Back
नाबालिग को घसीटकर बेरहमी से पीटा, मां ने पुलिस से लगाई न्याय की गुहार
Unnao, Uttar Pradesh
उन्नाव। जनपद के गंगाघाट थाना क्षेत्र के कंचन नगर मोहल्ले में नाबालिग किशोर के साथ मारपीट का गंभीर मामला सामने आया है। पीड़िता ने पुलिस को प्रार्थना पत्र देकर आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है।
बताया गया कि बुधवार 04 फरवरी 2026 को शाम करीब 5 बजे मोहल्ले के 5 से 6 लोगों ने मिलकर लक्ष्मी पत्नी स्व. राजकुमार के पुत्र संतोष अवस्थी को कथित तौर पर घसीटते हुए लोहे की रॉड और लाठी-डंडों से जमकर पीटा। आरोप है कि हमले में संतोष के सिर और शरीर पर गंभीर चोटें आई हैं।
पीड़िता के अनुसार, जब संतोष की बहन सीमा पत्नी नीरज अपने भाई को बचाने पहुंची तो आरोपियों ने उसके साथ भी गाली-गलौज और अभद्रता की। साथ ही जान से मारने की धमकी देने का भी आरोप लगाया गया है।
मां का कहना है कि यदि राहगीर मौके पर पहुंचकर बीच-बचाव न करते तो दबंग उसके बेटे की हत्या कर देते। शोर-शराबा सुनकर आसपास के लोगों ने किसी तरह संतोष को हमलावरों से छुड़ाया।
पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है और जांच के आधार पर आवश्यक विधिक कार्रवाई की जाएगी।
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
Advertisement
0
Report
VRVIJAY RANA
FollowMar 04, 2026 17:17:360
Report
DKDARSHAN KAIT
FollowMar 04, 2026 17:17:290
Report
NANasim Ahmad
FollowMar 04, 2026 17:17:010
Report
DRDivya Rani
FollowMar 04, 2026 17:16:450
Report
VRVIJAY RANA
FollowMar 04, 2026 17:16:310
Report
RBRAKESH BHAYANA
FollowMar 04, 2026 17:16:240
Report
1
Report
VCVikash Choudhary
FollowMar 04, 2026 17:00:380
Report
0
Report
GPGYANENDRA PRATAP
FollowMar 04, 2026 16:45:390
Report
AMAsheesh Maheshwari
FollowMar 04, 2026 16:45:250
Report
1
Report
0
Report
DCDILIP CHOUDHARY
FollowMar 04, 2026 16:31:580
Report
