Back
Vayu Club में गाना बदले को लेकर विवाद, बिल्डर परिवार समेत घायल
JPJai Prakash
Mar 27, 2026 10:50:26
Faridabad, Haryana
फरीदाबाद के सेक्टर 88 स्थित Vayu Club में गाना चेंज कराने को लेकर हुए विवाद ने हिंसक रूप धारण कर लिया। क्लब में जन्मदिन की पार्टी करने आये एक बिल्डर और उसकी बेटियों के साथ जमकर मारपीट की गई। बीपीटीपी थाना पुलिस को मामले की शिकायत दी गई है पुलिस मामले की जांच कर रही है।
जन्मदिन की पार्टी करने गये थे क्लब
सेक्टर 21 के रहने वाले रमन ग्रोवर ने जानकारी देते हुए बताया कि, वह गुडगांव में बिल्डर का काम करते है। 26 मार्च की रात को करीब 10 बजे वह अपनी बेटी का जन्मदिन मनाने के लिए सेक्टर 88 के Vayu Club गये थे। उनकी बेटी के साथ उसके भाई सहित 6 दोस्त थे। जिनमें 4 लड़किया और 2 लड़के थे।
रात को 12 बजे के करीब वह वापस घर आ गये। लेकिन बच्चे क्लब में ही पार्टी कर रहे थे। उनकी बेटी ने डीजे से गाना चेंज करने के लिए कहा, इसको लेकर लेकर वहीं मौजूद एक सिम्मी अरोडा नामक की लड़की ने उसकी बेटी के साथ झगड़ा करना शुरू कर दिया। इसके बाद उसकी बेटी को थप्पड़ मार दिया।
लिफ्ट के अंदर मारपीट होते हुए
बेटी के बुलाने पर क्लब पहुंचा
रमन ग्रोवर ने जानकारी देते हुए बताया कि बेटी की कॉल आते ही वह वापस क्लब पहुंचे। जहां पर वह सभी बच्चों को लेकर क्लब के नीचे आ गये। इसी दौरान उन पर दर्जन भर युवकों और क्लब के गार्डों ने हमला कर दिया। इससे पहले लिफ्ट में उनके और बच्चों के साथ मारपीट की गई।
कान में पहना हुआ हीरा छीना
रमन के मुताबिक आरोपियों ने मारपीट के दौरान कान में पहली हुई बाली में डाला हुआ डायमंड भी छिन लिया। उन्होंने इसकी कीमत साढ़े 10 लाख रूपये के करीब बताई है। रमन ने बताया कि वह जैसे तैसे बच्चों को लेकर वहां से निकले और सभी को उनके घर छोड़ा। जिसके बाद वह वापस पुलिस के साथ माके पर पहुंचे।
पीडित का आरोप है कि युवकों ने बहुत ज्यादा नशा किया हुआ था
कनाड़ा में फाइनें की पढ़ाई कर रही बेटी
रमन ने बताया कि उसकी बेटी कनाडा में फाइनेंस में ग्रेजुऐशन कर रही है। 15 फरवरी को दादी की मौत के बाद उसको कनाडा से बुलाया था। वह 28 मार्च को कनाडा वापस जाने वाली थी। इससे पहले बेटी का जन्मदिन मनाने के लिए क्लब जाने का प्लान बनाया था।
क्लब मालिक पर आरोप लगाया
रमन ग्रोवर ने कहा कि मारपीट के समय क्लब को चलाने वाला रिषिन चितकारा भी वही पर मौजूद था। लेकिन किसी ने भी उनके बच्चों को बचाने की कोशिश नही की।
पुलिस कर रही है मामले की जांच
बीपीटीपी थाना प्रभारी अरविन्द ने बताया कि , पीडित के द्वारा मामले की शिकायत दी गई है। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है। क्लब में लगे सीसटीवी कैमरों की फूटेज को चैक किया जा रहा है。
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
Advertisement
1026
Report
1062
Report
1073
Report
1067
Report
1028
Report
0
Report
VRVIJAY RANA
FollowMar 27, 2026 12:07:000
Report
GPGovind Prasad Pandey
FollowMar 27, 2026 12:06:440
Report
GPGovind Prasad Pandey
FollowMar 27, 2026 12:06:310
Report
KJKamran Jalili
FollowMar 27, 2026 12:06:13Ranchi, Jharkhand:रांची के अल्बर्ट एक्का चौक पर रामनवमी के शोभा यात्रा में शामिल हुए, बाबूलाल मरांडी और केन्द्रीय रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ
0
Report
GPGovind Prasad Pandey
FollowMar 27, 2026 12:05:460
Report
VMVimlesh Mishra
FollowMar 27, 2026 12:05:290
Report
0
Report
GPGovind Prasad Pandey
FollowMar 27, 2026 12:05:070
Report
GPGovind Prasad Pandey
FollowMar 27, 2026 12:04:570
Report