Back
राजस्थान विधानसभा में विकास मुद्दे पर बहस नहीं हो पाई; विपक्ष ने सदन से बहिर्गमन किया
BDBabulal Dhayal
Feb 21, 2026 18:00:23
Jaipur, Rajasthan
Anchor। राजस्थान विधानसभा में पक्ष प्रतिपक्ष के बीच विकास के मुद्दे पर बहुप्रतीक्षित बहस नहीं हो सकी। दिनभर हंगामा और सदन की कार्यवाही स्थगित होती रही। आखिर में जब सीएम ने अपना वक्तव्य दिया तो विपक्ष सदन का बॉयकॉट कर गया। सदन के बाहर भी पक्ष विपक्ष में आरोप प्रत्यारोप का सिलसिला जारी रहा।
दोपहर बाद से लगातार हंगामा, बार बार सदन की स्थगित होती कार्यवाही और आखिर में सदन के नेता के वक्तव्य के दौरान विपक्ष का सदन से बहिर्गमन। नेता प्रतिपक्ष ने विकास की बहस में अपने वक्तव्य से दूरी बनाई, सीएम के संबोधन के वक्त विपक्ष सदन से गायब हो गया। इसके साथ ही राजस्थान विधानसभा में विकास के मुद्दे पर पक्ष विपक्ष की बहस का इतिहास बनते बनते रह गया। विपक्ष के सदन से बहिष्कार पर CM भजनलाल शर्मा ने तंज कसे। सीएम बोले, कांग्रेसियों में सच्चाई सुनने का साहस ही नहीं था, इसलिए मैदान छोड़कर भाग गये।
CM ने कहा, मैं पूरे दस्तावेज लेकर आया था, विपक्ष ने हमें चुनौती दी थी, जिसे हमने बाकायदा स्वीकार किया।
विधानसभा में हंगामे के बीच ही दो वर्ष के कामकाज पर सीएम ने जवाब दिया। CM ने कहा- विपक्ष की चुनौती के तहत सदन में प्रस्ताव लाया गया। हमने दो साल के कार्यकाल में ही संकल्प पत्र 2023 के 352 बिंदुओं में से 285 बिंदुओं की क्रियान्वित कर ली है।
CM ने कहा- कांग्रेस राज के काम जीरो है. ये बहस क्या करेंगे? इनके राज के कामों के कॉलम खाली है. अगर ये काम करते तो देश में से ऐसे नहीं सिमट जाते। इन्होंने केवल भ्रष्टाचार और तृष्टिकरण के अलावा कुछ नहीं किया।
कांग्रेस के सदन से बहिष्कार पर CM ने कहा- मैं पूरे दस्तावेज लेकर आया था। बोलने के लिए बहुत कुछ है, मेरे जवाब के दस्तावेज टेबल कर रहा हूँ।
CM ने इस दौरान कांग्रेस को जमकर आड़े हाथ लिया। CM ने कांग्रेस नेताओं में आपसी गुटबाजी पर तंज कसते हुए कहा, डोटासरा जूली को नहीं बोलने देना चाहते थे, इसलिए हंगामा करवाया
CM ने कहा- हम जनता से किए हर वादे को पूरा करंगे। कांग्रेस के नेताओं की आपसी लडाई है। इन्होंने पहले भी ऐसा ही किया था। प्रतिपक्ष का नेता कोई और बनना चाहता है। मैंने पहले भी कहा था कि ये मेरी आवाज न हो दबा पाएंगे, इनमें इतनी ताकत नहीं है
इसके पहले संसदीय कार्यमंत्री जोगाराम पटेल की पीसीसी चीफ गोविंद डोटासरा से तीखी नोक झोंक हुई।
दो साल बनाम पांच की जगह दो साल के सरकार के कामकाज के प्रतिवेदन पर बहस का प्रस्ताव रखने पर हंगामा हो गया था। हंगामे के कारण सदन की कार्यवाही बार बार स्थागेत करनी पड़ी थी।
संसदीय कार्य मंत्री जोगाराम पटेल ने सरकार के दो साल के प्रतिवेदन पर बहस का प्रस्ताव रखा था।
प्रस्ताव पर नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली ने आपत्ति करते हुए कहा कि बहस पांच साल बनाम दो साल पर करवाने का तय हुआ था बीएसी में भी यही तय हुआ था। संसदीय कार्यमंत्री जोगाराम पटेल और सरकारी मुख्य सचेतक जोगेश्वर गर्ग ने विपक्ष की आपत्तियों को खारिज किया।
कांगेस प्रदेशाध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा ने 5 फरवरी को मुख्यमंत्री के सदन में बयान का हवाला देते हुए कहा बहस पांच साल पर करवाने की सीएम ने घोषणा की थी। इसे लेकर लंबी नोकझोंк हुई
जूली ने विधानसभा में बहस पर ही सवाल खड़े किए। जूली बोले, बात तो अल्बर्ट हॉल पर मीडिया और जनता के सामने चर्चा की हो रही थी।
लेकिन यह सदन में अपनी सरकार, मंत्री और विधायकों के समर्थन से भाषण दे रहे हैं।
इस तरह की चर्चा पहली बार हुई है और यह सरकारी संसाधनों का दुरुपयोग है।
पहले मुख्यमंत्री 5 साल की चर्चा की बात कर रहे थे अब यह 15 साल पर आ गए हैं।
इस सदन में भैरों सिंह शेखावत और अशोक गहलोत जैसे नेता रहे हैं।
जिन्होंने सदन को गौरवान्वित किया है।
भविष्य में सवालों की गूंज लोगों के जेहन में जरूर रहेगी कि आखिर आज विधानसभा में अपने वादे से कौन मुकरा। क्या विपक्ष ने आखिर में मैदान छोड़कर जनता की निगाह में कोई बड़ी गलती तो नहीं कर दी। जिसका फायदा CM ने जमकर उठाया। क्या कांग्रेस अपने ही चक्रव्यूह में कहीं फंस तो नहीं गई। इसका जवाब आने वाले दिनों में ही मिल पाएगा
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
Advertisement
1
Report
RKRANJAN KUMAR
FollowFeb 21, 2026 19:02:490
Report
DDDeepak Dwivedi
FollowFeb 21, 2026 18:45:08Gwalior, Bhopal, Madhya Pradesh:भोपाल
BJP नेता राकेश परस्ते की शिकायत पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं के खिलाफ हबीबगंज थाने मे FIR दर्ज
0
Report
0
Report
0
Report
0
Report
0
Report
0
Report
0
Report
106
Report
0
Report
PSPrince Suraj
FollowFeb 21, 2026 18:31:10104
Report
RKRohit Kumar
FollowFeb 21, 2026 18:30:500
Report
PKPrashant Kumar
FollowFeb 21, 2026 18:30:320
Report
PPPraveen Pandey
FollowFeb 21, 2026 18:30:130
Report