Become a News Creator

Your local stories, Your voice

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
Durg490026

दुर्ग में स्कूल सफाई कर्मचारियों का प्रदर्शन, भूपेश बघेल ने दिया समर्थन

Shivendra Shinde
Jun 30, 2025 15:35:58
Bhilai, Chhattisgarh
छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले के मानस भवन में सोमवार को अंशकालीन स्कूल सफाई कर्मचारियों ने एक दिवसीय संभाग स्तरीय धरना प्रदर्शन किया। यह प्रदर्शन छत्तीसगढ़ अंशकालीन स्कूल सफाई कर्मचारी संघ के बैनर तले आयोजित किया गया, जिसमें 500 से अधिक कर्मचारी शामिल हुए। ये कर्मचारी पिछले 15 दिनों से कार्यबहिष्कार कर हड़ताल पर बैठे हैं। प्रदर्शनकारी कर्मचारियों की प्रमुख मांगें हैं — उन्हें पूर्णकालिक कर्मचारी के रूप में नियमित किया जाए, कलेक्टर दर पर मानदेय दिया जाए, और स्थायी नियुक्ति की जाए। धरना स्थल पर पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल भी पहुंचे और कर्मचारियों के इस आंदोलन को समर्थन दिया। उन्होंने मंच से कहा कि राज्य की वर्तमान भाजपा सरकार शिक्षा व्यवस्था को कमजोर करने में लगी है।
1
Report

For breaking news and live news updates, like us on Facebook or follow us on Twitter and YouTube . Read more on Latest News on Pinewz.com

Advertisement
Advertisement