Back
संवाद से तेज़ होगा जयपुर विकास: जेडीए ने शुरू किया स्टेकह HOL्डर कंसल्टेशन
MIMohammad Imran
Feb 21, 2026 17:46:54
Jaipur, Rajasthan
संवाद से सशक्त होगा विकास का खाका: जेडीए ने शुरू किया ‘संवाद’ स्टेकहोल्डर कंसल्टेशन कार्यक्रम
जयपुर, 20 फरवरी। जयपुर विकास प्राधिकरण (जेडीए) ने सहभागितापूर्ण और पारदर्शी शहरी विकास को बढ़ावा देने के उद्देश्य से ‘संवाद’ स्टेकहोल्डर कंसल्टेशन कार्यक्रम की शुरुआत की। इस पहल के तहत जेडीए विभिन्न हितधारकों से नियमित संवाद कर उनकी समस्याओं और सुझावों के आधार पर नीतिगत सुधार और त्वरित समाधान सुनिश्चित करेगा।
कार्यक्रम का पहला सत्र गुरुवार को ‘मंथन’ सभागार में आयोजित हुआ, जिसमें जेडीए आयुक्त सिद्धार्थ महाजन ने आमजन की समस्याएं, सुझाव और फीडबैक गंभीरता से सुने तथा संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
आयुक्त श्री महाजन ने कहा कि जेडीए नागरिकों को बेहतर सेवाएं देने और विकास कार्यों में जनभागीदारी सुनिश्चित करने के लिए प्रतिबद्ध है। ‘संवाद’ के माध्यम से प्राप्त सुझावों के आधार पर प्रक्रियाओं को और अधिक सरल, पारदर्शी और प्रभावी बनाया जाएगा।
कार्यक्रम में पहुंचे लोगों ने लीज, आरक्षण पत्र, पट्टा सहित विभिन्न मामलों से जुड़ी समस्याएं साझा कीं। आयुक्त ने क्रमवार सभी प्रकरणों को सुनते हुए संबंधित उपायुक्तों को समयबद्ध समाधान के निर्देश दिए। मौके पर ही कई मामलों में त्वरित कार्रवाई होने से उपस्थित नागरिकों के चेहरे खिल उठे और उन्होंने इस पहल की सराहना की।
जेडीए सचिव निशांत जैन, अतिरिक्त आयुक्त भागचंद बधाल सहित सभी जोन उपायुक्त एवं अन्य अधिकारी भी कार्यक्रम में मौजूद रहे।
जेडीए द्वारा ‘संवाद’ कार्यक्रम के ऐसे सत्र हर माह आयोजित किए जाएंगे, ताकि शहरी विकास में आमजन की भागीदारी को और अधिक मजबूत किया जा सके।
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
Advertisement
1
Report
RKRANJAN KUMAR
FollowFeb 21, 2026 19:02:490
Report
DDDeepak Dwivedi
FollowFeb 21, 2026 18:45:08Gwalior, Bhopal, Madhya Pradesh:भोपाल
BJP नेता राकेश परस्ते की शिकायत पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं के खिलाफ हबीबगंज थाने मे FIR दर्ज
0
Report
0
Report
0
Report
0
Report
0
Report
0
Report
0
Report
0
Report
0
Report
PSPrince Suraj
FollowFeb 21, 2026 18:31:100
Report
RKRohit Kumar
FollowFeb 21, 2026 18:30:500
Report
PKPrashant Kumar
FollowFeb 21, 2026 18:30:320
Report
PPPraveen Pandey
FollowFeb 21, 2026 18:30:130
Report