icon-pinewzicon-zee
PINEWZ
become creator
न्यूज़ क्रिएटर बनें

आपकी स्थानीय कहानियाँ, आपकी आवाज़

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
KKKRISNDEV KUMAR11 Mar 2026, 10:17 am

इस्लामिक सेंटर ने आखिरी जुम्मे और ईद की तारीखें घोषित कीं

Noida, Uttar Pradesh:अलविदा जुमा की नमाज को लेकर इस्लामिक सेंटर आफ इंडिया ने जारी की एडवाइजरी रमजान का आखिरी जुम्मा इस बार 13 मार्च को पड़ेगा इसलिए अलविदा की नमाज 13 मार्च को पढ़ी जाएगी जिसको लेकर इस्लामिक सेंटर आफ इंडिया ने एक एडवाइजरी जारी करी है इस एडवाइजरी को इस्लामिक सेंटर आफ इंडिया के अध्यक्ष मौलाना खालिद रशीद फिरंगी महली ने जारी उन्होंने बताया कि इस बार अलविदा की नमाज जुम्मे को पढ़ी जाएगी अगर चांद 29 रमजान का होता है तो एक और अलविदा की नमाज 20 मार्च को पढ़ी जाएगी और अगर चांद 30 रमजान का होता है तो 21 मार्च को ईद मनाई जाएगी फिरंगी महली ने कहा अवाम से यह अपील रहेगी कि इस बार जुम्मे की नमाज में फिलिस्तीनियों के लिए ईरान इजरायल में जो बेगुनाह लोग मारे जा रहे हैं उनके लिए दुआ और यह युद्ध जो जंग चल रही है यह खत्म हो जाए इसके लिए दुआ करें साथ ही जो लोग जुमे अलविदा की नमाज पढ़ने आए वह अपनी गाड़ियां पार्किंग में लगे समय से पहले मस्जिद पहुंचे शहर की तमाम बड़ी मस्जिदों में अलविदा की नमाज अदा की जाएगी इसलिए साफ सफाई की व्यवस्था के लिए प्रशासन से बोला गया है मौलाना खालिद रशीद फिरंगी महली ( इस्लामिक सेंटर ऑफ़ इंडिया के अध्यक्ष)
0
0
Report

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

बदायूं में पुलिस-लुटेरों के बीच मुठभेड़, एक घायल, दूसरा फरार

Budaun, Uttar Pradesh:बदायूं ब्रेकिंग थाना कोतवाली पुलिस और लुटेरे आरोपी के साथ हुई मुठभेड़। मुखबिर की सूचना पर पहुंची पुलिस के ऊपर लुटेरे आरोपी ने किया फायर। लुटेरे आरोपी के तमंचे से निकली गोली सिपाही के हाथ में जा लगी। पुलिस की जवाबी कार्रवाई में लुटेरे आरोपी के दोनों पैरों में गोली लगने से आरोपी गंभीर घायल। लुट का दूसरा आरोपी मौका देखकर मौके से फरार हो गया, पुलिस तलाश कर रही है। पुलिस लुटेरे आरोपी को और घायल सिपाही को इलाज को लेकर बदायूं जिला अस्पताल पहुंची। पुष्पेंद्र चौधरी सिपाही के हाथ में लगी गोली सिपाही हुआ गम्भीर जख्मी। लुटेरा आरोपी विकारुद्दीन उर्फ पप्पू पुत्र अलाउद्दीन निवासी नई सराय थाना कोतवाली का रहने बाला है। 27 अप्रैल को बाईपास पर लुट की घटना को दो लोगों ने अंजाम दिया था। बदायूं के थाना कोतवाली क्षेत्र छोटे सरकार के पीछे जंगल में हुई पुलिस और लुटेरे बदमाश के साथ हुई मुठभेड़
0
0
Report
Advertisement
0
0
Report
Advertisement

कम्पिल पुलिस की सतर्कता और मानवीय चेहरे की एक सराहनीय तस्वीर सामने आई

Ashok KumarAshok KumarFollow12m ago
Gangora, Uttar Pradesh:फर्रुखाबाद/कायमगंज: जनपद के थाना कम्पिल पुलिस की सतर्कता और मानवीय चेहरे की एक सराहनीय तस्वीर सामने आई है। पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए एक मूक-बधिर और मंदबुद्धि बालक को सुरक्षित उसके परिजनों तक पहुँचाकर उनकी खुशियाँ लौटा दी हैं। जानकारी के अनुसार, शाहजहाँपुर जनपद के जलालाबाद (मोहल्ला बारहपत्थर) का रहने वाला एक मूक-बधिर बालक गुरुवार सुबह थाना कलान के ग्राम धर्मपुर से संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गया था। भटकते हुए यह बच्चा थाना कम्पिल क्षेत्र के ग्राम किन्नर नगला पहुँच गया। स्थानीय लोगों की सूचना पर थाना कम्पिल के उपनिरीक्षक प्रेमपाल सिंह तत्काल मौके पर पहुँचे और बच्चे को संरक्षण में लिया। उपनिरीक्षक प्रेमपाल सिंह बच्चे को लेकर पुलिस चौकी कटरा सादतगंज पहुँचे। बच्चे की शारीरिक स्थिति और तबीयत ठीक न होने पर पुलिस ने संवेदनशीलता दिखाई और उसे तुरंत सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र उसावां में भर्ती कराया। अस्पताल में प्राथमिक उपचार के बाद बच्चे की स्थिति में सुधार हुआ। बच्चे की पहचान और परिजनों की तलाश के लिए पुलिस ने सोशल मीडिया का सहारा लिया। उपनिरीक्षक की सूझबूझ और सोशल मीडिया पर साझा की गई जानकारी के कारण जल्द ही बच्चे के परिजनों से संपर्क हो गया। थाना कम्पिल पुलिस के अथक प्रयासों के बाद बालक को सुरक्षित उसके माता-पिता के सुपुर्द कर दिया गया। बिछड़े हुए बच्चे को वापस पाकर परिजनों की आँखें भर आईं। उन्होंने पुलिस प्रशासन की इस कार्यप्रणाली की सराहना करते हुए उपनिरीक्षक प्रेमपाल सिंह और पूरी टीम का हृदय से आभार व्यक्त किया है।
0
0
Report
Advertisement

जयपुर के ताड़केश्वर मंदिर में नृसिंह लीला से भक्तों में उत्साह और रोशनी

Jaipur, Rajasthan:जयपुर में आस्था, परंपरा और रोमांच का अनोखा संगम देखने को मिला, जब चौड़ा रास्ता स्थित ताड़केश्वर महादेव मंदिर में नृसिंह लीला का मंचन हुआ। नृसिंह चतुर्दशी पर जैसे ही खंभ फाड़कर भगवान नृसिंह प्रकट हुए, पूरा इलाका “जय श्री नृसिंह” के जयकारों से गूंज उठा। ताड़केश्वर नवयुवक मंडल के सानिध्य में आयोजित इस महोत्सव में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी। भगवान नृसिंह की सवारी निकाली गई। विधायक बालमुकुंद आचार्य ने भी भगवान की आरती कर आस्था में सहभागिता निभाई। इस दौरान मंदिर से हुई रंगारंग आतिशबाजी ने आसमान को सतरंगी रोशनी से भर दिया। करीब 51 किलो वजनी सुसज्जित नृसिंह स्वरूप इस लीला का खास आकर्षण रहा। परंपरा के अनुसार साल में सिर्फ एक बार इस दिव्य मुखौटे को गर्भगृह से बाहर लाकर श्रद्धालुओं को दर्शन कराए जाते हैं। खास मान्यता है कि नृसिंह स्वरूप की गोद में प्रह्लाद रूपी बच्चे को बैठाकर आशीर्वाद लेने से घर में सुख-शांति और रोगों से मुक्ति मिलती है।
0
0
Report

85 ट्रैक्टरों वाली देसी बारात ने इंटरनेट पर मचा दी धूम

Noida, Uttar Pradesh:85 ट्रैक्टरों पर निकली देसी बारात, लग्जरी गाड़ियों को कहा अलविदा, दूल्हा खुद ट्रैक्टर चलाकर पहुंचा ससुराल, रीड़ी गांव से सालासर तक अनोखा सफर, किसान संस्कृति और एकता की झलक, सोशल मीडिया पर छाई देसी बारात। बीकानेर से एक अनोखी और दिलचस्प खबर सामने आ रही है जहां एक बारात ने परंपराओं को नया अंदाज़ दे दिया आमतौर पर जहां बारातें लग्जरी गाड़ियों में निकलती हैं वहीं श्रीडूंगरगढ़ के रीड़ी गांव से निकली इस बारात ने 85 ट्रैक्टरों के साथ एक अलग ही मिसाल पेश की इस खास बारात में दूल्हा खुद ट्रैक्टर चलाते हुए सालासर स्थित अपने ससुराल पहुंचा रंग-बिरंगे कपड़ों और फूलों से सजे ट्रैक्टरों ने पूरे माहौल को उत्सव में बदल दिया गांव की सड़कों पर जब यह बारात निकली तो हर कोई इसे देखने के लिए रुक गया इस पहल ने न केवल शादी के खर्च को कम किया, बल्कि किसान संस्कृति सादगी और ग्रामीण एकता का शानदार संदेश भी दिया यही वजह है कि यह देसी बारात अब सोशल मीडिया पर भी खूब वायरल हो रही है और लोग इसे जमकर सराह रहे हैं।
0
0
Report
Advertisement

मेरठ में बहू के स्वागत के दौरान हर्ष फायरिंग, एक की मौत

मेरठ में बहू के स्वागत में हर्ष फायरिंग हत्या की वजह बन गई। सूचना मिलते ही आनन फानन में पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। वहीं आरोपी हर्ष फायरिंग के बाद मौके से फरार हो गए। इसके बाद पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है। घटना मेरठ के थाना कंकरखेडा क्षेत्र के खड़ौली इलाके की है। जहां पर संदीप के घर में उसके बेटे की शादी होकर बहू का स्वागत किया जा रहा था। स्वागत समारोह के दौरान हर्ष फायरिंग की गई। तभी सामने के घर में सुभाष पूजा अर्चना के बाद भगवान सूर्य नारायण को जल अर्पित कर रहा था। लेकिन हर्ष फायरिंग के लिए इस्तेमाल किए गए देसी तमंचे की गोली सुभाष को जा लगी। जिससे मौके पर ही सुभाष की मौत हो गई। अचानक शादी की खुशियां मातम में बदल गई। जिसके बाद आरोपी मौके से फरार हो गए। वहीं मृतक के घर में मातम पसर गया। जिसके बाद अब मुकदमा दर्ज कार्यवाही की जा रही है। पुलिस अधिकारियों की माने तो और आरोपियों की जल्द ही गिरफ्तारी की जाएगी।
0
0
Report

झांसी रेलवे स्टेशन पर बुजुर्ग यात्री की मौत, शव के साथ सोना-रुपया गायब

Jhansi, Uttar Pradesh:झांसी रेलवे स्टेशन पर एक सनसनीखेज घटना सामने आई है। जहां भतीजी की शादी समारोह में शामिल होकर वापस झांसी लौटे रहे एक बुजुर्ग की ट्रेन में सफर के दौरान मौत हो गई। शव को प्लेटफार्म नंबर 6 पर उतार कर रखा गया। इसी दौरान किसी ने मृतक के हाथ की अँगुली में पहनी सोने की अँगूठी और जेब में रखे रुपये गायब कर दिए—यह आरोप परिजनों ने लगाया है। झांसी शहर कोतवाली थाना क्षेत्र के मोहल्ला पठौरिया निवासी 70 वर्षीय रामकिशन मऊरानीपुर में रिश्तेदारी में विवाह समारोह में शामिल होकर वापस ट्रेन से झांसी आ रहा था। तब सफर के दौरान उनकी चलती ट्रेन में मौत हो गई। उनके दामाद अजयवीर सिंह ने बताया कि उनके पास जीआरपी थाने से आए फोन पर बताया गया कि रामकिशन की मौत हो चुकी है। उनका शव प्लेटफॉर्म 6 पर रखा है और शव को पोस्टमॉर्टम के लिए मेडिकल कॉलेज भेजा जा रहा है। सूचना मिलते ही परिजन पोस्टमॉर्टम हाउस पहुँच गये और मृतक की शिनाख्त की। फिर जीआरपी ने शव का पंचनामा भर कर पोस्टमॉर्टम करा कर परिजनों को सौंप दिया। अजयवीर ने बताया कि उनके हाथ में सोने की अँगूठी थी, और जेब में रखे रुपये भी गायब मिले हैं।
0
0
Report
Advertisement
Advertisement
Back to top