Back
विकसित भारत रोजगार मिशन बिल: NDA का दावा, विपक्ष पर दुष्प्रचार का आरोप
SRSANJAY RANJAN
Jan 07, 2026 16:02:56
Arwal Sipah Panchayat, Bihar
विकसित भारत रोजगार मिशन बिल पर एनडीए का दावा, विपक्ष पर लगाया दुष्प्रचार का आरोप
ANC ग्रामीण रोजगार और गांवों के विकास को लेकर केंद्र की एनडीए सरकार के बड़े फैसले पर आज बिहार के अरवल में सियासी हलचल देखने को मिली। संसद से पारित विकसित भारत गारंटी फॉर रोजगार आजीविका मिशन बिल को लेकर अरवल जिला अतिथि गृह में एनडीए के सभी घटक दलों ने संयुक्त प्रेस कॉन्फ्रेंस की।
इस प्रेस वार्ता में मुख्य वक्ता बिहार विधान परिषद सदस्य अनामिका सिंह रहीं। उन्होंने कहा कि पहले मनरेगा और जवाहर रोजगार योजना के तहत सीमित दिनों का काम मिलता था और इनमें भ्रष्टाचार की शिकायतें आम थीं। अब प्रधानमंत्री के विकसित भारत के संकल्प को पूरा करने के लिए यह नया बिल मील का पत्थर साबित होगा। अनामिका सिंह ने बताया कि नए कानून के तहत अब 100 दिन की जगह 125 दिन तक रोजगार की गारंटी दी गई है। मजदूरों को हर सप्ताह मानदेय का भुगतान सुनिश्चित किया जाएगा और यदि तय समय में काम उपलब्ध नहीं कराया गया तो सरकार को मानदेय देना होगा। उन्होंने विपक्ष पर आरोप लगाते हुए कहा कि सरकार के हर अच्छे काम का विरोध किया जा रहा है और इस बिल को लेकर भी दुष्प्रचार फैलाया जा रहा है।
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
Advertisement
1
Report
1
Report
1
Report
1
Report
0
Report
0
Report
0
Report
0
Report
0
Report
0
Report
0
Report
0
Report
0
Report
0
Report
0
Report