Back
सीएम योगी की मां पर अभद्र टिप्पणी को लेकर राष्ट्रीय बजरंग दल में आक्रोश, फूंका मौलाना का पुतला
Shamli, Uttar Pradesh
शामली :- उत्तर प्रदेश के सीएम योगी आदित्यनाथ की माता पर एक मौलाना द्वारा अभद्र टिप्पणी किए जाने से राष्ट्रीय बजरंग दल के लोगों में भारी आक्रोश है। जिसके चलते राष्ट्रीय बजरंग दल के लोगों द्वारा मौलाना के पुतले साथ नारेबाजी करते हुए पैदल मार्च निकाला गया।जिसके बाद मौलाना के पुतले को दहन करते हुए मौलाना पर एन एस ए कानून के तहत कार्रवाई के जाने व तरूण हत्याकांड के आरोपियों को फांसी की सजा दिए जाने की मांग करते हुए राष्ट्रपति के नाम संबोधित एक ज्ञापन पुलिस अधिकारी को सौपा है। वही हिंदू संगठन के प्रदर्शन के दौरान सुरक्षा को मध्य नजर रखते हुए भारी मात्रा में पुलिस व पीएसी बल तैनात रहा।
सोशल मीडिया पर मौलाना सलीम नामक एक व्यक्ति द्वारा सुबह के सीएम योगी आदित्यनाथ की माता पर टिप्पणी की है। जिसे लेकर हिंदू संगठन के लोगों में उबाल है। जिसके चलते राष्ट्रीय बजरंग दल के बैनर तले दर्जनों पदाधिकारी और कार्यकर्ता शहर के विजय चौक पर इकट्ठा हुए। जहां से हिंदू संगठन के लोगों ने एक मौलाना के फोटो लगे पुतले को जूते चप्पल की माला पहन कर शहर के शिव चौक तक नारेबाजी करते हुए भारी सुरक्षा व्यवस्था के बीच एक पैदल मार्च निकाला। और शिव चौक पर जाते ही हिंदू संगठन के लोगों ने मौलाना के पुतले को आग के हवाले कर दिया। जहां मौलाना का पुतला देखते ही देखते राख के ढेर में तब्दील हो गया। लोगों ने कहा कि सूबे के सीएम योगी आदित्यनाथ सीएम होने के साथ साथ एक सम्मानित संत है और उनकी माता पर मौलाना द्वारा इस तरह की टिप्पणी किया जाना बेहद अपमानजनक है। जिसे उनका संगठन किसी भी हाल में बर्दाश्त नहीं करेगा। उन्होंने कहा कि उक्त मौलाना पर सरकार को एनएसए कानून के तहत कार्रवाई करनी चाहिए। साथ ही ऐसी मानसिकता फैलाने वाले लोगों के डिजिटल प्लेटफॉर्म को बैंन किया जाना चाहिए। उन्होंने कहा कि हाल ही में दिल्ली के उत्तम नगर में जिहादी मानसिकता रखने वाले लोगों ने तरूण हत्याकांड को अंजाम दिया है। यह हमला केवल तरूण पर नही बल्कि पूरे सनातन समाज पर है। वे इस दुख की घड़ी में तरुण के परिवार के साथ कंधे से कंधा मिलाकर खड़े हैं और उसके हत्यारोपियो को फांसी की सजा दी जाये। इसके अलावा आगामी नवरात्रों के दौरान भी मांस मदिरा की दुकानों को बंद रखे जाने की मांग भी हिंदू संगठन के लोगों द्वारा की गई है और मांगे पूरी ना होने पर बडे आंदोलन की चेतावनी दी गई है।
0
Report
For breaking news and live news updates, like us on Facebook or follow us on Twitter and YouTube . Read more on Latest News on Pinewz.com
Advertisement
KSKartar Singh Rajput
FollowMar 18, 2026 12:15:280
Report
MJManoj Jain
FollowMar 18, 2026 12:15:130
Report
DVDinesh Vishwakarma
FollowMar 18, 2026 12:14:56118
Report
AAAkshay Anand
FollowMar 18, 2026 12:14:42Noida, Uttar Pradesh:PATNA (BIHAR): STUDENTS HOLD PROTEST DEMANDING RELEASE OF BPSC SCHOOL TEACHER.
124
Report
DKDeepesh Kumar
FollowMar 18, 2026 12:14:20170
Report
OBOrin Basu
FollowMar 18, 2026 12:13:37243
Report
PCPranay Chakraborty
FollowMar 18, 2026 12:13:14182
Report
AAAkshay Anand
FollowMar 18, 2026 12:12:53Noida, Uttar Pradesh:DELHI: ABHISHEK DUTT (CONGRESS) ON CONGRESS NAGAON MP PRADYUT BORDOLOI RESIGNS FROM CONGRESS & JOINS BJP/ DELHI GOVERNMENT FLOATS TENDER FOR TWO VIP BOATS FOR YAMUNA MONITORING
72
Report
MJManoj Jain
FollowMar 18, 2026 12:12:42105
Report
SKSHIV KUMAR
FollowMar 18, 2026 12:12:28122
Report
KKKamal Kumar
FollowMar 18, 2026 12:11:49153
Report
SCSUBIR CHATTERJEE
FollowMar 18, 2026 12:11:32143
Report
PSPramod Sinha
FollowMar 18, 2026 12:11:10162
Report
DBDEBASHISH BHARATI
FollowMar 18, 2026 12:10:46240
Report
KCKumar Chandan
FollowMar 18, 2026 12:10:2457
Report