Become a News Creator

Your local stories, Your voice

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
Gautam Buddha Nagar201304
ED छापों के बाद ममता बनर्जी I-PAC Director के residence पहुंचीं, दावा—दस्तावेज बचे
ARAarti Rai
Jan 08, 2026 09:33:24
Noida, Uttar Pradesh
Kolkata: West Bengal CM Mamata Banerjee visits I-PAC Director Prateek Jain’s residence after ED raids and says, 'Is it the duty of Home Minister Amit Shah and the ED to take away all my party documents? If I go to the BJP party office, what will be the result? Under the SIR, 5 lakh names have been deleted. Just because there is an election, they are taking away all my party’s documents.' Mamata Banerjee Speech translation: It is unfortunate that our IT cell office was targeted in an attempt to collect and seize all the hard disks. This appears to be part of a planned political strategy. It is the duty of the enforcement agencies and the Home Minister to protect the country and democratic institutions, but they have failed to do so. On one hand, there are attempts to delete voters’ names, and on the other, efforts are being made to illegally collect sensitive data. Anticipating this, I have already secured and collected all the hard disks containing the information. Our IT office has already been attacked, and I am going there now to review the situation.
0
comment0
Report

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

Advertisement
ASAkash Sharma
Mar 11, 2026 10:18:30
Moradabad, Uttar Pradesh:मुरादाबाद के छजलेट क्षेत्र मे खेत मे मिला तेंदुए का नन्हा शावक, खेत मे तेंदुए का शावक मिलने से ग्रामीणों मे दहशत, ग्रामीणों की सूचना पर गांव पहुंची वन विभाग की टीम, वन विभाग की टीम ने 36 घंटे मादा तेंदुए के शावक लेजाने के इंतजार के बाद किया रेस्क्यू, वन विभाग की टीम ने शावक का खेतो से रेस्क्यू कर मुरादाबाद डियर पार्क मे रखा, शावक की देखरेख मे लगाई गयी टीमें, डीएफओ मुरादाबाद अविनाश पpandेय के मुताबिक करीब 3 दिन का शावक किया गया रेस्क्यू जो कों अब 7 दिन का है होने वाला, बता दें मुरादाबाद मे लगातार बढ़ती जा रही तेन्दुओ की आवाजाही, बीते दिनों एक और जहाँ शहरी इलाके मे घर मे घुसे तेंदुए कों रेस्क्यू किया गया था तो वहीँ 2 दिन पूर्व भी ठाकुरद्वारा क्षेत्र मे तेंदुए ने एक बच्चे पर किया था हमला।
0
comment0
Report
KCKashiram Choudhary
Mar 11, 2026 10:18:08
Jaipur, Rajasthan:कृषि विपणन विभाग ने कृषि उपज मंडियों से होने वाले राजस्व में बढ़ोतरी दर्ज की है। पिछले वित्त वर्ष की तुलना में जनवरी माह तक कृषि विपणन विभाग ने 70 करोड़ अधिक राजस्व अर्जित किया है। कृषि विपणन विभाग कृषि उपज मंडियों में होने वाले राजस्व लीकेज को रोकने की दिशा में कई कदम उठा रहा है। एक तरफ जहां टैक्स चोरी पर एंटी इवेजन कार्रवाई की जा रही हैं। साथ ही ज्यादातर उपज से नियमों के अनुरूप मंडी शुल्क वसूल किया जा रहा है। राज्य सरकार द्वारा यूजर चार्ज लगाए जाने से भी राजस्व में वृद्धि देखी जा रही है। कृषि विपणन विभाग को इस वित्त वर्ष में 720 करोड़ रुपए का राजस्व अर्जित करने का लक्ष्य दिया गया है। इसके विपरीत कृषि विपणन विभाग ने जनवरी 2026 तक 580 करोड़ रुपए का राजस्व अर्जित कर लिया है। कृषि विपणन निदेशक राजेश चौहान ने बताया कि राजस्व लक्ष्य को लेकर नियमित रूप से मॉनिटरिंग की जा रही है। हमें 31 मार्च तक राजस्व लक्ष्य पूरा होने की उम्मीद है।
0
comment0
Report
ASAkhilesh Sharma
Mar 11, 2026 10:17:37
Dungarpur, Rajasthan:भाजपा कार्यालय में आयोजित प्रशिक्षण कार्यशाला में जिले के सभी 24 मंडलों के अध्यक्षों और पदाधिकारियों ने भाग लिया। कार्यशाला में भाजपा जिला संगठन प्रभारी डॉ जोगेंद्र राजपुरोहित, भाजपा प्रदेश मंत्री व पूर्व विधायक अनीता कटारा, भाजपा जिला अध्यक्ष अशोक पटेल ने कार्याशाला को संबोधित किया | कार्यशाला को संबोधित करते हुए भाजपा नेता ने बताया कि पार्टी ने राष्ट्रीय स्तर से लेकर मंडल स्तर तक प्रशिक्षण देने का निर्णय लिया है। उन्होंने कहा कि भाजपा दुनिया की पहली ऐसी पार्टी है जो इतने बड़े पैमाने पर अपने कार्यकर्ताओं के लिए प्रशिक्षण कार्यक्रमों का आयोजन कर रही है। इस मौके पर प्रभारी डॉ जोगेंद्र राजपुरोहित ने कहा कि प्रशिक्षण से कार्यकर्ताओं का व्यक्तित्व निखरता है और संगठन को नई ऊर्जा मिलती है। उन्होंने जोर दिया कि भाजपा कार्यकर्ता केवल राजनीतिक सदस्य नहीं, बल्कि राष्ट्रवादी विचारधारा के प्रतिनिधि हैं। उन्होंने कहा कि सक्षम कार्यकर्ता ही सशक्त संगठन की नींव होता है। उन्होंने स्पष्ट किया कि रैली या प्रदर्शन समाज केंद्रित होते हैं, जबकि प्रशिक्षण वर्ग कार्यकर्ताओं के बौद्धिक और संगठनात्मक विकास के लिए होते हैं।
0
comment0
Report
KKKRISNDEV KUMAR
Mar 11, 2026 10:17:14
Noida, Uttar Pradesh:अलविदा जुमा की नमाज को लेकर इस्लामिक सेंटर आफ इंडिया ने जारी की एडवाइजरी रमजान का आखिरी जुम्मा इस बार 13 मार्च को पड़ेगा इसलिए अलविदा की नमाज 13 मार्च को पढ़ी जाएगी जिसको लेकर इस्लामिक सेंटर आफ इंडिया ने एक एडवाइजरी जारी करी है इस एडवाइजरी को इस्लामिक सेंटर आफ इंडिया के अध्यक्ष मौलाना खालिद रशीद फिरंगी महली ने जारी उन्होंने बताया कि इस बार अलविदा की नमाज जुम्मे को पढ़ी जाएगी अगर चांद 29 रमजान का होता है तो एक और अलविदा की नमाज 20 मार्च को पढ़ी जाएगी और अगर चांद 30 रमजान का होता है तो 21 मार्च को ईद मनाई जाएगी फिरंगी महली ने कहा अवाम से यह अपील रहेगी कि इस बार जुम्मे की नमाज में फिलिस्तीनियों के लिए ईरान इजरायल में जो बेगुनाह लोग मारे जा रहे हैं उनके लिए दुआ और यह युद्ध जो जंग चल रही है यह खत्म हो जाए इसके लिए दुआ करें साथ ही जो लोग जुमे अलविदा की नमाज पढ़ने आए वह अपनी गाड़ियां पार्किंग में लगे समय से पहले मस्जिद पहुंचे शहर की तमाम बड़ी मस्जिदों में अलविदा की नमाज अदा की जाएगी इसलिए साफ सफाई की व्यवस्था के लिए प्रशासन से बोला गया है मौलाना खालिद रशीद फिरंगी महली ( इस्लामिक सेंटर ऑफ़ इंडिया के अध्यक्ष)
0
comment0
Report
ASABHISHEK SHARMA1
Mar 11, 2026 10:16:58
Chittorgarh, Rajasthan:चित्तौड़गढ़ में ऐतिहासिक दुर्ग क्षेत्र और शहर की जीवनदायिनी बेडच नदी को स्वच्छ और सुंदर बनाने के लिए जिला प्रशासन द्वारा “म्हारो पावन चित्तौड़” अभियान तेज कर दिया गया है। जिला कलक्टर आलोक रंजन के निर्देश पर नगर परिषद की टीम लगातार सफाई कार्य में जुटी हुई है। पांडल पोल के पास स्थित झरनेश्वर महादेव क्षेत्र में झाड़ियों की कटाई, कचरे की सफाई और आसपास के क्षेत्र को व्यवस्थित करने का कार्य किया गया। वहीं बेडच नदी में भी विशेष अभियान चलाकर प्लास्टिक, कचरा और अन्य अपशिष्ट हटाए जा रहे हैं। नगर परिषद आयुक्त रविंद्र मेघवाल के निर्देशन में चल रहे इस अभियान के तहत नदी के प्राकृतिक प्रवाह को बनाए रखने और शहर को स्वच्छ बनाने का प्रयास किया जा रहा है।
0
comment0
Report
PJPrashant Jha2
Mar 11, 2026 10:16:28
Patna, Bihar:बिहार की राजनीति में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार की राजनीतिक सक्रियता ने राज्य की सियासत में नई हलचल पैदा कर दी है। पार्टी की सदस्यता लेने के बाद पहली बार बुधवार को अचानक जदयू कार्यालय पहुंचना कई राजनीतिक संकेत दे गया। बुधवार को जब निशांत कुमार पटना स्थित जदयू कार्यालय पहुंचे तो वहां मौजूद कार्यकर्ताओं में जबरदस्त उत्साह देखने को मिला। समर्थकों ने उन्हें घेर लिया और जोरदार नारेबाजी शुरू हो गई। “बिहार का CM कैसा हो, निशांत कुमार जैसा हो” जैसे नारों से पूरा कार्यालय गूंज उठा। कार्यकर्ताओं का यह उत्साह सिर्फ स्वागत भर नहीं था, बल्कि यह संकेत भी दे रहा था कि पार्टी के अंदर नई पीढ़ी के नेतृत्व को लेकर चर्चाएं तेज हो चुकी हैं। दरअसल, हाल ही में 8 मार्च को निशांत कुमार ने औपचारिक रूप से जदयू की सदस्यता ग्रहण की है। उन्हें पार्टी की सदस्यता जदयू के कार्यकारी राष्ट्रीय अध्यक्ष Sanjay Jha ने दिलाई थी। उस समय केंद्रीय मंत्री Rajiv Ranjan Singh सहित कई वरिष्ठ नेता और बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद थे। सदस्यता लेने के बाद निशांत ने अपने पिता मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से मुलाकात कर उनका आशीर्वाद भी लिया था। सदस्यता लेने के बाद से ही निशांत कुमार लगातार पार्टी नेताओं और कार्यकर्ताओं के संपर्क में हैं। बुधवार को जदयू कार्यालय में आयोजित जनता दरबार में भी वे पहुंचे और आम लोगों की समस्याएं सुनीं। जनता दरबार की यह परंपरा लंबे समय से पार्टी कार्यालय में चल रही है, जहां आम नागरिक अपनी समस्याएं लेकर आते हैं। इस दौरान बिहार के शिक्षा मंत्री Sunil Kumar भी मौजूद रहे। उन्होंने कहा कि हर बुधवार को पार्टी कार्यालय में जनता दरबार आयोजित किया जाता है और कार्यकर्ताओं का उत्साह स्वाभाविक है क्योंकि निशांत कुमार उनसे सीधे संवाद कर रहे हैं। निशांत कुमार की सक्रियता को सिर्फ एक सामान्य राजनीतिक शुरुआत के तौर पर नहीं देखा जा रहा है। बिहार की राजनीति में पिछले कुछ समय से यह चर्चा भी तेज है कि आने वाले समय में जदयू को नई पीढ़ी का नेतृत्व तैयार करना पड़ सकता है। ऐसे में निशांत का अचानक सक्रिय होना और कार्यकर्ताओं का उनके पक्ष में नारे लगाना कई सवाल खड़े कर रहा है। राजनीतिक पंडितों के मुताबिक़ यह कदम जदयू के संगठन को मजबूत करने की रणनीति भी हो सकता है। पार्टी के भीतर लंबे समय से चल रही आंतरिक असंतोष की चर्चाओं और बदलते राजनीतिक समीकरणों के बीच यदि नई पीढ़ी को सामने लाया जाता है, तो इससे कार्यकर्ताओं में नया उत्साह पैदा हो सकता है।
0
comment0
Report
SKSanjay Kumar Verma
Mar 11, 2026 10:15:59
New Delhi, Delhi:दिल्ली भाजपा अध्यक्ष वीरेन्द्र सचदेवा ने आम आदमी पार्टी प्रमुख अरविंद केजरीवाल की कुकिंग गैस संकट पर बुलाई प्रेस कॉन्फ्रेंस और उस दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर की गई व्यक्तिगत टिप्पणी की हम कड़ी निंदा करते हैं। हमारे देश में मानों कौन बड़ा विपक्षी नेता है इसकी जंग चल रही है और इसी के चलते राहुल गांधी एवं अरविन्द केजरीवाल के बीच नरेंद्र मोदी के विरुद्ध बोलने की होड़ लगी रहती है। भारत की जनता को याद है कि अंतर्राष्ट्रीय मंचों पर राहुल गांधी एवं अरविंद केजरीवाल भारत की छवि धूमिल करने की कोशिश करते रहे हैं और यह देश कोविड काल में सिंगापुर से भारत के ताल्लुक खराब करने से लेकर सर्जिकल स्ट्राइक एवं पुलवामा के समय सेना के शौर्य पर प्रश्न खड़े करने के लिए अरविंद केजरीवाल को कभी माफ नहीं करेगा। दिल्ली भाजपा ने कहा कि सारा देश जानता है कि भारत ही नहीं विश्व कुकिंग गैस संकट से गुजर रहा है जिसका कारण ईरान और अमरीका के बीच चल रहा युद्ध है।
0
comment0
Report
Mar 11, 2026 10:15:41
Manpur, Madhya Pradesh:मानपुर नगर में शिक्षा के क्षेत्र में एक महत्वपूर्ण पहल करते हुए श्री स्वामी संत शरण गुरुकुलम विद्यालय का आज शुभ मुहूर्त पर वैदिक रीति रिवाज से पूजा पाठ कर विधिवत शुभारंभ किया गया।इस अवसर पर जगद्गुरु जी महाराज के द्वारा अंग्रेजी एवं हिंदी माध्यम के विद्यालय का शुभारंभ हुआ,जिससे क्षेत्र के विद्यार्थियों को उच्च कोटि की शिक्षा प्राप्त करने के अवसर मिलेंगे। विदित हो कि स्वामी संत शरण गुरुकुलम विद्यालय एक लंबे समय से हनुमंत कुंज आश्रम शिवपुरी छपडौर में सफलतापूर्वक संचालित किया जा रहा है।विद्यार्थियों की सुविधा के दृष्टिगत जिसकी नई शाखा का मानपुर नगर में शुभ आरंभ हुआ है, ताकि दूर दराज ग्रामीण क्षेत्र के बच्चों को सुगमता से बेहतर शैक्षणिक वातावरण और संस्कारयुक्त शिक्षा उपलब्ध कराई जा सके। इस विद्यालय में प्रारंभिक रूप से केजी-1 से लेकर आठवीं कक्षा तक की कक्षाओ का संचालन किया जाएगा।संस्थान द्वारा विद्यालय के संचालन की संपूर्ण जिम्मेदारी ख्यातिलब्ध जाने माने शिक्षाविद प्रधानाध्यापक श्री महेंद्र तिवारी को सौंपी गई है,जो विद्यालय के शैक्षणिक एवं प्रशासनिक कार्यों का संचालन किया करेंगे। विद्यालय प्रबंधन का उद्देश्य है कि मानपुर क्षेत्र के विद्यार्थियों को आधुनिक शिक्षा के साथ-साथ भारतीय संस्कृति और संस्कारों से परिपूर्ण शिक्षा मिले।इसी लक्ष्य के दृष्टिगत गुरुकुलम विद्यालय की इस नई शाखा की शुरुआत मानपुर में की गई है,जिससे अधिक से अधिक छात्र-छात्राएं हिंदी एवं अंग्रेजी माध्यम की उत्कृष्ट शिक्षा प्राप्त कर सकें। विद्यालय के शुभारंभ के अवसर पर उपस्थित गणमान्य ने संस्थान की इस पहल की सराहना करते हुए कहा है कि मानपुर क्षेत्र में इस प्रकार की शैक्षणिक संस्थाओं की नीतांत आवश्यकता महसूस की जा रही थी, जिससे स्थानीय बच्चों को बेहतर शिक्षा के लिए दूर-दराज तक जाने की आवश्यकता न पड़े और उन्हें सरलता पूर्वक उच्च कोटि की शिक्षा प्राप्त हो सके। इस अवसर पर क्षेत्र के गणमान्य नागरिक,अभिभावक एवं शिक्षा प्रेमी बड़ी संख्या में उपस्थित रहे जिनके द्वारा इस शैक्षणिक संस्थान की उत्तरोत्तर प्रगति की कामना की गई।
0
comment0
Report
ATANKUR TYAGI
Mar 11, 2026 10:15:37
Mumbai, Maharashtra:देश के सबसे महंगे इलाकों में से एक नरीमन पॉइंट पर मौजूद है वर्ल्ड ऑफ पलटेस नाम का रेस्टॉरेंट. ऐसी जगह जिसके बिलकुल बगल में है महाराष्ट्र की विधानसभा जहाँ से अकसर मंत्री से लेकर पार्टी नेता तक दोपहर का खाना खाने इसी रेस्टॉरेंट में आते हैं. लेकिन अब यहाँ भी कमर्शियल एलपीजी सिलेंडर की सप्लाई रुकने का असर दिख रहा है. World of Palates के किचन में जब हम पहुँचे तो वहाँ तंदूर की भट्टी बंद थी और फ्रायर, ओवन और सैंडविच मेकर का इस्तेमाल कर खाना बना कर कस्टमर्स तक पहुँचाया जा रहा है. किचन में काम कर रहे शेफ के मुताबिक रेस्तरां के फूड मेन्यू से ज़्यादातर आइटम्स हटा दी गयी है. अब सिर्फ वही खाना मेन्यू में है जो बिना गैस के पकाया जा रहा है. रेस्तरां के मालिक भावेश पटेल का कहना है कि रोज़ाना चार कमर्शियल सिलिंडर का इस्तेमाल वे करते थे लेकिन पिछले तीन दिनों से कमर्शियल सिलिंडर की सप्लाई बिल्कुल बंद है इस वजह से बिजनेस पर असर पड़ रहा है. सिलिंडर कब मिलने शुरू होंगे इसकी जानकारी फिलहाल नहीं है. भावेश पटेल के मुताबिक वह अब मार्केट में कमर्शियल इंडक्शन ढूंढ रहे हैं ताकि उनके रेस्टोरेंट्स की फ्यूल की जरूरत पूरी हो सके. नरीमन पॉइंट में होटल व्यवसाय करने वाले होटल मालिकों को लाखों का किराया देना पड़ता है. ऐसे में कई अन्य होटल मालिकों का भी यही कहना है कि अगर स्थिति सुधरी नहीं तो उन्हें होटल बंद करने पड़ेंगे. अभी तक ग्राहक संख्या पर लगभग 25-30% असर हो चुका है. इसके कारण जॉब कट तक भी आ सकता है.
0
comment0
Report
SJSantosh Jaiswal
Mar 11, 2026 10:15:18
Chandauli, Uttar Pradesh:गैस एजेंसियों पर भीड़, लोगों में अफरातफरी का माहौल डीएम चंद्रमोहन गर्ग ने गैस एजेंसी और पेट्रोल पंप संचालकों को दिए सख्त निर्देश गैस, पेट्रोल और डीजल की पर्याप्त उपलब्धता सुनिश्चित रखने के आदेश कालाबाजारी करने वालों पर कड़ी कानूनी कार्रवाई की चेतावनी जिले में नहीं है गैस सिलेंडर की कमी केवाईसी अपडेट और ओटीपी आधारित बुकिंग में सर्वर की दिक्कत से बड़ी परेशानी सप्लाई पूरी तरह से सामान्य, गैस की कोई दिक्कत नहीं - जिला पूर्ति अधिकारी तकनीकी समस्या के समाधान के लिए एडीएम स्तर होगी बैठक प्रशासन ने लोगों से कि अफवाहों पर ध्यान न देने की अपील फील्ड अफसर कालाबजारी रोकने को तटस्थ बार्डर के पेट्रोल पंपों पर चौबीस घंटे निगरानी
0
comment0
Report
Mar 11, 2026 10:12:09
Baheri, Uttar Pradesh:बहेड़ी। गौ रक्षा हिन्दू दल के पदाधिकारियों ने मौलाना अब्दुल्ला सलीम द्वारा उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की माता के संबंध में कथित रूप से की गई आपत्तिजनक टिप्पणी के विरोध में उपजिलाधिकारी बहेड़ी को ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन के माध्यम से संगठन ने आरोपी के खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई की मांग की। गौ रक्षा हिन्दू दल के तहसील अध्यक्ष मनोज गंगवार के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने कहा कि किसी भी व्यक्ति द्वारा सार्वजनिक मंच से इस प्रकार की भाषा का प्रयोग करना न केवल सामाजिक मर्यादा के खिलाफ है बल्कि इससे लोगों की भावनाएं भी आहत होती हैं। उन्होंने कहा कि ऐसे बयान समाज में तनाव का माहौल पैदा कर सकते हैं। ज्ञापन में प्रशासन से मांग की गई कि मामले को संज्ञान लेते हुए संबंधित व्यक्ति के खिलाफ तत्काल मुकदमा दर्ज कर सख्त कार्रवाई की जाए, ताकि भविष्य में कोई भी व्यक्ति इस प्रकार की भड़काऊ और आपत्तिजनक टिप्पणी करने का दुस्साहस न कर सके। इसी दौरान जिला अध्यक्ष देवेंद्र भास्कर, युवा जिला अध्यक्ष रजत पंडित, तहसील अध्यक्ष मनोज गंगवार, तहसील मंत्री राहुल, भूपराम, जिला संयोजक संदीप मिश्रा, जिला संयोजक राघव बजाज, धर्मवीर गंगवार, अमित सक्सेना, राहुल गुप्ता, मयंक गंगवार, अर्जुन सिंह,सनी,अनिल अभिजीत सिंह डिल्लीधर ममतेश शर्मा विशाल केशव आकाश आदि गौ रक्षक मौजूद रहे
1
comment0
Report
Mar 11, 2026 10:11:50
Shamli, Uttar Pradesh:शामली -उत्तर प्रदेश के जनपद शामली का चर्चित लेखपाल एक बार फिर सुर्खियों में है।जहां क्लक्ट्रेट पहुंचे एक व्यक्ति द्वारा जिलाधिकारी को एक शिकायती पत्र सौंपते हुए लेखपाल पर पीड़ित को भ्रमित कर एवं डराकर डेढ़ लाख रुपए हड़पने का आरोप लगाया है।गौरतलब हैं कि उक्त लेखपाल पर पिछले माह भी एक पीड़ित द्वारा करीब एक लाख अस्सी हजार रुपए हड़पने का आरोप लगाया गया था।लेकिन कोई कार्यवाही न होने के कारण लेखपाल के हौसले इतने बुलंद हो चुके है कि उसने फिर से यह कारनामा कर दिखाया।पीड़ित व्यक्ति द्वारा जिलाधिकारी से लेखपाल के विरुद्ध निष्पक्ष जांच कर कार्यवाही किए जाने की मांग की है। वी ओ: -आपको बता दे कि थाना झिंझाना क्षेत्र के गाड़ीवाला जमालपुर निवासी शाहिद अपने अन्य साथियों के साथ क्लक्ट्रेट पहुंचा।जहां उसने जिलाधिकारी को एक शिकायती पत्र देते हुए बताया कि करीब 26 वर्ष पूर्व उसने 126 वर्ग मीटर का एक प्लॉट खरीदा था। और तब से ही उक्त प्लॉट पर वह अपने पिता के समय से ही दुकान/मकान पर काबिज है।आरोप है कि वर्ष 2024 में तत्कालीन लेखपाल लवकेश द्वारा पीड़ित की दुकान के बैनामे की मांग की गई। और बैनामा देखने के बाद उसने खसरा नंबर नहीं लिखा होने की बात कही गई।आरोप है कि उसके बाद लेखपाल ने उक्त प्लॉट के पूर्व स्वामी के बेटे से साठगांठ कर उसके प्लॉट पर मुकदमा दायर करा दिया।जिसके बाद लेखपाल पीड़ित की दुकान पर आया और कहा कि मैने पहले ही कहा था कि तुम्हारा बैनामा सही नहीं है।जिसके चलते यह मुकदमा दर्ज हुआ है, इतना सुनते ही पीड़ित के पैरों तले की जमीन खिसक गई और वह भयभीत हो गया और लेखपाल से मामले के समाधान की मिन्नते करने लगा।जिसके बाद लेखपाल ने दो लाख रुपए खर्च करने की बात कही।आरोप है कि पीड़ित ने लेखपाल पर विश्वास करते हुए गवाहों के सामने लेखपाल को डेढ़ लाख रुपए की रकम दी।इसके बाद लेखपाल ने हाथ से लिखे हुए कागज पर उक्त प्लॉट को खसरा नंबर 429 में अंकित होना दिखाते हुए वह कागज पीड़ित को सौंप दिया।जिस पर लेखपाल कानूनगो व तहसीलदार कैराना की मुहर वह हस्ताक्षर है।वहीं पीड़ित ने जानकारी देते हुए बताया कि उक्त प्लॉट के मुकदमे की पैरवी करने के लिए वह न्यायालय पहुंचा तो जानकारी ही कि पुराने बेनामो में खसरा नंबर लिखना जरूरी नहीं होता था।वहीं उक्त मुकदमे में विपक्षी द्वारा शौहरत करने पर पीड़ित को एहसास हुआ कि लेखपाल ने उसे भ्रमित व भयभीत कर अपने पद का दुरूपयोग करते हुए डेढ़ लाख रुपए की रकम हड़प कर ली है।जिसके बाद पीड़ित लेखपाल के पास पहुंचा और अपने रुपए वापस लौटने की मांग की गई तो लेखपाल द्वारा एस डी एम कैराना से अच्छे सम्बन्ध व साठगांठ होने की बात कहते हुए पीड़ित को झूठे मुकदमे में फंसाने व उसकी दुकान व मकान बुलडोजर से तुड़वाने की धमकी दी जा रही है।पीड़ित का कहना है कि यह दुकान उसके व उसके परिवार की आय का एक मात्र साधन है। और यदि दुकान तुड़ वादी गई तो उसके व उसके पारी आर के सामने रोजी रोटी का संकट खड़ा हो जाएगा।वहीं लेखपाल के इस कृत्य से पीड़ित व उसका परिवार मानसिक तनाव की स्थिति में है।वहीं बीती 24 फरवरी को भी उक्त लेखपाल के खिलाफ शोएब निवासी जमालपुर थाना झिंझाना द्वारा एक जमीनी मामले में एक लाख अस्सी हजार रुपए हड़पने का आरोप लगाया गया था।जिसमें आज तक कोई कार्यवाही नहीं हुई है। शायद इसीलिए ही लेखपाल पूरी तरह बेलगाम हो चुका है।
0
comment0
Report
ATANKUR TYAGI
Mar 11, 2026 10:05:44
Mumbai, Maharashtra:देश के सबसे महंगे इलाकों में से एक नरीमन पॉइंट पर मौजूद है वर्ल्ड ऑफ़ पलटेस नाम का रेस्टॉरेंटl ऐसी जगह जिसके बिलकुल बगल में है महाराष्ट्र की विधानसभा जहाँ से अकसर मंत्री से लेकर पार्टी नेता तक दोपहर का खाना खाने इसी रेस्टॉरेंट में आते हैl लेकिन अब यहाँ भी कमर्शियल एलपीजी सिलेंडर की सप्लाई रुकने का असर दिख रहा है। World of Palates के किचन में जब हम पहुँचे तो वहाँ तंदूर की भट्टी बंद थी और frier, ओवेन और सैंडविच मेकर का इस्तेमाल कर खाना बना कस्टमर्स तक पहुँचाया जा रहा है। किचन में काम कर रहे शेफ के मुताबिक रेस्तरां के फ़ूड मेनू से ज़्यादातर फूड आइटम्स हटा दी गयी है। अब सिर्फ वही खाना मेनू में है जो बिना गैस के इस्तेमाल से पकाया जाता हैं। वही रेस्तरां के मालिक भावेश पटेल का कहना है कि रोज़ाना चार कमर्शियल सिलिंडर का इस्तेमाल वो करते थे लेकिन पिछले तीन दिनों से कमर्शियल सिलिंडर की सप्लाई बिल्कुल बंद है इस वजह से बिजनेस पर असर पड़ रहा है। सिलिंडर कब मिलने शुरू होंगे इसकी कोई जानकारी फिलहाल नही है। भावेश पटेल के मुताबिक वह अब मार्केट में कमर्शिकल इंडक्शन ढूंढ रहे हैं जो उनके रेस्टोरेंट्स की फ्यूल की जरूरत पूरी कर सके। नरीमन पॉइंट में होटल व्यवसाय करने वाले होटल मलिकों को लाखों का किराया देना पड़ता है। ऐसे में कई दुसरे होटल मालिको का भी यही कहना है कि अगर स्थिति नही सुधरी तो जल्द ही उन्हें होटल बंद करने पड़ेंगे। अभी तक ग्राहकी पर करीब 25-30% का असर हो चुका हैl ऐसे में बात जॉब कट तक भी आ सकती है
0
comment0
Report
Mar 11, 2026 10:05:41
Saharanpur, Uttar Pradesh:सहारनपुर में भ्रष्टाचार के खिलाफ एंटी करप्शन टीम ने बड़ी कार्रवाई करते हुए मंडी थाना क्षेत्र की खाता खेड़ी चौकी पर तैनात हेड कांस्टेबल विनोद कुमार को 15 हजार रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया गया है, जानकारी के अनुसार एंटी करप्शन टीम को शिकायत मिली थी कि हेड कांस्टेबल एक मामले में कार्रवाई ना करने के नाम पर 15 हजार रुपये की मांग कर रहा था। शिकायत मिलने के बाद टीम ने मामले की गोपनीय जांच कर सुनियोजित तरीके से ट्रैप लगाया। योजना के तहत शिकायतकर्ता को तय रकम देकर आरोपी के पास भेजा गया - जैसे ही हेड कांस्टेबल ने रिश्वत की रकम ली, पहले से मौके पर मौजूद एंटी करप्शन टीम ने उसे रंगे हाथ पकड़ लिया गिरफ्तार हेड कांस्टेबल को थाना सदर बाजार लाया गया है - जहां संबंधित कानूनी कार्रवाई की जा रही है, गिरफ्तारी के बाद क्षेत्र में चर्चा है कि लोगों के मामलों में उक्त हेड कांस्टेबल का नाम पहले भी सामने आ चुका है।
0
comment0
Report
Advertisement
Back to top