Back
दानapur के दीघा नहर रोड पर अतिक्रमण हटाने के लिए प्रशासन का बुलडोजर अभियान
IKIsateyak Khan
Jan 06, 2026 04:05:19
Danapur, Bihar
दानापुर के रूपसपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत दीघा नहर रोड किनारे वर्षों से बसे अतिक्रमण पर प्रशासन का पीला पंजा गरजता हुआ नजर आया। प्रशासन की इस बड़ी कार्रवाई में सड़क किनारे बने अवैध निर्माणों को बुलडोजर से ध्वस्त किया जा रहा है। तस्वीरों में साफ देखा जा सकता है कि ईंट–सीमेंट से बने मकानों पर बुलडोजर चलाया जा रहा है और अतिक्रमण को पूरी तरह हटाया जा रहा है। प्रशासनिक सूत्रों के अनुसार यह कार्रवाई फोरलेन सड़क निर्माण को लेकर तथा दानापुर कोर्ट के आदेश के अनुपालन में की जा रही है। अभियान का नेतृत्व दानापुर अंचलाधिकारी चंदन कुमार कर रहे हैं, जबकि मौके पर प्रखंड पदाधिकारी (म Magistrate), पुलिस बल और संबंधित विभागों के अधिकारी मौजूद हैं। अधिकारियों ने बताया कि दीघा नहर रोड के दोनों किनारों पर अतिक्रमण के कारण यातायात बाधित हो रहा था और प्रस्तावित फोरलेन सड़क निर्माण में गंभीर अड़चनें आ रही थीं। पूर्व में अतिक्रमणकारियों को नोटिस जारी कर स्वयं हटाने का अवसर दिया गया था, लेकिन निर्धारित समय सीमा के बाद भी अतिक्रमण नहीं हटने पर प्रशासन को सख्त कदम उठाना पड़ा। कार्रवाई के दौरान किसी भी अप्रिय स्थिति से निपटने के लिए भारी संख्या में पुलिस बल की तैनाती की गई है। प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि यह अभियान निरंतर जारी रहेगा और सरकारी भूमि पर किए गए किसी भी अवैध कब्जे को बख्शा नहीं जाएगा।
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
Advertisement
0
Report
0
Report
Mamauta Kalan, Uttar Pradesh:अलीगढ़ विद्युत समस्याओं को लेकर किसानों ने किया धरना प्रदर्शन,
आये दिन ग्रामीण क्षेत्रों में फुक रहे ट्रांसफार्मर को लेकर प्रदर्शन,
विद्युत आपूर्ति और ट्रांसफार्मर फुंकने की शिकायत लेकर SDO जट्टारी को सौंपा ज्ञापन,
अलीगढ़ के टप्पल थाना इलाके के जट्टारी का मामला.
0
Report
0
Report
0
Report
0
Report
0
Report
0
Report
0
Report
0
Report
0
Report
0
Report
1
Report
0
Report
0
Report