Become a News Creator

Your local stories, Your voice

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
Saharanpur247001

एंटी करप्शन टीम की बड़ी कार्यवाही,चौकी पर तैनात हेड कांस्टेबल को 15 हजार रुपये की रिश्वत के साथ पकडा

Mar 11, 2026 10:05:41
Saharanpur, Uttar Pradesh
सहारनपुर में भ्रष्टाचार के खिलाफ एंटी करप्शन टीम ने बड़ी कार्रवाई करते हुए मंडी थाना क्षेत्र की खाता खेड़ी चौकी पर तैनात हेड कांस्टेबल विनोद कुमार को 15 हजार रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया गया है, जानकारी के अनुसार एंटी करप्शन टीम को शिकायत मिली थी कि हेड कांस्टेबल एक मामले में कार्रवाई ना करने के नाम पर 15 हजार रुपये की मांग कर रहा था। शिकायत मिलने के बाद टीम ने मामले की गोपनीय जांच कर सुनियोजित तरीके से ट्रैप लगाया। योजना के तहत शिकायतकर्ता को तय रकम देकर आरोपी के पास भेजा गया - जैसे ही हेड कांस्टेबल ने रिश्वत की रकम ली, पहले से मौके पर मौजूद एंटी करप्शन टीम ने उसे रंगे हाथ पकड़ लिया गिरफ्तार हेड कांस्टेबल को थाना सदर बाजार लाया गया है - जहां संबंधित कानूनी कार्रवाई की जा रही है, गिरफ्तारी के बाद क्षेत्र में चर्चा है कि लोगों के मामलों में उक्त हेड कांस्टेबल का नाम पहले भी सामने आ चुका है।
0
comment0
Report

For breaking news and live news updates, like us on Facebook or follow us on Twitter and YouTube . Read more on Latest News on Pinewz.com

Advertisement
G1GULSHAN 1
Mar 11, 2026 11:26:16
Jind, Haryana:हरियाणा में कानून व्यवस्था ठप्प, बेरोजगारी चरम पर : रामपाल माजरा नरवाना की रैली होगी ऐतिहासिक, INLD ने भरी सियासी हुंकार राज्यसभा चुनाव में होगा बड़ा खेल, 16 मार्च को खुलेगा सियासी राज गन कल्चर और अश्लील गानों पर INLD सख्त, खाप पंचायतों के साथ विरोध 23 मार्च को नरवाना में शहीदी दिवस पर बड़ी रैली, लाखों युवा होंगे शामिल हरियाणा की राजनीति में एक बार फिर इनेलो ने सियासी हुंकार भरी है। नरवाना में इनेलो के प्रदेशाध्यक्ष रामपाल माजरा ने पत्रकारों से बातचीत करते हुए बीजेपी सरकार पर जमकर हमला बोला। माजरा ने कहा कि प्रदेश में कानून व्यवस्था पूरी तरह ठप्प हो चुकी है, बेरोजगारी चरम सीमा पर है और महंगाई आसमान को छू रही है। उन्होंने आरोप लगाया कि प्रदेश में दिन प्रतिदिन घोटाले सामने आ रहे हैं लेकिन बीजेपी सरकार कुंभकर्ण की नींद सोई हुई है। उन्होंने कहा कि जनता अब बीजेपी से तंग आ चुकी है और लोगों का रुझान तेजी से इनेलो की तरफ बढ़ रहा है। माजरा ने दावा किया कि नरवाना में होने वाली इनेलो की रैली ऐतिहासिक होगी जिसमें इनेलो सुप्रीमो अभय चौटाला, प्रोफेसर सम्पत सिंह और पूर्व मंत्री वासुदेव शर्मा सहित कई बड़े नेता कार्यकर्ताओं को संबोधित करेंगे। राज्यसभा चुनाव को लेकर भी रामपाल माजरा ने बड़ा बयान दिया। उन्होंने कहा कि इसको लेकर पार्टी की कमेटी की बैठक बुलाई गई है और बैठक के बाद ही अंतिम फैसला लिया जाएगा。
0
comment0
Report
SDSuresh Diwakar
Mar 11, 2026 11:24:51
Rampur, Uttar Pradesh:रामपुर: अनियंत्रित तेज रफ्तार बस ने मारी ट्रैक में पीछे से टक्कर। 6 लोग गंभीर रुप से घायल, 2 की हालत नाजुक. दो घायलों को पास के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में कराया भर्ती। पूरा मामला मूंढापांडे थाना क्षेत्र के दिल्ली लखनऊ हाईवे का है। बताया जा रहा है बहराइच से बारात लेकर मेरठ जा रही प्राइवेट बस ने रामपुर के पास जैसे गणेश घाट पहुंची आगे चल रहे ट्रैक में जोरदार टक्कर मारी, जिसमें बैठे बरतिया में चीखपुकार मच गई। चार लोग मामूली रूप से घायल हो गए और दो लोग गंभीर रूप से घायल। मौके पर पहुंची पुलिस ने जाम को खुलवाया। राहत की शसली ट्रक चालक मौके से फरार बस चालक ने क्रेन की मदद से बस को बहराइच के लिए ले जाया जा रहा।
0
comment0
Report
PKPREMENDRA KUMAR
Mar 11, 2026 11:24:39
Firozabad, Uttar Pradesh:वायरल वीडियो Anc- यूपी के फिरोजाबाद जिले में एक पेट्रोल पंप पर कार में पेट्रोल भरवाकर पैसे दिए बिना फरार होने का मामला सामने आया है। यह पूरी घटना वहां लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है। हैरानी की बात तो यह रही दबंग कार सवार ने कई राउंड कार से गोल- गोल चक्कर लगाए, और कर्मचारी अपनी जान बचा कर भागते नजर आये। मामला पुलिस तक पहुंच चुका है Vo - दबंगई का यह सीसीटीवी वीडियो सार मार्च की रात करीब 11 बजे का बताया गया है। जानकारी के मुताबिक शहर के नगला भाऊ स्थित भारत पेट्रोल पम्प पर एक कार सवार ने पहले अपनी कार में पेट्रोल भरवाई, और पैसा मांगने पर कर्मचारियों को धमकाया, इतना ही नहीं कार सवार ने भोकाल दिखाने के लिए पेट्रोल पम्प परिसर में कई राउंड कार से चक्कर लगाए और उसके बाद कार लेकर फरार हो गया। पूरी घटना वहां लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हुयी है, वही मामले को लेकर पेट्रोल पम्प मालिक ने थाना दक्षिण में केस दर्ज करा दिया है, अब पुलिस वीडियो के आधार पर मामले की जाँच कर आगे की कार्यवाही में जुट गयी है, बताया जाता है कार सवार ने अपनी गाड़ी में 500 रुपये का पेट्रोल डलवाया। पेट्रोल भरने के बाद जब पंप कर्मचारी ने पैसे मांगे तो चालक ने पैसे देने के बजाय फिल्मी अंदाज़ में कार दौड़ा दी।
0
comment0
Report
NJNaynee Jain
Mar 11, 2026 11:24:06
Noida, Uttar Pradesh:दिल्ली हाई कोर्ट ने MCD से कहा है कि होली के दौरान उत्तम नगर में 26 साल के युवक की हत्या के आरोपियों के घरों को फिलहाल न गिराया जाए। कोर्ट में शहनाज़ और जरीना नाम की दो महिलाओं की ओर से दायर की गई थी, जो आरोपियों की मां है। इसके पहले 8 मार्च को MCD ने हत्या के एक आरोपी से जुड़े घर के कुछ हिस्सों को गिरा दिया था। अब हाई कोर्ट में दायर याचिकाओं में कहा गया कि इस केस के एफआईआर दर्ज होते ही MCD ने मनमाने तरीके से घर तोड़ना शुरू कर दिया और उन्हें डर है कि सिर्फ आरोपी होने के कारण उनके घर भी इस तर्ज पर सज़ा के तौर पर गिराए जा सकते हैं। आज कोर्ट ने याचिकाकर्ताओं को डिमोलिशन से फौरी राहत देते हुए कहा कि वे अपनी मौजूदा याचिका वापस लें और नई याचिका दाखिल करें, जिसमें केवल MCD की तोड़फोड़ की कार्रवाई पर बात हो, हत्या की पुलिस जांच पर नहीं। सुनवाई के दौरान MCD की ओर से बताया गया कि याचिकाकर्ताओं के घर सार्वजनिक सड़क पर कब्जा करके बनाए गए हैं और ऐसे मामलों में तोड़फोड़ से पहले नोटिस देना जरूरी नहीं होता। MCD के वकील ने कोर्ट से मांग की कि कोर्ट याचिकाकर्ता को एफिडेविट दाखिल कर कर यह स्पष्ट करने को कहे कि उनका घर सार्वजनिक सड़क पर नहीं बना है।
0
comment0
Report
Advertisement
Back to top