Become a News Creator

Your local stories, Your voice

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Agra283122

आगरा के किरावली में कांग्रेस का महासम्मेलन,किसान नेता मुकेश डांगुर कांग्रेस में शामिल

AMIT SHARMAAMIT SHARMAJan 31, 2026 08:16:48
Kiraoli, Uttar Pradesh:आगरा के किरावली में कांग्रेस का संविधान बचाओ संवाद सम्मेलन का आयोजन किया गया । इस अवसर पर किसान नेता और किसानों के मुद्दों को समय समय पर उठाने वाले किसान नेता मुकेश डांगुर कांग्रेस में शामिल हुए । कांग्रेस की संविधान बचाओ संवाद सम्मेलन में हजारों की संख्या में किसानों ने कांग्रेस के प्रति अपनी निष्ठा जाहिर की । किसान नेता मुकेश डांगुर ने कहा कि भाजपा किसान विरोधी पार्टी है । इनके नेताओं ने कांग्रेस की आय दुगुनी करने , किसानों के कर्जे माफ करने के वादों के साथ सत्ता में आए हैं पर ये सिर्फ चुनावी जुमले साबित हुए हैं । अब जनता और किसान कांग्रेस की तरफ देख रहे हैं । कांग्रेस की सरकार आने के बाद किसानों के हित में क्रांतिकारी काम किए जाएंगे ।
0
comment0
Report
Agra282001

आगरा में 7.70 करोड़ की चोरी का सनसनीखेज खुलासा, फैक्ट्री कर्मचारी निकला मास्टरमाइंड !

AMIT SHARMAAMIT SHARMAJan 23, 2026 09:22:42
Agra, Uttar Pradesh:आगरा पुलिस ने करोड़ों रुपये की बड़ी चोरी का खुलासा करते हुए फैक्ट्री चोरी कांड में शामिल तीन अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने इनके कब्जे से लाखों रुपये की नकदी और करोड़ों रुपये के डायमंड ज्वैलरी आभूषण बरामद किए हैं। चोरी गया लगभग पूरा माल पुलिस ने रिकवर कर लिया है। यह सनसनीखेज चोरी 19 जनवरी को थाना सिकंदरा क्षेत्र स्थित रोजर इंडस्ट्रीज लिमिटेड फैक्ट्री में हुई थी। जांच में सामने आया कि इस वारदात का मास्टरमाइंड फैक्ट्री में ही काम करने वाला कंप्यूटर ऑपरेटर अनुपम शर्मा है। उसने अपने भाई और दोस्त के साथ मिलकर पूरी साजिश रची थी। पुलिस जांच में खुलासा हुआ कि अभियुक्तों को फैक्ट्री के अंदरूनी रास्तों और सुरक्षा व्यवस्था की पूरी जानकारी पहले से थी। इसी का फायदा उठाते हुए तीनों अभियुक्त पीछे के रास्ते से दीवार फांदकर फैक्ट्री में दाखिल हुए और लॉकर तोड़कर नकदी व डायमंड ज्वैलरी पर हाथ साफ कर दिया। घटना के बाद आगरा पुलिस कमिश्नर के निर्देश पर कमिश्नरेट पुलिस की कई टीमें गठित की गईं। मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने चोरी के माल के आपसी बंटवारे से पहले ही जंगल से तीनों अभियुक्तों को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार अभियुक्तों के नाम— अनुपम शर्मा (कंप्यूटर ऑपरेटर, मास्टरमाइंड) अनुराग शर्मा संजय उर्फ संजू पुलिस के अनुसार, एक अभियुक्त पर पहले से ही गंभीर आपराधिक मुकदमे दर्ज हैं। फिलहाल तीनों से पूछताछ जारी है और कानूनी कार्रवाई की जा रही है। आगरा पुलिस की इस बड़ी कार्रवाई को करोड़ों की चोरी के सफल खुलासे के रूप में देखा जा रहा है।
0
comment0
Report
Agra282001

आगरा में 7.70 करोड़ की चोरी का सनसनीखेज खुलासा, फैक्ट्री कर्मचारी निकला मास्टरमाइंड !

AMIT SHARMAAMIT SHARMAJan 23, 2026 09:16:10

शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद के समर्थन में उतरी सपा , महामहिम राष्ट्रपति के नाम सौंपा ज्ञापन

AMIT SHARMAAMIT SHARMAJan 21, 2026 07:56:12
0
comment0
Report
Agra282003

ताजमहल में शाहजहां के उर्स से राष्ट्रीय बजरंग दल में आक्रोश , शिव मंदिर होने का विवाद फिर गहराया

AMIT SHARMAAMIT SHARMAJan 19, 2026 08:16:56
0
comment0
Report
sidebar-img
Advertisement
Back to top