Back
भरतपुर में राज सखी मेले से महिलाओं को प्रशासन से सीधा संवाद का अवसर
DSDevendra Singh
Jan 24, 2026 17:16:31
Bharatpur, Rajasthan
जिला परियोजना प्रबंधन इकाई (राजीविका) द्वारा आयोजित राज सखी भरतपुर मेला 2026 के अंतर्गत शनिवार को विश्वप्रिय शास्त्री पार्क, भरतपुर में सखी संवाद- प्रशासन के साथ कार्यक्रम का प्रभावी एवं सफल आयोजन किया गया। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य महिला स्वयं सहायता समूहों से जुड़ी महिलाओं को प्रशासन के साथ सीधा संवाद स्थापित करने का अवसर प्रदान करना तथा महिला sशक्तिकरण, आजीविका संवर्धन, सरकारी योजनाओं की जानकारी, रोजगार, श्रम कल्याण एवं वित्तीय समावेशन जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर जागरूकता बढ़ाना रहा। कार्यक्रम के प्रारम्भ में डॉ. पूनम चौधरी एवं अमूल्य पाराशर द्वारा संभागीय आयुक्त नलिनी कठोतिया, संयुक्त निदेशक आयकर विभाग जयपुर आईआरएस फराह हुसैन, श्रम विभाग आयएएस पूजा पार्थ तथा भरतपुर उपखंड अधिकारी भारती गुप्ता से क्रमबद्ध संवाद किया गया। संवाद के दौरान अतिथियों ने अपने जीवन की प्रारंभिक शिक्षा, पारिवारिक जिम्मेदारियों के निर्वहन, प्रशासनिक सेवाओं में कार्य करते हुए आई चुनौतियों एवं अनुभवों को साझा किया, जिससे उपस्थित महिलाओं को प्रेरणा एवं आत्मविश्वास मिला। संभागीय आयुक्त नलिनी कठोतिया ने अपने उद्बोधन में कहा कि भरतपुर जिला अपनी प्राकृतिक सुंदरता एवं सांस्कृतिक विरासत के कारण विशिष्ट पहचान रखता है। उन्होंने कहा कि प्रशासन का प्रमुख उद्देश्य जनता और सरकार के बीच सकारात्मक एवं मजबूत वातावरण का निर्माण करना है, ताकि केंद्र एवं राज्य सरकार की योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंच सके। उन्होंने सरकारी नीतियों को धरातल पर उतारने के लिए नवाचार, सकारात्मक सोच एवं मानवीय संवेदनाओं को आवश्यक बताया। एक दिव्यांग व्यक्ति को कियोस्क केंद्र आवंटन के उपरांत मिले आभार का उल्लेख करते हुए उन्होंने कहा कि जनता की समस्याओं का समाधान कर उनकी पीड़ा दूर करना प्रशासन की सर्वाेच्च प्राथमिकता है। साथ ही विकसित भारत 2047 के विजन को साकार करने हेतु महिलाओं के आर्थिक सशक्तिकरण पर विशेष बल देने का आह्वान किया। श्रम विभाग आयएएस पूजा पार्थ ने जालौर में जिला कलक्टर के रूप में अपने कार्यकाल के अनुभव साझा करते हुए कहा कि महिलाएं सकारात्मक दृष्टिकोण अपनाकर हर चुनौती का सामना कर सकती हैं। उन्होंने बताया कि राजीविका से जुड़ी बहनें बैंक ऋण सहायता के माध्यम से आत्मनिर्भर बनकर अपने जीवन स्तर में सुधार ला रही हैं। उन्होंने श्रमिक कल्याण, श्रम कानूनों के प्रभावी क्रियान्वयन, एनआईसी के साथ एमओयू तथा श्रमिक डेटा को सुव्यवस्थित करने हेतु विकसित नई मोबाइल ऐप की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि 50 से अधिक महिला कर्मियों वाले संस्थानों में शिशु देखभाल केंद्र (क्रेच) स्थापित किए गए हैं, जिससे कार्यरत माता-पिता को सुविधा मिल रही है। संयुक्त निदेशक आयकर विभाग आईआरएस फराह हुसैन ने कहा कि समाज में सकारात्मक बदलाव लाने के लिए महिलाओं का शिक्षित एवं जागरूक होना आवश्यक है। उन्होंने महिलाओं द्वारा निभाई जा रही दोहरी भूमिका-परिवार और नौकरी का उल्लेख करते हुए अपने अधिकारों, पद, अनुभव एवं वेतन से संबंधित जानकारी रखने की आवश्यकता पर बल दिया। वहीं उपखंड अधिकारी भारती गुप्ता ने शिक्षा, अनुशासन एवं मानवीय संवेदनाओं के साथ जमीनी स्तर पर प्रशासनिक कार्य करने के महत्व को रेखांकित किया।
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
Advertisement
0
Report
0
Report
0
Report
0
Report
AKAtul Kumar Yadav
FollowMar 10, 2026 19:00:290
Report
DIDamodar Inaniya
FollowMar 10, 2026 19:00:160
Report
DIDamodar Inaniya
FollowMar 10, 2026 18:46:300
Report
RMRoshan Mishra
FollowMar 10, 2026 18:46:21Noida, Uttar Pradesh:बैठक करें... कालाबाजारी रोकें... मध्यप्रदेश सरकार ने सभी कलेक्टर को रसोई गैस की उपलब्धता को लेकर लिखा पत्र... कालाबाजारी ना होने दें... कंपनियों के साथ लगातार करें बैठकें..!
0
Report
ASArvind Singh
FollowMar 10, 2026 18:46:080
Report
MJManoj Jain
FollowMar 10, 2026 18:45:450
Report
DKDeepesh Kumar
FollowMar 10, 2026 18:45:270
Report
MGMohd Gufran
FollowMar 10, 2026 18:45:100
Report
0
Report
0
Report
SASALMAN AMIR
FollowMar 10, 2026 18:31:030
Report