Become a News Creator

Your local stories, Your voice

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
बैतूल460440

थाना चिचोली पुलिस द्वारा अज्ञात चोरों की पतासाजी कर चोरी के प्रकरण में दो आरोपियों को किया गिरफ्तार — ₹80,000 के जेवरात किए बरामद

Ashish Rathore
Jun 30, 2025 12:47:02
शाहपुर, मध्य प्रदेश
थाना चिचोली पुलिस द्वारा चोरी की वारदात का सफल खुलासा करते हुए घटना में संलिप्त दो आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से चोरी गए ₹80,000 मूल्य के जेवरात बरामद किए गए हैं। फरियादी मिश्रीलाल पिता मुंशाराम भलावी उम्र 45 वर्ष निवासी झिरनाढाना चिरापाटला, थाना चिचोली, ने थाना आकर रिपोर्ट दर्ज कराई कि वह कृषि कार्य करता है। दिनांक 21.03.25 को रात लगभग 8:30 बजे वह अपने भतीजे अमरलाल और दोनों बच्चों के साथ खेत में गेहूँ थ्रेसर कराने गया था। उसकी पत्नी दुर्गावती अपने मायके ग्राम गोधना गई हुई थी। जब वह रात्रि 3:00 बजे वापस लौटा, तो देखा कि घर का दरवाजा खुला हुआ था और आलमारी का सामान बिखरा पड़ा था। उस समय उसे कुछ संदेह नहीं हुआ, जिस पर उसने वापस सामान जमा कर रख दिया।
0
Report

For breaking news and live news updates, like us on Facebook or follow us on Twitter and YouTube . Read more on Latest News on Pinewz.com

Advertisement
Advertisement