Back
नीतीश कुमार का दावा: 2030 तक बिहार विकसित राज्य
RZRajnish zee
Jan 23, 2026 11:35:34
Patna, Bihar
पटना में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार अपने समृद्धि यात्रा के दौरान कह रहे हैं कि 2030 तक बिहार को विकसित राज्य बनाएंगे। मुख्यमंत्री के इस बयान पर विपक्ष सवाल खड़ा कर रहा है, विपक्ष का कहना है कि बीस वर्ष राज करने के बाद अब अगले पांच वर्ष की बात कह रहे हैं, मुख्यमंत्री जबकि बिहार सभी मानकों पर नीचे है, वही सत्तापक्ष सीएम को बयान की तरफदारी कर रहे है। अपने समृद्धि यात्रा के पहले चरण में उत्तर बिहार के जिलों के दौरे पर हैं मुख्यमंत्री नीतीश कुमार। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कहा कि बिहार को 2030 तक विकसित राज्य की श्रेणी में ला देंगे; इसका जवाब कांग्रेस नेता ऋषि मिश्रा ने दिया कि आर्थिक विकास के सभी मानकों पर बिहार देश के राज्यों में बीसवें नंबर या उससे भी नीचे है, इथनॉल फैक्ट्री लगी और अब बंद हो रही है, ऐसे में बिहार कैसे बनेगा विकसित राज्य, यह उन्हें बताना चाहिए। विपक्ष के बयान को आड़े हाथों लेते हुए बीजेपी और जेडीयू कह रही है कि 2005 के बाद से लगातार बिहार की तस्वीर बदली है और एलजी पांच वर्ष में उद्योग पर फोकस किया गया है, साथ ही एक करोड़ नौकरी के जरिए भी आर्थिक समृद्धि आएगी और उपभोक्ता वस्तुओं की मांग बढ़ेगी। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार अपने यात्रा के क्रम में कहा रहे हैं कि बिहार में अधिक से अधिक युवाओं को नौकरी और रोजगार मिले यह सरकार की प्राथमिकता है और इसके लिए राज्य के सभी जिलों में उद्योग लगाए जाएंगे, वही आरजेडी 2030 तक विकसित राज्य के बयान पर निशाना साध रही है। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार कह रहे हैं कि राज्य के युवाओं को दक्ष बनाना है ताकि उन्हें आसानी से रोजगार मिल सके, वही विपक्ष कह रहा है कि प्रति व्यक्ति आय बिहार में सबसे कम है, उद्योग लगाए जा रहे हैं और सरकार की नीतियों की वजह से बंद हो रहा है, और अब सरकार उद्योग लगाने का झांसा दे रही है। 2030 तक विकसित राज्य के मुद्दे पर सत्तापक्ष दावेदारी कर रही है और विपक्ष विरोध में मुखर है।
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
Advertisement
HSHITESH SHARMA
FollowJan 23, 2026 12:47:400
Report
RMRam Mehta
FollowJan 23, 2026 12:47:220
Report
KKKRISNDEV KUMAR
FollowJan 23, 2026 12:47:100
Report
KLKANHAIYA LAL SHARMA
FollowJan 23, 2026 12:46:150
Report
KCKULDEEP CHAUHAN
FollowJan 23, 2026 12:45:590
Report
RSRahul shukla
FollowJan 23, 2026 12:45:450
Report
AKAjay Kashyap
FollowJan 23, 2026 12:45:350
Report
ASAVNISH SINGH
FollowJan 23, 2026 12:45:210
Report
0
Report
PCPranay Chakraborty
FollowJan 23, 2026 12:38:310
Report
PSPIYUSH SHUKLA
FollowJan 23, 2026 12:37:460
Report
KCKumar Chandan
FollowJan 23, 2026 12:37:270
Report
1
Report
0
Report