Become a News Creator

Your local stories, Your voice

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
Patna800001
तेजस्वी यादव: निष्पक्ष गिनती से महागठबंधन बनेगी सरकार
RSRUPENDRA SHRIWASTVA
Nov 13, 2025 18:31:17
Patna, Bihar
1311ZBJ_PTN_INDIA_PC_R1 महागठबंधन के CM फेस तेजस्वी यादव ने मतगणना के 12 घंटा पहले की महागठबंधन की बैठक तेजस्वी यादव ने अधिकारियों को चेताया बिहार विधानसभा चुनाव के नतीजों से ठीक 12 घण्टے पहले राष्ट्रीय जनता दल आरजेडी के नेता तेजस्वी यादव ने पटना में महागठबंधन के नेताओं की एक अहम बैठक बुलाई यह बैठक तेजस्वी यादव के आधिकारिक आवास पर हुई इस बैठक में चुनाव नतीजों के दिन किसी भी तरह की गड़बड़ी से निपटने की रणनीति पर चर्चा की गई साथ ही 18 नवंबर को वोट लेने को लेकर चर्चा हुई इस बैठक में महागठबंधन के प्रमुख सहयोगी दल भी शामिल हुए ,वीआईपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष मुकेश सहनी और सीपीआई-एमएल के महासचिव दीपंकर भट्टाचार्य बिहार कांग्रेस प्रभारी कृष्ण अल्लावरु के साथ कई बड़े नेता मौजूद थे तेजस्वी यादव ने कहा हम सब लोग एकदम कॉन्फिडेंट हैं कि हम लोग क्लियर मेजॉरिटी के साथ सरकार जो है बना रहे हैं। भारी बिहार के लोगों ने मतदान किया, लगभग 80 लाख लोगों ने जो है 2020 की तुलना में अतिरिक्त जो है मतदान किया है, जो कि अब तक का रिकॉर्ड तोड़ वोटिंग हुई है। और इसमें सभी लोगों ने, चाहे कोई जात के हो, कोई धर्म के हो, चाहे जो बिहार के लोग जो दूसरे राज्यों में काम कर रहे हैं, जो लोग भी बिहार लौटे हैं, सभी लोगों ने जो है महागठबंधन इंडिया अलायंस के पक्ष में वोट किया, बदलाव के लिए जो है वोट किया है। तो हम लोग एकदम कंफर्टेबली क्लियर मेजॉरिटी के साथ कल जो है चुनाव जीत रहे हैं। हमारे कार्यकर्ता जो है लगातार मुस्तैदी के साथ काउंटिंग सेंटर पर मुस्तैद हैं, चौकन्ने हैं, और कहीं भी अगर प्रशासन के लोगों ने 2020 वाली गलती अगर वो करेंगे या कोई अपना लिमिट क्रॉस करेगा, गैर-संवैधानिक काम करेगा, अन्याय करेगा, किसी के इशारे पर अगर कोई अधिकारी अगर काम करेंगे तो जनता एक पांव पर खड़ी है, करारा जवाब जो है जनता देगी। जो ईमानदारी से काम करेगा उनको कोई डरने की आवश्यकता नहीं है, लेकिन कोई किसी के इशारे पर अगर काम करे तो उसको सोचना चाहिए कि वह गलत कर रहे हैं। पिछले बार भी किन लोगों ने क्या-क्या किया था, हम लोगों को सब कुछ याद है। इस बार तमाम अधिकारियों से हम यही कहेंगे कि निष्पक्ष रूप से आप सब लोग जो है काउंटिंग कराएं, जो जनता ने मत दिया है उनके साथ जो है लोगों को न्याय करना चाहिए। पहले भी हम लोगों ने कहा था कि भाजपा के लोग और कुछ गोदी मीडिया, कुछ अधिकारी बेईमान लोग जो हैं, एक प्रोपेगेंडा, एक परसेप्शन एक बनाया जा रहा है कि भाजपा के लोग जो है चुनाव जीत रहे हैं। भाजपा के लोग डरे हुए हैं, बेचैन हैं और यह सरकार जो है जाने वाली है। कई अधिकारियों को आज भी निर्देश पटना में कुछ लोग बैठ के, सीएम हाउस के रिटायर्ड अधिकारी हों या दिल्ली में बैठे हुए कुछ बड़े दबंग मंत्री, लगातार जो है अधिकारियों को फोन घुमाना, उनको निर्देश देना। तो उन्हीं अधिकारियों में से जिन-जिन लोगों को फोन जा रहा है या बुला के मिला जा रहा है, उन्हीं के हवाले से हमको सूचना मिली है कि कल जो है इनकी रणनीति होगी कि पूरी काउंटिंग को जो है स्लो कराया जाए। और खासतौर पर ऐसी सीटें जहां मार्जिन कम है या जो सीटें महागठबंधन जीत रही है, उसको डिक्लेअर मत करो, एनडीए की सीटों को जो है वो डिक्लेअर करो। और मीडिया के माध्यम से एक माहौल भी बनाया जाएगा कि भैया प्रधानमंत्री बीजेपी दफ्तर जाने वाले हैं। इस तरह की स्ट्रेटजी जो है, यह लोग अपनाएंगे। लेकिन हम लोगों के लोग जो है मुस्तैद हैं और जीत हम लोगों की निश्चित है। सभी अधिकारियों से हमारी अपील है, खासतौर पर चुनाव आयोग से हम अपील करना चाहते हैं कि निष्पक्ष होकर के चुनाव की गिनती कराई जाए। अभी तो कुछ-कुछ सूचना भी मिल रही है, कुछ मंत्री जो है बीजेपी की बैठक के बाद कहां-कहीं घूम रहे हैं, कहां जा रहे हैं, नहीं जा रहे हैं, वो तो सब मीडिया के लोग ही बता रहे हैं। सब लोगों ने आंखों से भी देखा है मीडिया के लोगों ने कि क्या साजिश जो है ये लोग चाह रहे हैं करना। लेकिन हम सब लोग, चाहे कितना भी बेईमानी ये लोग करें, उम्मीद तो करते हैं कि ना करें, लेकिन कुछ लोग ऐसे हैं डर की वजह से, उनके केस ED, CBI में जो है वो तेजी ना पकड़ें, इस वजह से वो दबाव में इस तरह का काम हो सकता है करें। लेकिन कुछ भी करें, हम लोग कंफर्टेबल मेजॉरिटी के साथ कल चुनाव जीत रहे हैं और हमारी महागठबंधन की सरकार बनने जा रही है। हमारे साथ दीपांकर जी भी हैं, वो भी अपनी बात को जो है रखेंगे। दीपांकर भट्टाचार्य ने कहा इस बार का चुनाव आप सब ने देखा कि एक हर्डल रेस था। तो पहला हर्डल तो एनआरसी-सीएए का था। बिहार ने लड़ा और लड़ कर के अपना नाम बचाया। और इस बार आपने देखा कि जिन लोगों ने भी वोटर लिस्ट में अपने नाम बचा लिया, सारे ज्यादातर लोग वोट डालने के लिए आए, बाहर से भी लोग आए। तो सेकंड हर्डल था वोट डालना और बहुत जबरदस्त तरीके से इस बार बिहार ने वोट डाला है। सेकंड चरण में तो रिकॉर्ड टूट ही गया पूरी तरह से। अब ये तीसरा हर्डल है कि सही ढंग से गिनती हो, जो जनादेश आ चुका है उसको आने दिया जाए। इस जनादेश को बीच में रोकने, उसको बदल देने, उसमें उसके साथ छेड़छाड़ करने, जो 2020 में हम लोगों ने देखा था। इसलिए हम लोगों को पूरे तमाम संगठन ने आपस में हम लोगों ने बात की है। हमारे सारे कार्यकर्ता बिल्कुल तैयार हैं, बहुत मुस्तैदी के साथ पूरे दिन भर लोग रहेंगे। और हम यही उम्मीद करेंगे कि चुनाव आयोग को गारंटी करनी चाहिए कि गिनती जो है वो बिल्कुल साफ-सुथरे ढंग से हो। इसमें चाहे वो पोस्टल बैलेट की गिनती हो या मशीन की गिनती हो, इसमें बहुत देर ना हो। जितनी जल्दी हो सके वो गिनती हो और बिहार के लोगों को बिल्कुल साफ ढंग से ये जानकारी उसकी मिले। और इसमें जो जैसे तेजस्वी जी ने कहा कि हम लोग देखते हैं कि इसमें अपडेटिंग करने में बहुत समय लगता है। एकदम रात में जाकर के और पिछली बार तो कई... (तेजस्वी यादव: हमारे शक्ति जी का तो शायद वो कई बार आ गए थे और जब लौट के गए तब तक वो बदल चुका था) आपको 2:00 बजे मिला था। आपके शक्ति जी का तो शायद वो कई बार आ गए थे और जब लौट के गए तब तक वो बदल चुका था। तो ये जो हुआ है पिछली बार, ये ना हो। ठीक से हो और जाहिर सी बात है कि काफी क्लोज कंटेस्ट की भी सीटें बिहार में रहती हैं। उन तमाम सीटों पर खासतौर पर हम लोगों की नजर रहेगी, पूरे देश की नजर रहेगी। और हम यही उम्मीद करेंगे कि गिनती सही ढंग से हो। और आप लोगों से भी कहेंगे, वो तमाम मीडिया से भी कहेंगे और आपके सिविल सोसाइटी से भी कहेंगे, ये सबका इंटरेस्ट है, वोट किसी को भी आप दिए हो, लेकिन वोटों की गिनती सही हो, ये डेमोक्रेसी के लिए बेहद जरूरी है। सब लोग मिलकर गारंटी करें। जनादेश बिल्कुल बदलाव का जनादेश आने जा रहा है और काफी कंफर्टेबल मेजॉरिटी के साथ हम लोग सरकार बनाएंगे। VIP पार्टी के संरक्षक मुकेश सैनी ने कहा आज बैठे है और जो 18 तारीख को आप सबको निमंत्रण दे रहे हैं कि हमारी सरकार बनेगी। और मैं फिर से जो हमारे नेता तेजस्वी जी, दीपांकर जी बोले हैं, मैं अफसर से, राज्य के जितने भी अफसर हैं, अधिकारी हैं, उन सब से आग्रह करता हूं कि आपने शपथ लिया है संविधान को रक्षा करने का, देश में फेयर चुनाव कराने का, लोकतंत्र बचाने का। हम आपसे आग्रह करते हैं कि जो आपने कभी संकल्प लिया है, उस संकल्प के तहत इस देश में, राज्य में काफी पैसे खर्च हुए हैं जनता का ये चुनाव कराने का। और जनता ने जो भी मन बनाए हैं, जिनको भी सरकार में लाने का, वो सही से जनादेश जो है वो पालन हो। और अधिकारी को अपना सही काम करें। बिहार में बदलाव के लिए वोटिंग हुआ है। राज्य के युवा को बदलाव चाहिए, नौकरी चाहिए, इसके लिए उन्होंने वोटिंग किए हैं। एनडीए को पता था कि हम लोग कहीं पे टिकेंगे नहीं। महागठबंधन 200 से अधिक सीट के साथ सरकार बनाने के लिए जब हमने आदरणीय राहुल गांधी जी के साथ वोटर अधिकार यात्रा में हमने निकले थे, उस समय स्पष्ट दिख रहा था कि हम लोग 200 से अधिक सीट के साथ सरकार बनाएंगे। लेकिन जो काम रात के अंधेरे में, इल्लीगल तरीके से पैसा बांट के जनादेश को चोरी करते थे, वो काम खासतौर पे एनडीए की सरकार ने ₹10,000 महिला को देने के लिए उन्होंने दिया। और उन्होंने सोचा कि वो हमें वोट देंगे। लेकिन हमारे जितने भी माता-बहन हैं, उनको पता है कि वो अपने बेटा को नौकरी चाहिए, उनके पति अपने राज्य में रहे, उनके लिए वो वोट उन्होंने हमारे लिए किया है। तो ये बात तो स्पष्ट है कि 20 साल में नीतीश कुमार जी फेलियर हो चुके हैं, जीरो हो चुके हैं। और उन्होंने सोचा कि महिला माता-बहन को पैसा देकर हम लुभा के हम अपनी सरकार बना लें। लेकिन हमने पूरा बिहार में रिपोर्टिंग, जानकारी प्राप्त किया। माता-बहन, सभी जाति, सभी धर्म, सभी वर्ग के लोगों ने सरकार बदलने के लिए वोटिंग किया है। और मैं पुनः जितने भी अधिकारी हैं, आप सब से आग्रह करता हूं कि आप संविधान के रक्षा करने के लिए आपने जो शपथ लिया है, वो कल आप लोग करें। और जितने भी हमारे मीडिया के साथी हैं, आपके पास भी एक जवाबदेही है। खास करके बहुजन जो मीडिया के साथी हैं, जो निश्चित तौर पे आप जो सच-सच दिखाते हैं, वो आप दिखाने का काम कीजिए। क्योंकि वो निश्चित तौर पे भारतीय जनता पार्टी, एनडीए के लोग कोशिश करेंगे कि जो हम लोगों का जीता हुआ सीट है, उसको डिले करना और जो एनडीए हार रहे हैं, उसको आगे दिखाने का। तो आप लोग हमेशा बूथ के... काउंटिंग हॉल के अगल-बगल में रहेंगे। आप लोग अपना जानकारी साझा करेंगे तो लोग डर-भय लोगों में बना रहेगा। पुनः सभी को धन्यवाद। तेजस्वी यादव ने कहा की हम लोगों के द्वारा अपील की जा रही है? कि भाई निष्पक्ष काउंटिंग की जाए। और मैं इतना जरूर कहूंगा कि पिछला जो अनुभव रहा, उसको हमने साझा किया। हमने अपने पूरे स्टेटमेंट में कहा कि भाई जो पिछली बार जो गलती हुई, जिन अधिकारियों ने बेईमानी की, वैसी गलती ना करें तो बेहतर होगा। तो अगर आप हमारी पूरी बात को समझे होंगे, तो एकमात्र मकसद, मकसद है, निष्पक्ष चुनाव की गिनती हो। और कौन नहीं जान रहा बिहार में कि कौन अधिकारी क्या करता है, किसके साथ बैठता है, किसके साथ उठता है? क्या फोन मुख्यमंत्री आवास से या कई भाजपा के बड़े-बड़े मंत्री आकर के किन अधिकारियों का क्लास नहीं ले रहे? क्या निर्देश दिया जा रहा है? ये सबको पता है। तो इसमें बस हम इतना ही कहेंगे कि भाई, जो बेईमान होता है? वही ना डरता है? जो ईमानदार होगा वो कहां से डरेगा? तो अगर कोई डर रहा है? तो बेईमान है। और उन लोगों से भी अपील करेंगे कि भाई निष्पक्ष रहिए। इस बार महागठबंधन की सरकार बन रही है? और कोई भी, कभी भी कोई गलत काम करेगा तो उस चीज को हम लंबे समय तक याद रखते हैं कृष्णा आल्लावारु बिहार कांग्रेस प्रभारी ने कहा सबको विश्वास है कि बिहार की जनता ने महागठबंधन को आशीर्वाद दिया। ये हमें इसीलिए लगता है क्योंकि जब मतदान इतना ज्यादा हुआ है, तब हम ये मानते हैं कि बदलाव का संकेत है। क्योंकि सरकार ने हर अहम मुद्दे पर काम नहीं किया। रोजगार पे काम नहीं किया, शिक्षा पे काम नहीं किया, स्वास्थ्य पे काम नहीं किया, सुरक्षा पे काम नहीं किया। तब जब लोग घर से निकल के आ रहे हैं, तो बड़ी संख्या में आ रहे हैं, तो हमारा विश्वास ये है कि बिहार की जनता बदलाव चाहती है। कृष्णा आल्लावारु बिहार कांग्रेस प्रभारी ने कहा कि भारत युवा देश है, बिहार युवा प्रदेश है। और जिस ओर जवानी चलती है, उस ओर जमाना चलता है। हमें विश्वास है कि युवा, बिहार का युवा सरकार और खासकर बीजेपी से परेशान है। और हमें विश्वास है कि युवा हमारे लिए भारी बहुमत में मतदान कर रहा है। इस वक्त जिस सीटें बीजेपी की गढ़ मानी जाती थीं, चाहे पटना शहर हो, चंपारण हो, गया हो, दरभंगा हो, सुपौल हो, वे सभी सीटें फाइट में हैं। अगर उनकी गढ़ वाली सीटों पे फाइट है, तो हमारा मानना है कि बिहार में बदलाव की लहर है। और हमारे सारे साथियों ने ये बात रखी कि बिहार की जनता जो चाहती है, जिस गठबंधन के लिए उन्होंने मत डाले हैं, उस मत की मर्यादा रखें, चुनाव की गरिमा रखें और संविधान की सुरक्षा करें। ये हमारे हर एक अधिकारी से गुजारिश है। जनता को एक हद से ज्यादा आजमाना नहीं चाहिए। ये हम सबका राय है और सबसे यही गुजारिश है
0
comment0
Report

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

Advertisement
RJRahul Joshi
Mar 10, 2026 23:30:44
Kota, Rajasthan:industr y Nagar थाना क्षेत्र में मंगलवार देर रात तीन चार बदमाशों ने एक युवक पर चाकू, लोहे के सरिया से हमला कर हत्या कर दी और फरार हो गए। सूचना पर एसपी कोटा सिटी तेजस्वनी गौतम, डिप्टी एसपी रुद्र प्रकाश शर्मा पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और घटना स्थल का मौका मुआयना किया। पुलिस ने शव को मोर्चरी में रखवाया है। मौके पर MO और FSL टीम को बुलाकर साक्ष्य जुटाए गए। मृतक की पहचान शुभम निवासी जागा बस्ती प्रेम नगर थर्ड के रूप में हुई। पुलिस पूरे एरिया को सील कर दिया। बताया जा रहा है कि आरोपियों और मृतक के बीच पूर्व में भी लड़ाई झगड़ा हुआ था और आरोपी उसकी हत्या करने की फिराक में घूम रहे थे। दोनों के बीच पुरानी रंजिश चल रही थी। पुलिस उप अधीक्षक रुद्र प्रकाश ने बताया कि शुभम अपनी बाइक से आ रहा था। इसी दौरान रात करीब 11 बजे जागा बस्ती चौथ माता मंदिर के पास तीन चार बदमाशों ने उसे रोक लिया और लोहे सरिया से मारपीट की तथा उसकी बाइक को तोड़ दिया और चाकू से ताबड़ तोड़ वार कर भाग गए। शुभम के शोर मचाने पर आसपास के लोग आए और पुलिस को सूचना दी तथा चाकू उसके पेट में लगा है। इससे उसे अस्पताल ले जाया गया। वहां चिकित्सकों ने मृत घोषित किया। पुलिस ने शव को मोर्चरी में रखवाया गया है। मामले में पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर आरोपियों की तलाश में जुट गई है。
0
comment0
Report
ADASHISH DWIVEDI
Mar 10, 2026 23:30:24
Hardoi, Uttar Pradesh:हरदोई में लोन दिलाने के नाम पर ‘50 हजार की डील’! हरदोई में बसपा के पूर्व जिलाध्यक्ष सुरेश चौधरी को सीबीआई ने दबोचा,देर रात लखनऊ ले गई टीम हरदोई में मुख्यमंत्री युवा उद्यमी रोजगार योजना के नाम पर कथित रिश्वतखोरी का बड़ा मामला सामने आया है। बहुजन समाज पार्टी के पूर्व जिलाध्यक्ष सुरेश चौधरी को सीबीआई ने नाटकीय अंदाज में हिरासत में लेकर गिरफ्तार कर लिया। कछौना कस्बे के रामनगर रेलवे गंज मोहल्ले निवासी सुरेश चौधरी कस्बे में बैंक ऑफ बड़ौदा का बीसी केंद्र भी संचालित करते हैं।मंगलवार शाम वह कासिमपुर थाना क्षेत्र के मुसलमानाबाद सपहिया गांव में बसपा कार्यकर्ताओं के साथ संगठनात्मक बैठक कर रहे थे,तभी लखनऊ से पहुंची सीबीआई की टीम ने अचानक दबिश देकर उन्हें घेर लिया।बैठक के बीच हुई इस कार्रवाई से वहां मौजूद कार्यकर्ताओं में हड़कंप मच गया और पूरे इलाके में सनसनी फैल गई। सीबीआई टीम सुरेश चौधरी को हिरासत में लेकर सीधे कछौना रेलवे स्टेशन के रेलवे गार्ड रूम पहुंची, जहां शाम करीब 5:30 बजे से लेकर रात लगभग 12:15 बजे तक उनसे लंबी पूछताछ की गई। इस दौरान टीम ने उनके पास मौजूद दस्तावेजों और कागजातों को भी खंगाला और कई अहम दस्तावेज अपने कब्जे में लिए।आरोप है कि बघौली थाना क्षेत्र के अछरामऊ गांव की रहने वाली सीमा नाम की युवती ने मुख्यमंत्री युवा उद्यमी रोजगार योजना के तहत 5 लाख रुपये के लोन के लिए आवेदन किया था।पीड़िता का आरोप है कि लोन पास कराने के बदले सुरेश चौधरी ने उससे 50 हजार रुपये रिश्वत की मांग की थी।युवती ने इसकी शिकायत सीबीआई से कर दी, जिसके बाद टीम ने पूरी रणनीति बनाकर हरदोई पहुंचकर यह कार्रवाई की। हालांकि सुरेश चौधरी ने खुद को निर्दोष बताते हुए पूरे मामले को साजिश करार दिया है और कहा कि उन्हें फंसाया जा रहा है।वहीं सीबीआई अब यह भी खंगाल रही है कि कहीं इस योजना के नाम पर और लाभार्थियों से भी तो वसूली का खेल नहीं चल रहा था।देर रात सीबीआई की टीम सुरेश चौधरी को गिरफ्तार कर अपने साथ लखनऊ ले गई।बसपा के पूर्व जिलाध्यक्ष की गिरफ्तारी के बाद हरदोई के राजनीतिक गलियारों में जबरदस्त हलचल मच गई है और यह मामला अब जिले में चर्चा का बड़ा विषय बन गया है.
0
comment0
Report
Mar 10, 2026 21:21:51
Mirganj, Uttar Pradesh:बरेली के मीरगंज क्षेत्र से एक दुखद खबर सामने आई है। बहगुल नदी में नहाते समय डूबे 12 वर्षीय बालक प्रवीन का शव सोमवार को घटनास्थल से करीब तीन किलोमीटर दूर बहता हुआ मिला है। बताया जा रहा है कि पानी में रहने के कारण शव फूलकर ऊपर आ गया था और बहते हुए आगे चला गया। दरअसल, रविवार को मीरगंज तहसील क्षेत्र के ग्राम पनवड़िया के पास बहगुल नदी में नहाते समय तीन बच्चे अचानक गहरे पानी में चले गए थे और डूबने लगे। मौके पर मौजूद ग्रामीणों ने तुरंत नदी में छलांग लगाकर दीपक और विपिन को सकुशल बाहर निकाल लिया, लेकिन प्रवीन पुत्र नन्हे निवासी रहपुरा जागीर लापता हो गया था। घटना की सूचना मिलते ही फतेहगंज पश्चिमी थाना पुलिस मौके पर पहुंच गई थी। साथ ही एसडीएम आलोक कुमार सिंह और तहसीलदार आशीष कुमार भी मौके पर पहुंचे और एसडीआरएफ टीम व स्थानीय गोताखोरों की मदद से नदी में सर्च अभियान शुरू कराया गया। सोमवार को प्रवीन का शव घटनास्थल से करीब तीन किलोमीटर दूर बहता हुआ मिला, जिसके बाद परिजनों में कोहराम मच गया और पूरे इलाके में शोक की लहर दौड़ गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
0
comment0
Report
Mar 10, 2026 19:25:19
Firozabad, Uttar Pradesh:फिरोजाबाद थाना पुलिस टीम ने मुठभेड़ के दौरान बाइक की घटना अंजाम देने वाले दो आरोपियों गिरफ्तार किया दोनों आरोपियों के पैर में लगी गोली इलाज के लिए जिला अस्पताल भेजा गया। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक फिरोजाबाद श्री सौरभ दीक्षित के निर्देशन में वांछित अभियुक्तों के विरुद्ध चलाये जा रहे विशेष अभियान के अन्तर्गत अपर पुलिस अधीक्षक नगर के निकट पर्यवेक्षण एवं क्षेत्राधिकारी टूण्डला के कुशल नेतृत्व में थाना टूण्डला पुलिस टीम को मुखबिर खास द्वारा सूचना मिली कि थाना टूण्डला क्षेत्रान्तर्गत हुई लूट की मोटर साइकिलें लेकर अभियुक्तगण पुराना बाईपास रोड गेल गैस से पहले बाई ओर खाली प्लाट में मोटर साइकिलों के सौदा करने के लिये खडे हुये हैं, उक्त सूचना पर थाना टूण्डला पुलिस टीम द्वारा बाईपास रोड गेल गैस से पहले बाई रोड खाली प्लाट से पहले पहुँचे तो पुलिस टीम को अपनी ओर आते देख दो संदिग्ध व्यक्तियों द्वारा जान से मारने की नीयत से पुलिस पार्टी पर फायर कर दिया । आत्मरक्षार्थ पुलिस टीम द्वारा भी जबाबी फायरिंग की गयी जिसमें दोनों संदिग्ध व्यक्ति पैर में गोली लगने से घायल हो गये हैं । जिनकी पहचान 01 ओमवीर पुत्र पप्पू निवासी ग्राम नागऊ थाना टूण्डला जिला फिरोजाबाद एव 02. अमन पुत्र सतीश चन्द्र निवासी ग्राम नागऊ थाना टूण्डला घायल अभियुक्तगण को तत्काल उपचार हेतु जिला अस्पताल भेजा गया है । गिरफ्तारशुदा अभियुक्तगण से घटना में प्रयुक्त किये गये 02 तमंचा 315 बोर व 04 खोखा कारतूस 315 बोर तथा व 03 जिन्दा कारतूस 315 बोर मय 03 मोटर साइकिल व 02 मोबाइल बरामद हुए हैं । अभियुक्तगण द्वारा पूछताछ में बताया कि मोटर साइकिल लूट में हमारे साथ 1. सौरभ पुत्र ऊदल सिंह निवासी नागऊ थाना टूण्डला जिला फिरोजाबाद 2. विक्रम पुत्र पम्मी निवासी ग्राम सकरौली जिला एटा 3. अर्जुन उर्फ पूर्वी उर्फ रौकी पुत्र एवरन सिंह निवासी ग्राम नागऊ थाना टूण्डला जिला फिरोजाबाद थाना नारखी द्वारा की गई कार्रवाई में मुठभेड़ के दौरान सौरभ सिंह को भी गिरफ्तार कर लिया गया है विक्रम और अर्जुन अभी फरार हैं पुलिस लगातार इन दोनों को पकड़ने के लिए ‌ दबिश दे रही है
0
comment0
Report
AKAtul Kumar Yadav
Mar 10, 2026 19:00:29
Gonda, Uttar Pradesh:गोंडा-लखनऊ पैसेंजर ट्रेन चलाए जाने की मिली रेलमंत्री की मंजूरी विदेश राज्यमंत्री और कैसरगंज सांसद के पत्र पर रेल मंत्री ने दी चलाने की मंजूरी, COVID काल में बंद हो गई थी गोंडा-लखनऊ पैसेंजर ट्रेन, गाड़ी संख्या 55061 व 55062 की अनुमति। अतुल कुमार यादव/गोंडा- gोंडा क्षेत्रवासियों के लिए अच्छी खबर है गोंडा-लखनऊ के बीच पैसेंजर ट्रेन चलाने को रेलवे मंत्रालय की हरी झंडी मिल गई है और जल्द ही यह ट्रैक पर दौड़ती दिखेगी। विदेश राज्यमंत्री व गोंडा सांसद कीर्तिवर्धन सिंह और कैसरगंज से बीजेपी सांसद करण भूषण सिंह द्वारा इस ट्रेन के दोबारा परिचालन के लिए लगातार प्रयास कर रहे थे। उनकी मांग पर संज्ञान लेते हुए रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने ट्रेन चलाने को मंजूरी दे दी है। कोरोना काल में बंद हुई गोंडा-लखनऊ पैसेंजर ट्रेन के चलने से गोंडा, मनकापुर और करनैलगंज क्षेत्र की एक बड़ी आबादी को लाभ मिलेगा। इसको ले कर अब रेल मंत्री ने गोंडा और कैसरगंज सांसद को पत्र लिखकर जानकारी दी है। दरअसल बीते दिनों गोंडा सांसद कीर्तिवर्धन सिंह और कैसरगंज से बीजेपी सांसद करण भूषण सिंह ने ने इस संबंध में रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव से मुलाकात की थी। इसके साथ ही दोनों लोगों द्वारा ट्रेन चलाए जाने को लेकर रेल मंत्री वैष्णव से पत्राचार भी किया गया था। रेल मंत्री की ओर से जारी पत्र में लिखा गया है, ‘गोंडा से लखनऊ के मध्य पैसेंजर रेलगाड़ी परिचालन के संबंध में अपने दिनांक 5 जनवरी 2026 के पत्र का संदर्भ ग्रहण करें। आपको जानकर प्रसन्नता होगी कि गोरखपुर (नकहा जंगल) से लखनऊ (डालीगंज) वाया गोंडा नई पैसेंजर रेलगाड़ी संख्या 55061/55062 नकहा जंगल, लखनऊ पैसेंजर के परिचालन को स्वीकृत कर दिया गया है।’ गोंडा-लखनऊ पैसेंजर ट्रेन वर्षों से आम जनता की यात्रा का एक सस्ता और सुलभ साधन रही है। कोरोना काल में इस सेवा को बंद कर दिया गया था। इस वजह से गोंडा, करनैलगंज, कैथौला, मैजापुर जैसे छोटे स्टेशन स्टेशनों से प्रदेश की राजधानी लखनऊ जाने वाले क्षेत्रवासियों को काफी परेशानी हो रही थी। स्थानीय दोनों सांसदों ने क्षेत्रवासियों की इस समस्या को गंभीरता से लेते हुए इस ट्रेन को दोबारा शुरू करवाने के लिए महत्वपूर्ण पहल की है। गोंडा-लखनऊ पैसेंजर के दोबारा परिचालन से क्षेत्र के दैनिक यात्रियों जैसे छात्रों, वकीलों, किसानों और शिक्षकों को बड़ी राहत मिलने की उम्मीद है। गोंडा-लखनऊ के मध्य दर्जनों छोटे स्टेशन हैं। अधिकतर एक्सप्रेस ट्रेनें इन स्टेशनों पर नहीं रुकती हैं। ऐसे में केंद्रीय मंत्री कीर्तिवर्धन सिंह के प्रयासों से इस पैसेंजर ट्रेन का संचालन शुरू होने से क्षेत्रवासियों की बड़ी असुविधा दूर हो जाएगी।
0
comment0
Report
DIDamodar Inaniya
Mar 10, 2026 19:00:16
Nagaur, Rajasthan:नगर पालिका रियाबडी नगरपालिका रियाबडी अधिशाषी अधिकारी धर्मेंद्र कुमार के नेतृत्व मे नगरपालिका रियाबडी ने एक नई इबारत लिख रखी है. नगरपालिका द्वारा विकास कार्यो के साथ ही स्वच्छता को लेकर कस्बे की तस्वीर बदली है. साथ ही नागरिक सुविधाओ मे भी सुधारण किया है. अधिशाषी अधिकारी धर्मेंद्र कुमार के नेतृत्व मे रियाबडी नगरपालिका द्वारा समय समय से स्वच्छता अभियान चलाकर कस्बे की साफ सफाई करवाई जा रही है. वही सरकार की की योजनाओ को आमजन तक पहुंचाने के लिए समय समय पर अभियान चलाये जा रहे है. शहर मे साफ सफाई को लेकर अधिशाषी अधिकारी धर्मेंद्र कुमार खुद मौके पर जाकर सफाई कर्मचारियों को निर्देशित करते है. वही प्रशासन शहरो के संग अभियान मे कई जरूरत मंद परिवारों को पट्टे वितरित किये. वही पर्यावरण संरक्षण को भी ध्यान मे रखते हुए समय समय पर वृक्षारोपण अभियान चलाया जा रहा है.
0
comment0
Report
DIDamodar Inaniya
Mar 10, 2026 18:46:30
Nagaur, Rajasthan:नगर पालिका कुचेरा नगरपालिका कुचेरा अधिशासी अधिकारी पुष्पेंद्र पालडिया व निवर्तमान अध्यक्ष तेजपाल मिर्धा के नेतृत्व मे नगरपालिका कुचेरा ने एक नई इबारत लिख रखी है. नगरपालिका द्वारा विकास कार्यो के साथ ही स्वच्छता को लेकर कस्बे की तस्वीर बदली है. साथ ही नागरिक सुविधाओ मे भी सुधारण किया है. अधिशाषी अधिकारी पुष्पेंद्र पालडिया व नगरपालिका अध्यक्ष तेजपाल मिर्धा के नेतृत्व मे कुचेरा नगरपालिका द्वारा समय समय से स्वच्छता अभियान चलाकर कस्बे की साफ सफाई करवाई जा रही है. वही सरकार की की योजनाओ को आमजन तक पहुंचाने के लिए समय समय पर अभियान चलाये जा रहे है. शहर मे साफ सफाई को लेकर अधिशाषी अधिकारी पुष्पेंद्र पालडिया खुद मौके पर जाकर सफाई कर्मचारियों को निर्देशित करते है. वही प्रशासन शहरो के संग अभियान मे कई जरूरत मंद परिवारों को पट्टे वितरित किये. वही शहर के सौदर्यकरण के लिए भैरव पार्क, इंडोर स्टेडियम, एम आर एफ प्लांट, शहर के दोनो तरफ स्वागत द्वार, सुखे कचरे का मैकेनिकल रूप से निस्तारण सहित अनेको विकास कार्य करवाये. वही पर्यावरण संरक्षण को भी ध्यान मे रखते हुए समय समय पर वृक्षारोपण अभियान चलाया जा रहा है.
0
comment0
Report
ASArvind Singh
Mar 10, 2026 18:46:08
Sawai Madhopur, Rajasthan:पोस्ट ऑफिस को बम से उड़ने की धमकी एंकर-ईमेल के जरिये राजस्थान के पोस्ट ऑफिस व पासपोर्ट ऑफिस को मिली बम से उड़ाने की धमकी के बाद सवाई माधोपुर के मुख्य डाकघर में भी हड़कंप मच गया, मुख्य डाक अधीक्षक की सूचना पर मानटाउन थाना पुलिस, DST टीम व बम निरोधक दस्ता तुरंत मुख्य डाकघर पहुंचा और आनन-फानन में मुख्य डाकघर के अधिकारियों एवं सभी कार्मिकों को डाकघर भवन से बाहर निकाला और पूरे भवन की गहनता से तलाशी ली. इस दौरान पुलिस, DST टीम एवं बम निरोधक दस्ता ने मुख्य डाकघर की रखी अलमारियों, कम्प्यूटर, मेज, रैक सहित फाइलों व सभी सामानों की गहनता से तलाशी ली, लेकिन पुलिस द्वारा की गई गहन तलाशी में पुलिस को मुख्य डाकघर से कोई भी संदिग्ध वस्तु नहीं मिली, तब जाकर पुलिस एवं डाकघर के अधिकारियों व कार्मिकों ने राहत की सांस ली. फिलहाल पुलिस मौके पर मौजूद है और आसपास में पुलिस का सर्च अभियान जारी है।
0
comment0
Report
MJManoj Jain
Mar 10, 2026 18:45:45
0
comment0
Report
Mar 10, 2026 18:34:53
Ghazipur, Uttar Pradesh:गाजीपुर जनपद न्यायालय परिसर से एक भव्य जागरूकता रैली निकाली गई, जिसका उद्देश्य आगामी राष्ट्रीय लोक अदालत के प्रति लोगों को जागरूक करना रहा। रैली को जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, गाजीपुर के अध्यक्ष एवं जनपद न्यायाधीश धर्मेन्द्र कुमार पाण्डेय ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस दौरान न्यायिक अधिकारियों, अधिवक्ताओं और कर्मचारियों की सक्रिय भागीदारी देखने को मिली। जनपद न्यायाधीश ने बताया कि 14 मार्च को राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन किया जाएगा, जिसमें वैवाहिक विवाद, घरेलू हिंसा, मोटर दुर्घटना दावा, ऋण वसूली, सेवा विवाद, बंटवारा और शमनीय आपराधिक मामलों का आपसी सुलह-समझौते के आधार पर त्वरित निस्तारण किया जाएगा। इसका उद्देश्य लोगों को लंबी और जटिल अदालती प्रक्रिया से राहत दिलाना है। कार्यक्रम में मोटर दुर्घटना दावा अधिकरण, अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीशगण, मुख्य न्यायिक दण्डाधिकारी, सिविल बार एसोसिएशन के पदाधिकारी, अधिवक्ता, मध्यस्थ, पैनल अधिवक्ता, लीगल एड डिफेंस काउंसिल, पराविधिक स्वयंसेवक और कर्मचारी उपस्थित रहे।
0
comment0
Report
Advertisement
Back to top