Become a News Creator

Your local stories, Your voice

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
Jamui811307

जमुई विधानसभा चुनाव की तैयारी तेज: निर्दलीय अमरेंद्र अत्रि ने नामांकन दाखिल किया

ANAbhishek Nirla
Oct 15, 2025 13:11:53
Jamui, Bihar
जमुई: आगामी बिहार विधानसभा चुनाव को लेकर नामांकन की प्रक्रिया तेजी पकड़ चुकी है। इसी क्रम में जमुई विधानसभा क्षेत्र (241) से निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में जिले की चर्चित सामाजिक हस्ती अमरेंद्र कुमार अत्रि उर्फ खोखन सिंह ने अपना नामांकन दाखिल किया। नामांकन के बाद मीडिया से बात करते हुए अमरेंद्र अत्रि ने कहा कि वे किसी राजनीतिक दल से नहीं, बल्कि जनता के सेवक के रूप में चुनावी मैदान में उतरे हैं। उन्होंने कहा कि “कई पार्टियां चुनाव में बड़े-बड़े दावे करती हैं, लेकिन धरातल पर कोई असर नहीं दिखता। जबकि हम पिछले ढाई सालों से जनता के बीच लगातार काम कर रहे हैं और लोगों की समस्याओं का समाधान कर रहे हैं।” अत्रि ने बताया कि उनकी टीम आधार कार्ड, पैन कार्ड, वोटर आईडी, विधवा पेंशन, वृद्धा पेंशन जैसी जनहित से जुड़ी समस्याओं का समाधान कर रही है। उन्होंने कहा कि वे सिस्टम पर निर्भर नहीं रहते, बल्कि ब्लॉक से लेकर जिला स्तर तक जनता के कामों को खुद करवाने में जुटे हैं, जिसके कारण लोगों में उनके प्रति सम्मान और समर्थन बढ़ा है। बता दें कि जमुई जिले में चार विधानसभा क्षेत्र हैं — जमुई, झाझा, सिकंदरा और चकाई। सभी सीटों पर चुनावी सरगर्मी तेज हो गई है। जमुई विधानसभा से बीजेपी ने एक बार फिर श्रेयसी सिंह पर भरोसा जताया है। झाझा से जदयू उम्मीदवार दामोदर रावत को लगातार छठी बार टिकट मिला है। जन सुराज पार्टी ने जमुई से अनिल शाह और झाझा से एन.डी. मिश्रा को प्रत्याशी बनाया है। वहीं महागठबंधन की ओर से फिलहाल जिले की किसी भी सीट पर प्रत्याशी की घोषणा नहीं की गई है। संभावना जताई जा रही है कि जिले के अधिकांश प्रत्याशी 17 अक्टूबर को नामांकन दाखिल करेंगे।
4
comment0
Report

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

Advertisement
Oct 15, 2025 15:18:10
Hapur, Uttar Pradesh:खबर यूपी के हापुड़ से है जहां सालासर पाइप फैक्ट्री में एक बड़ा हादसा हुआ है। फैक्ट्री में काम करते वक्त क्रेन गिरने से एक मजदूर की मौत हो गई है साथ ही आधा दर्जन से अधिक मजदूर घायल हुए हैं बताया जा रहा है सालासर फैक्ट्री में बड़े पोल बनाने का काम किया जाता है और आज काम करते समय अचानक क्रेन गिर गई जिसकी चपेट में आने से कई मजदूर गंभीर रूप से घायल हो गए जिसमें एक की मौत हो गई है। घायल मजदूरों को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है पुलिस बल मौके पर पहुंच कर जांच में जुटा हुआ है।बताया जा रहा है। टोल टैक्स के पास सालासर पाइप फैक्ट्री स्थित है। वहीं मजदूर की मौत के बाद परिजनों का रो रो कर बुरा हाल है।
0
comment0
Report
Oct 15, 2025 15:18:09
0
comment0
Report
SKSUSHIL KUMAR BAXLA
Oct 15, 2025 15:17:43
Goreya Pipar, Chhattisgarh:एंकर -सीतापुर थाना क्षेत्र अंतर्गत मोबाइल चार्जर के तार से गला घोंटकर बड़े भाई की हत्या करने का मामला सामने आया है। जिसमे खाना बनाने को लेकर विवाद हुआ था।आपको बता दें कि सरगुजा जिले के सीतापुर थाना क्षेत्र अंतर्गत एक युवक ने मोबाइल चार्जर के तार से गला घोंटकर अपने बड़े भाई की हत्या कर दी। दोनों के बीच मंगलवार की रात खाना बनाने को लेकर विवाद हुआ था। बुधवार की सुबह गांव वालों ने थाने में सूचना दी। जबकि पिता ने बताया कि मेरे छोटे बेटे ने बड़े बेटे की हत्या की है। पुलिस उसकी बातों पर भी संदेह जाता रही है। आगे की कार्रवाई के लिए पुलिस पीएम रिपोर्ट का इंतजार कर रही है। पुलिस ने आरोपी छोटे भाई को फिलहाल हिरासत में लिया है। आगे की जांच पुलिस शुरू कर दी हैं।
0
comment0
Report
NBNARAYAN BEHERA
Oct 15, 2025 15:17:17
Paradeep, Odisha:ପାରାଦୀପ ବନ୍ଦର ମଧ୍ୟରେ ରେଳ ଟ୍ରାକ୍ ଲାଇନ କାର୍ଯ୍ୟ କରୁଥିବା ସମୟରେ ଦୁର୍ଘଟଣା। ଦୁଇ ଶ୍ରମିକଙ୍କ କଟିଗଲା ଗୋଡ। ଗୁରୁତର ଅବସ୍ଥାରେ ପ୍ରଥମେ ପାରାଦୀପ ଅଠରବାଙ୍କୀ ମେଡ଼ିକାଲ ଓ ପରେ କଟକ ସ୍ଥାନାନ୍ତର। ବିଳମ୍ବରେ ଆମ୍ବୁଲାନ୍ସ ପହଞ୍ଛି ଶ୍ରମିକଙ୍କ ମଧ୍ୟରେ ଦେଖା ଯାଇଥିଲା ଉତେଜନା। ଶ୍ରମିକ ଓ କମ୍ପାନୀ ଅଧିକାରୀଙ୍କ ସହ ଯୁକ୍ତି ତର୍କ। ଆଜି ଅପରାହ୍ନ ସମୟରେ ପାରାଦୀପ ବନ୍ଦର ଅଧିନରେ କାର୍ଯ୍ୟ କରୁଥିଲେ ଇଂଡିଆନ୍ ପୋର୍ଟ ରେଲୱେ ଆଣ୍ଡ ରୋପ କର୍ପୋରେସନ୍ ଲିମିଟେଡ୍ (IPRSC) ରେ ଶ୍ରମିକମାନେ। ହଠାତ କୌଣସି କାରଣରୁ ରେଳ ଟ୍ରାକ୍ ଲାଇନ୍ ଛିଟିକି ପଡିବାରୁ ଦୁଇ SHରମିକଙ୍କର ଗୋଡ ରେ ମାଡ ହୋଇ ଗୋଡ କଟିଯାଇ ଗୁରୁତର ଭାବେ ପ୍ରଥମେ ପାରାଦୀପ ଅଠରବାଙ୍କୀ ମେଡିକାଲ ଓ ପରେ କଟକ ସ୍ଥାନାନ୍ତର କରାଯାଇଛି। ତେବେ ଜଣେ ଶ୍ରମିକର ଗୋଟିଏ ଗୋଡ କଟିଥିବା ବେଳେ ଅନ୍ୟ ଜଣଙ୍କର ଦୁଇଟି ଗୋଡ କଟିଥିବା ଜଣାପଡିଛି। ତେବେ ଘଟଣା ନେଇ ପାରାଦୀପ ବନ୍ଦର ଏବଂ IP RSC ର ଅଧିକାରୀଙ୍କୁ ସଂସଥାପନାରେ ପାରାଦୀପ ପୋର୍ଟ ଆଣ୍ଡ ଡକ ମଜଦୁର ସଂଘର ଦାବୀ ସହୀତ କ୍ଷତି ପୂରଣ ଦାବୀ କରାଯାଉଛି।
0
comment0
Report
Oct 15, 2025 15:17:01
Durgapur, West Bengal:पांडवेश्वर में लगभग 10 हजार माताओं के समागम में विजया सम्मेलन आयोजित किया गया। पांडवेश्वर विधानसभा में विजया सम्मिलनी में अभिनेता और विधायक सोहम चक्रवर्ती उपस्थित थे। पांडवेश्वर विधानसभा के पांडवेश्वर ब्लॉक और दुर्गापुर फरीदपुर ब्लॉक में तृणमूल कांग्रेस द्वारा आयोजित विजया सम्मेलन आयोजित किया गया। पांडवेश्वर ब्लॉक में बहुला स्कूल मैदान में और दुर्गापुर फरीदपुर ब्लॉक में लौदोहा फुटबॉल ग्राउंड में आयोजन किया गया।विधायक नरेंद्र नाथ चक्रवर्ती ने कहा,"विजया सम्मेलन के माध्यम से हमने अपने क्षेत्र के लोगों को एक साथ लाने का प्रयास किया है, जिससे हम अपने क्षेत्र के विकास के लिए एकजुट होकर काम कर सकें।"
0
comment0
Report
SASARWAR ALI
Oct 15, 2025 15:16:27
Muju, Jeonbuk State:कोरिया जिले के बड़े साल्ही गांव में सनसनीखेज मामला सामने आया है। एक दामाद ने अपनी सास-ससुर को जिंदा जलाया। रात लगभग 11 बजे दामाद ने पेट्रोल डालकर घर में आग लगा दी। ससुर राय राम (60) घटना स्थल पर जलकर मर गए, सास पार्वती (59) गंभीर रूप से झुलसी। सास को जिला अस्पताल लाया गया और उसे रायपुर रेफर किया गया है, जहां इलाज जारी है। सूचना मिलने पर पुलिस और फोरेंसिक टीम मौके पर पहुंचकर मामले की जांच में जुट गई। यह मामला बचरापोड़ी पुलिस चौकी के अंतर्गत साल्ही गांव का है। मृतक की पहचान बड़े साल्ही निवासी राय राम (60) के रूप में हुई है, जबकि पत्नी पार्वती घायल हैं। पुलिस के अनुसार घटना के वक्त दंपति घर पर सो रहे थे। कहा गया है कि दामाद उत्तर प्रदेश के कानपुर का निवासी है और ड्राइवर का काम करता है। बेटी की इंटरकास्ट मैरिज भी हुई थी, और उसने दूसरी शादी भी की थी; चार माह पहले भी ससुराल में गोलीचाल की घटना बताई जा रही है। पुलिस ने बताया कि दामाद से लगातार धमकाने और रुपये की मांग की सूचना मिली है। आरोपित को गिरफ्तार करने के लिए कानपुर, UP भेजने की तैयारी चल रही है।
0
comment0
Report
KCKashiram Choudhary
Oct 15, 2025 15:16:03
Jaipur, Rajasthan:ट्रेन में पटाखे लेकर नहीं चलें, ...नहीं तो हो सकती है जेल! जानिए, दिवाली पर ट्रेन में यात्रा करते समय क्या ध्यान रखें。 इस बार दिवाली पर जब आप घर लौट रहे हों तो ट्रेन में पटाखे, अन्य कोई विस्फोटक या ज्वलनशील सामग्री लेकर यात्रा नहीं करें। आपके ऐसा करने पर आपको जेल हो सकती है। दरअसल ट्रेनों में यात्रियों की सुरक्षा के लिए रेलवे प्रशासन ने विशेष अभियान छेड़ दिया है। इस दौरान Trेनों में पटाखे या अन्य कोई ज्वलनशील सामग्री लेकर चलने वाले रेल यात्रियों पर कार्रवाई की जा रही है। रेलवे प्रशासन ने यात्रियों से ऐसा नहीं करने की अपील की है। उत्तर पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसम्पर्क अधिकारी शशि किरण बताते हैं कि हमारे लिए यात्रियों की सुरक्षा और सुगम रेल संचालन प्राथमिकता है। यात्रियों की संरक्षा और सुरक्षा के लिए ही ट्रेनों में ज्वलनशील सामग्री पर प्रतिबंध लगाया गया है। इसके लिए ट्रेनों में रेलवे सुरक्षा बल द्वारा लगातार मॉनिटरिंग की जा रही है। दीपावली के त्यौहार पर अक्सर देखा जाता है कि बहुत से यात्री ज्वलनशील पदार्थ जैसे पटाखे, पेट्रोलियम पदार्थ, गैस सिलेंडर, केरोसिन, माचिस, स्टोव या लाइटर लेकर यात्रा करते हैं। इसी तरह ग्रामीण क्षेत्रों के कुछ यात्री तो लोकल ट्रेनों में सूखी झाडियां और पत्ते इत्यादि लेकर सफर करते हैं। यह सब वस्तुएं रेल यात्रा के दौरान प्रतिबंधित हैं। इनसे आग लगने की आशंका रहती है। रेलवे प्रशासन की नजर में यह यात्रियों की संरक्षा को प्रभावित करता है। एक छोटी चिंगारी भी विकराल रूप ले सकती है और जानमाल को भारी नुकसान पहुंचा सकती है। रेलवे प्रशासन क्या कर रहा ? रेलवे प्रशासन ने सभी ट्रेनों के डिब्बों में ज्वलनशील वस्तुओं के साथ यात्रा नहीं करने की चेतावनी के स्टीकर लगाना शुरू कर दिए हैं। स्टीकर में नियमों के उल्लंघन पर निर्धारित सजा के प्रावधानों का उल्लेख भी किया गया है। साथ ही रेलवे सुरक्षा बल द्वारा रेल यात्रियों को इस बारे में जागरूक किया जा रहा है। पटाखों के साथ यात्रा करने वाले रेल यात्रियों को ट्रेन में चढ़ने से रोका जा रहा है। पटाखे लेकर गए तो क्या होगा ? रेलवे अधिनियम 1989 की धारा 67, 164 और 165 के अनुसार रेल यात्रा के दौरान ज्वलनशील और विस्फोटक सामग्री ले जाना एक दंडनीय अपराध है। यात्री के ऐसा करते पाए जाने पर 1000 रुपए तक का जुर्माना लगाया जा सकता है। 3 साल तक की कैद भी हो सकती है। अपराध की गंभीरता को देखते हुए दोनों तरह की सजा का भी प्रावधान है। रेलवे ने अपील की रेलवे प्रशासन ने यात्रियों से अपील की है कि वे किसी भी ज्वलनशील पदार्थ जैसे गैस सिलेंडर, पेट्रोल, डीजल और केरोसिन, स्टोव, माचिस, सिगरेट लाइटर और पटाखों सहित किसी भी विस्फोटक पदार्थ को साथ लेकर रेल यात्रा न करें。
0
comment0
Report
Oct 15, 2025 15:16:01
Jhansi, Uttar Pradesh:मंडल रेल प्रबंधक श्री अनिरुद्ध कुमार के मार्गदर्शन एवं वरिष्ठ मंडल सिग्नल एवं दूरसंचार अभियंता श्री नरेंद्रसिंह(Sr.DSTE/Co/JHS) के नेतृत्व में झाँसी मंडल के सिग्नल एवं दूरसंचार विभाग द्वारा "पावर सप्लाई इन सिग्नलिंग एंड ऑटोमेटिक सिग्नलिंग सिस्टम" विषय पर ऑनलाइन ज्ञानवर्धन परीक्षा का आयोजन किया गया। यह परीक्षा मंडल स्तर पर तकनीकी ज्ञान को मजबूत करने एवं आधुनिक सिग्नलिंग प्रणालियों की समझ बढ़ाने हेतु आयोजित की गई। परीक्षा पूर्णतः ऑनलाइन माध्यम से निष्पक्षता व पारदर्शिता के साथ संपन्न हुई, जिसमें मंडल के विभिन्न स्टेशनों व सेक्शनों से कर्मचारियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।
0
comment0
Report
PCPranay Chakraborty
Oct 15, 2025 15:15:41
Noida, Uttar Pradesh:
0
comment0
Report
Advertisement
Back to top