Back
New Delhi110001blurImage

दिल्ली के डॉक्टरों का शांतिपूर्ण प्रदर्शन, सुरक्षा और इंसाफ की मांग

Sanjay Kumar Verma
Aug 17, 2024 02:03:58
New Delhi, Delhi

कोलकाता में एक महिला रेजिडेंट डॉक्टर के साथ हुए जघन्य अपराध के खिलाफ दिल्ली के सभी रेजिडेंट डॉक्टर आज 2 बजे निर्माण भवन पर शांतिपूर्ण प्रदर्शन करेंगे। इस घटना के बाद डॉक्टरों में आक्रोश बढ़ता जा रहा है। कई दिनों से रेजिडेंट डॉक्टर हड़ताल पर बैठे हैं जिसमें अब हिंदू राव अस्पताल के डॉक्टर भी शामिल हो गए हैं। इनकी मांग है कि उन्हें सुरक्षा और इंसाफ का ठोस आश्वासन मिले। जब तक ऐसा नहीं होता उनकी हड़ताल जारी रहेगी।

0
Report

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|