Become a News Creator

Your local stories, Your voice

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
Aligarh202001
हाथरस में दंपति के घर दिनदहाड़े डकैती, बदमाश तमंचे-चाकू के साथ फरार
MSManish Sharma
Mar 04, 2026 16:01:17
Aligarh, Uttar Pradesh
अलीगढ़ के हाथरस वाले पेज में दिनदहाड़े दंपति को बंधक बनाकर तमंचे के बल पर बदमाशों ने लाखों की डकैती को दिया अंजाम, स्क्रैप कारोबारी के घर में बदमाशों ने डकैती को दिया अंजाम, बदमाश होली मिलने के बहाने घर में घुसे थे, बदमाशों ने दंपति के ऊपर तमंचा और चाकू रखकर घटना को दिया अंजाम, घटना से इलाके में मचा हड़कंप, स्क्रैप कारोबारी विनोद कुमार के घर में बदमाशों ने दिया डकैती को अंजाम, दिनदहाड़े पड़ी डकैती से आसपास के लोगों में दहशत का माहौल, सूचना पर पहुंची पुलिस आसपास के लगे सीसीटीवी कैमरे खंगालने में जुटी, थाना देहली गेट इलाके के हाथरस वाला पेज की घटना
0
comment0
Report

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

Advertisement
RKRishikesh Kumar
Mar 16, 2026 03:32:14
CHANDI, Harnaut, Bihar:एंकर: हरनौत थाना क्षेत्र के स्टेशन रोड स्थित एक किराना दुकान में बीती रात भीषण आग लगने से लाखों रुपये का सामान जलकर राख हो गया। आग की इस घटना में करीब 7 से 8 लाख रुपये की क्षति होने का अनुमान लगाया जा रहा है। पीड़ित दुकानदार मुन्नू साव उर्फ श्याम बालक साव ने बताया कि वे रात में दुकान बंद कर घर चले गए थे। देर रात करीब दो बजे के बीच पड़ोसियों ने फोन कर उन्हें दुकान में आग लगने की सूचना दी। सूचना मिलते ही वे मौके पर पहुंचे, जहाँ आग तेजी से फैल चुकी थी। आगलगी के पीछे शॉर्ट सर्किट की आशंका जताई जा रही है। घटना की जानकारी मिलते ही आसपास के लोग जुट गए और समरसेबल मोटर पंप चलाकर आग बुझाने का प्रयास किया। साथ ही दमकल विभाग को भी सूचना दी गई। आसपास के थाना एवं बिहार शरीफ से दमकल की गाड़ियां मौके पर पहुंचीें और करीब ढाई घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। ऋषिकेश संवाददाता नालंदा
0
comment0
Report
Mar 16, 2026 03:25:35
Mallawan, Uttar Pradesh:मल्लावां कस्बे के मिर्ज़ापुर निवासी मो एतिशाम पुत्र मुख़्तार अहमद ने पुलिस को दर्ज कराए मुकदमे में बताया कि मेहनत मजदूरी ( मोटर साईकिल मिस्त्री ) कर घर चलाता है और बचत का रुपया इंडियन बैंक शाखा मल्लावां में जमा कर रखा था। 26 जनवरी को उसके खाता से एक रुपया कटने का मैसेज आया, ज़ब 3 मार्च को बैंक जाकर बैलेंस चेक कराया तो पता चला अलग -अलग ट्रान्जेक्शन के माध्यम से 295788 रूपये औरा गोल्ड नाम की कम्पनी को ट्रान्सफर हुए है। ज़ब कि उसके द्वारा कोई ट्रान्जेक्शन नहीं किया गया। मल्लावां पुलिस ने एक माह पूर्व मामला दर्ज किया था । लेकिन पुलिस अभी भी आरोपियों से दूर है।पुलिस के मुताबिक मामले की तहकीकात की जा रही है ।
54
comment0
Report
RDRAJKUMAR DIXIT
Mar 16, 2026 03:19:16
Sitapur, Uttar Pradesh:सीतापुर ब्रेक कारागार राज्य मंत्री सुरेश राही को धमकी देने वाले युवक पर केस दर्ज। युवक ने दी कारागार मंत्री को फोन पर धमकी। कारागार राज्य मंत्री सुरेश राही को बीते 13 मार्च को कासीमापुर निवासी कुलदीप तिवारी ने फोन पर दी थी धमकी। युवक कुलदीप तिवारी कारागार राज्य मंत्री से बोला अगर फोन ना उठाते तो गलत हो जाता मंत्री ने हंसते हुए क्या हो जाता युवक बोला मैं फेसबुक पर लिख चुका हूं कि मेरे घर में गैस नहीं है मुझे एक गैस सिलेंडर चाहिए अभी। मंत्री सुरेश राय बोले अभी समस्या है इसके बाद युवक ने मंत्री को धमकाया और फेसबुक पर अमर यदि अपमानजनक शब्दों का इस्तेमाल किया। युवक ने मंत्री के प्रतिनिधि से 20 हजार प्रतिमाह की मांग की। पुलिस ने कैसे किया दर्ज। देहात कोतवाली इलाके का मामला。
115
comment0
Report
DPDharmendra Pathak
Mar 16, 2026 03:19:00
Chatra, Jharkhand:इटखोरी में झाड़ियों में मिला नवजात का शव, इलाके में सनसनी —जांच में जुटी पुलिस चतरा : इटखोरी थाना क्षेत्र के पितीज उपस्वास्थ्य केंद्र से करीब 200 मीटर की दूरी पर झाड़ियों में एक नवजात शिशु का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। घटना की खबर मिलते ही बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर जुट गए और पूरे क्षेत्र में तरह-तरह की चर्चाएं शुरू हो गईं। जानकारी के अनुसार सुबह एक स्थानीय महिला की नजर झाड़ियों के पास पड़े नवजात के शव पर पड़ी। उसने शोर मचाया तो आसपास के लोग मौके पर पहुंच गए। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक नवजात के शरीर से नाल भी जुड़ी हुई थी, जिससे आशंका जताई जा रही है कि जन्म के तुरंत बाद ही किसी ने उसे वहां लाकर फेंक दिया। घटना की सूचना मिलते ही इटখोरी पुलिस मौके पर पहुंची और शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए चतरा सदर अस्पताल भेज दिया। पुलिस आसपास के लोगों से पूछताछ कर रही है और यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि नवजात को यहां किसने और किन परिस्थितियों में फेंका। इस घटना ने समाज के सामने कई गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं—क्या आज भी नवजातों की जिंदगी इतनी सस्ती हो गई है कि उन्हें जन्म लेते ही यूं मरने के लिए छोड़ दिया जाए? ग्रामीणों ने दोषियों की जल्द पहचान कर सख्त कार्रवाई की मांग की है। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की गहन जांच में जुटी हुई है। बाइट 1 : प्रत्यक्षदर्शी महिला。 बाइट 2 : एएसआई इटखोरी थाना。
109
comment0
Report
Advertisement
Back to top