Back
चिराग पासवान DMCH पहुंचे; हरिनगर जातीय हिंसा पीड़ितों को न्याय का भरोसा
MKMUKESH KUMAR
Feb 15, 2026 11:01:49
Darbhanga, Bihar
स्लग-दरभंगा DMCH पहुंचे चिराग पासवान, हरिनगर जातीय हिंसा के घायलों से मुलाकात कर दिलाया न्याय का भरोसा,दोषी बचेंगे नही ,सम्राट चौधरी सहित अधिकारियों से होगी बात,समाज में कुछ मुट्ठी भर लोग ही भेदभाव फैलाने की साजिश को नही होने देंगे कामयाब,
लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) के प्रमुख चिराग पासवान रविवार को दरभंगा स्थित DMCH अस्पताल पहुंचे, जहां उन्होंने हरिनगर गांव में हुई जातीय हिंसा के शिकार दलित घायलों से मुलाकात कर उनका हालचाल जाना। इस दौरान उन्होंने डॉक्टरों से मरीजों की स्थिति की विस्तृत जानकारी ली और पीड़ित परिवारों को न्याय दिलाने का पूरा भरोसा दिया।
मीडिया से बातचीत में चिराग पासवान ने कहा कि समाज में कुछ मुट्ठी भर लोग ही भेदभाव फैलाने का काम करते हैं, लेकिन ऐसे लोगों के खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने बताया कि पूरे मामले पर उनकी पैनी नजर है और इस संबंध में उन्होंने गृहमंत्री से भी बातचीत की है। उन्होंने स्पष्ट कहा कि किसी भी सूरत में समाज को बांटने और भेदभाव करने वालों को बख्शा नहीं जाएगा।
काम के बदले मजदूरी की मांग को लेकर हुई घटना पर उन्होंने कहा कि अपने अधिकार और न्याय की मांग करना गलत नहीं है, ऐसे में इस तरह की हिंसा बेहद दुर्भाग्यपूर्ण है। उन्होंने भरोसा दिलाया कि पार्टी के स्तर पर ही नहीं, बल्कि व्यक्तिगत रूप से भी वे पीड़ित परिवारों के साथ खड़े हैं। साथ ही गांव में भयमुक्त माहौल बहाल करने और पीड़ितों को हर संभव सरकारी सहायता दिलाने का आश्वासन दिया।
घटना में घायल एक मासूम बच्ची से मुलाकात के दौरान चिराग पासवान भावुक नजर आए। उन्होंने बच्ची के सिर पर हाथ रखकर भाई की तरह साथ खड़े रहने और हर संभव मदद का भरोसा दिया। बच्ची ने रोते हुए न्याय की मांग की और बताया कि हमलावरों ने उनका घर तोड़ दिया तथा परिजनों के साथ मारपीट की।
बाइट
1चिराग पासवान,लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) के प्रमुख
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
Advertisement
0
Report
DRDamodar Raigar
FollowFeb 15, 2026 12:20:400
Report
NJNEENA JAIN
FollowFeb 15, 2026 12:19:250
Report
RSRajkumar Singh
FollowFeb 15, 2026 12:19:060
Report
MKManitosh Kumar
FollowFeb 15, 2026 12:18:310
Report
NPNavratan Prajapat
FollowFeb 15, 2026 12:17:300
Report
DIDamodar Inaniya
FollowFeb 15, 2026 12:17:070
Report
ANAJAY NATH
FollowFeb 15, 2026 12:16:460
Report
0
Report
RRRakesh Ranjan
FollowFeb 15, 2026 12:15:100
Report
0
Report
1
Report
1
Report
RSRUPENDRA SHRIWASTVA
FollowFeb 15, 2026 12:06:490
Report
NJNEENA JAIN
FollowFeb 15, 2026 12:06:40Saharanpur, Uttar Pradesh:हैदराबाद के भड़काऊ भाईजान अकबरुद्दीन ओवैसी ने एक बार फिर सीएम योगी को चैलेंज किया है...और इस बार हिजाब, लाउडस्पीकर और नॉनवेज पर सीधी चुनौती दी है हालांकि ओवैसी की एंट्री से यूपी का चुनाव और दिलचस्प हो सकता है
0
Report