लिटियाही नहर के किनारे मिला अज्ञात अधेड़ का शव, जांच में जुटी पुलिस
Pipra, Bihar:पिपरा थाना क्षेत्र के लिटियाही नहर के किनारे एक अज्ञात अधेड़ व्यक्ति का शव मिला है, जिसके बाद इलाके में सनसनी फैल गई। जानकारी मिली है कि भैंस का चारा करा रहे लोगों ने शव को देखा और इसकी सूचना पिपरा पुलिस को दी। जिसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस जांच शुरू कर दी है। बताया गया है कि अब तक शव की पहचान नहीं हो सकी, मृतक अधेड़ कौन है? कहां का है? और कैसे उसकी मौत हुई? ये स्पष्ट नहीं हो सकी है। लिहाजा मौके पर पहुंची थानाध्यक्ष अमित कुमार ने कहा कि शव को कब्जे में लेकर आगे की कार्यवाही की जा रही है।
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
लखनऊ: एमएलसी चुनाव में प्रत्याशी कांति सिंह ने किया प्रथम मतदान, पुलिस पर वोटरों को डराने का आरोप
Lucknow, Uttar Pradesh:लखनऊ: एमएलसी प्रत्याशी कांति सिंह ने अपना पहला वोट डालने के बाद मीडिया से बातचीत की। इस दौरान उन्होंने आरोप लगाया कि पुलिस मतदाताओं को डराने का काम कर रही है। कांति सिंह के मुताबिक, रात से ही उनके पास फोन आ रहे हैं और उन्हें थाने आने के लिए कहा जा रहा है। उन्होंने आरोप लगाया कि चुनाव में एक बड़ी साजिश की जा रही है, जिसका मकसद उनके समर्थक वोटरों को मतदान करने से रोकना है। कांति सिंह ने यह भी आशंका जताई कि कई जिलों में चुनाव के दौरान गड़बड़ी हो सकती है। विओ अब देखना होगा कि इन आरोपों पर प्रशासन की ओर से क्या कार्रवाई की जाती है और मतदान प्रक्रिया को निष्पक्ष बनाए रखने के लिए क्या कदम उठाए जाते हैं।
बाइट - एमएलसी प्रत्याशी कांति सिंह
