icon-pinewzicon-zee
PINEWZ
become creator
न्यूज़ क्रिएटर बनें

आपकी स्थानीय कहानियाँ, आपकी आवाज़

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

गोरखपुर महिला हत्याकांड: रेलवे प्वाइंट्स मैन गिरफ्तार, 500 CCTV से खुलासा

Gorakhpur, Uttar Pradesh:गोरखपुर के झंगहा थाना क्षेत्र में महिला की हत्या के मामले में पुलिस ने बड़ा खुलासा किया है। तीन सितंबर को दुबियारी पुल गहिरा मोड़ के पास मिले महिला के शव की पहचान अभी तक नहीं हो सकी है, लेकिन पुलिस ने हत्या के आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस के मुताबिक, आरोपी कोई शातिर अपराधी नहीं बल्कि रेलवे में तैनात प्वाइंट्स मैन अभय कुमार तिवारी है। पूछताछ में आरोपी ने महिला को सुनसान जगह ले जाने और उसके साथ जबरदस्ती करने की बात कबूल की है। पुलिस का दावा है कि महिला ने दोबारा जबरदस्ती सम्बन्ध बनाने का विरोध किया, जिसके बाद दोनों के बीच हाथापाई हुई और आरोपी के धक्का देने से महिला जमीन पर गिर गई। सिर में चोट लगने के बाद उसकी मौत हो गई। सबसे बड़ी हैरानी की बात ये है कि पुलिस आरोपी तक महज एक मोबाइल फोन और करीब 500 CCTV कैमरों की फुटेज के जरिए पहुंची। करीब 100 पुलिसकर्मियों की अलग-अलग टीमें बनाकर रेलवे स्टेशन से घटनास्थल तक का पूरा रूट खंगाला गया। पुलिस के मुताबिक, पूछताछ में अभय ने घटना को लेकर जानकारी दी है । पुलिस का कहना है कि महिला उसे दो सितंबर की देर शाम करीब साढ़े सात बजे गोरखपुर रेलवे स्टेशन पर मिली थी।महिला गूengi थी वह बोल नहीं पा रही थी। आरोप है कि अभय उसे सुनसान स्थान पर ले गया और उसके साथ जबरदस्ती की। पुलिस के अनुसार, जब आरोपी ने दोबारा जबरदस्ती रेप करने की कोशिश की तो महिला ने उसका विरोध किया। इसी दौर में दोनों के बीच हाथापाई हो गई और वह धक्का दे दिया जिससे गिरकर महिला की मौत हो गई। पुलिस के मुताबिक, अभय ने महिला को धक्का दे दिया। महिला जमीन पर गिर गई और सिर में चोट लगने के बाद उसकी मौत हो गई। आरोप है कि घटना के बाद अभय डर गया और महिला को वहीं छोड़कर स्कूटी से फरार हो गया। पुलिस ने घटना में इस्तेमाल की गई स्कूटी भी बरामद कर ली है। आरोपी अभय कुमार तिवारी शादीशुदा है और उसके बच्चे भी हैं।घटना का खुलासा होने के बाद आरोपी के परिवार से लेकर आसपास के लोग तक हैरान हैं। हालांकि पुलिस ने हत्या की गुत्प्घी सुलझाने का दावा किया है, लेकिन इस पूरे मामले की सबसे बड़ी पहेली अभी भी बरकार है। पुलिस अधिकारी के मुताबिक, महिला की पहचान के लिए पुलिस, सर्विलांस और साइबर टीम लगातार काम कर रही है। मोबाइल नंबर की CDR से मिली लोकेशन के आधार पर भी टीमों को लगाया गया है, ताकि महिला की पहचान हो सके और उसके परिवार तक सूचना पहुंचाई जा सके। गोरखपुर पुलिस ने करीब 500 CCTV कैमरों की फुटेज और 100 पुलिसकर्मियों की मेहनत के बाद महिला हत्याकांड के आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस के मुताबिक आरोपी रेलवे का प्वाइंट्स मैन है और पूछताछ में उसने वारदात कबूल की है। हालांकि हत्या का खुलासा हो चुका है, लेकिन महिला की पहचान अब भी पुलिस के लिए बड़ी चुनौती बनी हुई है। अब पुलिस की कोशिश है कि महिला की पहचान जल्द से जल्द हो और उसके परिवार तक इस दुखद घटना की जानकारी पहुंचाई सके।
0
0
Report

पश्चिमी जिला पुलिस का ऑपरेशन चक्रव्यूह: 149 घोषित अपराधी पहचान, 81 गिरफ्तार

Delhi, Delhi:पश्चिमी जिला पुलिस का ऑपरेशन चक्रव्यूह: 48 घंटों में 149 घोषित अपराधियों की पहचान। राजस्थान के चूरू से लग्जरी फॉर्च्यूनर कार की बरामदगी। पश्चिमी जिला ऑपरेशन सेल, एटीएस स्पेशल स्टाफ और हरिनगर पुलिस को बड़ी कामयाबी मिली। वेस्ट जिला पुलिस ने 48 घंटे में ऐसा चक्रव्यूह रचा कि ऐसी कई अपराधिक घटनाओं में शामिल भगोड़े गिरफ्त में आ गए। पूरा जिला मिलकर 149 घोषित अपराधी पीओ की पहचान कर 81 की गिरफ्तारी कर चुका था। कुछ भगोड़ों को 25 सालों से गिरफ्तार नहीं कर पाया गया था. साथ ही लग्जरी कार चोर के बदमाश राजस्थान तक पीछा कर बरामद किया गया और आरोपी को गिरफ्तार किया गया। तीसरे मामले में हरिनगर थाना पुलिस ने तीन शातिर चोरों को गिरफ्तार किया, जिन पर दर्जनों आपराधिक मामले थे और वे चोरी व burglarly कर रहे थे। उनके पास से काफी मात्रा में सामान भी बरामद किया गया।
0
0
Report

आगरा विकास प्राधिकरण में फर्जी अनुभव प्रमाणपत्र पर बड़ा बैन, तीन साल के लिये निलंबन

Agra, Uttar Pradesh:आगरा ब्रेकिंग आगरा विकास प्राधिकरण उपाध्यक्ष का एक्शन मोड ठेकेदारों के कागजों की पड़ताल में लगातार हो रहे नए खुलासे दो दिन पहले A S कंस्ट्रेशन की साल्वेंसी निकली फर्जी तो प्राधिकरण उपाध्यक्ष ने फर्म को किया तीन साल के लिए डिबार अब एक और फर्म हनुमान एंटरप्राइजेज का अनुभव प्रमाण पत्र निकला फर्जी फर्म ने मथुरा विकास प्राधिकरण से निर्गत अनुभव प्रमाणपत्र दिखाकर कागजों में शामिल कर निविदा में लिया था हिस्सा जांच में फर्जी पाया गया अनुभव प्रमाण पत्र,मथुरा विकास प्राधिकरण ने ऐसा कोई अनुभव प्रमाणपत्र जारी न होने का हवाला आगरा विकास प्राधिकरण उपाध्यक्ष अरुण मौली ने हनुमा एंटरप्राइजेज को तीन साल के लिए किया डिबार दोनों फर्म अब तीन साल तक किसी निविदा में नहीं ले सकेंगी हिस्सा
0
0
Report
Advertisement

आमेर में मनीष सोनी हत्या केस: धरना समाप्त, सहायता को लेकर असमंजस बरकरार

Noida, Uttar Pradesh:जयपुर vishnu आमेर में मनीष सोनी हत्या प्रकरण में सहमति परिजनों से मांगों पर सहमति के बाद खत्म हुआ धरना आर्थिक सहायता, एक संविदा पर नौकरी और एक डेयरी बूथ पर सहमति हालांकि आर्थिक सहायता राशि को लेकर बना हुआ असमंजस चुनावी आचार संहिता के कारण नहीं दिया गया लिखित आश्वासन प्रशासन के अलावा स्थानीय व्यापारी और भामाशाह की तरफ से सहायता आरोपी के खिलाफ केस ऑफिसर स्कीम के तहत कार्रवाई पर बनी सहमति एसडीएम ने कहा नियमों के तहत दी जाने वाली सहायता करेंगे आचार संहिता के कारण राज्य सरकार कोई भी घोषणा नहीं कर सकती परिवार की मांग और आमजन के सहयोग को उनसे पता करें
0
0
Report
Advertisement

बाढ़ प्रभावित लखीसराय में राहत शिविरों का मंत्री विजय सिन्हा ने किया निरीक्षण

Lakhisarai, Bihar:लखीसराय जिले में बाढ़ की स्थिति के बीच बिहार सरकार के कृषि मंत्री सह स्थानीय विधायक विजय कुमार सिन्हा ने बड़हिया क्षेत्र के विभिन्न बाढ़ प्रभावित इलाकों और राहत शिविरों का स्थलीय निरीक्षण किया। मंत्री ने जगनानी धर्मशाला और लोहिया चौक हाई स्कूल स्थित राहत शिविरों में पहुंचकर विस्थापित परिवारों से बातचीत की और उनकी समस्याएं सुनीं। इस दौरान उन्होंने राहत शिविरों में भोजन, स्वच्छ पेयजल, स्वास्थ्य, साफ-सफाई, बिजली और सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। इसके बाद मंत्री ने खूँटहा डीह, खूँटहा चेतन टोला, जैतपुर और लाल दियारा क्षेत्रों का दौरा कर बाढ़ से उत्पन्न हालात का निरीक्षण किया। मंत्री विजय कुमार सिन्हा ने अधिकारियों को राहत कार्यों में तेजी लाने और प्रभावित परिवारों तक हर जरूरी सुविधा तत्काल पहुंचाने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि राहत कार्य में किसी भी स्तर पर लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। संकट की इस घड़ी में सरकार पूरी मजबूती के साथ बाढ़ पीड़ितों के साथ खड़ी है।
0
0
Report

फर्जी PMO अधिकारी बनकर रोहन परिख गिरफ्तार, अदालत में बड़ा दावा

Mumbai, Maharashtra:मुंबई: रिमांड कॉपी के मुताबिक रोहन प्रेमल परिख खुद को प्रधानमंत्री कार्यालय (PMO) का अधिकारी बताकर घूम रहा था। पुलिस ने उसके पास से PMO का फर्जी डिजिटल पहचान पत्र बरामद किया है। इस मामले में पुलिस ने भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 204, 205, 3(5), 319(2), 335, 336, 337 और 340 के तहत मामला दर्ज किया है। मामलें में एक अन्य आरोपी प्रथमेश गणेश बागुल फिलहाल फरार है और पुलिस उसकी तलाश कर रही है। कोर्ट में वकील ने अदालत में दावा किया कि तरुण गुप्ता नामक व्यक्ति ने फर्जी PMO ई-मेल के जरिए रोहन को कथित तौर पर अपने जाल में फंसााया। वकील के मुताबिक रोहन को PMO में नौकरी का ऑफर मिला था। इसके बाद उसे कथित तौर पर PMO का डिजिटल आईडी कार्ड और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के हस्ताक्षर वाला एक प्रशंसा पत्र दिया गया। वकील का दावा है कि इस पत्र में संयुक्त राष्ट्र (UN) में रोहन के काम और भू-राजनीति (Geopolitics) पर उसके लेखन की प्रशंसा की गई थी। वकील ने अदालत को बताया कि रोहन ने लंदन में पढ़ाई की है और वह भू-राजनीति तथा रक्षा नीति जैसे विषयों पर काम करता रहा है। बचाव पक्ष का कहना है कि PMO से जुड़े ये सभी दस्तावेज फर्जी हैं और रोहन खुद इस कथित धोखाधड़ी का शिकार हुआ है। प्रधानमंत्री के कार्यक्रम से 24 घंटे पहले NMACC पहुंचा था—अदालत में रोहन के वकील ने यह भी दावा किया कि रोहन प्रधानमंत्री के कार्यक्रम से करीब 24 घंटे पहले NMACC पहुंचा था; उसके मुताबिक वह वहां केवल परफ्यूम खरीदने गया था। रोहन के साथ उसका बॉडीगार्ड दिलीप कुंडे भी मौजूद था। पुलिस के मुताबिक कुंडे पूर्व सेना कर्मी बताया जा रहा है और उसके पास से एक हथियार बरामद किया गया है। अब फर्जी दस्तावेज बनाने वाले की तलाश; मामले की जांच अब इस दिशा में आगे बढ़ रही है कि फर्जी PMO डिजिटल आईडी और अन्य दस्तावेज किसने तैयार किए थे। पुलिस तरुण गुप्ता की कथित भूमिका, रोहन को PMO में नौकरी का ऑफर देने वाले व्यक्ति और पूरे नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की भी जानकारी जुटा रही है। इसके अलावा फरार आरोपी प्रथमेश बागुल की तलाश जारी है। पुलिस अब यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि रोहन को मिले कथित फर्जी PMO दस्तावेजों के पीछे कौन था और क्या इसके पीछे कोई संगठित साजिश थी।
0
0
Report
Advertisement

रक्षा मंत्री ने झारखंड में ‘हनुमान अंश’ कर मुक्त करने का आग्रह किया

Ranchi, Jharkhand:रांची केंद्रीय रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ ने सीएम को पत्र लिख कर झारखंड में फिल्म ‘हनुमान अंश’ को झारखंड में टैक्स फ्री करने की मांग किया रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ ने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को लिखा पत्र。 सत्य, साहस, सेवा, त्याग और धर्म के प्रति निष्ठा जैसे सनातन मूल्यों को युवा पीढ़ी तक पहुंचाने का माध्यम है यह फिल्म。 रक्षा राज्य मंत्री एवं रांची के सांसद संजय सेठ ने झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को पत्र लिखकर हाल ही में रिलीज हुई हिंदी फिल्म ‘हनुमान अंश’ को झारखंड में कर-मुक्त (Tax Free) करने का आग्रह किया है。 संजय सेठ ने कहा कि यह फिल्म भारतीय संस्कृति, सनातन मूल्यों और भगवान हनुमान के प्रति श्रद्धा को आधुनिक संदर्भ में प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत करती है। फिल्म का कथानक महान संत एवं हनुमान भक्त नीम करौली बाबा के जीवन और उनके आदर्शों पर आधारित है। झारखंड की जनता में भी नीम करौली बाबा के प्रति गहरी श्रद्धा है तथा बड़ी संख्या में श्रद्धालु उनके दर्शन के लिए कैंची धाम जाते हैं。 उन्होंने कहा कि सत्य, साहस, सेवा, त्याग और धर्म के प्रति निष्ठा जैसे सनातन मूल्यों को युवा पीढ़ी तक पहुंचाने में ऐसी फिल्मों की महत्वपूर्ण भूमिका है। ‘हनुमान अंश’ केवल एक फिल्म नहीं, बल्कि हमारी आध्यात्मिक और सांस्कृतिक विरासत से नई पीढ़ी को जोड़ने का माध्यम है。 संजय सेठ ने मुख्यमंत्री से आग्रह किया कि फिल्म के सामाजिक, सांस्कृतिक एवं आध्यात्मिक महत्व को देखते हुए इसे झारखंड में कर-मुक्त करने के संबंध में उचित दिशा-निर्देश जारी किए जाएं। इससे समाज के सभी वर्गों को यह फिल्म देखने का अवसर मिलेगा और झारखंड की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत से जुड़ने का एक और माध्यम उपलब्ध होगा। उन्होंने कहा कि भारतीय संस्कृति और सनातन मूल्यों को जन-जन तक पहुंचाने वाली सकारात्मक एवं प्रेरणादायी फिल्मों को प्रोत्साहित करना समय की आवश्यकता है。 विदित हो कि हाल ही में उत्तराखंड सरकार ने भी ‘हनुमान अंश’ को राज्य में टैक्स फ्री करने की घोषणा की है。
0
0
Report

गाजियाबाद में 25 हजार इनामी हाजी सलमान गिरफ्तार; नंदकिशोर गुर्जर बोले- वकील न लड़े

Noida, Uttar Pradesh:गाजियाबाद: 25 हजार के इनामी हाजी सलमान की गिरफ्तारी के बाद लोनी विधायक नंदकिशोर गुर्जर ने बड़ा बयान दिया है। विधायक ने गाजियाबाद बार एसोसिएशन के अध्यक्ष से अपील की है कि ऐसे व्यक्ति का कोई भी अधिवक्ता मुकदमा न लड़े। विधायक ने कहा कि वह स्वयं भी अधिवक्ता हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि हाजी सलमान को बाहर से फंडिंग मिलती है और उसने सोशल मीडिया के माध्यम से प्रधानमंत्री, मुख्यमंत्री सहित उन्हें भी धमकी दी थी। नंद किशोर गुर्जर ने कहा कि उन्हें उम्मीद है कि गाजियाबाद बार एसोसिएशन ऐसे व्यक्ति का साथ नहीं देगी। इस दौरान उन्होंने बार के गौरवशाली इतिहास का भी उल्लेख किया। उन्होंने कहा, "बार मेरा परिवार है और मैं हमेशा बार के साथ खड़ा रहा हूं।"
0
0
Report

नसीराबाद नगरपालिका मतदान: सुरक्षा के कड़े इंतजाम, मतदान सुबह 7 से शाम 6 बजे

Ajmer, Rajasthan:अजमेर के नसीराबाद नगर पालिका मतदान के लिए विभिन्न मतदान केंद्रों पर पोलिंग पार्टियो को रवाना किया गया... चुनाव पर्यवेक्षक सहित जिला कलेक्टर लोकबंधु एवं पुलिस अधीक्षक हर्षवर्धन अग्रवाला ने चुनावी प्रक्रिया का सघन निरीक्षण किया.. पुलिस अधिकारियों ने पोलिंग बूथ पर तैनात होने वाले पुलिसकर्मियों को कानून एवं शांति व्यवस्था कायम रखने में किसी भी प्रकार की कौताही नहीं बरतने के निर्देश दिए... नसीराबाद नगर पालिका के 20 वार्डो के लिए मतदान बुधवार को होगा... मतदान का प्रात: 7 बजे से सांय 6 बजे तक होगा.. मतदान दलो की रवानगी के दौरान व्यवस्थाएं चाक चौबंद देखी गई.. 9 सितबंर को मतदान समाप्ति के बाद ईवीएम को मतगणना के लिए राजकीय महाविद्यालय में पुलिस के माकूल इंतजाम के बीच सुरक्षित रखवाया जाएगा... वही उपखंड में भी मतदान के दौरान पुख्ता कानून व्यवस्था के लिए अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया गया है.. जिला कलेक्टर लोकबंधु के मुताबिक निष्पक्ष और निर्भीक मतदान के लिए निर्वाचन आयोग के निर्देशों का पूर्ण पालन किया गया है.. एसपी हर्ष वर्धन अग्रवाला ने बताया कि संवेदनशील मतदान केंद्रों पर सुरक्षा व्यवस्था बढ़ाई गई है।
0
0
Report
Advertisement

जयपुर के MPS स्कूल में कक्षा 10 के छात्रों के बीच मारपीट, घायल

Jaipur, Rajasthan:जयपुर MPS स्कूल से छात्रों के बीच मारपीट का मामला सामने आया है। कक्षा 10 में पढ़ने वाले दो छात्रों के बीच हुई कहासुनी के बाद विवाद बढ़ गया और मारपीट हो गई। आरोप है कि करीब 10 से 12 छात्रों ने मिलकर एक छात्र पर हमला कर दिया। इसी दौरान पानी की कांच की बोतल से छात्र के सिर पर चोट लग गई। घटना में छात्र के सिर पर गंभीर चोट आई। स्कूल प्रशासन ने तत्काल घायल छात्र को अस्पताल पहुंचाया। चोट गंभीर होने के कारण छात्र को अस्पताल के ट्रॉम सेंटर में भर्ती कराया गया। चिकित्सकों ने उपचार के दौरान छात्र के सिर पर करीब छह टांके लगाए। घटना की जानकारी मिलने के बाद स्कूल प्रशासन ने छात्र के परिजनों को भी सूचना दी। फिलहाल छात्रों के बीच मारपीट और विवाद की वास्तविक वजह स्पष्ट नहीं पाई जा पाई है। घटना की जानकारी मिलते हैं जवाहर नगर थाना पुलिस मौके पर पहुंची व घटना में शामिल छात्रों के संबंध में भी जानकारी ली। स्कूल गेट के समीप छात्रों के बीच हुई इस घटना को लेकर अभिभावकों में भी चिंता है। स्कूल प्रशासन घायल छात्र के परिजनों को समझो जाकर मामले को शांत करने का प्रयास किया....
0
0
Report

श्रीराम केयर अस्पताल पर जुर्माना 30 हजार, एक्सपायरी दवाएं डंपिंग पर कार्रवाई

Bilaspur, Chhattisgarh:बिलासपुर। एक्सपायरी दवाइयां और मेडिकल वेस्ट अनधिकृत जगह पर डंप करना श्रीराम केयर हॉस्पिटल को महंगा पड़ गया। नगर निगम ने अस्पताल पर 30 हजार रुपये का अर्थदंड लगाया है। मंगला के छपराभाठा इलाके में निरीक्षण के दौरान अस्पताल से संबंधित मेडिकल वेस्ट और एक्सपायरी दवाइयां निर्धारित प्रक्रिया के बजाय डंप मिली थीं। निगम ने भविष्य में दोबारा ऐसी लापरवाही मिलने पर सख्त कार्रवाई की चेतावनी दी है। मामला मंगला के छपराभाठा इलाके का है, जहां नगर निगम की टीम ने निरीक्षण किया था। इस दौरान श्रीराम केयर हॉस्पिटल से संबंधित एक्सपायरी दवाइयां और मेडिकल वेस्ट अनधिकृत रूप से डंप मिला। जांच के बाद अस्पताल प्रबंधन की लापरवाही सामने आने पर नगर निगम ने 30 हजार रुपये का जुर्माना लगाया। अधिकारियों का कहना है कि मेडिकल वेस्ट और एक्सपायरी दवाइयों का निपटान खुले में या अनधिकृत जगह पर नहीं किया जा सकता। इसके लिए निर्धारित प्रक्रिया और अधिकृत एजेंसी के माध्यम से निपटान जरूरी है। निगम ने अस्पताल प्रबंधन को नियमों का पालन करने की चेतावनी देते हुए कहा है कि दोबारा लापरवाही मिलने पर और सख्त कार्रवाई की जाएगी।
0
0
Report

आंगनवाड़ी कार्यकत्रियों का सम्मान, विधायक वीरेंद्र सिंह राणा ने बांटे नियुक्ति व प्रशस्ति पत्र

Mohammad RajaMohammad RajaFollow18m ago
Sikandra Rao, Uttar Pradesh:सिकंदराराऊ -08 सितंबर तहसील सभागार सिकंदराराऊ में बाल विकास सेवा एवं पुष्टाहार विभाग के तत्वावधान में आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों एवं सहायिकाओं के सम्मान में समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम में नव नियुक्त आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों को नियुक्ति पत्र वितरित किए गए तथा उत्कृष्ट कार्य करने वाली कार्यकत्रियों एवं सहायिकाओं को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि क्षेत्रीय विधायक वीरेंद्र सिंह राणा एवं उपजिलाधिकारी धर्मेंद्र चौहान रहे। इस अवसर पर हसायन एवं सिकंदराराऊ परियोजनाओं में चयनित आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों को नियुक्ति पत्र प्रदान किए गए। विभागीय जानकारी के अनुसार हसायन परियोजना में 175 पदों के सापेक्ष 25 रिक्त पदों को भरा गया, जबकि सिकंदराराऊ परियोजना में 221 पदों के सापेक्ष 35 रिक्त पदों पर नियुक्तियां की गईं। विधायक वीरेंद्र सिंह राणा ने कहा कि आंगनबाड़ी कार्यकर्त्रियां सरकार और समाज के बीच एक महत्वपूर्ण कड़ी हैं। वे बच्चों, गर्भवती महिलाओं एवं धात्री माताओं तक पोषण, स्वास्थ्य और शिक्षा से जुड़ी योजनाओं का लाभ पहुंचाने में अहम भूमिका निभाती हैं। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में प्रदेश सरकार महिला एवं बाल विकास के क्षेत्र में लगातार कार्य कर रही है तथा आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं के मानदेय, बीमा सुरक्षा एवं अन्य सुविधाओं में भी वृद्धि की गई है। कार्यक्रम में विभागीय अधिकारियों ने बताया कि कुपोषण के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के अंतर्गत सिकंदराराऊ क्षेत्र के फिरोजपुर गांव के दो कुपोषित बच्चों को पोषण पुनर्वास केंद्र (NRC) भेजा गया था, जहां उपचार एवं विशेष देखभाल के बाद दोनों बच्चे सुपोषित होकर लौटे हैं। अधिकारियों ने इसे विभाग की महत्वपूर्ण उपलब्धि बताते हुए कुपोषण मुक्त समाज के निर्माण में सभी के सहयोग की अपील की। समारोह में आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों एवं सहायिकाओं को सम्मानित किया गया तथा उन्हें अपने दायित्वों का निष्ठापूर्वक निर्वहन करने के लिए प्रेरित किया गया। कार्यक्रम में विभागीय अधिकारी, भाजपा पदाधिकारी,जिला कोषाध्यक्ष गिरीश मोहन गुप्ता, मंडल अध्यक्ष मुकुल गुप्ता, पंकज गुप्ता, रानू चौहान, नितिन पुंडीर, निर्मल दास वाल्मीकि, सूरज वार्ष्णेय एवं बड़ी संख्या में आंगनबाड़ी कार्यकर्त्रियां उपस्थित रहीं।
0
0
Report
Advertisement
Advertisement
Back to top