Back
कटिहार-पटना इंटरसिटी एक्सप्रेस में ब्रेक बाइंडिंग से धुआँ, हादसा टला
CRCHANDAN RAI
Jan 23, 2026 11:34:27
Barh, Bihar
दानापुर रेल मंडल अंतर्गत जयप्रकाश महुली हाॅल्ट के पास कटिहार पटना इंटरसिटी एक्सप्रेस ट्रेन में इंजन से दो बोगी पीछे जनरल बोगी में ब्रेक बाइंडिंग होने से अचानक धुआं निकलने लगा। अथमलगोला स्टेशन से थ्रू पास कर रही ट्रेन संख्या 15713 कटिहार पटना इंटरसिटी के कोच से धुआं उठता देख रेलकर्मी राजेश कुमार स्तब्ध रह गये। उन्होंने तुरंत वाॅकी टाॅकी से ट्रेन के गार्ड को इसकी सूचना दी और गेट नंबर 61 के गैटमैन को लाल झंडा दिखाने को कहा। गाड़ी के गार्ड और ड्राइवर ने भी तुरंत ट्रेन को जयप्रकाश महुली के पास रोक दिया। ट्रेन के कोच से धुएं की तेज लपटें उठते देख यात्री भयभीत हो गए। यात्रियों में अफरातफरी मच गई। ट्रेन रूकते ही लोग ट्रेन से कूदकर इधर उधर भागने लगे। ट्रेन के ड्राइवर व गार्ड ने अग्निशमक यंत्र व अन्य तकनीकी माध्यम से ट्रेन के चक्के के वाइंडिंग को ठीक किया, तब जाकर लगभग आधे घंटे बाद ट्रेन अपने गंतव्य स्थान बख्तियारपुर जंक्शन के लिए आगे बढ़ी। रेल यात्रियों को किसी तरह समझा बुझाकर ट्रेन में बैठने को कहा गया। रेल कर्मी की सूझ बूझ से एक संभावित रेल हादसा टल गया।
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
Advertisement
RJRahul Joshi
FollowMar 10, 2026 23:30:440
Report
ADASHISH DWIVEDI
FollowMar 10, 2026 23:30:240
Report
0
Report
0
Report
0
Report
0
Report
AKAtul Kumar Yadav
FollowMar 10, 2026 19:00:290
Report
DIDamodar Inaniya
FollowMar 10, 2026 19:00:160
Report
DIDamodar Inaniya
FollowMar 10, 2026 18:46:300
Report
RMRoshan Mishra
FollowMar 10, 2026 18:46:21Noida, Uttar Pradesh:बैठक करें... कालाबाजारी रोकें... मध्यप्रदेश सरकार ने सभी कलेक्टर को रसोई गैस की उपलब्धता को लेकर लिखा पत्र... कालाबाजारी ना होने दें... कंपनियों के साथ लगातार करें बैठकें..!
0
Report
ASArvind Singh
FollowMar 10, 2026 18:46:080
Report
MJManoj Jain
FollowMar 10, 2026 18:45:450
Report
DKDeepesh Kumar
FollowMar 10, 2026 18:45:270
Report
MGMohd Gufran
FollowMar 10, 2026 18:45:100
Report
0
Report