Back
82 लाख रुपए की राशि नहीं पहुंची, मुंगेली के स्कूलों में निधि अटका
RSRakesh Singh Thaku
Feb 17, 2026 05:32:11
Mungeli, Chhattisgarh
जिले के व्यवसायिक स्कूलों के लिए भेजी गई 82 लाख रूपये की राशि अधिकारियों की उदासीनता के चलते स्कूलों में अब तक नहीं पहुंच पाई। समग्र शिक्षा के अंतर्गत राज्य के द्वारा व्यावसायिक शिक्षा के स्कूलों के बेहतर संचालन एवं विद्यार्थियों के स्किल डेवलपमेंट के लिए मुंगेली जिले के 41 स्कूलों के लिए 2025 और 26 के लिए नवंबर माह में भेजे गए प्रति स्कूल दो-दो लाख रुपए की राशि अभी तक स्कूलों में नहीं पहुंच पाई है। व्यावसायिक पाठ्यक्रम संचालित करने वाले हाई एवं हायर सेकेंडरी स्कूलों को समग्र शिक्षा द्वारा भेजे गए दो-दो लाख रुपए के आवंटन को लेकर अब संशय की स्थिति बनी हुई है वहीं दूसरी ओर सत्र का समापन होने वाला है 10वीं और 12वीं की परीक्षाएं फरवरी के अंत से शुरू होने वाली है ऐसे में विद्यार्थियों को उस पैसे से जो लाभ मिलता अब उसकी उम्मीद भी खत्म हो गई है ऐसे में मार्च अंतिम में बजट खर्च करने इन पैसों का फर्जी बिल लगाकर बंदर बांट ही किया जाएगा.. वहीं कुछ स्कूल के प्रिंसिपलों ने जानकारी के अनुसार हमें बताया की समय रहते उन्हें ये राशि मिल गई होती तो इस पैसे का उपयोग बच्चों के स्किल डेवलपमेंट के लिए किया जा सकता था उनके द्वारा जिला शिक्षा अधिकारी को मांग पत्र भेजा चुका है.. केंद्र के द्वारा समग्र शिक्षा के अंतर्गत छत्तीसगढ़ राज्य परियोजना कार्यालय के माध्यम से मुंगेली जिले के 41 स्कूलों में व्यावसायिक शिक्षा के संचालन हेतु 82 लाख रुपए की स्वीकृति प्रदान की गई थी यह राशि PFMS प्रणाली के माध्यम से संबंधित स्कूलों के प्राचार्य को लिमिट जारी कर उपलब्ध कराई जानी थी तीन माह से अधिक समय बीत जाने के बाद भी अब तक इस राशि का स्कूलों में वितरण नहीं हो पाया है इसके चलते व्यावसायिक शिक्षा के विद्यार्थियों को इसका लाभ नहीं मिल पाया।
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
Advertisement
BTBrajesh Tiwari
FollowFeb 17, 2026 10:45:480
Report
DKDeepesh Kumar
FollowFeb 17, 2026 10:45:400
Report
MKMANTUN KUMAR ROY
FollowFeb 17, 2026 10:45:270
Report
0
Report
0
Report
खंडशिक्षा अधिकारी कार्यालय परिसर में ‘हमारा आंगन, हमारे बच्चे’ उत्सव का आयोजन, नन्हे बच्चों की प्रस्
0
Report
0
Report
0
Report
RKRupesh Kumar
FollowFeb 17, 2026 10:35:510
Report
WJWalmik Joshi
FollowFeb 17, 2026 10:35:350
Report
VKVINOD KANDPAL
FollowFeb 17, 2026 10:35:170
Report
TSTHANESHWAR SAHU
FollowFeb 17, 2026 10:34:580
Report
AMANIL MOHANIA
FollowFeb 17, 2026 10:34:420
Report
0
Report
PKPRASHANT KUMAR1
FollowFeb 17, 2026 10:34:250
Report