Back
पटना में लॉरेंस बिश्नोई गैंग की दस्तक से पुलिस महकमे में हड़कंप, 3 गिरफ्तार
IKIsateyak Khan
Jan 23, 2026 11:20:09
Danapur, Bihar
पटना में लॉरेंस बिश्नोई गैंग की दस्तक पुलिस के लिए बन सकता है बड़ा सिरदर्द
पुलिस ने तीन को किया गिरफ्तार एक रिवॉल्वर और कई जिंदा कारतूस के साथ विदेशी करेंसी के साथ पासपोर्ट भी बरामद पूर्व में एक अपराधी का पुलिस ने किया था एनकाउंटर
राजधानी पटना में कुख्यात लॉरेंस बिश्नोई गैंग की सक्रियता की आशंका से पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया है। 22 जनवरी 2026 को मिली गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस और एसटीएफ की संयुक्त कार्रवाई में बड़े आपराधिक नेटवर्क का खुलासा हुआ है।
गुप्त सूचना मिली थी कि बेऊर थाना क्षेत्र के न्यू बाईपास के पास कुख्यात अपराधी परमानंद यादव उर्फ नेपाली, अपने सहयोगियों के साथ किसी बड़ी आपराधिक घटना को अंजाम देने की फिराक में है। सूचना के बाद टेक्निकल टीम और एसटीएफ ने संयुक्त रूप से छापेमारी की।
छापेमारी के दौरान पुलिस को देखते ही परमानंद यादव उर्फ नेपाली अपने तीन सहयोगियों के साथ फरार होने लगा। इसी क्रम में अपराधियों ने पुलिस पर फायरिंग कर दी। पुलिस की आत्मरक्षा में की गई जवाबी कार्रवाई में परमानंद यादव के पैर में गोली लगी थी, जबकि उसके तीन सहयोगी मौके से फरार हो गए थे
घटना की सूचना तत्काल मसौढ़ी थाना को दी गई। इसके बाद पुलिस ने तेजी से कार्रवाई करते हुए फरार आरोपियों की तलाश शुरू की। इसी क्रम में पुलिस ने तीन शातिर अपराधियों को गिरफ्तार किया जिसने नीरज कुमार उर्फ विक्की
चंदन कुमार शिवानंद को गिरफ्तार कर आरोपियों के ठिकानों पर छापेमारी के दौरान पुलिस ने एक देसी रिवॉल्वर, जिंदा कारतूस, 40,000 नकद, 5,110 की विदेशी मुद्रा, पासपोर्ट बरामद किया है। जांच में सामने आया है कि आरोपी मलेशिया की यात्रा कर चुका है और उसका नेपाल आना-जाना भी नियमित रहा है, जो अंतरराष्ट्रीय नेटवर्क की ओर इशारा करता है।परमानंद यादव उर्फ नेपाली पर झारखंड राज्य में दो दर्जन से अधिक आपराधिक मामले दर्ज हैं। पुलिस को आशंका है कि यह गिरोह लॉरेंस बिश्नोई नेटवर्क से जुड़ा हो सकता है।
फिलहाल पुलिस पूरे नेटवर्क की गहन जांच में जुटी है और फरार आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी की जा रही है। यह मामला पटना पुलिस के लिए बड़ी चुनौती बनता जा रहा है।
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
Advertisement
AKAshok Kumar1
FollowMar 11, 2026 01:18:410
Report
ADAjay Dubey
FollowMar 11, 2026 01:18:310
Report
DDDeepak Dwivedi
FollowMar 11, 2026 01:18:090
Report
DDDeepak Dwivedi
FollowMar 11, 2026 01:18:010
Report
KSKISHORE SHILLEDAR
FollowMar 11, 2026 01:17:530
Report
UJUmesh Jadhav
FollowMar 11, 2026 01:16:150
Report
ABATISH BHOIR
FollowMar 11, 2026 01:15:260
Report
DDDeepak Dwivedi
FollowMar 11, 2026 01:01:050
Report
AZAmzad Zee
FollowMar 11, 2026 01:00:250
Report
0
Report
RJRahul Joshi
FollowMar 10, 2026 23:30:440
Report
ADASHISH DWIVEDI
FollowMar 10, 2026 23:30:240
Report
0
Report
0
Report
0
Report