Back
57 किलो गांजा के साथ तीन तस्कर गिरफ्तार, मधुबनी पुलिस की बड़ी कार्रवाई
BBBindu Bhushan
Feb 16, 2026 09:21:18
Madhubani, Bihar
मधुबनी पुलिस द्वारा मादक पदार्थ तस्करों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई। पुलिस ने 57 किलो गांजा के साथ तीन तस्कर को गिरफ्तार किया है, घोघरडीहा थाना पुलिस ने बसुआरी गांव में की छापेमारी। अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी अमित कुमार ने बताया कि सूचना मिली थी कि बसुआरी गांव में गांजा की बड़ी खेप की डील होने वाली है। सूचना के बाद थानाध्यक्ष शुभम कुमार के नेतृत्व में विशेष टीम गठित की गई। देर रात टीम ने बसुआरी गांव स्थित राम उदगार यादव के घर पर छापेमारी की। अचानक हुई कार्रवाई से घबराकर आरोपी भागने का प्रयास करने लगे, लेकिन पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए तीन लोगों को मौके से दबोच लिया। घर की सघन तलाशी के दौरान 57 किलो गांजा, एक लाख 70 हजार रुपये नकद, बाइक, दो मोबाइल फोन तथा सोना-चांदी के लाखो के जेवरात बरामद किया गया है। बरामद मादक पदार्थ की अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमत दस लाख से अधिक बतायी जा रही है। गिरफ्तारी तस्करों की पहचान बसुआरी गांव निवासी रामउदगार यादव, रामपुकार यादव और मुजफ्फर पुर जिला के मोहनपुर गांव निवासी शशि मिश्रा के तौर पर हुई है। पुलिस तस्करों के नेटवर्क को खंगाल रही है कई और तस्करों की संलिप्तता से इंकार नहीं किया जा सकता है। एसपी ने कहा नशा तस्करों के खिलाफ लगातार कार्रवाई की जा रही है सभी थाना को विशेष निर्देश दिया गया है। गिरफ्तार तस्करों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। पुलिस द्वारा की गई इस कार्रवाई से अवैध कारोबारी और तस्करों के बीच हड़कंप मच गया है।
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
Advertisement
54
Report
MSManish Sharma
FollowMar 15, 2026 09:06:4298
Report
RSRUPENDRA SHRIWASTVA
FollowMar 15, 2026 09:06:3175
Report
AGAdarsh Gautam
FollowMar 15, 2026 09:06:1915
Report
DKDeepesh Kumar
FollowMar 15, 2026 09:06:1083
Report
UJUmesh Jadhav
FollowMar 15, 2026 09:06:0276
Report
PTPawan Tiwari
FollowMar 15, 2026 09:05:54111
Report
DCDILIP CHOUDHARY
FollowMar 15, 2026 09:05:0519
Report
DIDamodar Inaniya
FollowMar 15, 2026 09:04:5357
Report
DIDamodar Inaniya
FollowMar 15, 2026 09:04:4162
Report
SBSharad Bhardwaj
FollowMar 15, 2026 09:04:1976
Report
DIDamodar Inaniya
FollowMar 15, 2026 09:03:1957
Report
PSPradeep Soni
FollowMar 15, 2026 09:03:0841
Report
UJUmesh Jadhav
FollowMar 15, 2026 09:02:4727
Report
RMRam Mehta
FollowMar 15, 2026 09:02:3621
Report