Back
कृषि मेले में आधुनिक यंत्रों की प्रदर्शनी से किसानों को लाभ
PKPRASHANT KUMAR1
Jan 24, 2026 16:00:33
Madhepura, Bihar
मधेपुरा जिला के पुरैनी प्रखंड अंतर्गत कुरसंडी पंचायत के बलिया गांव में दशकों पुरानी परंपरा को आगे बढ़ाते हुए शनिवार को कृषि यांत्रिकरण एवं कृषि प्रदर्शनी मेले का भव्य आयोजन किया गया। मेले का उद्घाटन बिहार सरकार के कृषि मंत्री रामकृपाल यादव एवं बिहार विधानसभा उपाध्यक्ष सह आलमनगर विधायक नरेंद्र नारायण यादव ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलन कर किया।
उद्घाटन के उपरांत दोनों विशिष्ट अतिथियों ने मेले में लगे विभिन्न यांत्रिक कृषि उपकरणों एवं अत्याधुनिक तकनीकों पर आधारित प्रदर्शनी का गहन निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने किसानों से संवाद कर मशीनों की उपयोगिता और लाभ की जानकारी भी ली।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए बिहार विधानसभा उपाध्यक्ष नरेंद्र नारायण यादव ने कहा कि वे स्वयं किसान पुत्र हैं और किसानों की समस्याओं को भली-भांति समझते हैं। उन्होंने कहा, “गंगा से भी पावन मजदूर का पसीना होता है,” इसलिए किसानों को सस्ती और सुगम बिजली उपलब्ध कराना सरकार की प्राथमिकताओं में शामिल है।
मुख्य अतिथि कृषि मंत्री रामकृपाल यादव ने अपने संबोधन में कहा कि किसान केवल अन्नदाता ही नहीं, बल्कि राष्ट्र निर्माता भी हैं। उन्होंने बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एवं मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के नेतृत्व में किसानों की आय बढ़ाने और कृषि क्षेत्र में तकनीकी बदलाव लाने की दिशा में निरंतर कार्य किए जा रहे हैं।
उन्होंने कहा कि “जब खेत खुशहाल होंगे, तब किसान खुशहाल होंगे और किसान खुशहाल होंगे तो बिहार और भारत दोनों खुशहाल होंगे।”
कृषि मंत्री ने यह भी कहा कि राज्य स्तर पर इस प्रकार के कृषि मेले आयोजित करने की दिशा में सरकार लगातार प्रयासरत है। बिचौलिया व्यवस्था को समाप्त करने, पारदर्शिता सुनिश्चित करने तथा डिजिटल प्रणाली को बढ़ावा देने के लिए सरकार विशेष रूप से सक्रिय है।
मेले में बड़ी संख्या में किसानों की उपस्थिति रही, जिससे कार्यक्रम सफल और जीवंत बन गया।
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
Advertisement
BKBRAJESH KUMAR
FollowJan 24, 2026 17:31:240
Report
PKPankaj Kumar
FollowJan 24, 2026 17:31:170
Report
NSNivedita Shukla
FollowJan 24, 2026 17:30:400
Report
SKSATISH KUMAR
FollowJan 24, 2026 17:30:250
Report
JPJai Pal
FollowJan 24, 2026 17:30:180
Report
पुलिस मुठभेड़ में टप्पेबाजी की घटना को अंजाम देने वाले 2 शातिर अभियुक्तगण गिरफ्तार पैर में लगी गोली
0
Report
0
Report
1
Report
DSDevendra Singh
FollowJan 24, 2026 17:16:310
Report
DKDeepesh Kumar
FollowJan 24, 2026 17:15:390
Report
KSKAMARJEET SINGH
FollowJan 24, 2026 17:15:200
Report
0
Report
1
Report
0
Report
DIDamodar Inaniya
FollowJan 24, 2026 17:00:180
Report