Back
यमुनानगर किसान अमेरिका-भारत समझौते के खिलाफ भारी प्रदर्शन, 23 मार्च को बड़ा आंदोलन की धमकी
KSKULWANT SINGH
Feb 16, 2026 09:30:25
Yamuna Nagar, Haryana
यमुनानगर में आज भारत और अमेरिका के बीच हुए कृषि समझौते के विरोध में बड़ी संख्या में किसान एकत्रित हुए। किसानों ने केंद्र सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए प्रधानमंत्री का पुतला फूंका और समझौते को देश के किसानों के लिए नुकसानदायक बताया। प्रदर्शनकारियों का कहना है कि सरकार ने अमेरिका के सामने झुकते हुए ऐसे समझौते किए हैं जिनसे भारतीय कृषि क्षेत्र पर गंभीर प्रभाव पड़ेगा। किसानों का आरोप है कि समझौते के तहत अमेरिका से आने वाले कृषि उत्पादों पर शून्य प्रतिशत टैक्स लगाने की बात कही गई है, जबकि अमेरिका भारतीय उत्पादों पर 18 प्रतिशत टैक्स वसूलता है। उनका कहना है कि यह असमान शर्तें भारतीय किसानों के हितों के खिलाफ हैं। प्रदर्शन में शामिल किसानों ने कहा कि भारत में अधिकांश किसान छोटे और सीमांत हैं, जबकि अमेरिका में हजारों एकड़ में खेती होती है। ऐसे में भारतीय किसान अमेरिकी किसानों से प्रतिस्पर्धा नहीं कर पाएंगे और इससे स्थानीय खेती बर्बाद हो सकती है। किसान नेता संजू गुदियाना ने कहा कि सरकार की नीतियों से किसानों में असंतोष है। उन्होंने आरोप लगाया कि अमेरिका भारत पर विभिन्न शर्तें थोपता है, जैसे रूस से तेल खरीदने को लेकर दबाव बनाना, और महंगे दामों पर अपने उत्पाद लेने की बात करना। उन्होंने कहा कि सरकार इन दबावों के आगे झुक रही है, जिसका खामियाजा देश के किसानों को भुगतना पड़ेगा। किसानों ने चेतावनी दी है कि यदि 23 मार्च को सरकार कृषि समझौते पर हस्ताक्षर करती है तो पीपली अनाज मंडी में एक बड़ी रैली आयोजित की जाएगी। उन्होंने कहा कि यह आंदोलन आर-पार की लड़ाई होगा, जिसमें दिल्ली कूच, हाईवे जाम या अन्य बड़े फैसले लिए जा सकते हैं। किसानों ने याद दिलाया कि पिछले कृषि कानूनों के विरोध की शुरुआत भी पीपली से हुई थी और इस बार भी आंदोलन की रणनीति वहीं से तय की जाएगी। प्रदर्शन को लेकर क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है।
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
Advertisement
1
Report
0
Report
मुजफ्फरनगर में भारतीय किसान यूनियन (अंबावता) का जोरदार प्रदर्शन, 5 सूत्री मांगों को लेकर दिया ज्ञापन
1
Report
AGAdarsh Gautam
FollowFeb 16, 2026 11:07:38Sidhi, Madhya Pradesh:अपडेट पुजारी हत्याकांड के बाद आरोपी के अवैध कब्जे को लेकर प्रशासन ने मकान व दुकान में नोटिस चस्पा किया ग्राउंड जीरो
0
Report
VSVIPIN SHARMA
FollowFeb 16, 2026 11:07:220
Report
DSDanvir Sahu
FollowFeb 16, 2026 11:06:530
Report
CSChandrashekhar Solanki
FollowFeb 16, 2026 11:06:340
Report
0
Report
PTPawan Tiwari
FollowFeb 16, 2026 11:04:040
Report
ASAkash Sharma
FollowFeb 16, 2026 11:03:480
Report
HNHEMKANT NAUTIYAL
FollowFeb 16, 2026 11:03:280
Report
AKAjay Kashyap
FollowFeb 16, 2026 11:03:140
Report
AMAsheesh Maheshwari
FollowFeb 16, 2026 11:03:03Noida, Uttar Pradesh:मौके पर तिजारा विधायक बाबा बालकनाथ भी पहुंचे
0
Report
ANAJAY NATH
FollowFeb 16, 2026 11:01:300
Report
AVArun Vaishnav
FollowFeb 16, 2026 11:01:050
Report