Become a News Creator

Your local stories, Your voice

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
Gautam Buddha Nagar201304
हुमायूं कबीर की पार्टी ने 182 सीटों के लिए पहली सूची जारी की
OBOrin Basu
Mar 18, 2026 11:00:15
Noida, Uttar Pradesh
हुमायूँ कबीर ने आज कोलकाता में अपनी पार्टी आम जनता उन्नयन पार्टी के प्रत्याशियों की पहली सूची जारी की 182 सीटों के लिए उम्मीदवार मैदान में उतारे जा रहे हैं। मुर्शिदाबाद और मालदा के लिए उम्मीदवारों की सूची आज प्रकाशित की गई। मीम आधिकारिक तौर पर हमारे साथ जुड़ गई हैं। उनके साथ बातचीत कर के 22 मार्च को बाकी लिस्ट जारी करेंगे। अधीर रंजन चौधरी एवं नौशाद सिद्दीकी की मदद करेंगे हुमायूँ कबीर। व्यक्तिगत तरीके से हुमायूँ चाहते हैं की अधीर रंजन और नौशाद सिद्दीकी जीते। चुनाव आयोग ने सही फैसला लिया है। ज्ञानेश कुमार को निष्पक्ष तरीके से चुनाव कराना चाहिए। प्रशासन में बैठे लोग निष्पक्ष चुनाव करने नहीं देते थे। कमिशन को ये बात समझ आ गई जिसके चलते एकदम सही फैसला कमीशन ने लिया है। आज कुल 15 सीटों के प्रत्याशियों के नामों की घोषणा की गई है। भबानीपुर में एक नॉन बंगाली मुस्लिम प्रत्याशी के तौर पर को चुना गया है। यह भी तय किया गया है कि नंदीग्राम से एक उम्मीदवार को मैदान में उतारा जाएगा।
0
comment0
Report

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

Advertisement
OBOrin Basu
Mar 18, 2026 12:13:37
Noida, Uttar Pradesh:• सूरत में महंगाई की दोहरी मार: गैस के बाद अब इंडक्शन की भी भारी किल्लत। • पिछले 6 दिनों से मार्केट से इंडक्शन गायब, ग्राहकों की लंबी वेटिंग लिस्ट。 • कंपनियों से सप्लाई ठप: 50 से ज्यादा एडवांस ऑर्डर, फिर भी स्टॉक नील。 • छोटे दुकानदारों के छूटे पसीने: व्यापारी अब फोन उठाने से भी कतरा रहे। एंकर सूरत में आम आदमी की रसोई पर आफत आ गई है। पहले कमर्शियल गैस सिलेंडर के दामों ने लोगों का बजट बिगाड़ा और अब जब लोग विकल्प के तौर पर इंडक्शन चूल्हा खरीदने बाजार पहुंच रहे हैं, तो वहां भी निराशा हाथ लग रही है। सूरत के बाजारों में पिछले 6 दिनों से इंडक्शन चूल्हों की ऐसी किल्लत है कि दुकानदार अब ग्राहकों के फोन तक नहीं उठा रहे हैं। वॉक-थ्रू: चेतन जी हां, सूरत में इन दिनों रसोई का गणित पूरी तरह बिगड़ चुका है। कमर्शियल गैस के बढ़ते दामों और किल्लत के चलते लोग अब बिजली से चलने वाले इंडक्शन चूल्हों की तरफ भाग रहे हैं। लेकिन हकीकत यह है कि पिछले 6 दिनों से सूरत के इलेक्ट्रॉनिक मार्केट में इंडक्शन चूल्हे ढूंढने से भी नहीं मिल रहे हैं। मैं इस वक्त सूरत के एक प्रमुख इलेक्ट्रॉनिक मार्केट में खड़ा हूं। यहां के व्यापारियों का कहना है कि कंपनियों से नया स्टॉक आ ही नहीं रहा है। हालत यह है कि हर दुकान पर रोजाना 50 से ज्यादा ग्राहकों की इन्क्वायरी आ रही है। कई लोगों ने तो एडवांस पैसे भी जमा करवा दिए हैं, लेकिन स्टॉक कब आएगा, इसकी कोई गारंटी नहीं है। व्यापारी की बाइट पिछले एक हफ्ते से हम हाथ पर हाथ धरे बैठे हैं। गैस महंगी हुई तो अचानक इंडक्शन की डिमांड 10 गुना बढ़ गई। कंपनियों को ऑर्डर दिए हैं पर माल आ ही नहीं रहा। अब तो छोटे दुकानदार भी हमारे पास माल मांगने आ रहे हैं। कस्टमर इतने फोन कर रहे हैं कि अब फोन उठाना भी मुश्किल हो गया है। सूरत का आम आदमी और खासकर मजदूर वर्ग अब दोहरी मुसीबत में है। एक तरफ गैस चूल्हा जलाना जेब पर भारी पड़ रहा है और दूसरी तरफ इंडक्शन जैसे विकल्प बाजार से गायब हो चुके हैं। व्यापारियों का कहना है कि जब तक कंपनियों से सप्लाई सुचारू नहीं होती, तब तक यह संकट बना रहेगा। अब देखना यह है कि सूरत के रसोई घरों में राहत कब तक पहुंचती है।
0
comment0
Report
PCPranay Chakraborty
Mar 18, 2026 12:13:14
Noida, Uttar Pradesh:
0
comment0
Report
MJManoj Jain
Mar 18, 2026 12:12:42
Shajapur, Madhya Pradesh:शाजापुर में शहरी हाईवे पर स्थित आईसीआईसीआई बैंक के सामने से बाइक चोरी. शाजापुर में बाइक चोरी की घटनाएं लगातार बढ़ती जा रही हैं. एक हफ्ते के भीतर दूसरी चोरी की वारदात सामने आने से पुलिस व्यवस्था पर सवाल खड़े हो रहे हैं. बुधवार दोपहर को शांतिवन शहरी हाईवे स्थित आईसीआईसीआई बैंक के पास से अज्ञात चोर एक बाइक चोरी कर फरार हो गया. जानकारी के अनुसार दुपाड़ा निवासी रामकृष्ण राजोरिया अपनी बाइक खड़ी कर बैंक में बच्चों का आधार कार्ड बनवाने गए थे. वापस लौटने पर बाइक गायब मिली. इसके बाद उन्होंने कोतवाली थाने में शिकायत दर्ज कराई. सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है, हालांकि अभी तक स्पष्ट फुटेज नहीं मिल पाए हैं.
0
comment0
Report
SKSHIV KUMAR
Mar 18, 2026 12:12:28
0
comment0
Report
SCSUBIR CHATTERJEE
Mar 18, 2026 12:11:32
Dumka, Jharkhand:दुमका के इंडोर स्टेडियम में एक दिवसीय उद्योग बिभाग की ओर से तसर उत्पादको का एक दिवसीय प्रमाण्डलीय कार्यशाला का आयोजन किया गया। मुख्य अथिति के रूप में पहुंचे दुमका के उपायुक्त अभिजीत सिन्हा ने दीप प्रजवलित कर कार्यशाला का शुभारंभ किये। संथाल परगना क्षेत्र के सभी छह जिला दुमका, पाकुड़, साहेबगंज, गोड्डा, जामताडा और देवघर से आये तसर उत्पादन करने वाले किसानो को कार्यशाला के माध्यम से आधुनिक तकनिको के बारे में जानकारी दी गईं। तसर उत्पादन के मामले में झारखंड देश में प्रथम स्थान रखता है, वहीँ दुमका पूरे झारखंड में तसर में प्रथम स्थान रखता है; इसलिए रेशम उत्पादन से लेकर रेशम कपड़ा बनाने की विधि कैसे और उन्नत हो सके इसको लेकर किसानो के बीच जानकारी दी गई जिससे आने वाले समय में दुमका तसर सिटी के रूप में विकसित हो सके। दुमका उपायुक्त ने तसर उत्पादक किसानो को अपने संबोधन में कहा कि यह गर्भ की बात है कि दुमका तसर उत्पादन के मामले में देश में झारखंड अव्वल है, वहीं कई विभाग तसर उत्पादन को लेकर कार्य कर रहे हैं। दुमका में मयूराक्षी सिल्क नाम के ब्रांड चलाये जा रहे हैं; अन्य जिला भागलपुर के बघिया की तरह कैसे दुमका में तसर उद्योग स्थापित किया जा सके इस पर भी कार्य किये जा रहे हैं। यहाँ के किसान तसर उत्पादन को लेकर कैसे उन्नत बने इसपर सरकार कार्य कर रही है। वहीँ पूर्व अग्र परियोजना पदाधिकारी ने कहा कि कार्यशाला का मुख्य उद्देश्य वैसे किसानो को सम्मानित करना है जो तसर के उत्पादन में अच्छे परिणाम दे रहे हैं, साथ ही किसानो से आपसी समन्वय स्थापित कर उन किसानो को जोड़ना है जो तसर कोकून उत्पादन में थोड़ा पिछड़ गये हैं ताकि किसान उन्नत आधुनिक तसर कोकून का उत्पादन कर अपने भविष्य को आगे बढ़ा सके।
0
comment0
Report
PSPramod Sinha
Mar 18, 2026 12:11:10
Khandwa, Madhya Pradesh:*जंगल में मिले लापता बुजुर्ग की सिर कटी लाश के आरोपियों का कोई पता नहीं चला पुलिस ने रखा 10000 का इनाम खंडवा जिले के गडडियाखेड़ा वनग्राम में 62 साल के बुजुर्ग की सिर कटी लाश मिलने के 18 दिन बाद भी अभी तक आरोपियों का कोई पता नहीं चल पाया है. पुलिस ने इस हत्याकांड में आरोपियों के बारे में सूचना देने वाले को 10 हजार रुपए का इनाम घोषित किया है. घटना खंडवा जिले के खालवा थाना क्षेत्र के गडरिया खेड़ा वन ग्राम की है. यहां 2 मार्च को जंगल से जबर सिंह मलकू गोंड की सिर कटी लाश बरामद हुई थी. 62 वर्षीय जबर सिंह खेत में बनी झोपड़ी में रहते थे. घटना से दो दिन पहले वह लापता हो गए थे. परिवार वालों ने इसकी सूचना पुलिस को दी थी. पुलिस ने स्निफर डॉग की मदद से तलाश की तो उनके खेत से 3 किलोमीटर दूर जंगल में पत्तों से ढकी उनकी लाश बरामद हुई थी. बुजुर्ग की लाश सर कटी हुई थी. पुलिस ने सिर ढूंढने की भी कोशिश की लेकिन नहीं मिला. इस हत्याकांड पुलिस ने वन विभाग की भी मदद ली जिससे यह पता लगाया सके कि किसी जंगली जानवर ने तो उन्हें शिकार नहीं बनाया. लेकिन वन विभाग को भी ऐसा कोई सुराग नहीं मिला. मौके पर उपलब्ध सबूत के आधार पर प्राथमिक रूप से यह पता चला कि उनकी हत्या की गई है. पुलिस तभी से आरोपी की तलाश कर रही है. पुलिस अधीक्षक ने इस मामले का सुराग बताने वाले को 10 हजार का इनाम भी घोषित किया है. मृतक बुजुर्ग तंत्र मंत्र और जादू टोना भी जानता था. लोग उनके पास अपनी खोई हुई वस्तु का पता लगाने या अपनी समस्याओं के निदान के लिए भी सलाह करने आते थे. पुलिस इस एंगल से भी आरोपियों की तलाश कर रही है. बाइट, मनोज कुमार राय एसपी खंडवा
0
comment0
Report
DBDEBASHISH BHARATI
Mar 18, 2026 12:10:46
Jamtara, Jharkhand:जामताड़ा पुलिस को मिली गुप्त सूचना के आधार पर छापेमारी की गई, जिसमें साइबर अपराध से जुड़े 6 लोगों को गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार आरोपी खुद को ई-कॉमर्स और ई-पेमेंट कंपनियों का कस्टमर केयर अधिकारी बताकर लोगों को ठगते थे। ये आरोपी लोगों को कॉल कर उनकी समस्याओं का समाधान करने के नाम पर Quick Support और AnyDesk जैसे ऐप डाउनलोड करवाते थे, जिसके जरिए वे मोबाइल का एक्सेस लेकर बैंकिंग और अन्य गोपनीय जानकारी हासिल कर लेते थे。 पुलिस ने आरोपियों के पास से 13 मोबाइल फोन, 18 सिम कार्ड, एक लैपटॉप और 4 मोटरसाइकिल बरामद की हैं。 इस मामले में जामताड़ा साइबर थाना में कांड संख्या 17/26 के तहत मामला दर्ज किया गया है। आरोपियों पर BNS 2023, IT Act और टेलीकम्यूुनिकेशन एक्ट के तहत कार्रवाई की जा रही है。 बताया जा रहा है कि इस गिरोह का नेटवर्क पूरे देश में फैला हुआ था। फिलहाल पुलिस आगे की जांच में जुटी है और गिरोह से जुड़े अन्य लोगों की तलाश जारी है।
0
comment0
Report
KCKumar Chandan
Mar 18, 2026 12:10:24
Ranchi, Jharkhand:मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से आज झारखंड विधान सभा स्थित मुख्यमंत्री कक्ष में बिहार विधान परिषद की बाल संरक्षण एवं महिला सशक्तिकरण समिति के सदस्यों ने शिष्टाचार मुलाकात की। इस अवसर पर मुख्यमंत्री को उन्होंने बिहार विधान परिषद की बाल संरक्षण एवं महिला सशक्तिकरण समिति द्वारा किए जा रहे कार्यों से अवगत कराया। समिति के सदस्यों ने मुख्यमंत्री के समक्ष कहा कि उन्होंने झारखंड विधान सभा परिभ्रमण के अवसर पर झारखंड विधान सभा की महिला बाल विकास समिति द्वारा किए जा रहे कार्यों की जानकारी प्राप्त की तथा एक-दूसरे के कार्यों के अनुभव भी साझा किए। मौके पर झारखंड विधान सभा की महिला बाल विकास समिति की सभापति विधायक श्रीमती कल्पना सोरेन उपस्थित रहे। मुख्यमंत्री से मुलाकात करने वालों में बिहार विधान परिषद की बाल संरक्षण एवं महिला सशक्तिकरण समिति की अध्यक्ष डॉ० कुमुद वर्मा, सदस्य श्रीमती रीना यादव, श्रीमती मुन्नी देवी एवं श्रीमती निवेदिता सिंह सहित अन्य शामिल थे。
0
comment0
Report
KCKumar Chandan
Mar 18, 2026 12:10:09
Ranchi, Jharkhand:रांची स्लग झारखंड विधानसभा की कार्यवाही शुरु होने से पहले सदन के बाहर बीजेपी के कुछ विधायकों ने हजारीबाग और बड़कागांव में रामनवमी के दौरान जुलूस निकालने के अनुमति की मांग किया। बीजेपी विधायक प्रदीप प्रसाद ने कहा अगर ईद के दौरान हम लोग उग्र हो गए तो ईद का त्यौहार भी नहीं मन पाएगा तो मंत्री सुदिव्य सोनू ने चेतावनी देते हुए कहा, अगर विधि व्यवस्था में कोई आरे आए तो कानून संवत कार्रवाई होगी झारखंड विधानसभा की कार्यवाही से ठीक पहले सदन के बाहर रामनवमी के दौरान जुलूस और डीजे का मुद्दा गूंजा। सदन के बाहर बीजेपी विधायक रौशन लाल चौधरी ने कहा हजारीबाग में कल भी मंगला जुलूस के दौरान प्रशासन द्वारा डीजे पर रोक लगाया गया और वहां के राम भक्तों के साथ दुर्व्यवहार किया गया साथ ही महुदी में जुलूस निकालने पर जो प्रतिबंध लगाया गया है उस पर से रोक हटाया जाए। बाइट ...रौशन लाल चौधरी, बीजेपी विधायक बीजेपी विधायक प्रदीप प्रसाद ने कहा, बहुत ही निंदनीय है हजारीबाग में कल मंगला जुलूस के दौरान प्रशासन का जिस तरह से रवैया रहा वो दुर्भाग्यपूर्ण है।सरकार जिस तरह से कर रही है ईद का भी त्यौहार है अगर हम लोग उग्र हो गए तो ईद का त्यौहार भी नहीं मन पाएगा ऐसा प्रशासन को सोचना चाहिए। सदन में भी इसके विरोध में आवाज उठाएगें बाइट ...प्रदीप प्रसाद, विधायक, बीजेपी जदयू विधायक सरयू राय ने कहा निहायत गलत है मंगला जुलूस निकले सरकार को इसकी व्यवस्था करनी चाहिए या, सरकार कह दे हम व्यवस्था नहीं कर सकते। हिंदू समाज के साथ ही इस तरह की परिस्थिति आती है। बाइट ...सरयू राय, विधायक, जदयू मंत्री सुदिव्य सोनू ने कहा,अगर कहीं भी विधि व्यवस्था के संधारण में कोई भी व्यक्ति आरे आएंगे तो सरकार कानून संबत करेगा , उसके परिणाम उनको भुगतने होगें। लोकतांत्रिक व्यवस्था , कानून व्यवस्था और भारत के संविधान सब पर से इनका विश्वास उठ गया है।जय श्री राम के नारे मंदिर में गूंजते थे अब लोकतंत्र के मंदिर में भी गूंजने लगे। मुद्दा के विहीन राजनीति हो रही है। बाइट ...सुदिव्य सोनू, मंत्री मंत्री इरफान अंसारी ने कहा ,अगर सौहार्द को कोई भी बिगाड़े गा तो उसपर कार्रवाई होगी। जिले में डीसी एसपी क्या करेंगे फिर। रामनवमी हम बाबूलाल के साथ खेलना चाहते हैं हमने कहा है सौहार्द से मनाइए। बीजेपी और कांग्रेस में अंतर है। इनकी सोच समाज को तोड़ने वाली और हमारी सोच समाज को जोड़ने वाली है। डीजे को मुद्दा बना कर युवाओं को ये दिग्भ्रमित करना चाहते हैं।कनून व्यवस्था को हमारी सरकार टूटने नहीं देगी। बाइट ...इरफान अंसारी, मंत्री
0
comment0
Report
PKPRINCE KUMAR KUSHWAHA
Mar 18, 2026 12:09:44
Patna, Bihar:लोकेशन- पटना पटना बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार एक बार फिर से जेडीयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष की कमान संभालने जा रहे हैं। 19 मार्च को वे जेडीयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष पद के लिए अपना नामांकन दाखिल करेंगे। इस बीजेपी की प्रवक्ता प्रीति शेखर ने उन्हें शुभकामनाएं दी हैं और उनके राजनीतिक सफर की जमकर सराहना की है। 'लंबे राजनीतिक अनुभव और जेपी आंदोलन में रही सक्रिय भूमिका रही है माननीय मुख्यमंत्री नीतीश कुमार जी का बहुत लंबा राजनीतिक अनुभव रहा है। उन्होंने बिहार में जेपी आंदोलन में सक्रिय भूमिका निभाई है। इसके बाद चाहे समता पार्टी की नींव रखने की बात हो या जनता दल यूनाइटेड जेडीयू के गठन की, उन्होंने कार्यकर्ताओं की भावनाओं को समझते हुए बहुत ही सलीके से पार्टी की नींव रखी।' 'पार्टी को सींचा और शीर्ष तक पहुंचाया' आदरणीय मुख्यमंत्री नीतीश कुमार जी पुनः अपनी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष बनने जा रहे हैं, इसके लिए उन्हें मेरी ओर से बहुत-सारी शुभकामनाएं।" बाइट - प्रीति शेखर, प्रवक्ता बीजेपी 2. लोकेशन- पटना राजद के प्रवक्ता एजाज अहमद ने कहा जनता दल यू का यह आंतरिक मामला है जनता दल यू का कौन राष्ट्रीय अध्यक्ष होगा उनका नेतृत्व तय करेगा | जनता दल यू में जो नीतीश जी चाहते हैं वह नहीं होता है भुज पार्टी जो चाहती है वह होता है जो भारतीय जनता पार्टी के लोग चाहते हैं वह होता है नीतीश जी का नेतृत्व दिखता जरूर है लेकिन नेतृत्व सक्षम नहीं है यह सामने आ गया है बाइट- एज़ाज़ अहमद, प्रवक्ता, राजद लोकेशन- पटना कांग्रेस के प्रवक्ता ने कहां नीतीश जी की पार्टी बिखराव की ओर जा रही है और भारतीय जनता पार्टी के द्वारा गाइड हो रहे हैं नीतीश कुमार जी का महती भूमिका निभाने के लिए अगले अध्यक्ष के रूप में नामांकन कर रहे हैं क्योंकि पार्टी पर मजबूत पकड़ बने रहे नहीं तो भारतीय जनता पार्टी सब कुछ लुटने के लिए तैयार बैठा है। बाइट- डॉ. स्नेहाशीष वर्धन, प्रवक्ता, बिहार कांग्रेस लोकेशन - पटना जदयू के प्रवक्ता ने कहा यह गर्व की बात है माननीय नीतीश कुमार जी पुनः राष्ट्रीय अध्यक्ष के रूप में अपना नामांकन करने जा रहे हैं माननीय मुख्यमंत्री जी ने तय कर लिया है कि अब हम देश और दिल्ली की राजनीति करेंगे तो ऐसे में नीतीश जी के नेतृत्व में पार्टी बिहार में ही नहीं पूरे देश में मजबूत करने का काम करेंगे। बाइट- किशोर कुणाल, प्रवक्ता जेडीयू
0
comment0
Report
MKManitosh Kumar
Mar 18, 2026 12:09:27
Muzaffarpur, Bihar:मुजफ्फरपुर के चोरनिया गांव में पुलिस की गोली से एक युवक की मौत के मामले में एसएसपी ने बड़ी कार्रवाई कर थानेदार राजा सिंह को तत्काल प्रभाव से हटाते हुए ग्रामीण एसपी को जाँच की जिम्मेदारी दी है. आक्रोशित भीड़ को नियंत्रित करने के लिए कई थानों की पुलिस मौके पर पहुंची, FSL टीम भी मौके पर जांच कर रही है. शव पोस्टमार्टम के लिए SKMCH भेजे जाने की तैयारी है. ग्रामीणों के अनुसार गोली लगने से घटनास्थल पर ही मौत हो गई है, वहीं पुलिस ने आत्मरक्षा में गोली चलाने की बात कही है. ग्रामीण एसपी राजेश सिंह प्रभाकर ने बताया कि देर रात पोस्को एक्ट के आरोपी के घर पर पुलिस पहुंची थी, कुछ लोगों ने पुलिस पर हमला कर दिया, वाहन के शीशे टूट गए, और पुलिस के जवान घायल हुए. बाद में स्थानीय लोगों ने पुलिस को घेरा तो पुलिस ने हवाई फायरिंग की और कुछ देर बाद स्थिति शांत हो गई. SDM ईस्ट तुषार कुमार ने बताया कि पोस्टमार्टम और FSL की रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई होगी. मौके पर भारी पुलिस बल तैनात किया गया है, स्थिति तनावपूर्ण बनी हुई है.
0
comment0
Report
Advertisement
Back to top