Back
राज्यसभा की पांच सीटों पर NDA का भारी अनुमान, विपक्ष की चुनौती बढ़ी
RSRUPENDRA SHRIWASTVA
Mar 02, 2026 08:33:27
Patna, Bihar
बिहार में राज्यसभा के 5 सीट के लिए चुनाव होने वाला है जिसमें दो सीटे RJD के रिक्त हो रही है संख्या बल नहीं रहने के कारण मुश्किल दिख रही है लेकिन एक सीट बचाने के जुगाड़ में आरजेडी लगी हुई है वहीं RJD के द्वारा एनडीए पर निशाना सदा जा रहा है
RJD के प्रवक्ता एजाज अहमद ने कहा की बीजेपी राज्यसभा के चुनाव में सिर्फ NDA की छोटी पार्टी को सिर्फ इस्तेमाल करना चाहती है, उन्हें सम्मान नहीं देना चाहती है—यह स्पष्ट रूप से दिख रहा है। चाहे जीतन राम मांझी जी हों या उपेंद्र कुशवाहा जी, जितनी भी कवायद कर लें, जितनी भी कोशिश कर लें, उनको भारतीय जनता पार्टी भाव नहीं देने जा रही है—यह स्पष्ट रूप से दिख रहा है।
बाइट---- एजाज अहमद प्रवक्ता आरजेडी
और तो और, भारतीय जनता पार्टी अपने अलायंस पार्टनर के साथ जिस तरह का खेल खेल रही है, यह स्पष्ट रूप से दिख रहा है कि वह सिर्फ और सिर्फ अपने राजनीतिक हित और अपने राजनीतिक स्वार्थ में किसी के साथ भी अलायंस करती है—यह स्पष्ट रूप से सामने आ गया है।
बाइट---- एजाज अहमद प्रवक्ता आरजेडी
देखिए जहाँ तक महागठबंधन का सवाल है, महागठबंधन इंटैक्ट (एकजुट) होकर के चुनाव मैदान में जाएगी और चुनाव में हमारे उम्मीदवार चौंकाने वाले होंगे और परिणाम हमारे पक्ष में होगा, क्योंकि बिहार से राज्यसभा के चुनाव का जो परिणाम निकलेगा, यह बिहार ही नहीं, देश की राजनीति को भी कहीं न कहीं प्रभावित करने का काम करेगा।
बाइट---- एजाज अहमद प्रवक्ता आरजेडी
जेडयू प्रवक्ता अभिषेक झा ने कहा
बिहार में राज्यसभा की 5 सीटों पर चुनाव होना है। जिस तरह का अपार बहुमत बीते विधानसभा के चुनाव में बिहार के लोगों ने NDA को दिया है, उससे स्थिति स्पष्ट है कि पांचों की पांचों सीटें NDA के खाते में जाएंगी।
इस गणित को अगर विपक्ष के साथी नहीं समझ पा रहे हैं, तो हम उनका कुछ भी नहीं कर सकते हैं। मुगालते में खुद रहते हैं और जनता को भी दिग्भ्रमित करना चाहते हैं। वास्तविकता से कितनी भी दूरी बना लें, लेकिन सच तो सच ही होता है। कोई भी व्यक्ति विपक्ष की तरफ से कुछ भी बयान दे, इसका कोई औचित्य नहीं है। आने वाले समय में पांचों सीटें NDA की झोली में..हैं
बाइट---- अभिषेक झा प्रवक्ता जेडीयू
बीजेपी के प्रदेश उपाध्यक्ष अनामिका पासवान ने कहा बिहार में राज्यसभा की पांच सीटें हैं और पांचों सीटें एनडीए के ही पाले में आ रही हैं और महागठबंधन के लोग तो झूठ-मूठ का ख्वाब पाल रहे हैं और वो मुंगेरीलाल के सपने देख रहे हैं, ऐसा होना नहीं है उनके लिए कुछ भी। क्योंकि जनता ने उनको इतना समर्थन ही नहीं दिया कि वो राज्यसभा भेज सकें। और जहाँ तक रही एनडीए की बात, तो हम एनडीए वाले पांडव की तरह हैं और पांचों भाई एक साथ मिलकर एक दूसरे का सम्मान करते हैं। और महागठबंधन की अगर बात करें, तो उसमें महागठबंधन में न गांठ है, न बंधन है।
बाइट---- अनामिका पासवान बीजेपी प्रदेश उपाध्यक्ष
कांग्रेस के पूर्व विधायक ऋषि मिश्रा ने कहा NDA के जो भी दल हैं, सब तो अहसान के तले हैं। भारतीय जनता पार्टी के साथ हैं, इसलिए दो, चार, पांच, उन्नीस विधायक जीत के आए हैं। कोई भी दल हो, जनता दल यू (JDU) हो, लोजपा आर (LJP-R) हो, कोई भी हो, सब तो भाजपा के भरोसे हैं। इसलिए जो भी कहेगी भाजपा, उनको करना पड़ेगा। बोलने से कुछ न होता है। जो जिसको भाजपा चाहेगी, तो NDA उसको अपना सांसद बनाकर ले जाएगी, इसमें किसी का कोई रोल (भूमिका) है ही नहीं।
बाइट---- ऋषि मिश्रा पूर्व विधायक कांग्रेस
महाठबंधन में एक चीज़ समझ लीजिए, आज जो NDA की स्थिति है—चोरी के बल पर, पैसा देकर MLA चुनकर लाए हैं। हमारे जो विधायक जीत के आए हैं, अपने नाम पर जीत के आए हैं। और हमारी कोशिश होनी चाहिए—चाहे राष्ट्रीय जनता दल हो, कांग्रेस पार्टी हो, हम लोग हैं, लेफ्ट है—कि अगर 41 पूर रहा है, तो एक ऐसा उम्मीदवार जाए जो ज़मीन का आदमी हो, ज़मीन की बात करे, मुद्दों की बात करे, ऊपर से नहीं।
बाइट---- ऋषि मिश्रा पूर्व विधायक कांग्रेस
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
Advertisement
VKVISHAL KAROLE
FollowMar 02, 2026 10:01:040
Report
RSRahul shukla
FollowMar 02, 2026 10:00:370
Report
0
Report
0
Report
0
Report
0
Report
0
Report
RNRandhir Nidhi
FollowMar 02, 2026 09:45:260
Report
0
Report
WMWaqar Manzoor
FollowMar 02, 2026 09:36:070
Report
RRRakesh Ranjan
FollowMar 02, 2026 09:35:570
Report
RBRAMESH BALI
FollowMar 02, 2026 09:35:490
Report
AGAbhishek Gour
FollowMar 02, 2026 09:35:110
Report
MCManish Chaudary
FollowMar 02, 2026 09:34:460
Report
