Become a News Creator

Your local stories, Your voice

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
North West Delhi110085

केजरीवाल के गैस संकट पर बीजेपी ने मोदी के विरुद्ध तीखा हमला किया

SKSanjay Kumar Verma
Mar 11, 2026 10:15:59
New Delhi, Delhi
दिल्ली भाजपा अध्यक्ष वीरेन्द्र सचदेवा ने आम आदमी पार्टी प्रमुख अरविंद केजरीवाल की कुकिंग गैस संकट पर बुलाई प्रेस कॉन्फ्रेंस और उस दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर की गई व्यक्तिगत टिप्पणी की हम कड़ी निंदा करते हैं। हमारे देश में मानों कौन बड़ा विपक्षी नेता है इसकी जंग चल रही है और इसी के चलते राहुल गांधी एवं अरविन्द केजरीवाल के बीच नरेंद्र मोदी के विरुद्ध बोलने की होड़ लगी रहती है। भारत की जनता को याद है कि अंतर्राष्ट्रीय मंचों पर राहुल गांधी एवं अरविंद केजरीवाल भारत की छवि धूमिल करने की कोशिश करते रहे हैं और यह देश कोविड काल में सिंगापुर से भारत के ताल्लुक खराब करने से लेकर सर्जिकल स्ट्राइक एवं पुलवामा के समय सेना के शौर्य पर प्रश्न खड़े करने के लिए अरविंद केजरीवाल को कभी माफ नहीं करेगा। दिल्ली भाजपा ने कहा कि सारा देश जानता है कि भारत ही नहीं विश्व कुकिंग गैस संकट से गुजर रहा है जिसका कारण ईरान और अमरीका के बीच चल रहा युद्ध है।
0
comment0
Report

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

Advertisement
IAImran Ajij
Mar 11, 2026 11:38:42
Bagaha, Bihar:बगहा ADJ 2 की अदालत ने शराब तस्करी के एक मामले में अभियुक्त को दोषी करार देते हुए पांच साल सश्रम कारावास की सजा सुनाई है। इसके साथ ही न्यायालय ने शराब तस्कर पर एक लाख रुपये का जुर्माना भी लगाया है। अर्थदंड जमा न करने पर तीन माह की अतिरिक्त साधारण कारावास भुगतना होगा. दरअसल बिहार में शराबबंदी के बावजूद देशी चुलाई शराब की बड़ी खेप लेकर कुरियर रंगे हाथ पकड़ा गया था लिहाजा बगहा ADJ 2 की अदालत नें अपना बड़ा फैसला सुनाया है। इसकी जानकारी देते हुए उत्पाद एवं मद्य निषेध के विशेष लोक अभियोजक अनवर हुसैन अंसारी ने बताया कि बगहा थाना कांड संख्या 226/24 में विशेष न्यायाधीश मद्य निषेध उत्पाद अधिनियम, बगहा सह एडीजे द्वितीय राजीव कुमार द्विवेदी की अदालत ने लक्ष्मीपुर सौराहा निवासी शराब तस्कर अमरजीत कुमार को दोषी पाते हुए यह सजा सुनाई है। SPP अनवर हुसैन नें बताया कि 19 सितंबर 2024 को बगहा टाउन थाना पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए अमरजीत कुमार को गिरफ्तार किया था। उस समय वह मोटरसाइकिल से 105 लीटर देशी चुलाई शराब का परिवहन कर रहा था। पुलिस ने मौके पर ही उसे शराब के साथ पकड़ लिया और उसके खिलाफ मद्य निषेध अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया । लिहाजा आज इस मामले की सुनवाई के दौरान न्यायालय में पुलिस की ओर से प्रस्तुत साक्ष्य और गवाहों के बयान पर विचार किया गया। सभी पक्षों की दलीलें सुनने के बाद न्यायालय ने अभियुक्त को दोषी करार देते हुए पांच वर्ष का सश्रम कारावास और एक लाख रुपये अर्थदंड की सजा सुनाई है । इस मामले में न्यायालय का फैसला आने के बाद लोगों ने संतोष जाहिर किया है। ऐसा मानना है कि इस तरह की कार्रवाई से शराब तस्करी पर रोक लगाने में मदद मिलेगी और समाज में शराब के प्रति जागरूकता भी बढ़ेगी क्योंकि बिहार में पूर्ण शराबबंदी कानून लागू है लिहाजा शराब निर्माण या बिक्री समेत तस्करी गंभीर अपराध की श्रेणी में है।
0
comment0
Report
RKRohit Kumar
Mar 11, 2026 11:38:25
Sheikhpura, Bihar:फार्मर रजिस्ट्र्री की सफलता को लेकर कृषि विभाग और राजस्व विभाग द्वारा संयुक्त प्रशिक्षण शिविर का आयोजित किया गया।शेखपुरा के टाउन हॉल जिला स्तरीय प्रशिक्षण शिविर कार्यक्रम का उद्घाटन एसडीएम लखविंदर पासवान, जिला कृषि पदाधिकारी सुजाता कुमारी सहित अन्य अधिकारियों ने संयुक्त रूप से किया। प्रशिक्षण के दौरान दोनों विभागों के अधिकारियों और कर्मियों को फार्मर रजिस्ट्री और जमाबंदी सुधार से संबंधित प्रक्रिया की विस्तृत जानकारी दी गई। इस संबंध में जिला कृषि पदाधिकारी सुजाता कुमारी ने बताया कि मार्च माह तक फार्मर रजिस्ट्री का कार्य लगभग पूरा करने का निर्देश दिया गया है। उन्होंने बताया कि अब तक शेखपुरा जिले में 35,954 किसानों का फार्मर कार्ड बन चुका है, जिनमें 15,002 किसान प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के लाभुक हैं। वहीं एसडीएम लखविंदर पासवान ने बताया कि जिन किसानों की फार्मर रजिस्ट्री नहीं होगी, उन्हें कृषि से संबंधित किसी भी सरकारी योजना का लाभ नहीं मिल सकेगा। उन्होंने कहा कि जमाबंदी सुधार के लिए अब तक करीब 38 हजार आवेदन प्राप्त हुए हैं। उन्होंने बताया कि प्रशिक्षण कार्यक्रम का उद्देश्य यह सुनिश्चित करना है कि फार्मर रजिस्ट्री और जमाबंदी से जुड़े कार्य समय पर पूरे हो सकें। इसके लिए कृषि और राजस्व विभाग के अधिकारी एवं कर्मी आपसी समन्वय के साथ कार्य करेंगे, ताकि जिले के सभी किसानों का कार्य निर्धारित समय सीमा फार्मर रजिस्ट्री बन सके।
0
comment0
Report
RNRandhir Nidhi
Mar 11, 2026 11:38:07
Gumla, Jharkhand:बच्चा चोरी की अफवाह में महिला की पीट-पीटकर हत्या, गुमला पुलिस ने 8 आरोपियों को भेजा जेल गुमला - गुमला जिले के बिशुनपुर थाना क्षेत्र के लापु गांव में बच्चा चोरी की अफवाह ने एक महिला की जान ले ली। दो दिन पहले ग्रामीणों ने एक अज्ञात विक्षिप्त महिला को बच्चा चोर समझकर बंधक बनाया और बेरहमी से पीट दिया। गंभीर रूप से घायल महिला की इलाज के अभाव में मौत हो गई। घटना के बाद पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए कार्रवाई की। गुमला के एसपी हारीश बिन जमा ने बताया कि मामले में अब तक कुल 8 आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है। इनमें से 4 लोगों को मंगलवार को ही गिरफ्तार किया गया था, जबकि बुधवार को 4 अन्य आरोपियों को पकड़कर जेल भेजा गया। पुलिस के अनुसार मृत महिला की अब तक पहचान नहीं हो सकी है। एसपी ने जिलेवासियों से अपील की है कि बच्चा चोरी जैसी अफवाहों पर ध्यान न दें और ऐसी किसी भी संदिग्ध स्थिति की जानकारी तुरंत पुलिस या नजदीकी थाना को दें।
0
comment0
Report
SSSUNIL SINGH
Mar 11, 2026 11:37:26
Sambhal, Uttar Pradesh:लोकेशन संभल। पुलिस को मिली बड़ी सफलता: फिल्मी अंदाज में चालक को झांसा देकर कूलरों से लदा मिनी ट्रक लूटने के आरोपी गैंग के सरगना शमीम समेत चार बदमाश गिरफ्तार। गिरफ्तार बदमाशों से कूलरों से लदी डीसीएम समेत लूट को अंजाम देने के लिए इस्तेमाल की गई कार बरामद। लूट के आरोपी कार में सवार बदमाश डीसीएम को रुकवाकर डीसीएम में लदे कूलर गिरने का झांसा देकर चालक के डीसीएम से उतरते ही कूलरों से लदी डीसीएम लेकर फरार हो गए थे। 70 सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालने के बाद पुलिस ने बदमाशों को दबोचा। अमरोहा जिले के रहने वाले लूट के आरोपी बदमाशों में गिरोह के सरगना शमीम समेत समीर, अफताब और कासिम शामिल। पुलिस ने गिरफ्तार बदमाशों को कानूनी कार्यवाही के बाद जेल भेजा।
0
comment0
Report
BSBHUPENDAR SINGH SOLANKI
Mar 11, 2026 11:36:57
Tonk, Rajasthan:टोंक में स्कूलों में मिड-डे मील के लिए गैस सिलेंडर सप्लाई बंद कर दी गई है. भारत गैस एजेंसी टोंक के संचालक दिनेश बुंदेल ने कलेक्टर को पत्र लिखकर मौखिक आदेश के आधार पर पोषाहार बनाने में गैस सिलेंडर की सप्लाई रोकने की जानकारी दी. प्रारंभिक शिक्षा के कार्यवाहक जिला शिक्षा अधिकारी राजेश शर्मा ने बताया कि गैस सिलेंडर सप्लाई बंद करने का पत्र कल आया था; जवाब बनाकर आज कलेक्टर को पेश किया जाएगा ताकि आगे की व्यवस्था हो सके. डीएसओ की जिम्मेदारी में गैस सिलेंडर की व्यवस्था है. भारत गैस एजेंसी के अनुसार मौखिक निर्देश मिलने के कारण सप्लाई बंद की गई. प्रशासन ने सभी एजेंसियों को सप्लाई चालू करवाने के निर्देश दिए हैं.
0
comment0
Report
BDBabulal Dhayal
Mar 11, 2026 11:35:54
0
comment0
Report
AJAvinash Jagnawat
Mar 11, 2026 11:35:46
0
comment0
Report
RMRAJESH MISHRA
Mar 11, 2026 11:35:37
Danti, Uttar Pradesh:मीरजापुर: मोर्चरी में रखे शव को चूहे के कुतरने के मामले में शासन से पहुंची जांच टीम शासन ने जौनपुर मेडिकल कॉलेज के प्राचार्या डॉ. आर.बी. कमल को टीम के साथ भेजा जौनपुर मेडिकल कॉलेज के प्राचार्या डॉ. आर.बी. कमल ने मंडलीय अस्पताल में पहुंचकर किया जांच जांच टीम ने अलग-अलग लोगों का किया बयान दर्ज जांच टीम को कई तरह का मिला अनियमिताएं जांच में मृतक के परिजन से बर्फ मंगा कर मोर्चरी में रखा गया था शव वीडियो रिकॉर्डिंग के साथ टीम ने किया जांच एक शव नहीं 2 शव को चूहों के खाने का मामला जांच टीम के सामने आया जांच टीम ने लिया सभी लोगों का अलग-अलग लिखित बयान अब तक इस मामले में तीन संविदा कर्मी को निलंबित किया गया है एक डॉक्टर को कारण बताओं नोटिस जारी किया हैं मिर्जापुर के जिला मंडलीय चिकित्सालय का पूरा मामला
0
comment0
Report
KAKHURSHEED AALAM
Mar 11, 2026 11:34:53
Kulgam, :کولگام: پولیس کی جانب سے موٹر گیراجز اور کھاد فروخت کرنے والوں کو ہدایات جاری کولگام پولیس کی جانب سے مین ٹاؤن میں موٹر گیراجز اور کھاد و بیج فروخت کرنے والے دکانداروں کو اہم ہدایات جاری کی گئیں۔ پولیس نے ورکشاپ مالکان کو تاکید کی کہ جب بھی کوئی شخص اپنی گاڑی مرمت کے لیے گیراج میں چھوڑے تو اس گاڑی کی مکمل تفصیلات ریکارڈ میں درج کی جائیں۔ پولیس کے مطابق گاڑی کا نمبر، مالک کا نام، پتہ اور رابطہ نمبر سمیت دیگر ضروری معلومات باقاعدگی سے لکھ کر محفوظ رکھنا لازمی ہے، تاکہ جب بھی پولیس یا سکیورٹی ایجنسیوں کو ضرورت پڑے تو مکمل ریکارڈ فوری طور پر فراہم کیا جا سکے۔ اس کے ساتھ ساتھ کھاد و بیج فروخت کرنے والے دکانداروں کو بھی ہدایت دی گئی کہ وہ خرید و فروخت کا مکمل ریکارڈ رکھیں اور گاہکوں کی تفصیلات درج کریں، تاکہ کسی بھی ضرورت کے وقت متعلقہ معلومات دستیاب ہوں۔ پولیس نے دکانداروں سے تعاون کی اپیل کرتے ہوئے کہا کہ ان ہدایات پر عمل کرنا امن و قانون کی برقراری کے لیے نہایت ضروری ہے۔
0
comment0
Report
Advertisement
Back to top