icon-pinewzicon-zee
PINEWZ
become creator
Become a News Creator

Your local stories, Your voice

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Pinewz
206242
Gaurav GuptaGaurav GuptaFollow18m ago

आग में झुलसी महिला की सैफई में उपचार के दौरान मौत, दो की हालत गंभीर

Bharthana, Uttar Pradesh:भरथना संवाददाता - गौरव गुप्ता। कस्बे के मोहल्ला शुक्लागंज में गैस सिलेंडर में लीकेज से लगी भीषण आग में झुलसी महिला की उपचार के दौरान मौत हो गई। पितृ अमावस्या पर पितरों के लिए पकवान बनाते समय हुए इस हादसे में दो महिलाओं और एक पुरुष समेत तीन लोग गंभीर रूप से झुलस गए थे। तीनों को प्राथमिक उपचार के बाद सैफई स्थित पीजीआई रेफर किया गया था। शनिवार शाम उपचार के दौरान रश्मि पत्नी दीपक ने दम तोड़ दिया। महिला की मौत की खबर से परिवार में कोहराम मच गया। जानकारी के अनुसार, शनिवार सुबह मोहल्ला शुक्लागंज स्थित एक मकान की दूसरी मंजिल पर पितृ अमावस्या के अवसर पर पकवान तैयार किए जा रहे थे। इसी दौरान रसोई गैस सिलेंडर में लीकेज होने से अचानक आग लग गई। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया। हादसे में रश्मि, सीमा उर्फ रानी पत्नी प्रेमकिशोर उर्फ लिटिल और प्रेमकिशोर उर्फ लिटिल गंभीर रूप से झुलस गए। परिजनों और स्थानीय लोगों की मदद से सभी घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भरथना पहुंचाया गया। गंभीर हालत को देखते हुए रश्मि, सीमा और प्रेमकिशोर को सैफई पीजीआई रेफर कर दिया गया। उपचार के दौरान देर शाम करीब पौने 6 बजे उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई। वहीँ सैफई पीजीआई में भर्ती घायल सीमा की हालत भी नाजुक बताई जा रही है. सूचना मिलते ही कस्वा चौकी प्रभारी तन्मय चौधरी ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम हेतु भेजा। पोस्टमार्टम के बाद मृतका रश्मि का शव घर पहुंचते ही परिवार में चीख-पुकार मच गई। मां का शव देखते ही परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया। रश्मि अपने पीछे 12 वर्षीय बेटे प्रशांत और आठ वर्षीय पारस को बिलखता छोड़ गई हैं। मां की मौत से दोनों मासूम बच्चों के सिर से ममता का साया उठ गया। हादसे के बाद से परिवार में मातम पसरा हुआ है, वहीं मोहल्ले में भी शोक और सन्नाटे का माहौल है। फोटो – मृतिका रश्मि फ़ाइल फोटो
0
0
Report
Pinewz
206242
Nitin DixitNitin DixitFollow33m ago

पागल बाबा गंगा सागर धाम से निकली भव्य कलश यात्रा, 108 कलशों के साथ महिलाओं ने लिया भाग

Bharthana, Uttar Pradesh:भरथना, संवाददाता। शारदीय नवरात्र के पावन अवसर पर भरथना में ओम श्री पागल बाबा गंगासागर धाम ट्रस्ट के तत्वावधान में भव्य कलश यात्रा निकाली गई। यात्रा पटियन हनुमान मंदिर से प्रारंभ होकर ओम श्री पागल बाबा मंदिर तक पहुंची। कलश यात्रा में महिलाओं ने सिर पर 108 कलश धारण कर श्रद्धा और भक्ति के साथ भाग लिया। कलश यात्रा के दौरान माता रानी के जयकारों से पूरा वातावरण भक्तिमय हो गया। श्रद्धालुओं में नवदुर्गा महोत्सव को लेकर खासा उत्साह देखने को मिला। महिलाओं ने पारंपरिक तरीके से कलश यात्रा में सहभागिता कर धार्मिक आस्था का परिचय दिया। यात्रा के ओम श्री पागल बाबा मंदिर पहुंचने पर नवदुर्गा महोत्सव का शुभारंभ हुआ। इस दौरान श्याम सुंदर चौरसिया, अरविंद चौरसिया, आशु चौरसिया, कल्लू चौरसिया, लाभ चौरसिया, गोविंद चौरसिया, सहित एक सैकड़ा से अधिक श्रद्धालु मौजूद रहे। धार्मिक आयोजन को लेकर क्षेत्र में उत्साह का माहौल बना रहा।
0
0
Report
Pinewz
206242
Nitin DixitNitin DixitFollow23 Apr 2026, 03:42 pm

जर्जर सड़के बनी किसानों की समस्या, किसान यूनियन ने सौंपा ज्ञापन

Bharthana, Uttar Pradesh:भरथना। जर्जर सड़कों के नवनिर्माण के लिए भारतीय किसान यूनियन महाशक्ति पदाधिकारियों ने एसडीएम को ज्ञापन पत्र सौंपा उपजिलाकारी कार्यालय में बृहस्पतिवार को एसडीएम काव्या सी को भारतीय किसान यूनियन महाशक्ति के जिलाध्यक्ष विवेक सिंटू यादव के नेतृत्व में ज्ञापन पत्र सौंपा गया। जिलाधिकारी के नाम संबोधित ज्ञापन पत्र में बताया कि क्षेत्र अंतर्गत मेढ़ी दूधी से इकदिल रेलवे स्टेशन तक का मार्ग और इसी मार्ग से कुंअरपुर, नगला ठकुरी, नगला पूट व बिरारी गांव होते हुए एएच वन को जोड़ने वाले संपर्क मार्ग की हालत अत्यधिक जर्जर हो चुकी है। इन दोनों मार्गो से लगभग 25 गांव के तकरीबन 25 हजार की आबादी जुड़ी है। वर्तमान में इस दोनों मार्गो पर कई बड़े व छोटे गड्ढे हो गए। इसके कारण फसल लेकर ट्रैक्टर ट्रॉली लेकर जाने वाले कई किसानों के वाहन आए दिन फंस जाते हैं। स्कूल आदि वाहनों के दुर्घटना ग्रस्त होने की आशंका रहती है। किसान नेताओं ने ज्ञापन के माध्यम दोनों जर्जर मार्गो के नवनिर्माण की मांग की है। एसडीएम ने किसान पदाधिकारियों ने ज्ञापन पत्र को अग्रसारित कर आवश्यक कार्रवाई की आश्वासन दिया। ज्ञापन पत्र देने के दौरान उमाकांत तिवारी, रामसेवक तिवारी, गंगासागर शाक्य, अजय सिंह, मोहित सिंह, शिवकुमार तिवारी, मो0 आशिक आदि किसान पदाधिकारीगण मौजूद रहे।
0
0
Report
Advertisement
Advertisement
Back to top