icon-pinewzicon-zee
PINEWZ
become creator
न्यूज़ क्रिएटर बनें

आपकी स्थानीय कहानियाँ, आपकी आवाज़

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
Pinewz
811213
PKPrashant KumarFollow1 Oct 2024, 04:25 pm
0
0
Report

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

आजमगढ़ पुलिस ने CEIR portal से 354 मोबाइल लौटाए, 81 लाख की बड़ी सफलता

Azamgarh, Uttar Pradesh:सीईआईआर पोर्टल के जरिए करीब 81 लाख रुपये के 354 मोबाइल रिकवर, बरामद मोबाइल स्वामियों को सौंपे, लोगों के चेहरे पर खुशी। जनपद आजमगढ़ की पुलिस ने खोए हुए मोबाइल फोन बरामद करने के अभियान में लगातार एक और बड़ी सफलता हासिल की। जिले के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. अनिल कुमार के निर्देशन में चलाए जा रहे अभियान के तहत सीईआईआर पोर्टल की मदद से अगस्त 2026 में जनपद के विभिन्न क्षेत्रों से खोए हुए 354 एंड्रॉयड मोबाइल फोन बरामद किये गये। इनकी अनुमानित कीमत करीब 81 लाख रुपये बताई गई है। इस प्रकार विगत 31 माह में कुल 5770 एण्ड्रॉयड मोबाइल फोन, जिसकी कुल कीमत लगभग 13 करोड़ 76 लाख रूपये का मोबाइल फोन बरामद कर स्वामियों को सुपुर्द किया गया है। जिन्हें मोबाइल स्वामियों को सुपुर्द किया गया, वहीं अपने खोए हुए मोबाइल वापस पाकर लोगों के चेहरे पर खुशी नजर आयी। आजमगढ़ जिले में माह फरवरी 2024 से गुमशुदा मोबाइल फोन की बरामदगी हेतु अभियान चालाया जा रहा है, जिसमें गुमशुदा मोबाइल धारकों द्वारा CEIR पोर्टल पर आनलाइन अपनी शिकायत दर्ज की जाती है। जिसके आधार पर CCNCS प्रभारी एवं.related पुलिस टीमें मोबाइल की तलाश कर उसे बरामद करती है। उसी क्रम में आज जिले के रिजर्व पुलिस लाइन में आयोजित कार्यक्रम में SP ग्रामीण ने बरामद 354 मोबाइल उनके वास्तविक स्वामियों को सौंपे। लंबे समय बाद अपना मोबाइल वापस मिलने पर लोगों ने पुलिस के प्रयासों की सराहना की। आपको बता दें कि इस वर्ष 2026 में अब तक जिले के पुलिस ने 2133 एंड्रॉयड मोबाइल फोन, जिनकी अनुमानित कीमत 5 करोड़ 7 लाख 75 हजार रुपये की बरामद कर उनके स्वामियों को सौंपी गई है। इस प्रकार विगत फरवरी 2024 से अब तक के 31 माह में कुल 5770 एण्ड्रॉयड मोबाइल फोन (कुल कीमत लगभग 13 करोड़ 76 लाख रूपये) को बरामद कर मोबाइल फोन स्वामियों को सुपुर्द किया गया है। लोगों से अपील भी किया कि अगर जिनके मोबाइल खोते हैं वह CEIR पोर्टल पर शिकायत दर्ज करें, जिससे ट्रेस कर उसे बरामद किया जा सके। चिराग जैन, अपर पुलिस अधीक्षक-ग्रामीण, आजमगढ़
0
0
Report

अल्मोड़ा में तेंदुए को पिंजरे में फंसाकर रेस्क्यू, ग्रामीणों में राहत

Almora, Uttarakhand:अल्मोड़ा में तेंदुए की बढ़ती सक्रियता से लोगों में दहशत का माहौल है। इसी बीच देवली गांव में रविवार रात तेंदुआ पिंजरे में फंस गया। बारिश के बीच रात करीब 12 बजे तेंदुए के पिंजरे में फंसने की सूचना पर वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और उसे रेस्क्यू कर लिया। देवली गांव में पिछले कुछ समय से तेंदुए की लगातार आवाजाही बनी हुई थी। तेंदुआ कई मवेशियों को अपना शिकार बना चुका था, जिससे ग्रामीण परेशान थे। ग्रामीणों की शिकायत के बाद वन विभाग ने तेंदुए को पकड़ने के लिए गांव में पिंजरा लगाया था। ग्रामीण भी पिंजरे की निगरानी कर रहे थे। रविवार रात बारिश के दौरान करीब 12 बजे तेंदुआ पिंजरे में फंस गया। इसके बाद वन विभाग की टीम रात में ही गांव पहुंची और तेंदुए को सुरक्षित रेस्क्यू कर लिया। तेंदुआ पकड़ लिए जाने के बाद ग्रामीणों ने राहत की सांस ली।
0
0
Report
Advertisement

जालौन: रात में चोरों ने घर को निशाना बनाकर लाखों की चोरी

Jalaun, Uttar Pradesh:ब्रेकिंग जालौन जालौन में चोरों का आतंक, घर की कुंडी काटकर की लाखों की चोरी, देर रात चोरों ने एक घर को बनाया निशाना, कुंडी काटकर घर में दाखिल हुए चोर, सोने-चांदी के जेवरात, नकदी, चूड़ियां, साड़ियां समेत लाखों का सामान किया पार, सुबह गृहस्वामी की नींद खुली तो कमरे का सामान बिखरा देख उड़े होश, चोरी की वारदात की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण कर जांच शुरू की, CCTV कैमरों और संदिग्ध लोगों की तलाश में जुटी पुलिस, चोरी की वारदात से ग्रामीणों में दहशत का माहौल, जालौन के रामपुरा थाना क्षेत्र के गौरा चिरैया गांव का मामला。
0
0
Report

अलवर नगर निकाय चुनाव: CM का रोड शो, 10 हजार समर्थकों के साथ BJP तैयारी

Alwar, Rajasthan: अलवर नगर निकाय चुनाव में आज प्रचार का अंतिम दिन है अलवर नगर निगम सहित जिले के 12 निकायों के लिए भाजपा पूरी ताकत झोंक रही है , इसी के चलते राजस्थान के मुख्यमंत्री भजन लाल शर्मा आज अलवर में रोड़ शो भी करने वाले है इस रोड शो में मुख्यमंत्री के अलावा केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव और वन मंत्री संजय शर्मा भी शामिल होंगे । मुख्य मंत्री करीब साढ़े ग्यारह बजे हेलीकॉप्टर से अलवर पहुंचेंगे , इसके बाद रोड़ शो में शामिल होने सुभाष चौक स्थित जगन्नाथ मंदिर पहुंचेंगे वहां मंदिर में पूजा अर्चना करने के बाद रोड़ शो में शामिल होंगे । रोड शो के बाद पार्टी कार्यालय पर भाजपा पदाधिकारियों के साथ संगठनात्मक बैठक भी रखी गई है । मुख्यमंत्री का रोड शो नगर निकाय चुनाव के प्रचार के अंतिम दिन रखा गया है इस दौरान अलवर नगर निगम के 65 वार्डो सहित जिले के कुल 12 निकायों के प्रत्याशी समर्थक और कार्यकर्ता शामिल होंगे , इस रोड शो में करीब दस हजार लोगों के शामिल होने का दावा किया जा रहा है , रोड शो पुराना कटला स्थित जगन्नाथ मंदिर से शुरू होकर त्रिपोलिया महादेव मंदिर , बजाजा बाजार , होप सर्कस , घंटाघर चर्च रोड होते हुए मन्नी का बड़ पर समाप्त होगा । उसके बाद मुख्यमंत्री अम्बेडकर नगर स्थित पार्टी कार्यालय पहुंचेंगे वहां पार्टी पदाधिकारियों के साथ संगठनात्मक बैठक में शामिल होंगे , बैठक में सभी निकायों की समीक्षा भी की जाएगी । इसके बाद मुख्यमंत्री हेलीकॉप्टर से रवाना होंगे ।
0
0
Report
Advertisement

गीतांजलि एक्सप्रेस में यात्री की मौत, परिवार और प्रशासन पर सवाल

Chaibasa, Jharkhand:चलती गीतांजलि एक्सप्रेस में यात्री की मौत, चक्रधरपुर स्टेशन पर मचा हड़कंप ब्लड कैंसर से पीड़ित 24 वर्षीय युवक मुंबई से लौट रहा था घर, ट्रेन में तेज बुखार के बाद बिगड़ी तबीयत चक्रधरपुर रेल मंडल के चक्रधरपुर रेलवे स्टेशन पर रविवार को उस वक्त हड़कंप मच गया, जब मुंबई से हावड़ा जा रही गीतांजलि सुपरफास्ट एक्सप्रेस में एक 24 वर्षीय यात्री के शव को स्टेशन में उतारा गया। मृतक की पहचान पश्चिम बंगाल के उत्तरी दिनाजपुर निवासी अल्फुद्दीन अहमद के रूप में हुई है。 जानकारी के अनुसार अल्फुद्दीन अहमद ब्लड कैंसर से पीड़ित था और इलाज के लिए अपने परिजनों के साथ मुंबई गया था। इलाज के बाद वह अपने भाई अताउर रहमान और पत्नी खालिदा खातून के साथ गीतांजलि सुपरफास्ट एक्सप्रेस से वापस कोलकाता लौट रहा था। इसी दौरान चलती ट्रेन में उसकी तबीयत अचानक बिगड़ गई और उसकी मौत हो गई。 परिजनों के मुताबिक, यात्रा के दौरान रात करीब दो बजे अल्फुद्दीन तेज बुखार से बुरी तरह परेशान था। इसके बाद उसकी तबीयत तेजी से बिगड़ गयी और इसी बीच उसने दम तोड़ा दिया। बताया जा रहा है कि काफी देर तक उसके शरीर में कोई हलचल नहीं दिखी। इसके बाद परिजनों ने ट्रेन के टीटीई से संपर्क कर मेडिकल सहायता उपलब्ध कराने की मांग की। गीतांजलि एक्सप्रेस के दिन के 11:35 बजे चक्रधरपुर स्टेशन पहुंचने पर रेलवे की मेडिकल टीम ट्रेन में पहुंची। मेडिकल टीम में मौजूद रेलवे चिकित्सक डॉ. नंदिनी ने यात्री की जांच की। जांच के बाद डॉक्टर ने अल्फुद्दीन अहमद को मृत घोषित कर दिया। इसके बाद रेल प्रशासन एवं जीआरपी द्वारा आवश्यक कानूनी औपचारिकताएं पूरी कर शव परिजनों को सौंप दिया गया। मौत के समय को लेकर उठे सवाल इस घटना ने कई गंभीर सवाल भी खड़े कर दिए हैं। मेडिकल जांच के दौरान चिकित्सकों की ओर से प्रथम दृष्टया यह बात सामने आने की जानकारी है कि अल्फुद्दीन की मौत चक्रधरपुर स्टेशन पर ट्रेन से उतारे जाने से कई घंटों पहले हो चुकी थी। ऐसे में सवाल उठता है कि आखिर यात्री की मौत के बाद उसका शव ट्रेन में कितनी देर तक सफर करता रहा और इस दौरान किसी को इसकी जानकारी क्यों नहीं हुई? मृतक के भाई ने बताया है कि उसने टीटीई से सम्पर्क कर रात दो बजे मेडिकल की मांग की थी, लेकिन जब टीटीई ने डॉक्टर बुलाने की बात कही तब गरीबी और अज्ञानता के कारण भाई ने ही घबरा कर मना कर दिया था। एक यात्री के रात के दो बजे बुखार से तड़पना और फिर 10 घंटे बाद 500 किलोमीटर दूर की यात्रा करने के बाद उसी यात्री का ट्रेन से लाश उतारना, कई गंभीर सवालों को जन्म देता है। इलाज के बाद लौट रहा था परिवार परिजनों के अनुसार अल्फुद्दीन को इलाज के लिए मुंबई ले जाया गया था। वहां टाटा मेमोरियल अस्पताल में जांच के दौरान उसके ब्लड कैंसर से पीड़ित होने की जानकारी परिवार को मिली थी। इलाज के बाद परिजन उसे आगे के उपचार के लिए कोलकाता लेकर लौट रहे थे। परिजनों का कहना है कि मुंबई से लौटते समय अल्फुद्दीन की हालत ऐसी नहीं लग रही थी कि अचानक उसकी मौत हो जाएगी। लेकिन यात्रा के दौरान तेज बुखार आने के बाद उसकी स्थिति तेजी से बिगड़ गई और आखिरकार चलती ट्रेन में ही उसने दम तोड़ दिया। फिलहाल यह स्पष्ट नहीं है कि अल्फुद्दीन की मौत वास्तव में किस समय हुई है। तबीयत बिगड़ने के बाद उसे समय पर चिकित्सा सहायता मिली होती तो उसकी जान बच सकती थी। ट्रेन में यात्री की मौत की पूरी परिस्थितियां अब जांच का विषय बन गई हैं। घटना के बाद परिवार में मातम पसरा हुआ है।
0
0
Report

देवघर के चक्रवर्ती लेन में बुजुर्ग पर चाकू हमला, हालत गंभीर

Deoghar, Jharkhand:देवघर के चक्रवर्ती लेन में वृद्ध व्यक्ति पर चाकू से हमला, गंभीर रूप से घायल हुआ। देवघर। नगर थाना क्षेत्र के चक्रवर्ती लेन में एक वृद्ध व्यक्ति पर चाकू से हमला कर गंभीर रूप से घायल कर दिया गया। घायल की पहचान जसीडीह थाना क्षेत्र के कोठिया मोड़ के रहने वाले जितेंद्र दास के रूप में हुई है। घटना के बाद स्थानीय लोगों की मदद से उसे इलाज के लिए देवघर सदर अस्पताल पहुंचाया गया, जहां ऑन ड्यूटी चिकित्सक ने प्राथमिक उपचार के बाद उसे वार्ड में भर्ती कर दिया। घटना के संबंध में जितेंद्र दास ने बताया कि वह पिछले 15 वर्षों से चक्रवर्ती लेन इलाके में काम करता है। देर होने के कारण स्नान करने के बाद उसने अपने कपड़े सुखाने के लिए पास में ही कुएं के पास रख दिए थे। देर शाम जब वह कपड़े लेने पहुंचा, तभी एक युवक ने अचानक उस पर हमला कर दिया और चाकू से वार कर दिया। हमले में चाकू उसके गर्दन और दाहिने हाथ में लगी, जिससे वह घायल हो गया। उसके शोर मचाने पर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे। लोगों को आता देख आरोपी युवक फरार हो गया। इसके बाद स्थानीय लोगों ने घायल को सदर अस्पताल पहुंचाया। घटना की जानकारी नगर थाना पुलिस को दे दी गई है। पुलिस मामले की जांच-पड़ताल में जुटी है। बाइट : घायल जितेंद्र दास
0
0
Report

झारखंड में सत्ता-विपक्ष सड़क पर, रोजगार और एमएमडीआर बिल पर तकरार

Ranchi, Jharkhand:झारखंड की सियासत सड़क पर आई , सत्ता पक्ष और विपक्ष दोनों सड़क पर एक दूसरे के खिलाफ मोर्चेबंदी की तैयारी में जुटे ... सत्ताधारी दल एमएमडीआर को लेकर घेरने में जुटी है तो बीजेपी झारखंड में छात्रों के मुद्दे पर सड़क पर है ... दोनों तरफ जनता को गोलबंद कर आगे की राजनीति को धार देने की कवायद जारी झारखंड में इन दिनों सत्ता पक्ष और विपक्ष एक दूसरे के खिलाफ आक्रामक दिखाई दे रहा है राज्य सरकार एमएमडीआर विधेयक पर केंद्र के खिलाफ है तो वहीं बीजेपी छात्रों के मुद्दे पर आक्रामक... इस आक्रामकता ने सत्ता पक्ष और विपक्ष दोनों के सियासत को सड़क पर शिफ्ट करवा दिया है। सत्ता पक्ष और विपक्ष अपनी अपनी नीति के अनुरुप ,जनता की नब्ज के हिसाब से सियासी गणित को दुरुस्त करने में जुटे हैं। भारतीय जनता पार्टी के नेता योगेंद्र प्रताप ने कहा कि 2019 में जब हेमंत सोरेन ने चुनाव लड़ा था और 2024 में भी रोजगार के मुद्दों को लेकर वादे किए थे। अब तक 36 लाख लोगों को रोजगार मिलना चाहिए था लेकिन आज स्थिति किसी से छुपी नहीं है। पिछले 6 वर्षों में जितनी भी भर्ती परीक्षा हुई सभी में अनियमित सामने है। छात्रों का दर्द हमारा दर्द है इसीलिए उन सारे चीजों को लेकर हम सड़क पर हैं। झारखंड मुक्ति मोर्चा का कहना है कि स्टूडेंट को लेकर भारतीय जनता पार्टी की क्या हकीकत है यह पूरा देश देख रहा है। यही भारतीय जनता पार्टी ने छात्रों पर पैलट गन एक-47 कील लगे हुई डंडों से पीटने का काम किया। कई केस दर्ज किया लेकिन सुप्रीम कोर्ट ने तमाम प्राथमिक की रद्द की। छात्रों के साथ यह खड़े नहीं है यह चंद कोचिंग संचालकों के साथ खड़े हैं। इन लोगों को छात्रों का समर्थन नहीं है क्योंकि छात्र हम पर भरोसा करता है और उनके अनुरूप ही झारखंड की सरकार ने काम किया। वहीं मनोज पांडे ने कहा कि हम केंद्र सरकार को खान खनिज संशोधन अधिनियम को लेकर घुटनों पर लायेंगे। वहीं कांग्रेस ने कहा कि हम झारखंडी अस्मिता को बचाने के लिए आंदोलन रत हैं लेकिन रही बात भारतीय जनता पार्टी की तो जनता ने उन्हें पहले ही सड़क दिखा दिया है और वह उसी काबिल है।बीजेपी का दर्द सत्ता के लिए हैं और हमारा राज्य की अस्मिता के लिए
0
0
Report
Advertisement

बिहार में गंगा का जलस्तर कई जगह खतरे के निशान से ऊपर, स्थिति चिंताजनक

Noida, Uttar Pradesh:बिहार में गंगा का जलस्तर कई इलाकों में अब भी खतरे के निशान से ऊपर है। हालांकि पश्चिमी बिहार में कुछ जगह राहत है, तो पटना से भागलपुर तक कई जगह हालात गंभीर बने हुए हैं।water resource department के आज के आंकड़ों के मुताबिक— बक्सर में गंगा 60.19 मीटर पर है, जो खतरे के निशान 60.32 मीटर से 13 सेंटीमीटर नीचे है। यहां पानी स्थिर है। दीघा घाट पर जलस्तर 51.76 मीटर, खतरे के निशान 50.45 मीटर से 1.31 मीटर ऊपर है, हालांकि यहां पानी घट रहा है। गांधी घाट पर गंगा 50.40 मीटर पर है। खतरे का निशान 48.60 मीटर, यानी पानी 1.80 मीटर ऊपर है। यहां भी जलस्तर घट रहा है। HFL 50.52 मीटर है, यानी मौजूदा स्तर HFL से करीब 12 सेंटीमीटर नीचे है। हाथीदह में जलस्तर 43.51 मीटर है, जो खतरे के निशान 41.76 मीटर से 1.75 मीटर ऊपर और HFL 43.52 मीटर से महज 1 सेंटीमीटर नीचे है। यहां पानी स्थिर है。 मुंगेर में पानी 40.07 मीटर, खतरे के निशान 39.33 मीटर से 74 सेंटीमीटर ऊपर है और स्थिति स्थिर है। सुल्तानगंज में जलस्तर 36.71 मीटर, खतरे के निशान 34.50 मीटर से 2.21 मीटर ऊपर है और यहां पानी बढ़ रहा है। भागलपुर में गंगा 34.46 मीटर पर है, जो खतरे के निशान 33.68 मीटर से 78 सेंटीमीटर ऊपर है और जलस्तर बढ़ रहा है। कहलगांव में पानी 32.63 मीटर, खतरे के निशान 31.09 मीटर से 1.54 मीटर ऊपर है और यहां भी बढ़ोतरी जारी है。 वहीं अजमाबाद में जलस्तर 31.76 मीटर, खतरे के निशान 30.54 मीटर से 1.22 मीटर ऊपर है और पानी स्थिर है。 यानी बक्सर में पानी खतरे के निशान से नीचे है और पटना में गिरावट शुरू हुई है, लेकिन सुल्तानगंज, भागलपुर और कहलगांव में जलस्तर बढ़ रहा है। सबसे अहम बात—गांधी घाट और हाथीदह HFL के बेहद करीब हैं। गांधी घाट पर गंगा 5 सितंबर को HFL पार भी कर चुकी थी।
0
0
Report
Advertisement

CM सम्राट चौधरी का बाढ़ पीड़ित राहत शिविर दौरा; सुरक्षा बलों की भारी तैनाती

Hajipur, Bihar:हाजीपुर- मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी आज बाढ़ पीड़ितों का हाल जानने हाजीपुर आ रहे हैं जिसके लिए सारी तैयारी पूरी कर ली गई है। हाजीपुर के जढूआ में चल रहे राहत शिविर में मुख्यमंत्री पहुंचेंगे जहाँ वह राहत शिविर में बाढ़ पीड़ितों को दी जा रही सुविधाओं का निरीक्षण करेंगे और बाढ़ पीड़ितों के बीच राहत सामग्री का वितरण भी करेंगे। सीएम के कार्यक्रम को लेकर सुरक्षा के भी पुख्ता इंतज़ाम किए गए हैं और भारी सुरक्षा बल तैनात किया गया है। बता दें कि हाजीपुर और राघोपुर प्रखंड क्षेत्र के हजारों बाढ़ पीड़ित इस राहत शिविर में रह रहे हैं जिनके लिए सामुदायिक किचन के साथ साथ बच्चों की पढ़ाई की व्यवस्था भी की गई है।
0
0
Report

पीएम मोदी आज राज्यमंत्रियों के साथ शाम 5 बजे अहम समीक्षा बैठक करेंगे

Noida, Uttar Pradesh:पीएम मोदी आज राज्यमंत्रियों के साथ करेंगे अहम समीक्षा बैठक शाम 5 बजे प्रधानमंत्री आवास पर होगी बैठक केंद्र सरकार के राज्यमंत्रियों के साथ पीएम मोदी करेंगे संवाद मंत्रालयों के कामकाज और मंत्रियों के प्रदर्शन की होगी समीक्षा सामाजिक न्याय और जनकल्याण से जुड़े कार्यों पर विशेष फोकस शिक्षा, खेल, सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता और कृषि मंत्रालय की होगी समीक्षा केंद्र सरकार की योजनाओं के जमीनी स्तर पर क्रियान्वयन का लिया जाएगा जायजा राज्यमंत्रियों की कार्यशैली और जिम्मेदारियों पर भी होगी चर्चा आने वाले दिनों में अन्य मंत्रालयों के राज्यमंत्रियों के साथ भी होंगी समीक्षा बैठकें
0
0
Report
Advertisement
Advertisement
Back to top