Become a News Creator

Your local stories, Your voice

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
Jamtara815351

जामताड़ा के पास निर्माणाधीन पुलिया टूटने से शिकायतें, जांच जारी

DBDEBASHISH BHARATI
Mar 18, 2026 10:51:03
Jamtara, Jharkhand
जामताड़ा से एक बड़ी खबर सामने आई है। यहां स्टेट हाईवे 419 पर बुधुडीह के पास निर्माणाधीन पुलिया बनते ही टूट गई, जिससे निर्माण कार्य की गुणवत्ता पर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं। मामला की जानकारी मिलते ही प्रशासन तुरंत हरकत में आया। उपायुक्त रवि आनंद, अनुमंडल पदाधिकारी अनंत कुमार और अंचल अधिकारी अविश्वर मुर्मू अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे और स्थल निरीक्षण किया। पुलिया निर्माण में कई गंभीर अनियमितताएं सामने आईं मौके पर मौजूद जूनियर इंजीनियर को उपायुक्त ने कड़ी फटकार लगाई सोनबाद और चेंगाईडीह में बन रहे पुल-पुलियों की भी जांच की गई वहां भी भारी गड़बड़ी के संकेत मिले. मौके पर जांच हुई और प्राथमिक जांच में अनियमितता स्पष्ट रूप से सामने आई है। संबंधित विभाग को जल्द रिपोर्ट देने के निर्देश दिए गए हैं. जांच रिपोर्ट आने के बाद संबंधित निर्माण एजेंसी के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल अनुमंडल पदाधिकारी के नेतृत्व में टीम विस्तृत जांच कर रही है. गौरतलब है कि स्टेट हाईवे 419 धनबाद से जामताड़ा होते हुए पश्चिम बंगाल सीमा तक जुड़ने वाली एक महत्वपूर्ण सड़क परियोजना है। ऐसे में इस तरह की लापरवाही
0
comment0
Report

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

Advertisement
YSYatnesh Sen
Mar 18, 2026 12:03:09
Indore, Madhya Pradesh:इंदौर के संभाग आयुक्त कार्यालय को बम से उड़ने की धमकी एक मेल के माध्यम से मिली है जिसके बाद से पुलिस और प्रशासन जो करना है बताया जा रहा है कि यह धमकी संभाग आयुक्त कार्यालय के शासकीय मेल पर मिली है इसके बाद बीडीडीएम और एमजी रोड थाना पुलिस मौके पर पहुंची और सर्चिंग भी की गई पुलिस ने आधुनिक उपकरणों मशीनों और डॉग स्कॉड के माध्यम से जांच भी की मौके पर पहुंचे पुलिस अधिकारी के अनुसार जैसे ही धमकी की जानकारी मिली वैसे ही विभाग लगातार चौकसी बढ़ते हुए हैं और संभाग आयुक्त कार्यालय की जांच की जा रही है धमकी भरे मेल के बाद अब प्रशासन अलर्ट मोड पर है पुलिस ने बताया कि यह मेल कहां से आया अभी इसकी जानकारी निकाली जा रही है मेल में केवल मात्र तमिलनाडु लिखा हुआ है
0
comment0
Report
HUHITESH UPADHYAY
Mar 18, 2026 12:02:42
Pratapgarh, Rajasthan:नहर विवाद बना खूनी संघर्ष: पिता की हत्या मामले में 8 अभियुक्तों को उम्रकैद, कोर्ट का बड़ा फैसला प्रतापगढ़ जिले के पारसोला थाना क्षेत्र के आड़फला गांव में नहर के पानी को लेकर शुरू हुआ विवाद आखिरकार एक बुजुर्ग की मौत का कारण बना। इस बहुचर्चित मामले में जिला एवं सत्र न्यायालय ने बड़ा फैसला सुनाते हुए आठों अभियुक्तों को दोषी ठहराकर आजीवन कारावास की सजा सुनाई है। साथ ही प्रत्येक अभियुक्त पर 3,13,100 रुपये का जुर्माना भी लगाया गया है। पूरे मामले की पैरवी लोक अभियोजक तरुण दास बैरागी ने की। प्रकरण के अनुसार, प्रार्थी दामला पुत्र रामा मीणा (उम्र 45 वर्ष), निवासी आड़फला ओका, थाना पारसोला ने 11 नवंबर 2024 को रिपोर्ट पेश की। इसमें बताया गया कि 7 नवंबर 2024 को जाखम नहर के पानी से सिंचाई को लेकर उसका लक्ष्मण, दशरथ, श्रवण आदि से विवाद हुआ था। इसी रंजिश के चलते 9 नवंबर 2024 को शाम करीब 5 से 5:30 बजे के बीच सभी अभियुक्त—दशरथ, लक्ष्मण, श्रवण, राजपाल, आर्तिका, कचरी, गीता, थावरा, पदमा, कालिया, जीवली, देवली और बिजिया—लाठियाँ और पत्थरों से लैस होकर एक राय होकर प्रार्थी के घर पर चढ़ आए और ताबड़तोड़ हमला कर दिया। हमले में प्रार्थी दामला को थावरा ने लाठी से कमर और दाहिने हाथ पर चोट पहुंचाई। उसके भाई शांति को हाथ और पैर में चोट लगी। परिवार के अन्य सदस्य विजेंद्र, सजीया, मनीषा आदि को भी पत्थरों और लाठियों से घायल किया गया। घटना के दौरान प्रार्थी के 70 वर्षीय पिता रामा बीच-बचाव करने आए, लेकिन आरोपियों ने उन्हें भी नहीं छोड़ा। दशरथ, लक्ष्मण, श्रवण, थावरा और पदमा सहित अन्य ने लाठियों और सरियों से उन्हें बुरी तरह पीट दिया। परिवार के लोग डर के मारे घर में बंद हो गए, जबकि रामा बाहर ही रह गए। आरोपियों ने उन्हें इतना पीटा कि वे अचेत होकर जमीन पर गिर पड़े। आरोपियों ने उन्हें मृत समझकर मौके से फरार हो गए। गंभीर हालत में रामा को पारसोला अस्पताल लेकर पहुंचे, जहाँ से उन्हें उदयपुर रिफर किया गया। उदयपुर के सरकारी अस्पताल में इलाज के दौरान 10 नवंबर 2024 की रात 9:30 बजे उनकी मौत हो गई। इसके बाद शव को मोर्चरी में रखवाया गया। इस मामले में पारसोला थाना पुलिस ने प्रकरण के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू की। जांच के दौरान घटनास्थल निरीक्षण, गवाहों के बयान, पंचायतनामा, पोस्टमार्टम, बरामदगी और एफएसएल रिपोर्ट के आधार पर आरोपियों के खिलाफ साक्ष्य जुटाए गए। पुलिस ने सभी अभियुक्त दशरथ, लक्ष्मण, श्रवण, पदमा, थावरा, कालिया, राजपाल और बिजिया—को गिरफ्तार किया। आरोपियों की निशानदेही पर घटना में प्रयुक्त बैस के डंडे बरामद किए गए और मृतक की खून से सनी धोती भी जब्त कर एफएसएल उदयपुर भेजी गई। मामले में अभियोजन पक्ष की ओर से न्यायालय में कुल 44 दस्तावेज और 15 गवाह पेश किए गए। विस्तृत सुनवाई और बहस के बाद न्यायालय ने सभी अभियुक्तों को दोषी पाया। माननीय जिला एवं सत्र न्यायाधीश आशा कुमारी ने सभी आठ अभियुक्तों को हत्या सहित अन्य धाराओं में दोषी ठहराते हुए आजीवन कारावास की सजा सुनाई। इसके साथ ही प्रत्येक अभियुक्त पर 3,13,100 रुपये का जुर्माना भी लगाया गया और उन्हें न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेजने के आदेश दिए गए। करीब डेढ़ साल पुराने इस मामले में आया यह फैसला कानून के प्रति विश्वास को मजबूत करता है और यह संदेश देता है कि गंभीर अपराधों में दोषियों को सख्त सजा से नहीं बचाया जा सकता。
0
comment0
Report
ADAnup Das
Mar 18, 2026 12:00:36
Krishnanagar, West Bengal:ইট বোঝাই ইঞ্জিন ভ্যানের ধাক্কায় মৃত্যু পথচারী ভিক্ষুকের। ইট বোঝাই ইঞ্জিন ভ্যানের ধাক্কায় প্রাণ গেল এক ভিক্ষুকের। মৃত ভিক্ষুকের নাম জগন্নাথ হালদার। বয়স ৪৩ বছর। ঘটনাটি ঘটেছে নদীয়ার কৃষ্ণনগর কোতোয়ালি থানার ঘূর্ণি গোডাউন কৃষ্ণনগর করিমপুর রাজ্য সড়কের ওপর। মৃত ওই ব্যক্তির বাড়ি ঘূর্ণি গোডাউন এলাকাতেই। স্থানীয় সূত্র খবর, একটি ইঞ্জিন ভেঙে ভ্যানে ইট বোঝাই করে কৃষ্ণনগর করিমপুর রাজ্য সড়ক দিয়ে যাচ্ছিল। হঠাৎই ঘূর্ণি গোডাউন এলাকায় ওই পথচারীকে ধাক্কা দেয়। ঘটনাস্থলেই মৃত্যু হয় ওই পথচারী ভিক্ষুক জগন্নাথ হালদারের। ঘটনার পর খবর দেওয়া হয় কৃষ্ণনগর কোতোয়ালি থানায়। কৃষ্ণনগর কোতোয়ালী থানার পুলিশ এসে ঘটনাস্থল থেকে মৃতদেহটি উদ্ধার করে নিয়ে যায় শক্তিনগর জেলা হাসপাতালে। এখানে ময়নাতদন্ত হবে মৃত এই ভিক্ষুকের। যদিও ঘটনার পর ইঞ্জিন ভ্যানটি কে আটক করলেও চালক পলাতক। পুলিশ চালকের খোঁজে তল্লাশি শুরু করেছে। একই সাথে গোটা ঘটনা তদন্ত শুরু করেছে।
0
comment0
Report
Mar 18, 2026 11:53:42
Orai, Gopalganj, Uttar Pradesh:ब्रेकिंग जालौन यूपी डकोर में औद्योगिक गलियारे का विरोध: किसानों ने सर्किल रेट बढ़ाने और विस्थापन की समस्या को उठाया मुद्दा जालौन जिले के डकोर विकासखंड में प्रस्तावित औद्योगिक गलियारा परियोजना को लेकर किसानों में व्यापक रोष है। बुधवार को यूपीडा (उत्तर प्रदेश औद्योगिक विकास प्राधिकरण) की ओर से संचालित इस परियोजना के लिए भूमि अधिग्रहण की प्रक्रिया के तहत पहुंचे अधिकारियों को किसानों ने अपनी कड़वाहट से अवगत कराया। अग्रिमा ट्रस्ट और प्रशासन की संयुक्त बैठक में 18 किसानों ने औपचारिक रूप से परियोजना का विरोध दर्ज कराते हुए कई अहम मुद्दे उठाए। इस महत्वपूर्ण बैठक में अग्रिमा ट्रस्ट की अधिकारी आकांक्षा के अलावा एसडीएम नेहा ब्याडवाल भी मौजूद रहीं। अधिकारियों ने किसानों की समस्याएं सुनीं और उन्हें आश्वासन दिया कि उनकी बातों को रिकॉर्ड कर उच्च अधिकारियों को रिपोर्ट भेजी जाएगी। बैठक में सुरेंद्र पा
453
comment0
Report
ASABHISHEK SHARMA1
Mar 18, 2026 11:50:21
Chittorgarh, Rajasthan:बेगूं, चित्तौड़गढ़ जिले के पारसोली गांव में मधुमक्खियों के लगातार हमलों से इलाके में कोहराम मचा रहा। महज 24 घंटे के भीतर दो बुजुर्गों की डंक से दर्दनाक मौत हो चुकी है, जबकि सांसद सीपी जोशी के पीए सहित करीब 30 से अधिक लोग घायल हुए हैं। पारसोली निवासी जमनेश सुखवाल धार्मिक कार्यक्रम से लौट रहे थे, तभी रास्ते में मधुमक्खियों के झुंड ने उन पर हमला कर दिया। उन्हें चित्तौड़गढ़ के अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहाँ उपचार के दौरान उन्होंने दम तोड़ दिया। बाद में अंतिम संस्कार के समय भीड़ के बीच मधुमक्खियों ने आक्रामक रुख दिखाते हुए हमला किया; शव को भी नहीं बख्शा गया, जिससे भगदड़ मच गई। सांसद के पीए दिनेश ओझा गंभीर रूप से घायल हुए, भवानी शंकर पांड्या की भी मौत हो गई। प्रशासन ने तात्कालिक उपाय करते हुए कुछ ग्रामीणों को PPE किट पहनाकर अंतिम संस्कार संपन्न करवाया। पारसोली और आसपास के क्षेत्र में दहशत का माहौल बना हुआ है; घायल उपचारार्थ जिला चिकित्सालय में हैं, मेडिकल टीम स्थिति पर नजर रखे हुए हैं।
545
comment0
Report
KKKamal Kumar
Mar 18, 2026 11:49:52
Pakhanjur, Chhattisgarh:पखांजूर कांकेर जिला अब नक्सलमुक्त होने के दहलीज पर है। कभी गोलियों की गूंज से कांप उठने वाला पखांजूर अब उम्मीदों की नई सुबह देख रहा है। वह इलाका जहां नक्सलवाद की जड़ें गहरी थीं, वहीं अब विकास की किरणें उतरने लगी हैं। सुरक्षा बलों और जनता की हिम्मत ने वह कर दिखाया है जो सालों तक सिर्फ सपना था। पहले सूरज ढलते ही घरों में बंद हो जाते थे, अब बच्चे स्कूल जाते हैं और खेतों में काम होता है। सरकार की पुनर्वास नीति ने बदलाव को बड़ा योगदान दिया है। आत्मसमर्पण करने वाले नक्सलियों को रोजगार से जोड़ने की योजना और पुराने मामलों को कैबिनेट की मंजूरी से वापस लेने का फैसला इन कदमों ने जंगल में भटके युवाओं को समाज में लौटने का रास्ता दिखाया है। नक्सल एक्टिविटी बेहद कम हो चुकी है और बचे हुए नक्सली कमजोर पड़कर बिखरे हुए हैं। उक्त क्षेत्र में 18 नक्सली जंगलों में सक्रिय बताए जाते हैं। सुरक्षा बलों की सतर्कता और कॉम्बिंग बढ़ने से क्षेत्र में नक्सल प्रभाव कम हो गया है। 29 बड़े पुलों के स्वीकृति से विकास की रफ्तार तेज हुई है; 4 पुल पूर्ण हो चुके हैं, 17 प्रगतिरत, 8 निविदा प्रक्रियाओं में हैं। कोयलीबेड़ा ब्लॉक में सबसे अधिक 10 पुल स्वीकृत हैं। यह क्षेत्र नक्सल प्रभावित था, पर अब प्रशासन ने विकास व सुरक्षा के साथ इसे नक्सलमुक्त करने की दिशा में कदम बढ़ाए हैं। हर कदम पर यह एहसास है कि नक्सलवाद खत्म होता दिख रहा है और कांकेर जी रहा है।
481
comment0
Report
RIRamawatar Isran
Mar 18, 2026 11:49:41
440
comment0
Report
VMVimlesh Mishra
Mar 18, 2026 11:49:29
Mandla, Madhya Pradesh:मण्डला - मण्डला से एक बड़ी लापरवाही की खबर सामने आई है, जहां कलेक्ट्रेट मार्ग पर चर्च के किनारे नाले में ब्लड टेस्ट के इस्तेमाल किए गए ट्यूब खुले में पड़े मिले हैं। इस घटना से संक्रमण फैलने का खतरा बढ़ गया है और स्थानीय लोगों में हड़कंप मच गया है। मण्डला के व्यस्त कलेक्ट्रेट मार्ग पर उस वक्त अफरा-तफरी का माहौल बन गया, जब चर्च के पास नाले में बड़ी संख्या में ब्लड टेस्ट ट्यूब खुले में पड़े हुए नजर आए। ये ट्यूब इस्तेमाल किए गए प्रतीत हो रहे हैं, जिससे संक्रमण फैलने का गंभीर खतरा बना हुआ है। सबसे हैरानी की बात यह है कि इतने संवेदनशील मेडिकल वेस्ट को इस तरह खुले में फेंका गया, जबकि इसके निपटान के लिए सख्त नियम तय हैं। लेकिन यहां नियमों की खुलेआम अनदेखी देखने को मिल रही है। यह बहुत बड़ी लापरवाही है, यहां से रोज लोग गुजरते हैं। अगर इससे कोई बीमारी फैलती है तो जिम्मेदार कौन होगा? घटना के बाद इलाके के लोगों में डर और आक्रोश दोनों देखने को मिल रहा है। लोगों का कहना है कि इस तरह का मेडिकल कचरा खुले में डालना सीधे तौर पर जनस्वास्थ्य के साथ खिलवाड़ है। वहीं चौंकाने वाली बात यह भी सामने आई है कि इस पूरे मामले की जानकारी जब स्वास्थ्य विभाग को लगी तो, एक जांच दल आया और मुआयना कर खानापूर्ति कर दी जबकि टेस्ट ट्यूब अब भी खुले में ही पड़े है । जांच अधिकारी डॉ डी के मरकाम का कहना है कि जांच के बाद सीएमएचओ के आदेश पर कार्यवाही की जाएगी । फाइनल वीओ - अब सवाल ये उठता है कि आखिर ये मेडिकल वेस्ट यहां तक पहुंचा कैसे? और जिम्मेदारों पर कब कार्रवाई होगी? फिलहाल देखना होगा कि प्रशासन इस गंभीर मामले में क्या कदम उठाता
463
comment0
Report
Advertisement
Back to top