Back
जगाधरी के इंडस्ट्रियल सीवेज प्लांट से उद्योगों को प्रदूषण नियंत्रण और बड़ा लाभ
KSKULWANT SINGH
Feb 03, 2026 10:18:51
Yamuna Nagar, Haryana
जगाधरी शहर की औद्योगिक इकाइयों के लिए एक बड़ी राहत की खबर सामने आई है। गांव परवालों में करीब 98 करोड़ रुपये की लागत से बन रहे इंडस्ट्रियल सीवेज ट्रीटमेंट प्लांट से न सिर्फ प्रदूषण पर नियंत्रण होगा, बल्कि उद्योगों को भी बड़ा फायदा मिलेगा। इस परियोजना का निरीक्षण करने पहुंचे पूर्व कैबिनेट मंत्री कंवरपाल गुर्जर ने इसे जगाधरी शहर के विकास के लिए मील का पत्थर बताया।
पूर्व कैबिनेट मंत्री कंवरपाल गुर्जर ने जानकारी देते हुए बताया कि गांव परवालों में बन रहा इंडस्ट्रियल सीवेज ट्रीटमेंट प्लांट प्रतिदिन लगभग 2 करोड़ लीटर औद्योगिक अपशिष्ट जल को साफ करने में सक्षम होगा। मोहन नगर नाले से 800 एमएम डायमीटर की पाइपलाइन के माध्यम से इंडस्ट्रियल वेस्ट वाटर को संयंत्र तक लाया जाएगा, जहां उसका ट्रीटमेंट कर उपयोग योग्य बनाया जाएगा।
उन्होंने कहा कि जगाधरी एक पुराना औद्योगिक शहर है, जहां हजारों छोटी-बड़ी फैक्ट्रियां स्थापित हैं और हजारों लोगों को रोजगार मिला हुआ है। लंबे समय से इंडस्ट्रियलिस्ट इस परियोजना की मांग कर रहे थे, जिसे उनके पिछले कार्यकाल में मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के सहयोग से मंजूरी दिलवाई गई। यह प्रोजेक्ट सितंबर 2026 तक पूरा होने की उम्मीद है।
कंवरपाल गुर्जर ने बताया कि इस प्लांट के बनने से औद्योगिक इकाइयों से निकलने वाले रासायनिक अपशिष्ट जल का वैज्ञानिक तरीके से शोधन होगा, जिससे पर्यावरण संरक्षण को मजबूती मिलेगी। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के नेतृत्व में सभी वर्गों के कल्याण के लिए निरंतर कार्य कर रही है।
निरीक्षण के दौरान उद्योग संगठनों के पदाधिकारी, जनप्रतिनिधि और बड़ी संख्या में इंडस्ट्रियलिस्ट मौजूद रहे। सभी ने इस परियोजना को जगाधरी के औद्योगिक भविष्य के लिए बेहद महत्वपूर्ण बताया।
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
Advertisement
RTRAJ TAKIYA
FollowFeb 03, 2026 11:32:200
Report
BSBIRENDRA SINHA
FollowFeb 03, 2026 11:31:490
Report
MJManoj Jain
FollowFeb 03, 2026 11:31:330
Report
NJNEENA JAIN
FollowFeb 03, 2026 11:31:130
Report
0
Report
NJNEENA JAIN
FollowFeb 03, 2026 11:30:530
Report
NJNEENA JAIN
FollowFeb 03, 2026 11:30:370
Report
MGMohd Gufran
FollowFeb 03, 2026 11:30:25Prayagraj, Uttar Pradesh:विपक्ष को योगी का 'बुलेट' जवाब
0
Report
0
Report
MMMohd Mubashshir
FollowFeb 03, 2026 11:18:420
Report
MKManitosh Kumar
FollowFeb 03, 2026 11:18:200
Report
ASABHISHEK SHARMA1
FollowFeb 03, 2026 11:17:500
Report
ASAshutosh Sharma1
FollowFeb 03, 2026 11:17:360
Report
BSBHUPENDAR SINGH SOLANKI
FollowFeb 03, 2026 11:17:040
Report
0
Report