयर फीट का G 3 मंज़िला अवैध मकान बुलडोज़र चलाकर पूरी तरह ध्वस्त कर दिया गया। इसी तरह गाला नंबर 2542, चाल नंबर 150, टैगोर नगर में आरोपी द्वारा अवैध रूप से बनाई गई G 3 मंज़िला व्यायामशाला को भी कार्रवाई के दौरान पूरी तरह तोड़ दिया गया। प्रशासन का कहना है कि यह निर्माण बिना अनुमति और अवैध तरीके से किया गया था। यह पूरी कार्रवाई वरिष्ठ अधिकारियों के मार्गदर्शन में विक्रोली पुलिस, प्रशासनिक टीम और म्हाडा अधिकारियों की मौजूदगी में की गई। पुलिस अधिकारियों के मुताबिक शहर में ड्रग तस्करी और अवैध गतिविधियों में शामिल लोगों के खिलाफ आगे भी इसी तरह सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।0
0
Report
Advertisement
महिला आरक्षण बिल पास, दुर्ग की महिलाएं खुशी मनाने लगीं
Durg, Chhattisgarh:महिला आरक्षण कानून बिल को लेकर दुर्ग की महिलाओं ने कहा कि आरक्षण बिल पास हो रहा है यह हम सभी के लिए खुशी की बात है जो महिलाएं घर चला सकती है वह देश भी बहुत आराम से चला सकती है देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को महिलाओं ने उन्हें धन्यवाद दिया है वहीं पुरुषों का कहना है कि आधी आबादी को सम्मान देना हमारे लिए गर्व की बात है महिला आरक्षण बिल अपने आप में ऐतिहासिक है0
0
Report
गौरझामर वन मंडल में जेसीबी से कब्जे रोकने की बड़ी कार्रवाई
Sagar, Madhya Pradesh:जंगल की जमीन पर कब्जे से पहले वन विभाग की कार्यवाही. एंकर/ सागर में लगातार जंगल विभाग की जमीन पर कब्जे की खबरों के बीच अब वन अमला सक्रिय हुआ है और ऐसे कब्जों के खिलाफ एक्शन ले रहा है इस बीच जिले के गौरझामर वन मंडल में विभाग ने बड़ी कार्यवाही की है और यहां जेसीबी के जरिए जंगल की जमीन को खेती के लिए तैयार किए जा रहे काम को रुकवाया गया है और मशीन को जब्त किया गया है. गौरझामर वन मंडल के अधिकारियों को सूचना मिली थी कि इस बीट के गोपालपुरा इलाके में जंगल में जेसीबी मशीन के जरिए सफाई की जा रही है और एक बड़ा एरिया साफ किया गया है जिसका उपयोग खेती के लिए किया जाना है जिस पर वन अमले ने छापा मारा और मशीन काम करती हुई मिली जिसके बाद जेसीबी मशीन को जब्त किया गया है. वहीं मशीन ऑपरेटर को भी हिरासत में लिया है और पूछताछ की जा रही है.0
0
Report
यशपाल शर्मा बोले- हरियाणवी गीतों पर विवाद कम करें, बैन सही गीतों पर ही
Chandigarh, Chandigarh:जानेमाने फिल्म अभिनेता यशपाल शर्मा ने हरियाणवी गीतों को लेकर जारी विवाद पर कहा कि हरियाणवी इंडस्ट्री तेजी से आगे बढ़ रही है इसलिए बेवजह विवाद नहीं बढ़ाने चाहिए। अगर कोई गीत ऐसा है जिससे युवाओं पर बुरा असर पड़ सकता है उसे गीत को बैन कर देना चाहिए लेकिन अगर ऐसे किसी गीत में हथियारों को दिखाया गया तो उसे बिना वजह बैन नहीं करना चाहिए क्योंकि ऐसा नहीं है कि कोई बच्चा किसी गाने में पिस्टल देखेगा और वह खुद भी पिस्टल लेकर चल पड़ेगा अगर ऐसा है तो फिर जालंधर जैसी फिल्मों पर बैन क्यों नहीं लगाया जा रहा। जो गीत गलत है उस पर जरूर बैन लगाया जाए लेकिन इस तरह की कार्रवाई गीत को देखकर करनी चाहिए। गायकों पर हाल ही में हुई कार्रवाई को लेकर उन्होंने कहा कि मैंने ढांडा न्यौलीवाला के गीत भी सुने हैं और मासूम शर्मा के गीत भी सुने हैं लेकिन मुझे इन दोनों गायको के गीतों में कोई समस्या नहीं लगी इन दोनों गायको गीतों में ऐसा कुछ नहीं था जिस पर विवाद किया जाए या उन्हें बन किया जाए। लेकिन बादशाह का जो गीत था वह जरूर आपत्तिजनक था गीत में गलत शब्द बोले जा रहे थे और स्कूली बच्चियों को दिखाया जा रहा था इसलिए इस तरह के गीत जरूर बन होने चाहिए।0
0
Report
Advertisement
