icon-pinewzicon-zee
PINEWZ
become creator
न्यूज़ क्रिएटर बनें

आपकी स्थानीय कहानियाँ, आपकी आवाज़

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
ATANKUR TYAGI11 Mar 2026, 10:15 am

नरीमन पॉइंट के रेस्टोरेंट में गैस सप्लाई बाधित, मेन्यू घटाने पड़े

Mumbai, Maharashtra:देश के सबसे महंगे इलाकों में से एक नरीमन पॉइंट पर मौजूद है वर्ल्ड ऑफ पलटेस नाम का रेस्टॉरेंट. ऐसी जगह जिसके बिलकुल बगल में है महाराष्ट्र की विधानसभा जहाँ से अकसर मंत्री से लेकर पार्टी नेता तक दोपहर का खाना खाने इसी रेस्टॉरेंट में आते हैं. लेकिन अब यहाँ भी कमर्शियल एलपीजी सिलेंडर की सप्लाई रुकने का असर दिख रहा है. World of Palates के किचन में जब हम पहुँचे तो वहाँ तंदूर की भट्टी बंद थी और फ्रायर, ओवन और सैंडविच मेकर का इस्तेमाल कर खाना बना कर कस्टमर्स तक पहुँचाया जा रहा है. किचन में काम कर रहे शेफ के मुताबिक रेस्तरां के फूड मेन्यू से ज़्यादातर आइटम्स हटा दी गयी है. अब सिर्फ वही खाना मेन्यू में है जो बिना गैस के पकाया जा रहा है. रेस्तरां के मालिक भावेश पटेल का कहना है कि रोज़ाना चार कमर्शियल सिलिंडर का इस्तेमाल वे करते थे लेकिन पिछले तीन दिनों से कमर्शियल सिलिंडर की सप्लाई बिल्कुल बंद है इस वजह से बिजनेस पर असर पड़ रहा है. सिलिंडर कब मिलने शुरू होंगे इसकी जानकारी फिलहाल नहीं है. भावेश पटेल के मुताबिक वह अब मार्केट में कमर्शियल इंडक्शन ढूंढ रहे हैं ताकि उनके रेस्टोरेंट्स की फ्यूल की जरूरत पूरी हो सके. नरीमन पॉइंट में होटल व्यवसाय करने वाले होटल मालिकों को लाखों का किराया देना पड़ता है. ऐसे में कई अन्य होटल मालिकों का भी यही कहना है कि अगर स्थिति सुधरी नहीं तो उन्हें होटल बंद करने पड़ेंगे. अभी तक ग्राहक संख्या पर लगभग 25-30% असर हो चुका है. इसके कारण जॉब कट तक भी आ सकता है.
0
0
Report

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

चंदौली में आंधी-तूफान ने पेड़ गिराया, युवक की दर्दनाक मौत

Chandauli, Uttar Pradesh:ब्रेकिंग : चंदौली..... - तेज आंधी-तूफान का कहर, पेड़ गिरने से चपेट में आकर युवक की मौत - तेज आंधी-तूफान के दौरान पेड़ गिरने से 36 वर्षीय लालू कुमार की दर्दनाक मौत - अचानक बदले मौसम और तेज हवाओं के चलते सड़क किनारे खड़ा पेड़ जड़ से उखड़कर गिरा - जिसकी चपेट में आने से लालू कुमार गंभीर रूप से घायल हो गए - स्थानीय लोगों की मदद से उन्हें तुरंत अस्पताल पहुंचाया गया, - मौजूद डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। - घटना के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई, - परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। - सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया - मौसम विभाग ने कई राज्यों में तेज हवाओं और आंधी का अलर्ट किया था जारी - कन्दवा थाना क्षेत्र के इनायतपुर गांव की घटना. विजुअल
0
0
Report

Exit polls गलत, सौगत राय बोले चौथी बार ममता बनर्जी मुख्यमंत्री बनने की भविष्यवाणी

Noida, Uttar Pradesh:KOLKATA (WEST BENGAL): SAUGATA ROY (TMC) ON EXIT POLLS FOR WEST BENGAL LEGISLATIVE ASSEMBLY ELECTION 2026 TMC सांसद सौगत राय ने कहा, "मेरा अनुभव है कि बीते कई समय से एग्जिट पोल गलत साबित हुए हैं। ज्यादातर भाजपा के पक्ष में हैं, एक TMC के पक्ष में हैं। मुझे दोनों पर विश्वास नहीं है। TMC बहुत अच्छा प्रदर्शन करेगी... चुनाव आयोग द्वारा भाजपा के साथ मिलकर रची गई साजिश के खिलाफ लोग हैं। दिवास्वप्न देखने में कोई रोक नहीं है। भाजपा दिवास्वप्न देख रही है। मैं आश्वस्त हूँ कि चौथी बार ममता बनर्जी मुख्यमंत्री बनेंगी। भवानीपुर में वह(सुवेंदु अधिकारी) हारेंगे और नंदीग्राम में कड़ा मुकाबला होगा।"
0
0
Report

अंतरराष्ट्रीय नृत्य दिवस पर राजनांदगांव में रंग-बिरंगे नृत्यों की धूम

Rajnandgaon, Chhattisgarh:एंकर। अंतरराष्ट्रीय नृत्य दिवस के अवसर पर राजनांदगांव शहर कला और संस्कृति के रंग में रंगा नजर आया। नगर के प्राचीन शीतला मंदिर परिसर में आयोजित कार्यक्रम में कलाकारों ने शास्त्रीय और लोकनृत्यों की मनमोहक प्रस्तुतियां देकर दर्शकों का दिल जीत लिया। चक्रधर कत्थक कल्याण केंद्र द्वारा आयोजित इस आयोजन में छत्तीसगढ़ के साथ-साथ महाराष्ट्र, पश्चिम बंगाल और उड़ीसा से आए कलाकारों ने अपनी प्रतिभा का शानदार प्रदर्शन किया। कार्यक्रम की शुरुआत पारंपरिक वंदना से हुई, जिसके बाद अलग-अलग राज्यों की सांस्कृतिक झलक मंच पर देखने को मिली। कलाकारों ने कथक, ओडिसी, छत्तीसगढ़ी लोकनृत्य और अन्य विधाओं के माध्यम से भारतीय संस्कृति की विविधता को खूबसूरती से प्रस्तुत किया। हर प्रस्तुति पर दर्शकों ने तालियों की गूंज के साथ कलाकारों का उत्साहवर्धन किया। इस अवसर पर बाहर से आए कलाकारों ने स्थानीय युवक-युवतियों और बच्चों के लिए विशेष सत्र भी आयोजित किया, जिसमें उन्होंने नृत्य की बारीकियां सिखाईं। बच्चों और युवाओं ने बड़े उत्साह के साथ इसमें भाग लिया और नई तकनीकों को सीखने का अवसर प्राप्त किया। आयोजकों का कहना है कि इस तरह के कार्यक्रम न केवल कला को बढ़ावा देते हैं, बल्कि नई पीढ़ी को अपनी संस्कृति से जोड़ने का भी काम करते हैं। अंतरराष्ट्रीय नृत्य दिवस के मौके पर आयोजित यह कार्यक्रम शहरवासियों के लिए एक यादगार सांस्कृतिक संध्या साबित हुआ।
0
0
Report
Advertisement

बालोदा डेयरी फार्म में भीषण आग, 8 मवेशी मरे, दमकल ने आग पर काबू पाया

Dhar, Madhya Pradesh:धार जिले के ग्राम बालोदा से एक बेहद दुखद खबर सामने आई है… जहां एक डेयरी फार्म में भीषण आग लगने से 8 बेजुबान पशुओं की दर्दनाक मौत हो गई, जबकि कई अन्य गंभीर रूप से झुलस गए। मौके पर पहुंची नगर परिषद बदनावर की फायर ब्रिगेड ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। ग्राम बालोदा में गोपाल माली के डेयरी फार्म में अचानक आग भड़क उठी। आग इतनी तेज थी कि कुछ ही देर में पूरे फार्म को अपनी चपेट में ले लिया। इस हादसे में 8 पशुओं की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि 8 से अधिक पशुओं को जैसे-तैसे बाहर निकालकर बचाया गया, लेकिन वे भी आग की लपटों से बुरी तरह झुलस गए हैं। घटना की सूचना मिलते ही नगर परिषद की दो फायर ब्रिगेड मौके पर पहुंचीं और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। हालांकि तब तक काफी नुकसान हो चुका था। फिलहाल आग लगने के कारणों का स्पष्ट पता नहीं चल पाया है, लेकिन प्रारंभिक तौर पर शॉर्ट सर्किट की आशंका जताई जा रही है। प्रशासन द्वारा नुकसान का आकलन किया जा रहा है। फिलहाल सबसे बड़ा सवाल यही है कि आखिर इतनी बड़ी लापरवाही कैसे हुई… और क्या भविष्य में ऐसे हादसों को रोका जा सकता है वही नरवाई जलाने वाले भी नहीं मान रहे है......
0
0
Report
Advertisement

धनबाद के तोपचांची में नाबालिग ने चाचा पर दुष्कर्म का आरोप

Dhanbad, Jharkhand:धनबाद जिले के तोपचांची प्रखंड से एक शर्मनाक मामला सामने आया है, जहां एक नाबालिग लड़की ने अपने चाचा पर दुष्कर्म करने का आरोप लगाया है। पीड़िता ने न्याय की गुहार लगाई है, पुलिस मामले की जांच में जुटी है। मामला तोपचांची थाना क्षेत्र के तांतरी गांव का है। पीड़िता, जो महज 13 वर्ष की है, ने आरोप लगाया है कि जब वह घर में अकेली थी, उसी दौरान उसका चाचा घर में घुस आया और उसके साथ गलत काम किया गया। आरोप है कि इस दौरान उसे डराने-धमकाने के लिए मुंह में कपड़ा ठूंस दिया गया और चुप रहने के लिए पैसे का लालच भी दिया गया। घटना के बाद नाबालिग ने पूरी बात अपनी माँ को बताई, जिसके बाद परिजनों ने तुरंत तोपचांची थाना पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और आरोपी की तलाश शुरू की, लेकिन आरोपी फिलहाल फरार बताया जा रहा है। घटना की सूचना पर मौके पर पहुंचे तोपचांची थाना के एएसआई शैलेन्द्र राम ने बताया कि आरोपी युवक फरार है, यहाँ सिर्फ लड़के के माता-पिता हैं, फिलहाल आरोपी के पिता को पूछताछ के लिए थाने ले जाया जा रहा है। आगे पीड़िता और उसके माता-पिता के बयान के आधार पर कानूनी प्रक्रिया शुरू की जाएगी।
0
0
Report
Advertisement

नंदरवाड़ा में हिरण मांस बरामद: वन विभाग ने दो संदिग्धों को हिरासत में लिया

Narmadapuram, Madhya Pradesh:जिले के सिवनी मालवा तहसील अंतर्गत बानापुरा वन परिक्षेत्र के नंदरवाड़ा गांव में वन्य प्राणी शिकार की आशंका पर वन विभाग ने कार्रवाई करते हुए एक घर से करीब ढाई किलो संदिग्ध मांस बरामद किया है। मामले में दो संदिग्धों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। वन विभाग को मुखबिर से सूचना मिली थी कि नंदरवाड़ा स्थित एक घर में हिरण का मांस रखा हुआ है। सूचना के आधार पर टीम ने दबिश दी, जहां घर के फ्रिज से करीब 2.5 किलो संदिग्ध मांस बरामद किया गया। हालांकि संदिग्धों का कहना है कि यह हिरण का मांस नहीं बल्कि “बीफ” (बड़े का मांस) है। फाइल- मामले को गंभीरता से लेते हुए वन विभाग ने मांस के सैंपल जांच के लिए सुरक्षित कर लिए हैं। प्रारंभिक जांच स्थानीय पशु चिकित्सक (वेटरनरी) टीम द्वारा की जाएगी, जबकि विस्तृत परीक्षण के लिए सैंपल जबलपुर फोरेंसिक लैब भेजे जाएंगे। रिपोर्ट आने के बाद ही स्पष्ट हो पाएगा कि बरामद मांस वन्य प्राणी का है या नहीं। यदि जांच में यह हिरण या किसी अन्य वन्य जीव का मांस पाया जाता है, तो संबंधित आरोपियों के खिलाफ वन्य प्राणी संरक्षण अधिनियम के तहत सख्त कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल दोनों संदिग्धों से पूछताछ जारी है और मामले की हर पहलू से जांच की जा रही है.
0
0
Report

ग्वालियर के जीआर मेडिकल कॉलेज के बाहर MBBS छात्रों के बीच हिंसक विवाद; पाँच निलंबित

Morena, Madhya Pradesh:ग्वालियर के गजरा राजा मेडिकल कॉलेज के बाहर MBBS छात्रों के बीच जबरदस्त विवाद हुआ। छात्रा पर अभद्र टिप्पणी करने के विरोध में एक छात्र का सिर फोड़ दिया गया, मामले में सख्त कार्रवाई करते हुए पांच MBBS छात्रों को निलंबित करते हुए आगे की जांच कर दी गयी है। दरअसल यह मामला ग्वालियर के गजरा राजा मेडिकल कॉलेज का है जहां MBBS के छात्रों ने जमकर उत्पात मचाया। MBBS 2025 की छात्रा पर अभद्र टिप्पणी किये जाने को लेकर यह विवाद हुआ। आरोप है कि उसके बैच के ही MBBS छात्र सोनू शर्मा, ध्रुव रोकड़े, सभीान्त?, वेदांत और तरुण कुमार ने छात्रा पर अभद्र टिप्पणी की थी जब साथी छात्र श्रेयांश गुप्ता ने बीच बचाव किया तो आरोपी छात्र आगबबूला हो गए। क्लास खत्म होते ही पांचो छात्रों ने श्रेयांश को कॉलेज परिसर में घेर लिया। सभी ने मिलकर उसकी मारपीट की, तभी सोनू शर्मा ने उस पर लोहे की रोड से हमला किया जिससे उसका सिर फट गया। श्रेयांश के साथी छात्र उसे तत्काल ट्रामा सेंटर लेकर पहुँचे। मामले में GR मेडिकल कॉलेज ने सख्त एक्शन लिया है। कॉलेज परिसर में अनुशासनहीनता, उपद्रव और मारपीट करने के मामले में मेडिकल कॉलेज के डीन डॉ RKS धाकड़ द्वारा आगामी आदेश तक सभी आरोपी पाँचों छात्रों को शैक्षणिक गतिविधियों से निलंबित कर आगे की जांच शुरू कर दी है।
0
0
Report
Advertisement

जिले के 10वीं-12वीं परिणामों में रिकॉर्ड उछाल, शिक्षा क्षेत्र को उत्साह

Rajnandgaon, Chhattisgarh: जिले में इस वर्ष कक्षा 10वीं एवं 12वीं के परीक्षा परिणामों ने शिक्षा के क्षेत्र में नई उपलब्धि मिली है। जिला प्रशासन, शिक्षा विभाग, शिक्षकों एवं अभिभावकों के समन्वित प्रयासों से परीक्षा परिणामों में उल्लेखनीय सुधार दर्ज किया गया है।हालांकि जिले में टॉप टेन में कोई भी जगह नहीं बना पाया। कलेक्टर श्री जितेन्द्र यादव ने आज कलेक्टोररेट सभाकक्ष में जिले के कक्षा 10वीं एवं 12वीं के मेधावी विद्यार्थियों को सम्मानित करते हुए उत्कृष्ट प्रदर्शन पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी। उन्होंने कहा कि विद्यार्थियों की इस उपलब्धि से जिला गौरवान्वित हुआ है। यह उपलब्धि विद्यार्थियों की मेहनत, शिक्षकों के मार्गदर्शन एवं अभिभावकों के सहयोग का परिणाम है। उन्होंने कहा कि यह दिन विद्यार्थियों एवं उनके परिवारों के लिए गर्व का क्षण है। कलेक्टर ने बताया कि जिले में कक्षा 10वीं का परीक्षा परिणाम 89.41 प्रतिशत रहा, जो पिछले वर्ष की तुलना में लगभग 21 प्रतिशत अधिक है। वहीं कक्षा 12वीं का परीक्षा परिणाम 87.56 प्रतिशत रहा, जो पिछले वर्ष की तुलना में 5.31 प्रतिशत की वृद्धि हुई है। कलेक्टर ने बताया कि जिले में प्रथम श्रेणी से उत्तीर्ण विद्यार्थियों की संख्या में भी उल्लेखनीय वृद्धि हुई है। कक्षा 10वीं में पिछले वर्ष 3908 विद्यार्थी प्रथम श्रेणी में उत्तीर्ण हुए थे, जो इस वर्ष बढ़कर 5614 हो गए हैं। इसी प्रकार कक्षा 12वीं में प्रथम श्रेणी से उत्तीर्ण विद्यार्थियों की संख्या 3842 से बढ़कर 4888 हो गई है। तृतीय श्रेणी के विद्यार्थियों की संख्या में कमी आना शिक्षा की गुणवत्ता में सुधार का संकेत है। कलेक्टर ने कहा कि इस सफलता के पीछे कई नवाचारों की महत्वपूर्ण भूमिका रही है। जिले में ऑनलाइन कक्षाओं का संचालन, आवासीय कोचिंग, मेंटरशिप कार्यक्रम, नियमित मूल्यांकन प्रणाली, साप्ताहिक एवं मासिक परीक्षाएं तथा अतिरिक्त कक्षाओं की व्यवस्था सुनिश्चित की गई। साथ ही विनोबा एप के माध्यम से विद्यार्थियों एवं शिक्षकों की उपस्थिति की सतत निगरानी की गई तथा कैरियर काउंसलिंग पर विशेष ध्यान दिया गया।
0
0
Report

प्रोग्रेसिव लाइब्रेरी व इलेक्ट्रॉनिक स्कूटी शोरूम का शुभारंभ

AbushahmaAbushahmaFollow8m ago
Ainy Hatinsi, Kaisarganj, Uttar Pradesh:कैसरगंज बहराइच नगर पंचायत कैसरगंज के हुजूरपुर रोड स्थित नायरा पेट्रोल पंप के सामने बुधवार के दिन इलेक्ट्रॉनिक स्कूटी एवं प्रोग्रेसिव लाइब्रेरी का शुभारंभ किया गया। उक्त का संयुक्त उद्घाटन मुख्य अतिथि रूप में उपस्थित भाजपा नेता चन्द्रभान सिंह "संचित" ने फीता काट कर शुभारंभ किया। इस अवसर पर प्रोग्रेसिव लाइब्रेरी के मुखिया सुजीत कुमार गुप्ता ने बताया कि क्षेत्र में शिक्षा के आधुनिकीकरण को लेकर डिजिटल लाइब्रेरी की कोई व्यवस्था नहीं थी इसी क्रम में कैसरगंज क्षेत्र के अध्ययन हेतु डिजिटल लाइब्रेरी का शुभारंभ किया गया है जो कि नवसृजित नगर पंचायत में आधुनिक शिक्षा प्राप्त करने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है। उन्होंने बताया कि लाइब्रेरी कि शिक्षा की दृष्टि से लाइब्रेरी में जो भी आधुनिक सुविधाएं होनी चाहिए वह सारी सुविधाएं यहां उपलब्ध हैं, शांति वातावरण में शिक्षा के लिए उच्च स्तर की सामग्री ग्रहण कर रहे हमारे समाज की जो रीढ़ छात्र-छात्राएं अपने को स्वावलंबी बनाते हुए देश व समाज के विकास में सहयोगी बनते हुए सेवाएं प्रधानकरेंगे। कैसरगंज जैसे अति पिछड़े क्षेत्र से पुलिस , लेखपाल, आईएएस, पीसीएस व एमबीबीएस जैसी परीक्षाओं को क्वालीफाई करते हैं और हमारा प्रयास है कि और भी अच्छा माहौल बनाते हुए सभी छात्र-छात्राएं उच्च स्तर की सफलता प्राप्त करें। इस अवसर पर इलेक्ट्रिक स्कूटी के प्रोपराइटर आशीष गुप्ता ने बताया कि पेट्रोल इत्यादि संकट को देखते हुए, नोनीहालों के तेज रीडिंग को नियंत्रित कर कम पैसे में दूरस्थ आवागमन वाले छात्र-छात्राओं के लिए यह स्कूटी की कंपनी निश्चित थी लोगों को सुगमता प्रदान करेगी। इस अवसर पर पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष विजय कुमार सिंह रैकवार, ब्लाक प्रमुख संदीप सिंह, नगर पंचायत अध्यक्ष युसूफ अली सोनू, जिला पंचायत सदस्य अजीत सिंह, शिक्षक देवेश कुमार सिंह, मौलाना खालिद,अनुराग मिश्रा, सन्तोष श्रीवास्तव,जाहिद अली सहित आदि गणमान्य लोग उपस्थित रहे।
0
0
Report
Advertisement
Advertisement
Back to top