Back
सुंदर लेखन से निखरी प्रतिभा: ए एच होली मिशन स्कूल में लेखन प्रतियोगिता सम्पन्न
Bettiah, Bihar
मझौलिया प्रखंड क्षेत्र स्थित ए एच होली मिशन स्कूल में सोमवार को विद्यार्थियों की रचनात्मक प्रतिभा को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से लेखन प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में कक्षा नर्सरी से लेकर 10वीं तक के छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और सुंदर व सुस्पष्ट लेखन का प्रदर्शन किया।विद्यालय के संस्थापक जुबैर आलम उर्फ मुन्ना खां ने बताया कि प्रतियोगिता का मुख्य उद्देश्य बच्चों में शुद्ध, सुंदर और प्रभावशाली लेखन की आदत विकसित करना है। प्रतियोगिता के दौरान छात्रों ने निर्धारित विषय पर अपना लेखन तैयार कर शिक्षकों को सौंपा। शिक्षकों द्वारा लिखावट की स्पष्टता, शुद्धता और प्रस्तुति के आधार पर मूल्यांकन किया गया। उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को विद्यालय की ओर से प्रशस्ति पत्र एवं आकर्षक पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया, जिससे बच्चों का उत्साह दोगुना हो गया।पुरस्कार प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों में कक्षा 7 से 10 के सुप्रिया राज, नूरी प्रवीण एवं आयुष शर्मा; कक्षा 4 से 6 के उत्कर्ष शर्मा, आरिफ आलम व गुफरानी खान; कक्षा 1 से 3 के साजिया खातून, मुराद आलम व साफिया खातून शामिल रहे। वहीं नर्सरी वर्ग में रितिक कुमार, संदेश कुमार एवं दिलबाज आलम, यूकेजी के रेयाज आलम, इकरा इमरान, पवन कुमार व रौशन कुमार तथा एलकेजी के रेणु कुमारी और कासिफ इस्तखार को भी सुंदर लेखन के लिए पुरस्कृत किया गया।कार्यक्रम के अवसर पर शिक्षिका प्रियंका कुमारी, पिंकी कुमारी, मुस्कान कुमारी, सरिता कुमारी, दीपा कुमारी तथा शिक्षक विनोद सिंह, संजय कुमार, इरफान आलम, सुभाष कुमार, परवेज आलम, तनवीर आलम और राजा पांडे सहित अन्य शिक्षकगण उपस्थित रहे। विद्यालय परिसर में पूरे दिन उत्साह और खुशी का माहौल बना रहा।
0
Report
For breaking news and live news updates, like us on Facebook or follow us on Twitter and YouTube . Read more on Latest News on Pinewz.com
Advertisement
WMWaqar Manzoor
FollowMar 02, 2026 11:03:230
Report
AMAsheesh Maheshwari
FollowMar 02, 2026 11:03:090
Report
VKVishal Kumar
FollowMar 02, 2026 11:02:570
Report
NJNarendra Jaiswal
FollowMar 02, 2026 11:02:440
Report
RKRaj Kishore
FollowMar 02, 2026 11:02:270
Report
RSRAKESH SINGH
FollowMar 02, 2026 11:02:180
Report
RRRakesh Ranjan
FollowMar 02, 2026 11:00:060
Report
0
Report
0
Report
0
Report
NTNagendra Tripathi
FollowMar 02, 2026 10:39:060
Report
AAANOOP AWASTHI
FollowMar 02, 2026 10:38:500
Report
0
Report
HSHITESH SHARMA
FollowMar 02, 2026 10:38:190
Report
AGAdarsh Gautam
FollowMar 02, 2026 10:38:040
Report
