Become a News Creator

Your local stories, Your voice

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
Deoria274202

गौरीबाजार पुलिस की बड़ी सफलता - तीन चोरी की घटनाओं का किया खुलासा, शातिर चोर गिरफ्तार

Mar 18, 2026 10:56:28
Gauri Bazar, Uttar Pradesh
देवरिया जनपद के गौरीबाजार थाना क्षेत्र में पुलिस ने बड़ी सफलता हासिल करते हुए तीन अलग-अलग चोरी की घटनाओं का अनावरण कर दिया। इस कार्रवाई में पुलिस ने तीन अभियुक्तों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से चोरी का सामान, नगदी और घटना में प्रयुक्त ई-रिक्शा बरामद किया है। पुलिस अधीक्षक संजीव सुमन के निर्देशन में चलाए जा रहे अपराध नियंत्रण अभियान के तहत अपर पुलिस अधीक्षक (उत्तरी) आनन्द कुमार पाण्डेय एवं क्षेत्राधिकारी रुद्रपुर हरिराम यादव के पर्यवेक्षण में गौरीबाजार पुलिस ने यह कार्रवाई की। ग़ौरीबाजार थानाध्यक्ष डॉ महेंद्र कुमार के नेतृत्व के अनुसार उ0नि0 अरविन्द कुमार ,अजीत कुमार यादव , झीनेलाल पासवान ,हे0का0 विरेन्द्र कुमार , कांस्टेबल बृजेश कुमार ,रमेश यादव , मुमताज अंसारी ,राजेन्द्र प्रसाद ,धर्मेन्द्र कुमार की टीम ने बुधवार को मुखबिर की सूचना पर पश्चिमी रेलवे ढाला के पास से तीनों अभियुक्तों को गिरफ्तार किया। पकड़े गए आरोपियों में राजू उर्फ संकेश्वर पटेल, बिट्टू उर्फ अखिलेश कुमार भारती और अभिषेक सिंह उर्फ टिंकू शामिल हैं, जो सभी जोगम गांव के निवासी हैं। गिरफ्तार अभियुक्तों के पास से 65 किलो गेहूं, 100 किलो चावल, एल्युमिनियम के बड़े बर्तन, एक सोलर पैनल, चोरी में इस्तेमाल किया गया ई-रिक्शा और 4600 रुपये नगद बरामद किए गए। पुलिस के अनुसार बरामद सामान की अनुमानित कीमत करीब 5.40 लाख रुपये है। पुलिस जांच में सामने आया कि आरोपियों ने 12 मार्च को खरोह चौराहा स्थित एक बिल्डिंग मैटेरियल की दुकान में सेंध लगाकर चोरी की थी। इसके अलावा 17 मार्च को एक मकान के स्टोर रूम से अनाज और बर्तन चोरी किए गए थे। वहीं जनवरी माह में जंगल सहजौली स्थित सोलर प्लांट से सोलर पैनल चोरी की घटना भी इन्हीं के द्वारा अंजाम दी गई थी।पुलिस ने आरोपियों की निशानदेही पर मिल ग्राउंड स्थित खंडहर के पास से सोलर पैनल भी बरामद किया। पूछताछ में यह भी सामने आया कि चोरी के कुछ सामान को बेचकर आरोपियों ने नकदी हासिल की थी।पुलिस ने तीनों आरोपियों के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर आगे की विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है।
0
comment0
Report

For breaking news and live news updates, like us on Facebook or follow us on Twitter and YouTube . Read more on Latest News on Pinewz.com

Advertisement
KSKartar Singh Rajput
Mar 18, 2026 12:15:28
Morena, Madhya Pradesh:ग्वालियर आगरा-मुंबई नेशनल हाइवे पर इको कार में ट्रक ने मारी टक्कर ट्रक की टक्कर से कार पूरी तरह हुई क्षतिग्रस्त, कार सवार युवक फंसे घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची, क्रेन व कटर की मदद से घायलों को बाहर निकाला घटना में एक घायल ने अस्पताल पहुंचने से पहले दम तोड़ दिया, जबकि एक घायल की देर रात मौत हुई तीसरा गंभीर घायल मृतक व घायल व्यापारिक काम से जा रहे थे आगरा से भोपाल उत्तर प्रदेश के आगरा एटमादौल स्थित टेडी बगिया इस्लाम नगर निवासी सोहेल खान, सलमान खान, मोहम्मद यूसुफ कार नंबर UP80 GA-1120 में कांच की मूर्तियों की पेटियों को लेकर निकले थे आगरा से भोपाल घाटीगांव-मोहना रोड पर सिरसा गांव के पास आयशर ट्रक ने मारी कार में टक्कर फ्रंट सीट पर बैठे सलमान व यूसुफ कार की बॉडी में फंसी, पीछे की सीट पर बैठे सोहेल भी गंभीर रूप से घायल हुए अस्पताल पहुंचने से पहले सलमान ने दम तोड़ा, मोहम्मद युसूफ ने देर रात इलाज के दौरान दम तोड़ा सोहेल की हालत नाजुक, आगरा के एक प्राइवेट हॉस्पिटल में उनका इलाज जारी हादसे के बाद पुलिस ने ट्रक को पकड़ा, लेकिन ट्रक चालक फरार पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के बाद परिजनों के सुपुर्द किया, परिजन शव लेकर आगरा हुए रवाना
0
comment0
Report
MJManoj Jain
Mar 18, 2026 12:15:13
Shajapur, Madhya Pradesh:शाजापुर में चैत्र नवरात्रि का शुभारंभ 19 मार्च, गुरुवार से होगा। इसके साथ ही शहर में 15 दिवसीय मेले की भी शुरुआत होगी। प्रशासन ने इन आयोजनों के लिए व्यापक तैयारियां पूरी कर ली हैं। बुधवार को कलेक्टर ऋजु बाफना, एसपी यशपाल सिंह राजपूत, एसडीएम मनीषा वास्कले और नगर पालिका सीएमओ भूपेंद्र कुमार दीक्षित ने मेला परिसर और मां राजराजेश्वरी मंदिर का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। नवरात्रि के दौरान बड़ी संख्या में श्रद्धालु और ग्रामीण क्षेत्रों से लोग शाजापुर पहुंचते हैं। इसे देखते हुए सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं। मंदिर परिसर और मेले में सीसीटीवी कैमरे लगाए गए हैं, साथ ही 50 से अधिक पुलिस जवान तैनात रहेंगे। श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए पेयजल, शौचालय और साफ-सफाई की विशेष व्यवस्था की गई है। गर्मी को देखते हुए मंदिर परिसर में हरि-मेटी भी बिछाई गई है, ताकि दर्शनार्थियों को असुविधा न हो। मेले में करीब 150 से अधिक दुकानें लगाई जा रही हैं, जिनमें झूले और विभिन्न मनोरंजन के साधन शामिल हैं। प्रशासन ने इस बार खाने-पीने की दुकानों के लिए अलग फूड जोन निर्धारित किया है। मंदिर प्रबंधन समिति के अनुसार, 19 मार्च को सुबह 7:30 बजे मां राजराजेश्वरी मंदिर में घट स्थापना की जाएगी।
0
comment0
Report
DVDinesh Vishwakarma
Mar 18, 2026 12:14:56
Narsinghpur, Madhya Pradesh:नरसिंहपुर के मिनिएचर होटल में आयोजित पत्रकारवार्ता के दौरान कैबिनेट मंत्री प्रहलाद सिंह पटेल ने जल जीवन मिशन के तहत जल गंगा संवर्धन अभियान को लेकर पत्रकारों से महत्वपूर्ण वार्ता की और जानकारी साझा की। मंत्री पटेल ने बताया कि जल जीवन मिशन 2.0 के तहत कार्यों को पूरा करने के लिए अब 3 वर्षों का अतिरिक्त समय दिया गया है। इस योजना के माध्यम से हर घर तक स्वच्छ पेयजल पहुंचाने का लक्ष्य रखा गया है। उन्होंने आगे बताया कि मध्य प्रदेश और राजस्थान राज्य मिलकर भारत सरकार के साथ इस योजना को प्रभावी रूप से लागू करने के लिए अनुबंध कर चुके हैं। इसका उद्देश्य ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों में जल आपूर्ति व्यवस्था को मजबूत करना है। इस अभियान के तहत जल संरक्षण और जल स्रोतों के संवर्धन पर विशेष जोर दिया जाएगा। उन्होंने बताया कि इस अभियान का मुख्य कार्यक्रम उज्जैन में आयोजित किया जाएगा, जहां प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव इसकी शुरुआत करेंगे。
0
comment0
Report
OBOrin Basu
Mar 18, 2026 12:13:37
Noida, Uttar Pradesh:• सूरत में महंगाई की दोहरी मार: गैस के बाद अब इंडक्शन की भी भारी किल्लत। • पिछले 6 दिनों से मार्केट से इंडक्शन गायब, ग्राहकों की लंबी वेटिंग लिस्ट。 • कंपनियों से सप्लाई ठप: 50 से ज्यादा एडवांस ऑर्डर, फिर भी स्टॉक नील。 • छोटे दुकानदारों के छूटे पसीने: व्यापारी अब फोन उठाने से भी कतरा रहे। एंकर सूरत में आम आदमी की रसोई पर आफत आ गई है। पहले कमर्शियल गैस सिलेंडर के दामों ने लोगों का बजट बिगाड़ा और अब जब लोग विकल्प के तौर पर इंडक्शन चूल्हा खरीदने बाजार पहुंच रहे हैं, तो वहां भी निराशा हाथ लग रही है। सूरत के बाजारों में पिछले 6 दिनों से इंडक्शन चूल्हों की ऐसी किल्लत है कि दुकानदार अब ग्राहकों के फोन तक नहीं उठा रहे हैं। वॉक-थ्रू: चेतन जी हां, सूरत में इन दिनों रसोई का गणित पूरी तरह बिगड़ चुका है। कमर्शियल गैस के बढ़ते दामों और किल्लत के चलते लोग अब बिजली से चलने वाले इंडक्शन चूल्हों की तरफ भाग रहे हैं। लेकिन हकीकत यह है कि पिछले 6 दिनों से सूरत के इलेक्ट्रॉनिक मार्केट में इंडक्शन चूल्हे ढूंढने से भी नहीं मिल रहे हैं। मैं इस वक्त सूरत के एक प्रमुख इलेक्ट्रॉनिक मार्केट में खड़ा हूं। यहां के व्यापारियों का कहना है कि कंपनियों से नया स्टॉक आ ही नहीं रहा है। हालत यह है कि हर दुकान पर रोजाना 50 से ज्यादा ग्राहकों की इन्क्वायरी आ रही है। कई लोगों ने तो एडवांस पैसे भी जमा करवा दिए हैं, लेकिन स्टॉक कब आएगा, इसकी कोई गारंटी नहीं है। व्यापारी की बाइट पिछले एक हफ्ते से हम हाथ पर हाथ धरे बैठे हैं। गैस महंगी हुई तो अचानक इंडक्शन की डिमांड 10 गुना बढ़ गई। कंपनियों को ऑर्डर दिए हैं पर माल आ ही नहीं रहा। अब तो छोटे दुकानदार भी हमारे पास माल मांगने आ रहे हैं। कस्टमर इतने फोन कर रहे हैं कि अब फोन उठाना भी मुश्किल हो गया है। सूरत का आम आदमी और खासकर मजदूर वर्ग अब दोहरी मुसीबत में है। एक तरफ गैस चूल्हा जलाना जेब पर भारी पड़ रहा है और दूसरी तरफ इंडक्शन जैसे विकल्प बाजार से गायब हो चुके हैं। व्यापारियों का कहना है कि जब तक कंपनियों से सप्लाई सुचारू नहीं होती, तब तक यह संकट बना रहेगा। अब देखना यह है कि सूरत के रसोई घरों में राहत कब तक पहुंचती है।
0
comment0
Report
PCPranay Chakraborty
Mar 18, 2026 12:13:14
Noida, Uttar Pradesh:
0
comment0
Report
MJManoj Jain
Mar 18, 2026 12:12:42
Shajapur, Madhya Pradesh:शाजापुर में शहरी हाईवे पर स्थित आईसीआईसीआई बैंक के सामने से बाइक चोरी. शाजापुर में बाइक चोरी की घटनाएं लगातार बढ़ती जा रही हैं. एक हफ्ते के भीतर दूसरी चोरी की वारदात सामने आने से पुलिस व्यवस्था पर सवाल खड़े हो रहे हैं. बुधवार दोपहर को शांतिवन शहरी हाईवे स्थित आईसीआईसीआई बैंक के पास से अज्ञात चोर एक बाइक चोरी कर फरार हो गया. जानकारी के अनुसार दुपाड़ा निवासी रामकृष्ण राजोरिया अपनी बाइक खड़ी कर बैंक में बच्चों का आधार कार्ड बनवाने गए थे. वापस लौटने पर बाइक गायब मिली. इसके बाद उन्होंने कोतवाली थाने में शिकायत दर्ज कराई. सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है, हालांकि अभी तक स्पष्ट फुटेज नहीं मिल पाए हैं.
0
comment0
Report
SKSHIV KUMAR
Mar 18, 2026 12:12:28
0
comment0
Report
SCSUBIR CHATTERJEE
Mar 18, 2026 12:11:32
Dumka, Jharkhand:दुमका के इंडोर स्टेडियम में एक दिवसीय उद्योग बिभाग की ओर से तसर उत्पादको का एक दिवसीय प्रमाण्डलीय कार्यशाला का आयोजन किया गया। मुख्य अथिति के रूप में पहुंचे दुमका के उपायुक्त अभिजीत सिन्हा ने दीप प्रजवलित कर कार्यशाला का शुभारंभ किये। संथाल परगना क्षेत्र के सभी छह जिला दुमका, पाकुड़, साहेबगंज, गोड्डा, जामताडा और देवघर से आये तसर उत्पादन करने वाले किसानो को कार्यशाला के माध्यम से आधुनिक तकनिको के बारे में जानकारी दी गईं। तसर उत्पादन के मामले में झारखंड देश में प्रथम स्थान रखता है, वहीँ दुमका पूरे झारखंड में तसर में प्रथम स्थान रखता है; इसलिए रेशम उत्पादन से लेकर रेशम कपड़ा बनाने की विधि कैसे और उन्नत हो सके इसको लेकर किसानो के बीच जानकारी दी गई जिससे आने वाले समय में दुमका तसर सिटी के रूप में विकसित हो सके। दुमका उपायुक्त ने तसर उत्पादक किसानो को अपने संबोधन में कहा कि यह गर्भ की बात है कि दुमका तसर उत्पादन के मामले में देश में झारखंड अव्वल है, वहीं कई विभाग तसर उत्पादन को लेकर कार्य कर रहे हैं। दुमका में मयूराक्षी सिल्क नाम के ब्रांड चलाये जा रहे हैं; अन्य जिला भागलपुर के बघिया की तरह कैसे दुमका में तसर उद्योग स्थापित किया जा सके इस पर भी कार्य किये जा रहे हैं। यहाँ के किसान तसर उत्पादन को लेकर कैसे उन्नत बने इसपर सरकार कार्य कर रही है। वहीँ पूर्व अग्र परियोजना पदाधिकारी ने कहा कि कार्यशाला का मुख्य उद्देश्य वैसे किसानो को सम्मानित करना है जो तसर के उत्पादन में अच्छे परिणाम दे रहे हैं, साथ ही किसानो से आपसी समन्वय स्थापित कर उन किसानो को जोड़ना है जो तसर कोकून उत्पादन में थोड़ा पिछड़ गये हैं ताकि किसान उन्नत आधुनिक तसर कोकून का उत्पादन कर अपने भविष्य को आगे बढ़ा सके।
0
comment0
Report
PSPramod Sinha
Mar 18, 2026 12:11:10
Khandwa, Madhya Pradesh:*जंगल में मिले लापता बुजुर्ग की सिर कटी लाश के आरोपियों का कोई पता नहीं चला पुलिस ने रखा 10000 का इनाम खंडवा जिले के गडडियाखेड़ा वनग्राम में 62 साल के बुजुर्ग की सिर कटी लाश मिलने के 18 दिन बाद भी अभी तक आरोपियों का कोई पता नहीं चल पाया है. पुलिस ने इस हत्याकांड में आरोपियों के बारे में सूचना देने वाले को 10 हजार रुपए का इनाम घोषित किया है. घटना खंडवा जिले के खालवा थाना क्षेत्र के गडरिया खेड़ा वन ग्राम की है. यहां 2 मार्च को जंगल से जबर सिंह मलकू गोंड की सिर कटी लाश बरामद हुई थी. 62 वर्षीय जबर सिंह खेत में बनी झोपड़ी में रहते थे. घटना से दो दिन पहले वह लापता हो गए थे. परिवार वालों ने इसकी सूचना पुलिस को दी थी. पुलिस ने स्निफर डॉग की मदद से तलाश की तो उनके खेत से 3 किलोमीटर दूर जंगल में पत्तों से ढकी उनकी लाश बरामद हुई थी. बुजुर्ग की लाश सर कटी हुई थी. पुलिस ने सिर ढूंढने की भी कोशिश की लेकिन नहीं मिला. इस हत्याकांड पुलिस ने वन विभाग की भी मदद ली जिससे यह पता लगाया सके कि किसी जंगली जानवर ने तो उन्हें शिकार नहीं बनाया. लेकिन वन विभाग को भी ऐसा कोई सुराग नहीं मिला. मौके पर उपलब्ध सबूत के आधार पर प्राथमिक रूप से यह पता चला कि उनकी हत्या की गई है. पुलिस तभी से आरोपी की तलाश कर रही है. पुलिस अधीक्षक ने इस मामले का सुराग बताने वाले को 10 हजार का इनाम भी घोषित किया है. मृतक बुजुर्ग तंत्र मंत्र और जादू टोना भी जानता था. लोग उनके पास अपनी खोई हुई वस्तु का पता लगाने या अपनी समस्याओं के निदान के लिए भी सलाह करने आते थे. पुलिस इस एंगल से भी आरोपियों की तलाश कर रही है. बाइट, मनोज कुमार राय एसपी खंडवा
0
comment0
Report
DBDEBASHISH BHARATI
Mar 18, 2026 12:10:46
Jamtara, Jharkhand:जामताड़ा पुलिस को मिली गुप्त सूचना के आधार पर छापेमारी की गई, जिसमें साइबर अपराध से जुड़े 6 लोगों को गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार आरोपी खुद को ई-कॉमर्स और ई-पेमेंट कंपनियों का कस्टमर केयर अधिकारी बताकर लोगों को ठगते थे। ये आरोपी लोगों को कॉल कर उनकी समस्याओं का समाधान करने के नाम पर Quick Support और AnyDesk जैसे ऐप डाउनलोड करवाते थे, जिसके जरिए वे मोबाइल का एक्सेस लेकर बैंकिंग और अन्य गोपनीय जानकारी हासिल कर लेते थे。 पुलिस ने आरोपियों के पास से 13 मोबाइल फोन, 18 सिम कार्ड, एक लैपटॉप और 4 मोटरसाइकिल बरामद की हैं。 इस मामले में जामताड़ा साइबर थाना में कांड संख्या 17/26 के तहत मामला दर्ज किया गया है। आरोपियों पर BNS 2023, IT Act और टेलीकम्यूुनिकेशन एक्ट के तहत कार्रवाई की जा रही है。 बताया जा रहा है कि इस गिरोह का नेटवर्क पूरे देश में फैला हुआ था। फिलहाल पुलिस आगे की जांच में जुटी है और गिरोह से जुड़े अन्य लोगों की तलाश जारी है।
0
comment0
Report
KCKumar Chandan
Mar 18, 2026 12:10:24
Ranchi, Jharkhand:मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से आज झारखंड विधान सभा स्थित मुख्यमंत्री कक्ष में बिहार विधान परिषद की बाल संरक्षण एवं महिला सशक्तिकरण समिति के सदस्यों ने शिष्टाचार मुलाकात की। इस अवसर पर मुख्यमंत्री को उन्होंने बिहार विधान परिषद की बाल संरक्षण एवं महिला सशक्तिकरण समिति द्वारा किए जा रहे कार्यों से अवगत कराया। समिति के सदस्यों ने मुख्यमंत्री के समक्ष कहा कि उन्होंने झारखंड विधान सभा परिभ्रमण के अवसर पर झारखंड विधान सभा की महिला बाल विकास समिति द्वारा किए जा रहे कार्यों की जानकारी प्राप्त की तथा एक-दूसरे के कार्यों के अनुभव भी साझा किए। मौके पर झारखंड विधान सभा की महिला बाल विकास समिति की सभापति विधायक श्रीमती कल्पना सोरेन उपस्थित रहे। मुख्यमंत्री से मुलाकात करने वालों में बिहार विधान परिषद की बाल संरक्षण एवं महिला सशक्तिकरण समिति की अध्यक्ष डॉ० कुमुद वर्मा, सदस्य श्रीमती रीना यादव, श्रीमती मुन्नी देवी एवं श्रीमती निवेदिता सिंह सहित अन्य शामिल थे。
0
comment0
Report
Advertisement
Back to top