नियमो को ताक पर रखकर निजी स्कूलों का संचालन, शिक्षा विभाग बना मूकदर्शक
Balrampur, Chhattisgarh:बलरामपुर जिले में संचालित हो रहे निजी स्कूल शाशन की गाइडलाइंस का पालन नही कर रहे है और बिना कोई सुरक्षा ब्यवस्था के बीच ही स्कूलो का संचालन किया जा रहा है ,लेकिन सबसे बड़ा सवाल तो यह है कि निजी स्कूलों को मान्यता देने के पहले शाशन द्वारा निर्धारित सभी गाइडलाइंस को चेक किया जाता है उसके बाद ही स्कूलो को मान्यता दी जाती है लेकिन जिले में संचालित हो रहे कई स्कूल नियमो को ताक पर रखकर स्कूल चला रहे है जिससे शिक्षा विभाग की कार्यप्रणाली अब सवालों के घेरे में है,जिला शिक्षा अधिकारी ने जांच की बात कही हैविधायक के गांव में शिक्षा ब्यवस्था की खुली पोल
Ambikapur, Chhattisgarh:बलरामपुर जिले में शिक्षा ब्यवस्था की पोल खोलने वाली एक तस्वीर सामने आई है ,,और ये तस्वीर प्रतापपुर विधानसभा से कांग्रेस सरकार में शिक्षा मंत्री रहे डॉक्टर प्रेम साय सिंह टेकाम के विधानसभा क्षेत्र और वर्तमान में भाजपा विधायक सकुन्तला सिंह पोर्ते के गृह ग्राम आसन डीह की है जहाँ एक आंगनबाड़ी केंद्र के दो छोटे कमरे में प्राथमिक शाला के 40 से 50 बच्चों को बैठाया जा रहा है ,,लेकिन सबसे बडी बिडम्बना तो यह है कि इसी आंगनबाड़ी केंद्र में पहले सुबह 7 बजे से लेकर 11 बजे तक स्कूल का संचालन होता है फिर 12 बजे से 3 बजे तक आंगनबाड़ी केंद्र लगाया जाता है ,,,नेता मंत्री विकास के तमाम दावे और वादे करते है लेकिन धरातल पर स्थित क्या है आप इन तस्वीरों से साफ अंदाजा लगा सकते है !!दुकानदारों ने सड़क पर किया अवैध अतिक्रमण, प्रशासन ने कराया खाली
Majhauli, Chhattisgarh:एंकर बलरामपुर जिला मुख्यालय में आज नगरपालिका और राजस्व विभाग की टीम पुलिस बल के साथ मिलकर सड़क के किनारे दुकानदारों द्वारा किये गये अतिक्रमण को ख़ाली कराया है,,नगरपालिका क्षेत्र में एनएच 343 के किनारे संचालित दुकानदारों द्वारा सड़क पर अतिक्रमण करते हुए दुकानों की सामग्री को बाहर निकाल कर रखे थे, जिसके कारण यातायात भी प्रभावित हो रहा था ,,इसी कारण आज प्रशासन की टीम ने दुकानदारो द्वारा सड़क के किनारे किये गए अवैध अतिक्रमण को हटवा दिया गया है !! बाइट आनंद राम नेताम SDM बलरामपुरधान का मिला शार्टेज, दो खरीदी प्रबंधको पर FIR के निर्देश
Balrampur, Chhattisgarh:बलरामपुर जिले में जिले के दो अलग अलग धान खरीदी केंद्रों में पाई गई अनियमितता,,खाद्य विभाग ने दोनों धान खरीदी केंद्र के प्रबंधकों के खिलाफ FIR दर्ज करवाने के निर्देश दिए है ,,खाद्य विभाग ने जिला सहकारी केंद्रीय बैंक के नोडल अधिकारी को FIR दर्ज करवाने के लिए लिखा है पत्र,,संयुक्त जांच दल द्वारा कुशमी और श्याही धान खरीदी केंद्र का किया गया था जांच कुशमी धान खरीदी केंद्र में 851 क्विंटल और स्याही धान खरीदी केंद्र में 1075 क्विंटल धान का पाया गया था शार्टेज,,बलरामपुर में जिला स्तरीय शाला प्रवेश उत्सव सम्पन्न, नवप्रवेशी बच्चों को बांटी गई शैक्षिक सामग्री और साइकिलें
Balrampur, Chhattisgarh:बलरामपुर, 22 जून 2025 — बलरामपुर जिला मुख्यालय में आज जिला स्तरीय शाला प्रवेश उत्सव का भव्य आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में प्रदेश के स्वास्थ्य मंत्री श्री श्याम बिहारी जैसवाल, कृषि एवं जनजातीय कल्याण मंत्री श्री रामविचार नेताम और सरगुजा सांसद श्री चिंतामणि महाराज की गरिमामयी उपस्थिति रही। कार्यक्रम में नवप्रवेशी बच्चों का मुंह मीठा कराकर तिलक किया गया और उन्हें कॉपी, पुस्तकें व स्कूल बैग वितरित किए गए। इसके साथ ही कक्षा 10वीं और 12वीं के जिले के टॉप-10 विद्यार्थियों को सम्मानित कर पुरस्कार प्रदान किए गए। कार्यक्रम में कक्षा 9वीं के छात्रों को नि:शुल्क साइकिलों का वितरण भी किया गया, जिससे वे स्कूल आने-जाने में सुविधा प्राप्त कर सकें। इस आयोजन ने शिक्षा को प्रोत्साहित करने और बच्चों को सशक्त बनाने की दिशा में एक सकारात्मक संदेश दिया है।
