Back
जैसलमेर बॉर्डर पर तेलंगाना युवक के संदिग्ध आवागमन पर BSF ने पूछताछ शुरू की
SDShankar Dan
Feb 17, 2026 05:21:05
Jaisalmer, Rajasthan
जिला जैसलमेर
विधानसभा - जैसलमेर
लोकेशन - जैसलमेर
जैसलमेर से बड़ी खबर
जैसलमेर बॉर्डर पर तेलंगाना का युवक पकड़ा: प्रतिबंधित क्षेत्र में संदिग्ध हालत में घूमते मिला, BSF को सौंपा
ग्रामीणों की सजगता से बड़ी चूक टली, पासपोर्ट बरामद सुरक्षा एजेंसियां कर रहीं गहन पूछताछ
जैसलमेर,
भारत-पाकिस्तान अंतरराष्ट्रीय सीमा से सटे म्याजलार क्षेत्र में मंगलवार सुबह ग्रामीणों की सतर्कता से एक संदिग्ध युवक पकड़ा गया। गुंजनगढ़ गांव के पास प्रतिबंधित सीमावर्ती इलाके में संदिग्ध रूप से घूम रहे युवक को ग्रामीणों ने पकड़ कर BSF के सुपुर्द कर दिया。
जानकारी के अनुसार, सीमाजन कल्याण समिति के सक्रिय सदस्य भोजराज सिंह गुंजनगढ़ और भाखर सिंह करड़ा ने सुबह खेतों और प्रतिबंधित रेतीले इलाके में एक अनजान व्यक्ति को घूमते देखा। युवक की गतिविधियां संदिग्ध प्रतीत होने पर ग्रामीणों ने उसे रोककर पूछताछ की, लेकिन संतोषजनक जवाब नहीं मिलने पर उसे पकड़ लिया। इसके बाद पोछीणा स्थित BSF चौकी को सूचना दी गई।
तेलंगाना निवासी, पासपोर्ट बरामद
प्राथमिक जांच में युवक की पहचान मोहम्मद अशफाक हुसैन (38) निवासी तेलंगाना के रूप में हुई है। तलाशी के दौरान उसके पास से भारतीय पासपोर्ट बरामद हुआ। सरहदी और प्रतिबंधित क्षेत्र में बाहरी राज्य के व्यक्ति की मौजूदगी को सुरक्षा की दृष्टि से बेहद संवेदनशील माना जा रहा है。
सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट, संयुक्त पूछताछ शुरू
सीमावर्ती संवेदनशीलता को देखते हुए BSF के साथ खुफिया एजेंसियां भी सक्रिय हो गई हैं। अधिकारियों की संयुक्त टीम यह पता लगाने में जुटी है कि युवक तेलंगाना से जैसलमेर के सुदूर बॉर्डर क्षेत्र तक कैसे पहुंचा। क्या वह रास्ता भटक कर आया या उसके पीछे कोई अन्य उद्देश्य था? क्या उसे किसी स्थानीय व्यक्ति की मदद मिली? इन सभी पहलुओं पर जांच जारी है।
फिलहाल संदिग्ध को पूछताछ के लिए अज्ञात स्थान पर ले जाया गया है, जहां उससे गहन पूछताछ की जा रही है।
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
Advertisement
BTBrajesh Tiwari
FollowFeb 17, 2026 10:45:480
Report
DKDeepesh Kumar
FollowFeb 17, 2026 10:45:400
Report
MKMANTUN KUMAR ROY
FollowFeb 17, 2026 10:45:270
Report
0
Report
0
Report
खंडशिक्षा अधिकारी कार्यालय परिसर में ‘हमारा आंगन, हमारे बच्चे’ उत्सव का आयोजन, नन्हे बच्चों की प्रस्
0
Report
0
Report
0
Report
RKRupesh Kumar
FollowFeb 17, 2026 10:35:510
Report
WJWalmik Joshi
FollowFeb 17, 2026 10:35:350
Report
VKVINOD KANDPAL
FollowFeb 17, 2026 10:35:170
Report
TSTHANESHWAR SAHU
FollowFeb 17, 2026 10:34:580
Report
AMANIL MOHANIA
FollowFeb 17, 2026 10:34:420
Report
0
Report
PKPRASHANT KUMAR1
FollowFeb 17, 2026 10:34:250
Report