icon-pinewzicon-zee
PINEWZ
become creator
न्यूज़ क्रिएटर बनें

आपकी स्थानीय कहानियाँ, आपकी आवाज़

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
Pinewz
123401
NZNaveen Zee13 Oct 2025, 09:17 am

रेवाड़ी में अवैध पटाखा कारोबार पकड़ाम, 4 लाख नकदी सहित गिरफ्तार

Rewari, Haryana:रेवाड़ी में अवैध पटाखों का बड़ा जखीरा बरामद..... दो लोग गिरफ्तार, 4 लाख कैश जब्त, वॉट्सऐप के जरिए चलाया कारोबार........ पुलिस को लगातार अवैध पटाखों की बिक्री की शिकायतें मिल रही थीं..... एंकर - रेवाड़ी जिले के कायस्थवाड़ा और सैयद सराय इलाकों में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए भारी मात्रा में अवैध पटाखों का जखीरा बरामद किया है। इस दौरान करीब चार लाख रुपए नकद भी जब्त किए गए। ईश्वरदत्त और मनीष हिरासत में लिए। पटाखों की मात्रा इतनी अधिक थी कि उन्हें ले जाने के लिए एक कैंटर बुलानी पड़ी। बरामद पटाखों की कीमत लाखों रुपए बताई जा रही है। पुलिस को लगातार अवैध पटाखों की बिक्री की शिकायतें मिल रही थीं। सूचनाएं जुटाने के बाद रविवार देर रात पुलिस ने कायस्थवाड़ा और सैयद सराय में एक दुकान और घर में छापेमारी कर इन पटाखों को जब्त किया। जांच में सामने आया है कि अवैध पटाखों का यह पूरा कारोबार वॉट्सऐप ग्रुप के जरिए चलाया जा रहा था। ग्राहकों को वॉट्सऐप ग्रुप पर पटाखों की तस्वीरें भेजी जाती थी और ऑर्डर मिलने के बाद उनकी होम डिलीवरी की जाती थी। शहर थाना पुलिस ने इस मामले में दो लोगों को हिरासत में लिया है। आरोपियों की पहचान सैयद सराय के ईश्वरदत्त और मनीष के रूप में हुई है। पुलिस उनसे आगे की पूछताछ कर रही है। पुलिस का कहना है कि अवैध पटाखों की बिक्री में शामिल लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। त्योहारी सीजन को देखते हुए अवैध गतिविधियों पर कड़ी नजर रखी जा रही है और ऐसी कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी।
0
0
Report

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Back to top