497119
धान चेक पोस्ट से गायब मिले कर्मचारी, प्रशासन के दावो की खुली पोल
Balrampur, Chhattisgarh:बलरामपुर जिले मे बाहरी राज्यों से अवैध धान की आवक को रोकने के लिए बनाये गए चेक पोस्ट की हकीकत आपको बताने जा रहें है,, प्रशासन के तमाम दावो की पोल खोलने वाली ये तस्वीरें सामने आई है,, रात मे जब जी मिडिया की टीम मौके पर पहुंची तो अंतर्राजयीय धान चेकपोस्ट मे प्रशासन का कोई भी कर्मचारी ड्यूटी पर नहीं पाया गया, जिससे आप साफ अंदाजा लगा सकते है की प्रशासन बाहरी राज्यों से आने वाले धान को रोकने मे किस तरह से लापरवाही बरत रहें है!!0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
कानपुर सेंट्रल पर ट्रेन चढ़ने की कोशिश में मां-बेटी घायल; RPF ने बचाई जान
Kanpur, Uttar Pradesh:कानपुर में चलती ट्रेन में चढ़ते समय फिसली मां-बेटी ट्रेन और प्लेटफॉर्म के बीच गिरी RPF जवान की मुस्तैदी से बची जान कानपुर सेंट्रल स्टेशन पर गुरुवार को बिहार संपर्क क्रांति एक्सप्रेस में चढ़ने की जल्दबाजी मां-बेटी के लिए भारी पड़ गई। ट्रेन चलने के दौरान महिला और उसकी बेटी ने उसमें चढ़ने का प्रयास किया, तभी महिला का पैर फिसल गया और वह प्लेटफॉर्म व ट्रेन के बीच पटरी पर जा गिरी, जबकि बेटी प्लेटफॉर्म में गिर गई। मौके पर गश्त कर रहे रेलवे सुरक्षा बल (RPF) के जवानों ने महिला को बचाने के लिए दौड़ लगा दी। यात्रियों से चेन पुलिंग कराने के बाद ट्रेन को रुकवाया गया और महिला को सुरक्षित बाहर निकाला गया। हादसे में महिला के सिर और चेहरे पर गंभीर चोटें आई हैं। पूरी घटना स्टेशन पर लगे CCTV कैमरे में कैद हो0
0
Report
छठ महापर्व: मिट्टी के चूल्हे पर प्रसाद बनाते श्रद्धालु, आस्था की परंपरा का प्रतीक
Danapur, Bihar:लोक आस्था का महापर्व छठ जहां आस्था के साथ-साथ शुद्धता और पवित्रता का भी विशेष महत्व है। इस महापर्व में बनने वाला प्रसाद सिर्फ एक व्यंजन नहीं, बल्कि करोड़ों श्रद्धालुओं की आस्था, विश्वास और सदियों पुरानी परंपरा का प्रतीक है। यही वजह है कि आधुनिकता के इस दौर में भी छठ का महाप्रसाद पारंपरिक मिट्टी के चूल्हे पर ही तैयार किया जाता है। तस्वीरों में दिख रही ये महिलाएं छठ महापर्व की तैयारियों में जुटी हैं। कोई मिट्टी को आकार देकर चूल्हा बना रही है, तो कोई छठ की पारंपरिक तैयारियों को पूरा करने में लगी है। साथ ही माहौल में गूंज रहे छठ के पारंपरिक गीत पर्व की आस्था और भक्ति को और खास बना रहे हैं। दरअसल, छठ महापर्व में मिट्टी के चूल्हे का अपना अलग महत्व है। मान्यता और परंपरा के अनुसार, छठ का प्रसाद पूरी शुद्धता और पवित्रता के साथ तैयार किया जाता है। इसके लिए मिट्टी के नए चूल्हे का इस्तेमाल किया जाता है। चूल्हे में गोइठे की आंच और आम की लकड़ियों का इस्तेमाल इस परंपरा को और खास बनाता है। समय बदला, रहन-सहन बदला और रसोई के तौर-तरीके भी बदल गए, लेकिन छठ महापर्व की यह परंपरा आज भी बरकरार है। मिट्टी के चूल्हे पर बनने वाला ठेकुआ और अन्य प्रसाद सिर्फ स्वाद नहीं, बल्कि पीढ़ियों से चली आ रही आस्था और संस्कृति की पहचान है।0
0
Report
राम मंदिर यात्रा को लेकर Akhilesh Yadav पर पोस्टर सवाल
Noida, Uttar Pradesh:Lucknow (Uttar Pradesh): Poster Outside BJP Office Questions Akhilesh Yadav's Visit To Ram Temple/ Visuals पोस्टर में लिखा अखिलेश जी देर कर दी राम मंदिर जाने में .. क्या कार सेवक पर नमन करेंगे वहां जाने पर0
0
Report
Advertisement
NH-11 पर गुजरात पर्यटकों की कार दुर्घटना, दो महिलाएं और एक बच्चा घायल
Noida, Uttar Pradesh:लाठी, जैसलमेर हाईवे पर मृत पड़े ऊंट से टकराई रात्रि मे गुजरात के पर्यटकों की कार, टक्कर के बाद अनियंत्रित होकर पुलिये में घुसी कार, हादसे में कार हुई पुरी तरह क्षतिग्रस्त, कार में सवार एक मासूम सहित दो महिलाएं हुईं गंभीर रूप से घायल, सभी घायलों को ग्रामीणों द्वारा पहुंचाया लाठी चिकित्सालय, जहां से प्राथमिक उपचार के तीनों घायलों को पोकरण किया रेफर, लाठी थाना क्षेत्र के सोढाकोर गांव के पास NH-11 पर देर रात हुआ हादसा।0
0
Report
खुर्सीपार पुलिस ने 12.06 ग्राम हेरोइन के साथ तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया
Durg, Chhattisgarh:एंकर-दुर्ग जिले में नशे के अवैध कारोबार के खिलाफ पुलिस ने एक बार फिर बड़ी कार्रवाई की है खुर्सीपार पुलिस ने 12.06 ग्राम हेरोइन के साथ तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है पुलिस ने मादक पदार्थ के साथ मोबाइल, नगदी और वाहन समेत लाखों रुपए की सामग्री जब्त की है. ट्रांसपोर्ट रोड स्थित नहर किनारे शिव मंदिर के पास कुछ युवक हेरोइन बेचने की फिराक में थे; इसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची और घेराबंदी कर पी. तुलमा राव, मोंटी अरोरा और मोहम्मद आफताब को धर दबोचा. तलाशी लेने पर इनके कब्जे से 12.06 ग्राम हेरोइन, जिसकी कीमत 2 लाख 41 हजार 300 रुपए आंकी गई, वही तीन मोबाइल, 16,100 रुपए नगद और स्कूटी समेत कुल 3 लाख 97 हजार 400 रुपए की सामग्री जब्त की गई. तीनों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत कार्रवाई कर जेल भेजने की कार्यवाही की जा रही है. आरोपियों का पूर्व आपराधिक रिकॉर्ड भी सामने आया है.0
0
Report
सरपंच चुनावी रंजिश में युवक पर लाठी-डंडों से हमला, ग्राम पंचायत में बवाल
Churu, Rajasthan:सादुलपुर, ग्राम पंचायत सरपंच चुनाव की रंजिश को लेकर एक युवक के साथ मारपीट करने का मामला सामने आया है। इस संबंध में पीड़ित लक्ष्मीचंद पुत्र श्रीराम सिंह ने पुलिस थाना राजगढ़ में लिखित शिकायत देकर तीन युवकों के खिलाफ मामला दर्ज कर कार्रवाई करने की मांग की है। दी गई शिकायत के अनुसार, 12 नवंबर को शाम करीब पांच बजे पीड़ित किसी निजी कार्य से गांव के बस स्टैंड पर गया हुआ था। वहां बस स्टैंड के पास वह परिचित व्यक्ति के साथ बातचीत कर रहा था। इसी दौरान चुनावी रंजिश के चलते गांव के शिवकांत, विकास धाणक तथा विक्रम ने कथित रूप से उस पर लाठी-डंडों से हमला कर दिया। पीड़ित का आरोप है कि आरोपियों ने उसके साथ मारपीट की, जिससे उसके हाथ-पैर सहित शरीर के विभिन्न हिस्सों में चोटें आईं। हमले में दाहिने पैर पर भी गंभीर चोट लगने की बात शिकायत में कही गई है। घायल अवस्था में उसे सरकारी अस्पताल में उपचार के लिए भर्ती करवाया गया। पीड़ित ने पुलिस से आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर कानूनी कार्रवाई करने की मांग की है। थाना अधिकारी राजेश कुमार सिहाग ने बताया कि शिकायत मिली है मामले की जांच कर ओर मामला दर्ज कर उचित कार्रवाई करेंगे0
0
Report
Advertisement
भैंस बांधने को लेकर खूनी संघर्षे लाठी-डंडों और कुल्हाड़ी से हमला; महिला समेत दो घायल
Unnao, Uttar Pradesh:उन्नाव। माखी थाना क्षेत्र के बंधवा गांव में घर के सामने भैंस बांधने को लेकर हुए विवाद ने हिंसक रूप ले लिया। आरोप है कि पड़ोस में रहने वाले सात लोगों ने लाठी-डंडों और कुल्हाड़ी से हमला कर अंजली और निरंजन को घायल कर दिया। घायलों के मुताबिक, घर के सामने भैंस बांधने को लेकर कहासुनी शुरू हुई थी। देखते ही देखते विवाद बढ़ गया और आरोपियों ने उन पर हमला बोल दिया। हमले में अंजली और निरंजन निवासी बंधवा घायल हो गए। पीड़ित पक्ष ने अमरनाथ पुत्र दुलारे, लवकुश, तुलसी, कमल समेत तीन अज्ञात लोगों पर मारपीट का आरोप लगाया है। घटना के बाद गांव में तनाव का माहौल है।0
0
Report
मंदसौर में लूडो विवाद के बाद पथराव, एक घायल; पुलिस जांच जारी
Mandsaur, Madhya Pradesh:मध्यप्रदेश के मंदसौर में मामूली विवाद के चलते सड़क पर पथराव करते युवकों का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो के साथ संदेश में यह दावा किया जा रहा है कि लूडो खेलने के दौरान 4 युवकों का आपस में कोई विवाद हुआ और मामला पथराव तक पहुँच गया। इस पथराव में एक युवक को थोड़ी चोट भी आई है। पूरा मामला कोतवाली थाना क्षेत्र के गणपति चौक इलाके का है। पुलिस मामले की जाँच में जुटी हुई है।0
0
Report
हाईटेंशन लाइन की चपेट में आया बंदर मौत, अस्पताल पहुँचे युवक भावुक
Aligarh, Uttar Pradesh:हाईटेंशन लाइन की चपेट में आया बंदर, राहगीर युवक बंदर को लेकर मलखान सिंह जिला अस्पताल पहुँचा, बजरंगबली का भक्त युवक, बंदर की हालत देख हुआ भावुक, डॉक्टरों ने बंदर को मशीन लगाकर पल्स की चैक, किया मृत घोषित, इंसानों का हॉस्पिटल है, तर्क देने पर स्टाफ पर भड़का साथ का युवक, गांधी पार्क थाना इलाके के नौरंगाबाद जीटी रोड की घटना.0
0
Report
Advertisement
बांसवाड़ा में चौथे चरण के मतदान के लिए चार हजार से अधिक जवान तैनात
Banswara, Rajasthan:जिला - बांसवाड़ा विधानसभा- बांसवाड़ा लोकेशन - बांसवाड़ा एंकर - बांसवाड़ा पंचायत राज चुनाव के चौथे चरण के मतदान को लेकर जिला प्रशासन ने तैयारियां पूरी कर ली हैं। शुक्रवार को जिले की आठ पंचायत समितियों के 684 मतदान केंद्रों के लिए पोलिंग पार्टियों को रवाना किया गया। जिला निर्वाचन अधिकारी डॉ. इंद्रजीत यादव ने मतदान दलों को आवश्यक दिशा-निर्देश और प्रशिक्षण देने के बाद रवाना किया। चौथे चरण में कुल 6 लाख 42 हजार 815 मतदाता गांव की सरकार चुनने के लिए अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे। चुनाव को शांतिपूर्ण और निष्पक्ष संपन्न कराने के लिए प्रशासन ने सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए हैं। जिले में 244 संवेदनशील मतदान केंद्र चिह्नित किए गए हैं, जहां अतिरिक्त पुलिस जाप्ता तैनात रहेगा। वहीं सभी मतदान केंद्रों पर सुरक्षा व्यवस्था के लिए 4 हजार से अधिक पुलिस जवानों की तैनाती की गई है। जिला निर्वाचन अधिकारी डॉ. इंद्रजीत यादव और पुलिस अधीक्षक सुधीर जोशी स्वयं चुनावी व्यवस्थाओं और मतदान केंद्रों की लगातार मॉनिटरिंग कर रहे हैं。 वीओ - पोलिंग पार्टी0
0
Report
अलवर में सूने मकान से चोर लाखों के गहने और 70 हजार नकद चोरी—हाई-वोल्टेज वारदात
Alwar, Rajasthan:अलवर में सूने मकान का ताला तोड़कर चोरी, सोने-चांदी के जेवरात सहित 70 हजार की नकदी पार अलवर। शहर के अरावली विहार थाना क्षेत्र की जनता कॉलोनी मुंगस्का में चोरों ने एक सूने मकान को निशाना बनाकर लाखों रुपये के जेवरात और 70 हजार रुपये की नकदी चोरी कर ली। चोर मकान का ताला तोड़कर अंदर घुसे और वारदात को अंजाम देकर फरार हो गए। मकान मालिक भगवान सहाय शर्मा के छोटे भाई अमित कुमार ने बताया कि उनके बड़े भाई भगवान सहाय बिहार स्थित होमी भाभा हॉस्पिटल में सीनियर नर्सिंग ऑफिसर के पद पर कार्यरत हैं, जबकि वह स्वयं हरीश हॉस्पिटल में नौकरी करते हैं। गत 9 नवंबर को परिवार सहित अपने पुश्तैनी गांव रेणी के मुंडिया गांव गए हुए थे। इसी दौरान चोरों ने सूने मकान को निशाना बना लिया。 चोर मकान से पांच जोड़ी चांदी की पायजेब, एक सोने की चेन, एक सोने की अंगूठी और दो पुराने मोबाइल फोन चोरी कर ले गए। इसके साथ ही घर में रखी 70 हजार रुपये की नकदी भी पार कर दी। गुरुवार को परिवार के वापस लौटने पर मकान का ताला टूटा हुआ मिला और घर का सामान बिखरा पड़ा था। जांच करने पर चोरी की वारदात का पता चला। इसके बाद पीड़ित पक्ष ने अरावली विहार थाने में मामला दर्ज कराया। पुलिस ने रिपोर्ट के आधार पर जांच शुरू कर दी है。 बाइट:पीड़ित0
0
Report
ED कस्टडी पर यूपी मंत्री की टिप्पणी से राजनीति गरमा गई आजम खान मामला
Noida, Uttar Pradesh:Lucknow (Uttar Pradesh): Narendra Kashyap (Minister, Uttar Pradesh) On ED Custody Of Azam Khan / Aimim-ASP Alliance And Formation Of 'Samajik Parivartan Morcha' Ahead Of 2027 Up Assembly Elections / Impact Of New Alliance On BJP And Its Allies / Proposed Special Parliament Session On Women's Reservation And Delimitation लखनऊ, उत्तर प्रदेश: आजम खान की ED कस्टडी पर उत्तर प्रदेश सरकार के मंत्री नरेंद्र कश्यप ने कहा, "ED अपना काम कर रही है, करेगी... अपराध बड़ा है, भ्रष्टाचार का मुद्दा बहुत बड़ा है, आजम खान के खिलाफ पहले से बहुत सारे मुकदमे चल रहे हैं। ईडी के काम में किसी को दखल देने की जरूरत नहीं है।" यूपी विधानसभा चुनाव 27 को लेकर सुधवीन अवैश्या और चंद्रशेखर आजाद ने गठबंधन किया है। दोनों ने सामाजिक परिवर्तन मोर्चा बनाया है। उनका कहना है गठबंधन का मकसद बीजेपी को सत्ता में आने से रोकना है के सवाल पर कहा देखिए कोई भी गठबंधन और कोई भी पार्टी लोकतंत्र को मजबूत करने का काम करती है, तो जो नया गठबंधन चंद्रशेखर जी का ओबेसी साहब का बना है निश्चित, वो भी लोकतंत्र के लिए काम करेगा। हम इस गठबंधन की खुले कंठ से प्रशंसा करते हैं, लेकिन वो भारतीय जनता पार्टी को सत्ता में आने से रोकना ही उनका लक्ष्य अगर है, तो फिर कहीं ना कहीं एक चिंता की बात है कि उनको। विकास के बारे में बात नहीं करनी है। उन्हें उत्तर प्रदेश के उत्थान के बारे में बात नहीं करनी है, नौजवान की बात नहीं करनी है, इससे तो यह स्पष्ट हो रहा है। लेकिन एक बात फिर भी हम यह मानते हैं कि चंद्रशेखर जी और ओबेसी जी अपने मुद्दों पर अपने लोगों के लिए मुखर आवाज से अपनी आवाज को बुलंद कर रहे हैं, लोकतंत्र के लिए अच्छा साइन है। अब ये तो जो राजनीतिक विश्लेषक हैं, राजनीतिक पंडित हैं, उन सबको मालूम है कि जो सामाजिक परिवर्तन का मोर्चा चंद्रशेखर और ओवेसी साहब ने बनाया है, वो किसका नुकसान करेगा, कितना नुकसान करेगा, ये राजनीतिक क्षेत्र में काम करने वाले लोगों को मालूम है, लेकिन हमें सिर्फ इतना मालूम है कि 2027 में भारतीय जनता पार्टी एनडीए घटक दलों के साथ मजबूती के साथ चुनाव लड़ेगी और 2017 से बेहतर परफॉर्मेंस के लिए हमारी पार्टी हमारा गठबंधन चुनाव के मैदान में मुस्तैदी के साथ आगे बढ़ेगा। Proposed Special Parliament Session On Women's Reservation And Delimitation देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी का संकल्प उनकी प्रतिबद्धता।देश की आधी आबादी में रहने वाली नारी शक्ति को सशक्त करने का है।उनको संवैधानिक अधिकार दिलाने का है। पूरे देश के लोग इस बात को जानते हैं कि प्रधानमंत्री जी नारी शक्ति अधिनियम के माध्यम से पार्लियामेंट और प्रदेशों की असेंबलीज में 33% रिजर्वेशन नारी शक्ति को देखकर ही दम लेंगे, इसमें कोई संकोच किसी को नहीं होना चाहिए। मैं अपने भारत की नारी शक्ति को इसके लिए बधाई भी देना चाहता हूं0
0
Report
Advertisement
चिकलाड़ गांव में मकान के बाहर आग, समय रहते काबू से बड़ा नुकसान टला
Pratapgarh, Rajasthan:प्रतापगढ़ जिले के देवगढ़ थाना क्षेत्र के चिकलाड़ गांव में मकान के बाहर आग लगने से अफरा-तफरी मच गई। मंशाव्रत की प्रसादी बनाने के लिए जलाए गए कंडों से हवा के कारण चिंगारी और लपटें पास के खेतों और खुले मैदान की ओर फैल गईं। समय रहते आग पर काबू पा लिए जाने से बड़ा नुकसान टल गया। जानकारी के अनुसार गांव निवासी कांता पत्नी ईश्वरलाल चिकलाड़ अपने घर के पास मंशाव्रत की प्रसादी बनाने के लिए पास में ही कंडे जलाकर बाटियां बनाई जा रही थीं। इसी दौरान हवा के कारण कंडों से निकली चिंगारी और लपटें पास के खेतों और खुले मैदान की तरफ फैल गईं, जिससे वहां आग लग गई। घटना की सूचना मिलने पर आपातकालीन सेवा 112 की टीम मौके पर पहुंची और स्थिति का जायजा लेते हुए फायर ब्रिगेड को सूचना दी। सूचना पर फायर ब्रिगेड की टीम भी मौके पर पहुंची और आग पर काबू पाया। हालांकि दमकल वाहन के पहुंचने से पहले ही ग्रामीणों ने अपने स्तर पर प्रयास कर काफी हद तक आग बुझा दी थी। समय रहते आग पर काबू पा लिए जाने से बड़ा नुकसान टल गया।0
0
Report
वाराणसी: महिलाओं पर रॉड-बांस से हमला, एक गंभीर घायल, चेन-मंगलसूत्र लूटने का आरोप
Varanasi, Uttar Pradesh:मयंक कश्यप / वाराणसी। मंडुवाडीह थाना क्षेत्र के भानीकपुर गांव में जमीन विवाद ने खूनी रूप ले लिया। शुक्रवार को जमीन को लेकर चल रहे पुराने विवाद में 9 लोगों ने महिलाओं पर रॉड और बांस से हमला कर दिया। इस हमले में नीलम नाम की महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। पीड़ित पक्ष का आरोप है कि हमलावरों ने न सिर्फ महिलाओं के साथ बेरहमी से मारपीट की, बल्कि मारपीट के दौरान महिला की सोने की चेन और मंगलसूत्र भी लूट लिया। अचानक हुए हमले से गांव में अफरा-तफरी मच गई। घटना के बाद घायल महिला को इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उसकी हालत गंभीर बताई जा रही है। पीड़ित राजेश ने मंडुवाडीह थाने में तहरीर देकर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। पुलिस ने तहरीर के आधार पर जांच शुरू कर दी है और आरोपियों की तलाश में जुट गई है।0
0
Report
खूंटी से उलिहातू तक भाजपा की जनजातीय गौरव पदयात्रा शुरू
Khunti, Jharkhand:क्षेत्र - खूँटी । स्लग - भाजपा का जनजातीय गौरव पदयात्रा होगा। एंकर - भाजपा ने आज भगवान बिरसा मुंडा के जन्मभूमि खूँटी जिले के उलिहातु से जनजातीय गौरव पदयात्रा निकाल रही है। जो झारखण्ड की राजधानी राँची के कोकर स्थित भगवान बिरसा मुंडा की समाधि में श्रद्धा सुमन अर्पित करके समाप्त करेगी। इस जनजातीय गौरव पदयात्रा की शुरुआत उलिहातू स्थित बिरसा ओड़ा में भगवान बिरसा मुंडा के आदमकद प्रतिमा पर माल्यार्पण और पूजन करके शुरु किया। इस कार्यक्रम में पूर्व मुख्यमंत्री अर्जुन मुंडा, भाजपा जनजातीय मोर्चा के पूर्व केंद्रीय अध्यक्ष समीर उराँव सहित अनेक लोग उपस्थित होनेवाले हैं। जो आज सैकड़ों कार्यकर्ताओं के साथ हाथों झंडा थामे पैदल मार्च करेंगे । इसके लिए सभी भाजपा के पदाधिकारी व कार्यकर्ता उलिहातू पहुँचे हुए हैं।0
0
Report
Advertisement
