Back
जमीन विवाद के कारण पूर्व पत्नी ने भूषण सिंह की गोली मारकर हत्या, पुलिस जांच जारी
JCJitendra Chaudhary
Feb 10, 2026 13:50:53
Begusarai, Bihar
एंकर बेगूसराय में एक बार फिर रिश्ता शर्मसार हुआ है जहां जमीन हरपाने के नियत से पहली पत्नी ने अपनी ही पति को गोली मारकर हत्या कर दी है। हालांकि इस मामले में पुलिस ने कार्रवाई करते हुए दो लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है। आपको बताते चले कि मुफस्सिल थाना क्षेत्र के कैथमा वार्ड नंबर 19 के रहने वाले भूषण सिंह को सोमवार की देर शाम खेत पर से चारा लाने के दौरान गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। भूषण सिंह की हत्या उनके ही पूर्व पत्नी सुनीता देवी पर परिजनों के द्वारा लगाया गया है।इस मामले में पुलिस ने कार्रवाई करते हुए दो लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। घटना मुफस्सिल थाना क्षेत्र के कैथमा वार्ड नंबर 19 की है। मृतक की पहचान कैथमा वार्ड नंबर 19 निवासी स्वर्गीय रामगुलाम सिंह के पुत्र भूषण सिंह के रूप में की गई है। परिजनों के मुताबिक, भूषण सिंह अपने खेत पर चारा लेने जा रहे थे। तभी पहले से घात लगाए अपराधियों ने उन्हें गोली मार दी, जिससे मौके पर ही उनकी मौत हो गई। परिजनों ने इस हत्या के पीछे पारिवारिक विवाद और संपत्ति हड़पने की नीयत का आरोप लगाया है। परिजनों का कहना है कि भूषण सिंह की पहली पत्नी सुनिता देवी से उनका लंबे समय से विवाद चल रहा था। शादी के कुछ समय बाद ही सुनीता देवी, भूषण सिंह को छोड़कर उसके छोटे भाई राजू सिंह यानी देवर से कोर्ट मैरिज शादी कर ली थी। परिजनों का यह भी आरोप है कि इससे पहले संपत्ति के विवाद में भूषण सिंह के छोटे भाई यानी दूसरे पति राजू सिंह की भी गोली मारकर हत्या कराई गई थी। हाल ही में महिला के द्वारा जबरन जमीन बेचने का काम किया है।, जिसका भूषण सिंह ने विरोध किया था। इसी रंजिश में भूषण सिंह की हत्या कराए जाने की आशंका जताई जा रही है। इस मामले में सदर डीएसपी आनंद कुमार पांडे ने बताया है कि परिजनों के द्वारा बताया गया है कि भूषण सिंह के पूर्व पत्नी सुनीता देवी और चार अन्य लोगों पर हत्या करने की मामला दर्ज कराया है। इस मामले में भूषण सिंह के पूर्व पत्नी समेत पांच लोगों के ऊपर मामला दर्ज हुआ है।जिसमें दो लोगों को पुलिस ने हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है। उन्होंने बताया है कि जमीनी विवाद के कारण ही पूर्व पत्नी सुनीता देवी भूषण सिंह को गोली मारकर हत्या की गई है। फिलहाल पुलिस जांच कर रही है।
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
Advertisement
VRVIJAY RANA
FollowFeb 10, 2026 15:03:370
Report
0
Report
ASAmit Singh
FollowFeb 10, 2026 15:03:220
Report
RRRakesh Ranjan
FollowFeb 10, 2026 15:02:530
Report
MMMohd Mubashshir
FollowFeb 10, 2026 15:02:070
Report
YSYatnesh Sen
FollowFeb 10, 2026 15:01:410
Report
TBTarsem Bhardwaj
FollowFeb 10, 2026 15:01:180
Report
AMAjay Mishra
FollowFeb 10, 2026 15:00:530
Report
0
Report
DVDinesh Vishwakarma
FollowFeb 10, 2026 15:00:190
Report
0
Report
0
Report
NCNITIN CHAWRE
FollowFeb 10, 2026 14:49:120
Report
RJRahul Joshi
FollowFeb 10, 2026 14:48:310
Report
PKPradeep Kumar
FollowFeb 10, 2026 14:48:160
Report